हत्या से क्षेत्र मे सनसनी मथुरा। 40 बर्षीय युवक के सिर मे गोली मारकर हत्यारें शव को छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव पिल्होरा के बम्बे के निकट बरसिम के खेत सडक के सहारे फैंक गये। सुबह सुबह लहुलुहान शव को देखकर ग्रामीणों मे खलबली मच गयी। इसी बीच करीब पौने नोै बजे गांव के चैकीदार चंदन ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। जिसपर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार के निर्देशन मे इलाका पुलिस ने घटना का जायजा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। युवक के सिर मे गेालीमारी गयी थी जो गर्दन को चीरते हुये पार निकल गई। अंदेशा है कि युवक को सटाकर गोली मारी गई थी। मृतक नीले रंग का स्वेटर व शर्ट, काली जैकेट व सफेद पैंट पहने हुआ था। गेहुआ रंग के इस हष्टपुष्ट युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। सीओ छाता का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फैंक दिया गया है। घटना से खेतस्वामी उदयसिंह समेत समूचे क्षेत्र मे दहशत फैल गई है।
Read More




