मथुरा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य बिजेन्द्र नागर ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को अपना जन्मसिद्घ अधिकारी मानती है, यहीं कारण है कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्घ कार्रवाई के मामले में वह संसद को नहीं चलने दे रही।  भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जिस प्रकार बाल गंगाधर तिलक ने कहा था कि आजादी मेरा जन्मसिद्घ अधिकार है, उसे में लेकर रहूंगा। उसी तर्ज पर अब कांग्रेस कह रही है कि भ्रष्टाचार उनका जन्मसिद्घ अधिकार है। अगर भ्रष्टाचारियों के विरूद्घ कार्यवाही हुयी तो सरकार व संसद को चलने नहीं दिया जायेगा। प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक गोविंद बंसल, राजेश पाण्डेय, दिनेश उपाध्याय, नंदराम सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड प्रकरण यूपीए सरकार के कार्यकाल में न्यायालय पंहुचा था। कांग्रेस संसद का बहुमूल्य समय का दुरूपयोग संसद में कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। इस अवसर पर श्यामबाबू शर्मा, अजय गोयल, गौरीशंकर शर्मा, योगेश पंकज, ओमप्रकाश तिवारी, रविन्द्र शर्मा, बालकृष्ण चतुर्वेदी, हलधर गुधैनिया आदि ने कांग्रेस की तानाशाही का विरोध किया है। 4

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्रह्माण विकास संस्थान द्वारा वाटिकावाली कुंज लाल दरवाजा पर एक बैठक रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर सोहन लाल शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, गजेन्द्र शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।  बैठक में विप्रजनों को संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने अवगत कराते हुए बताया कि संस्थान के तीन वर्षीय चुनाव होने हैं, इसके लिए 20 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे समय निर्धारित किया गया है। चुनाव अधिकारी नगेन्द्र मोहन आचार्य बनाए गए  हैं। बैठक में भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर संस्थान द्वारा आयोजित वृद्घ एवं समाजसेवी महिलाओं को 24 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी संयोजिका डा. जमुना शर्मा व मालती भार्गव होंगी। बैठक में वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। और निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही संस्थान का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राजीव आचार्य, राजकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, घनश्याम हरियाणा, पिंटू मिश्रा, महेन्द्र दत्त आचार्य, चन्द्र किशोर शर्मा, दिवाकर आचार्य, देवकिशन शर्मा, सुधाकर आचार्य, टीकाराम शर्मा, योगेश आवा, विजय गौड़ आदि मौजूद थे।   

Read More

भूमाफियाओं के दबाव के चलते सरकारी आदेश कागजों में सिमटे  मथुरा। वृंदावन रोड स्थित चिकित्सा क्षेत्र में प्रमुख रहा मैथोडिस्ट अस्पताल भूमाफियाओं की बलिवेदी पर चढ़ गया। विकास प्राधिकरण द्वारा छरू माह पूर्व इसके ध्वस्तीकरण के आदेश तो कागजों में किए गए लेकिन वास्तव में यहां एक कॉलौनी फलफूल रही है। विकास प्राधिकरण के सचिव इस पूरे प्रकरण में कुण्डली मारे बैठे हैं। आज उनके मोबाइल पर उनके संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन खाद्य सुरक्षा आयुक्त की बैठक में व्यस्तता के चलते उनसे बातचीत नहीं हो सकी।  वृंदावन रोड स्थित जयसिंह पुरा में एक दशक पहले तक जनपदवासियों की चिकित्सा का एक विश्वास पात्र चिकित्सालय मैथोडिस्ट था, जिसे भूमाफियाओं की नजर खा गईं। यूं तो भूमाफियाओं ने इस अस्पताल को वर्षों पहले ध्वस्त करा दिया और यहां कॉलौनी काटी जा रही है। लेकिन लगभग छरू माह पूर्व विकास प्राधिकरण ने अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि मानते हुए यहां होने वाले निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश किए थे। जो कागजों तक ही सिमटे हैं। बताते है कि बेशकीमती करोड़ों रुपए लागत की इस भूमि पर जिन माफियाओं ने कब्जा किया है, वो पूरी तरह से प्राधिकरण अधिकारियों को विश्वास में लिए हुए हैं। जिससे ईसाई समाज की यह बेशकीमती जमीन बर्वाद हुई जा रही है।       

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा जन कल्याणार्थ चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन छटीकरा के गढ़-गोविन्द मंदिर पर सोमवार कल प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र रोगियों के नेत्रों का परीक्षण नेत्र चिकित्सक द्वारा किया जाएगा। नेत्ररोगी शिविर में आकर अपना निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराकर लाभ उठाने की अपील केजेएस संस्थान ने की है। 

Read More

मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर आज रविवार को विश्रामघाट पर होने वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने दी। वहीं इससे पूर्व माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक की मौजूदगी में मंदिरों के अधिग्रहण को असफल करने हेतु एक बैठक हुयी जिसमें इसे सफल बनाने हेतु दलों का गठन किया गया, जो संपर्क कर सभी जगह लोगों को जागृत कर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

Read More

मथुरा। जयसिंहपुरा स्थित मलिन बस्ती, राधाकृष्ण वाटिका कालोनी, गणेश धाम में डूडा द्वारा घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 24 के सभासद सतेन्द्र शर्मा ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि इन कालोनियों के वाशिंदे जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां गरीब, असहाय लोग रहते हैं। डूडा के मकान बने हैं उसके बावजूद राजकीय निर्माण निगम द्वारा नाली व इण्टरलाॅकिंग निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जबकि विभाग द्वारा ऐसे मार्गों को पक्का कराया गया है जहां पर एक भी डूडा का मकान नहीं है। मानकों को ताक पर रखकर संबंधित ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर घटिया सामग्री से लीपापोती कर ली है। कई गली अधूरी छोड़ दी हैं जिससे आवागमन बाधित है।

Read More

लोगों को किया संतुष्ट  मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने बनने वाली 84 लाख रुपये की लागत से 5.150 किमी. की डावर सड़क एवं आबादी क्षेत्र में 500 मी. सी.सी रोड जो कि तारसी चैराहे से धनगाॅव होते हुए भुडरसु तक निर्माणधीन कार्य का अधिकारी एवं क्षेत्र की जनता के साथ निरीक्षण किया तथा गुणवक्ता को परखा। आबादी क्षेत्र से गाॅव के बम्बे तक पुनः डावर सड़क का एक लेयर और डालने को अधिकारियों से कहा गया है। विधायक माथुर ने क्षेत्र की जनता से सड़क की गुणवक्ता के बारे में जानकारी की तथा क्षेत्र की जनता संतुष्ट नजर आई।  इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने नव निर्मित पानी की टंकी से कुछ क्षेत्रों में पानी के न पहुॅचने की समस्या बताई। विधायक प्रदीप माथुर ने जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर पानी की समस्या को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र की जनता ने गल्र्स इण्टर काॅलेज खुलवाने की मांग की।  इस अवसर पर काॅग्रेस जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, बिहारी कान्त तिवारी, महेश रावत, मुकेश धनगर, ठा. दिवान सिंह, ठा. हाकिम सिंह, सुभाष तरकर, गुलाब बद्यैल, ओमी मुकदम, रमेश आजाद, रामभरोसी, अर्जुन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मेद्य श्याम सिंह, महेन्द्र सिंह, ठा0 झानी सिंह, ठा0 लाल चन्द, आदि क्षेत्र की सैकड़ो जनता उपस्थित रही। 

Read More

विप्रा के सभागार में चार मंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक लेते खाद्य एवं रसद प्रमुख सचिव अजय चैहान  कमी पाये जाने पर एटा और हाथरस के अधिकारियों को दी चेतावनी राया में खुलेंगी चार आधुनिक राशन वितरण की दुकानें मथुरा। खाद्य एवं रसद प्रमुख सचिव अजय चैहान ने आज रसद अधिनियम 2013 के अंतर्गत विकास प्राधिकरण के सभागार आज चार मण्डलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कमी पाये जाने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने अलीगढ और आगरा, झांसी, चित्रकूट मण्डल के अधिकारियों से खाद्य सामग्री के वितरण संबंधी जानकारी ली जिसमें से एटा और हाथरस जिले के अधिकारियों को चेतावनी दी है। वहीं बाह, चित्रकूट और महोवा के जिलापूर्ति अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्हांेने कहा कि मथुरा जनपद के राया में चार दुकानों पर मयामैट्रिक डिवाइज से दुकानें संचालित की जायेंगी जिनमें उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से ही उपभोक्ताओं को उनकी सामग्री दी जायेगी। इससे कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्डधारक के स्थान पर गलत तरीके से सामग्री नहीं ले पायेगा। आधार कार्ड के वैरीफिकेशन के बाद ही उपभोक्ता को खाद्यान्न सामग्री दी जायेगी। उन्होने बताया कि राया में चार दुकानों के अलावा प्रदेश में आगरा के फतेहपुरसीकरी और झांसी के महूरानीपुर में ऐसी दुकानें खोली जायेंगी जो जनवरी 2016 के अंत तक चालू हो जायेंगी। उन्होंने बताया कि राया में बदरूद्दीन नामक राशन डीलर की दुकान पर साढे तीन सौ कार्ड बताये जाते हैं जिसके बैरीफिकेशन के लिये हमने एसडीएम को भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति मालूम हो पायेगी कि उसके यहां कार्डधारक हैं। उन्होंने बताया कि एनएफएस केन्द्र से संचालित है। यदि केन्द्र द्वारा इसकी अनुमति मिल जाती है तो कार्डधारकों को कम से कम 30 प्रतिशत सामग्री अधिक मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक यूनिट पर पांच किलो खाद्यान्न दिया जायेगा जिसमें गेंहूद दो रूपये और चावल तीन रूपये के हिसाब से मिलेगा। मार्च से पहले एनएफएस से कार्डदे दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जो पुराने कार्ड हैं उनकी अवधि बढा दी गयी है वह खत्म नहीं होंगे। इस व्यवस्था से एक पारदर्शिता रहेगी। क्योंकि ऐसी शिकायतें आती थी कि डीलर द्वारा खाद्यान्न ब्लैक कर दिया गया है अथवा फर्जी रजिस्टर में चढाकर उपभोक्ता को नहीं दिया है। उन्होनंे बताया कि 24 जिलों में एनएफएस की व्यवस्था की जायेगी। 

Read More

 पुलिस द्वारा पकड़े गए चार शातिर टटलुओं के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष पांडेय चार नकली सोने की ईंट और 44.5 लाख रूपये बरामद तेलंगाना के भाईयांे से कर रहे थे ठगी   मथुरा। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से टटलू गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 44 लाख 50 हजार रूपये, दो तमंचे, दो नकली सोने की ईंट बरामद की हैं। आज इसकी जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने धौलीप्याऊ रोड से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग से इन शातिर टटलूओं का पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हैदराबाद के तेलंगाना के रहने वाले रामारेडडी बंधू के साथ सोने की नकली ईंट देकर धोखाधड़ी की बड़ी रकम एंेठने की योजना है। इसमें चार सोने की नकली ईंटों का सौदा किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पंहुच गयीं और अभियुक्तों की घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने हसीम पुत्र इलियास, आशिक पुत्र अहमद निवासीगण टीकरी थाना पुन्हाना जिला मेवात, आजाद उर्फ छिददी पुत्र कालू, नसरू पुत्र कालू निवासीगण जंगावली थाना शेरगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मगरूद्दीन निवासी फिरोजपुर जिला मेवात व उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने इनके पास से 44 लाख 50 हजार रूपये नगद, दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो नकली सोने की ईंट और दो चाकू बरामद किये हैं। इन टटलूओं की गिरफ्तारी में स्वाट टीम से मुनेश बाबू, सवलेन्द्र, देवेन्द्र भदौरिया, अरविन्द, अरूण कुमार सिंह, कोतवाली के महेन्द्र चाहर, वीरेन्द्र, जवाहर, सचिन आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। ह्यूमन राइट एसोसिएशन फाॅर प्रोटैक्शन के तत्वावधान में मसानी पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने कहा कि इसका उददेश्य हर व्यक्ति के मूल अधिकारों को सुनिश्चित करना है। मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रमों से समाज और राष्ट्र में बदलाव जरूर आयेगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश भण्डारी, हाशिम खान ने कहा कि सभी संगठनों को चाहिये कि वह अधिकारों से वंचित मानव को उसके अधिकार दिलाने में मदद करें। इस अवसर पर जयशंकर, सुरेश शर्मा, कमलकांत, राजेश आदि उपस्थित थे।

Read More