मथुरा

मथुरा। बरसाना पुलिस ने वाहनचोरों के साथ कई वाहन बरामद किये हैं। बरसाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में 9 ट्रैक्टर, तीन बुलेरो सहित एक एसेंट कार पकड़ी है। चोरी के इन वाहनों को लेकर जा रहे आधा दर्जन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनमें मथुरा प्रसाद निवासी पेलखू, रामनिवास निवासी नगला चन्द्रभान फरह, जयश्री निवासी पेलखू, राजू निवासी नौहझील तिलकगढी, भगवान सिंह निवासी सावौरा भरतपुर राजस्थान के अलावा सत्यपाल निवासी पेलखू को हिरासत में लिया है। वहीं इनके साथी जो भाग चुके हंै उनकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है। भागे लेागों में सतोद निवासी पलसों के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पुलिस पकड़ से मौका पाकर फरार हो गया। घटना के संबंध में आज थाने में पुलिस ने प्रेस काॅंफ्रेस कर घटना की जानकारी दी।

Read More

मासिक बैठक में गैरहाजिर कार्यकर्ताओं पर होगी कार्यवाही  जीते पंचायत सदस्यों का स्वागत अभिनंदन  मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक किसान भवन डैम्पीयर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए। प्रत्याशियों में सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र यादव, कमलेश ठाकुर, का जोशीला स्वागत किया। आगामी 22 नवम्बर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के उपाध्यक्षों को प्रत्येक विधान सभा बार विधान सभा अध्यक्षों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम केा भव्य बनाने का दायित्व भी सौंपा गया। बैठक में जिला पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी समाजवादी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ब्लाॅक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी के चुनकर आएंगे। जिससे मथुरा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी मासिक बैठकों में अनुपस्थित हो रहे हैं उन्हें पद मुक्त करने की संस्तुति की जाएगी। पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है। पीड़ित कार्यकर्ता, पीड़ित असहायों की मदद करने को अग्रिणी भूमिका निभांए। जिला महासचिव तनवीर अहमद एड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए 30 नवम्बर तक होने वाली निर्वाचक नामावली में नाम बढ़वाने और अशु( नामों को शु( कराने के कार्य में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें जहर घोलने व भाई से भाई को लड़ाने का कार्य कर रही है, उनको चुनावों में जनता ने नकार दिया है। जिला पंचायत में चुनकर आए प्रत्याशी सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने कहा कि वे पाटी्र की और जनता की आशओं पर खरा उतरेंगे। जनता के हितों के लिए सदैव कार्य करें और मथुरा का चहुंमुखी विकास कराएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से मुरारीलाल कुंतल, नौहवत धनगर, तेजवीर सिंह, राजेश यादव, देवी सिंह धनगर, दिनेश चंद गुप्ता, रामबाबू तरकर, चन्दो पहलवान, रमेश कुशवाह, फेरू सिंह, राजेन्द्र राजपूत, बल्लू कुरैशी चन्द्रप्रकाश शर्मा, शारदा चैधरी, शिवलाल लोधी, राजवीर सिंह, बच्चू वाल्मीकि, ध्रुव कुमार पांचाल, कमल भाटिया, रणवीर सिंह बघेल, फूल सिंह निषाद, नरेश भट्ट, राजेश कंडेरे, ठा. अमित सिंह, अकीलुद्दीन शहीद कुरैशी, ठा. रेवती रमन, महेश चंद सोनी, बच्चू सिंह, मौ. काले, रामरतन, मोहन सैनी, चंदन सिंह, हाजी सलीम, रमेश चंद कैप्टन, बिजेन्द्र सिंह, चरन सिंह, सतेन्द्र कुमार, आदि सैकड़ों की संख्या में सपाई उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। पद भार ग्रहण करने के साथ ही श्री सिंह ने विभाग का गहन निरीक्षण कर सबसे पहले समूचे कार्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के लिये सफाई कराने के निर्देश दिये है। साथ ही श्री सिंह ने इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने बिहार में गठबंधन को आए बेहतर परिणामों को देखते हुए कहा है कि बिहार की जनता ने पूरी तरह साम्प्रदायिक शक्तियों को नकार दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से जो वायदे किए थे, उन पर वे खरे नहीं उतरे हैं और यही वजह रही कि बिहार के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आरजेडी गठबंधन को भारी सफलता मिल रही है। देश की जनता धर्मनिरपेक्षता में पूरी तरह विश्वास करती है। बिहार में नीतेश कुमार ने जो विकास कार्य अपने कार्यकाल में कराए, उस पर बिहार की जनता में मोहर लगा दी है। जबरदस्त सफलता इसका परिणाम है। नरेन्द्र मोदी और भाजपा शुरू से जहर उगलने की बात करती रही है। उनकी भाषा में जिस प्रकार उत्तेजना होती है, उसे जनता ने खारिज कर दिया है। बिहारियों का अपमान मोदी को भारी पड़ गया है।   

Read More

मथुरा। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता एवं मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र के विधायक प्रदीप माथुर ने बिहार में हुई गठबंधन की शानदार जीत को धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने साम्प्रदायिक शक्तियों को सिरे से नकार दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए  उन पर वे खरे नहीं उतरें और यहीं वजह रही कि बिहार की जनता ने एडीए को नकार दिया। बिहार के नीतिश के विकास कार्यों से प्रभावित थे और उन्होंने गठबंधन की जीत पर अपनी मोहर लगाकर नीतिश में अपना विश्वास जताया है। उप्र. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता ने नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी है। 

Read More

मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज रामभरोसे चल रहा है। हर एक मर्ज की एक ही दवा देकर ठहला दिया जाता है। एक तरफ प्रदेश सरकार अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात करती है और वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसकी हवा निकालने में लगे हैं। सूत्र बताते है कि पिछले करीब एक माह से जिला अस्पताल में रेबीज ;कुत्ता काटने वालेद्ध इंजेक्शन न होने से जिला अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को अपने पैसे से बाजार से खरीद कर कुत्ते काटने वाला इंजैक्शन लगवाने को विवश होना पड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कुत्ते के काटने वाले मरीज इंजैक्शन न होने की वजह से निराश होकर लौट जाते हैं। वहीं करीब सात माह से खांसी का कफ सीरफ व दर्दनाशक ट्यूब भी उपलब्ध नहीं है। यह सब चीजें मरीजों को बाहर से खरीदने को विवश होना पड़ता है। जुकाम, खांसी बुखार एवं अन्य रोगों में अस्पताल में उपलब्ध गिनी चुनी दवाएं ही मरीजों को देकर उन्हें ठहला दिया जाता है।   

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत पुलिस लाइन क्र्वाटर में रहने वाले युवक पर दहेज और तेल डालकर आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस रिपेार्ट के अनुसार नीना पत्नी मानकलाल निवासी प्रेमनगर झांसी ने रिपोर्ट लिखाई है कि प्रबल मिश्रा पुत्र रामगोपाल निवासी चिमरारी थाना एका फिरोजाबाद आदि तीन लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नीना से मारपीट की, जान से मारने की नीयत से तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह बाल-बाल बच गई। एसएसपी के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।   

Read More

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी विद्युत निगरानी समिति के चेयरमैन पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने शहरी अधिशाषी अभियंता विद्युत लोकेश कुमार द्वारा जानकारी न देने पर उन पर जुर्माना लग वाया है। उन्होंने बताया कि जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत उन्होंने कुछ विभागीय जानकारी मांगी थी लेकिन एक्ससीएन इसे देने में विफल रहे। इस पर राज्य सूचना आयोग से गजेन्द्र सिंह यादव ने उन पर जुर्माना ठोका है और कड़ा रूख  अख्यिार करते हुए दस दिनों के अंतर सूचना देने के निर्देश दिए है। इससे अधिकारियों में अफरा-तफरी मची है। विद्युत विभाग के अधिकांश एक्सीएन जनसूचना अधिकार की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंड़ित हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि ऐसे अधिकारियों को जनपद से बाहर पहुंचा दिया जाएगा। 

Read More

मुख्य आरोपी फरार, दो गिरफ्तार  सीओ और कोतवाली प्रभारी की तेज कार्रवाई  कई पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई  मथुरा। वृंदावन के भजनकुटी को उजाड़न ेवाले भूमाफियाओं के खिलाफ वृंदावन कोतवाली प्रभारी सक्रिय हो गए हैं।  सीओ के निर्देशन में दोषियों के घरों पर ताबड़ तोड़ दबिशें दी जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। वहीं इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका के चलते उनके खिलाफ जांच जारी है। संभावना है जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।  भूमाफियाओं द्वारा बुलडौजर व हथियारों के बल पर भजनकुटी को उजाड़ देने के मामले में लखनऊ स्तर से स्थानीय पुलिस की गई खिंचाई के बाद अब पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। एसपी सिटी की इस मामले में भूमिका पूरी तरह सही रही है। उनके द्वारा इस मामले में शामिल कुछ पुलिस कर्मचारियों के रिकाॅर्ड खंगाले जा रहे है और संभावना है कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। एसपी सिटी ने कोतवाली में इसको लेकर जांच भी शुरू कर दी है।  वे ड्यूटी रजिस्टर अपने साथ ले गए हैं, जांच की जा रही है। इस मामले में डीआईजी लक्ष्मी सिंह भी यहां पहुंची थी, पुलिस की संदिग्ध भूमिका के चलते ऊपर से लगी फटकार के बाद सक्रिय हुई पुलिस अब दोषियों को चिन्हित करने में लगी है।  वहीं आज इस प्रकरण में कोतवाली वृंदावन का कार्यभार संभालने वाले प्रभारी उदय प्रताप ने क्षेत्राधिकारी आरके गौतम के निर्देशन में घटना में दोषी लोगों के घरों पर दबिश दी।  दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि राजपुर में निवास करने वाले घटना के मुख्य आरोपी पुलिस कार्यवाही से घबराकर फरार हो गया है। पुलिस घटना में शामिल दोषियों के घर दबिश दे रही है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्यवाही की संभावना है।    कुटिया निर्माण में दानदाता आ रहे हैं सामने  मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भजनकुटी को भूमाफियाओं द्वारा तहस-नहस किए जाने के बाद वहां रहने वाले साधु-संत और महिलाएं सड़क पर आ गई। इस सब के बाद जहां साधु संतों में भारी नाराजगी है वहीं वृंदावन और मथुरा के राजनैतिक दलों के नेता और समाजसेवी भजनकुटी की मदद के लिए सामने आ गए हैं। निर्माण कार्य शुरू किए जाने और जल्द ही सड़कों पर बैठे साधु संतों को फिर से छत के नीचे बिठाने के लिए राजनैतिक और सामाजिक लोग सामने आए है।  मथुरा-वृंदावन के विधायक प्रदीप माथुर ने भजनकुटी निर्माण के लिए 51 हजार रुपए, सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल 21 हजार रुपए तथा वृंदावन के चेयरमैन मुकेश गौतम 51 हजार रुपए और सुनील चतुर्वेदी 11 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं एक शिक्षण संस्थान सीके पब्लिक स्कूल द्वारा 50 बोरी सीमेंट देने की घोषणा की है। समाज का अन्य वर्ग भी कुटिया को खड़ा करने में सहयोग के लिए आगे आ रहा है। यह अच्छी बात है। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चैराहे के पास राधापुरम काॅलौनी के सामने बिहारी मिष्ठान भंडार के संचालकों द्वारा चैथ न देने पर नीरज व अन्य दो लोगों ने गल्ले से दिनदहाड़े 15 हजार रूपए लूटे। इन लोगों ने रंगदारी दिखाते हुए दुकानदार का सामान भी फेंक दिया। इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को नहीं थी। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष हाइवे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे परीक्षा ड्यूटी में हैं और उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं आई है। फिर भी वह इसकी जानकारी कर रहे है। 

Read More