मथुरा

-आज से 14फरवरी2016 तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम  मथुरा। आज बुधवार इन्द्र धनुष मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, मथुरा स्थित टीकाकरण केन्द्र पर किया गया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी दी एवं क्षेत्र से सम्मानित सभासद बन्धुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया तथा कार्यक्रम की सफलता एवं अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं एवं दो साल के बच्चों को टीकारण कराने का भी आग्रह किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के द्वारा मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम सात जानलेवा बीमारियों से, सात टीकों के माध्यम से, सात दिन तक एवं आगामी चार माह तक विशेष मिशन के रूप में शून्य से दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का पूर्ण प्रतिरक्षण किया जाना है। यह कार्यक्रम तीन नवम्बर से 9 नवम्बर तथा 7 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, इसी प्रकार 7 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे अपने घर के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर बूथ पर पहुॅचें एवं सम्पूर्ण टीकाकरण करायें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. देवेन्द्र अग्रवाल, डा. सचिन गुप्ता, डा. प्रवीन कुमार भारती सहित जिला महिला चिकित्सालय मथुरा के कर्मचारी आदि थे। 

Read More

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ता जहाॅ एक ओर यमुना के घाटों और यमुना किनारों को स्वच्छ करने के कार्य में लगा हुआ है जिससे वहाॅ की स्थिति बदलने लगी है वही दूसरी ओर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने आगामी त्यौहारों की तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि मिशन के कार्यकर्ताओं ने अगामी अहोई अष्टमी एवं दिपावली पर लक्ष्मी यमुना पूजन किया जायेगा। यमुना मिशन से जुडे सभी भक्त एक साथ दीपावली के शुभ अवसर पर यमुना मिशन के कार्यालय पर लक्ष्मी गणेश पूजन करेगें एवं देश के प्रत्येक व्यक्ति के घर धन धान्य एवं सुख समृद्धि आये इसके लिये प्रार्थना करेगे। लपुटी पंडित एवं मुकेश ठाकुर ने बताया कि दीपावली तक यमुना मिशन के कार्यकर्ता स्वच्छता और सफाई का संदेश घर घर पहुॅचा कर यमुना मिशन के संकल्प पत्र भरवायेगें। जिसमें लोगो द्वारा यमुना की रक्षा के साथ साथ देश में हरियाली और स्वच्छता के लिये कटिबद्ध होगेे।

Read More

मथुरा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के एक बाद फिर वृन्दावन आगमन को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। हालांकि अभी उनके आने का कार्यक्रम पूरी तरह निश्चित नहीं है और कार्यक्रम की तिथि में भी एक पखवाड़ा बाकी है लेकिन अभी से ही नगर में उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। नगर पालिका, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग सभी सचेत हैं और व्यवस्थायें सुधारने में लगे हैं। आज इसी क्रम में नगर पालिका चैराहे पर विद्युत कर्मचारी जर्जर विद्युत लाइनों को बदलते हुये देखे गये जिससे अबाध विद्युत आपूर्ति राष्ट्रपति के आगमन पर मिल सके।

Read More

मथुरा। दिनो दिन पर्यावरण के साथ हो रहे खिलवाड से बिगड़ते पर्यावरणीय असंतुलन के कारण पृथ्वी पर मौजूद जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। बढ रहे पर्यावरणीय असंतुलन के कारण वर्तमान में कई प्राकृतिक आपदाओं एवं भयानक परिणामों का मनुष्य जाति को सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही हमारे भविष्य की नींव हमारी युवा पीढी में दिनो दिन हो रहे नैतिक मूल्यों के हृास आदि को रोकने के लिये ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा समाज में जाग्रति लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के चलते ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र द्वारा मथुरा में पर्यावरण एवं युवा पीढी के विषय को लेकर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ साथ अध्यापक एवं समाज के विद्वत जन भी भाग लेगें। ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के स्वामी नारायण बाबा ने बताया कि विचार संगोष्ठी का आयोजन आज 4 नबम्बर को कृष्णानगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः 11ः30 से 2ः00 बजे तक किया जायेगा। इस विचार संगोष्ठी में भाग लेने जल जंगल जमीन आन्दोलन के प्रणेता संगठन एकता परिषद के संस्थापक पीवी राजगोपाल भाग लेंगे। संगोष्ठी में प्रकृति के साथ की जा रही खिलवाड़ को रोकने, नदियों को प्रदूषण से बचाने, झील झरने, जंगल आदि को बचाने के साथ साथ पेयजल के बढते संकट इत्यादि अनेक समस्याओं पर प्रकाश डाला जायेगा। 

Read More

‘सदभाव दिवस’ पर चिंतन मथुरा। अयोध्या हादसे के चलते मौजूदा समय तक कलंकित होती आई देश -विदेश की तारीखों पर पुनर्मंथन किये बगैर मजबूत राष्ट्रनिर्माण कभी न हो सकेगा। यह समाधान डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में अयोध्या हादसे के दिन सोमवार को गणेश धाम कॉलोनी स्थित संस्थान पर बैठक में सुझाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि हादसे के 24 वर्षों बाद भी सामाजिक समरसता की स्थापना के मद्देनजर सरकार समेत जनता की ओर से ठोस कदम नहीं उठाये गये जिसके चलते राष्ट्रीय एकता की नई खाइयों को पाटा नहीं जा सका। आगे कहा कि देश का विभाजन विघटनकारी ताकतों की सबसे बड़ी मिसाल है जिसके खामियाजे दोनों देशों की गरीब जनता अब तक भुगत रही है। फिर भी ताज्जुब है कि आजादी के साथ हुई बरबादी से उबरने के लिए भारत समेत पाकिस्तान में नया नेतृत्व नहीं पनपने दिया गया। डा. शर्मा ने उम्मीद जताई कि मजबूत राष्ट्र निर्माएा के लिए अभी भी यदि अयोध्या हादसे से विभाजन तक की गलतियों पर पुनर्मंथन किया जाय तो राष्ट्रीय एकता के साथ दोनों देशों के संबंधों में सुधार के नये रास्ते खुल सकते हैं। इसी के साथ यह कोशिश न किये जाने पर देश के भविष्य पर खतरे मंडराते रहेंगे। इससे पूर्व उपस्थितों ने प्रार्थना से बैठक की शुरूआत की। तत्पश्चात् देश का होगा तभी विकास, याद करोगे जब इतिहास’ ‘मानव मात्र एक समान एक पिता की सब संतान’ नारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह, प्रो. धर्मचन्द विद्यालंकार, बब्लू भाटिया, नवीन उपाध्याय, गिरीश शर्मा, आशा मिनोचा, सुषमा गणेेश आदि उपस्थित थे।  

Read More

 चैधरी चरनसिंह इंटर काॅलेज में सुरुचि फूडस के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का दीप जलाकर शुभारम्भ करते मुख्य अतिथि चेयरमेन सुमित गुप्ता व कल्याण करोति के महासचिव सुनील कुमार गुप्ता आदि 237 रोगियो का हुआ परीक्षण, आज भी होगा परीक्षण  मथुरा। मंगलवार को चैधरी चरनसिंह इंटर कालेज में कल्याण करोती द्वारा सुरुचि फूड पाईवेट लिमिटेड दौताना छाता के सौजन्य से स्व. आर सी गुप्ता राधे-राधे एवं स्व. विठ्ठलनाथ गुप्ता की स्मृति में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। 237 नेत्र रोगियो का परीक्षण किया गया। जिनमें से 70 रोगियांे का आॅपरेशन के लियंे लिऐ गये। आज बुधवार को भी प्रातः 9 बजे नेत्र रोगियो की भर्ती की जायेगी। मुख्य अतिथि सुरुचि फूडस के चेयरमेन सुमित गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान महादान है। नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। इससे बडा और कोई पुनीत कार्य नही हो सकता। कल्याण करोति के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। शिविरो के माध्यम से गरीब असहाय लोगों की सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर मनोज खंडेलवाल, संजीव खंडेलवाल एन के गर्ग, ब्रजेश कुमार, रामसनेही, आर के वर्मा, पूर्व सभासद हरिओम सिंह, के के पाठक, राहुल, अयान आदि मौजूद थे।   

Read More



Mediabharti