मथुरा

पढ़ने की उम्र में बीनते है कूड़ गोवर्धन। गिरिराज तलहटी गोवर्धन में आपको हर जगह छोटे छोटे बच्चे या तो आपको भीख माँगते हुए नजर आयेगे या फिर फिर गन्दगी में से कूड़ा करकट उठाते हुए नजर आयेगे। ऐसा ही एक नजारा गोवर्धन में देखने को मिला। जहाँ तीन छोटे छोटे बच्चे अपनी माँ के शराब पीने के शौक को पूरा करने और अपना पेट भरने के लिए कूड़े के ढेर में कचरा इकठ्ठा कर रहे थे। जब हमने इनसे बात की तो बच्चों ने बताया की माँ को दारू पीने की लत है। उनकी दारू के लिए और अपना पेट भरने के लिए हम ये काम करते है। बच्चों ने बताया की हम पढ़ते थे पर हमारे मम्मी पापा ने हमारा स्कूल में से नाम कटवा दिया है। हमारी भी बहुत इच्छा की हम औरो की तरह पढ़ने जाये।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की कॉलोनी मोतीकुंज में आस पास के क्षेत्र के मनचले आशिक हाईवे पुलिस की अनदेखी से चारो तरफ चक्कर काटते रहते है।कॉलोनी में अपने अपने घरो से निकलने वाली लड़कियो और स्कूल से आते और जाते भक्त लड़कियो् पर कसते है टिप्स।उन लड़कियो के इर्द गिर्द अपनी अपनी बाइको से चक्कर लगाते है। इसी कॉलोनी में स्थित मोतीकुंज मार्किट में ये मनचले आशिक दारू का सेवन करके जुआ भी खेलते है।इसी मार्किट में कुछ दिनों पूर्व गोली की घटना भी हुई थी। फिर भी इस और हाईवे पुलिस का कोई भी ध्यान नही है। न ही हाईवे पुलिस का कोई गस्त होता है। इन मनचले आशिको के भय से लडकिया अपने घरो से निकलने में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। देखना होगा की इस और हाईवे पुलिस का कोई ध्यान होगा या नही। इस सम्बन्ध् में कैंटोमेन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष ने भी अपने पत्र के माध्यम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है और इसी कॉलोनी में स्थित सेक्रेड हार्ड स्कूल भी स्थित है उसकी सुबह के समय और दोपहर में छुट्टी के समय ये मनचले आशिक स्कूल से निकलने वाली छात्राओ से करते है अपद्रता और अपनी दबंगई के चलते उनको धमकाते है। इस सम्बन्ध् में भी स्कूल की प्राचार्य ने भी सम्बन्धित थाने और जिला पुलिस प्रशासन् से ज्यादा नही तो छुट्टी के समय पुलिस के चक्कर लगाने हेतु अपना पत्र भी प्रेषित किया है। लेकिन सम्बंधित थाना हाईवे पुलिस के कानो में कोई भी जू नही रेंगता है। कॉलोनी में रहने वाली लड़कियो में इतना भय व्याप्त हो गया है की वे घर से बहार निकलने और स्कूल तक जाने में इन मनचलो से असुरक्षित महसूस कर रही है।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुकेरियन मौहले में बच्चो के विवाद को लेकर विगत रोज 2 पक्षो में झगडा हो गया। इस झगड़े में कई लोग घायल भी हो गये। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने दोनों पक्षों के घटनाकारी 4 लोगो को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया है।

Read More

मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर पकड़े है। जो की दो सप्ताह पहले बल्लभगढ़ फरीदाबाद से चोरी किये गए टेंकर को बेचने की कोशिस कर रह थे। पुलिस ने इन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ये शातिर पहले भी दर्जनों वाहन चोरी की घटनाओ में शामिल रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सफलता पर पाँच हजार रुपए का इनाम दिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष पाण्डेय भी रहे मौजूद रहे।

Read More

गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के मथुरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में अनियंत्रित गति में लापरवाही से आती एक रोडवेज के अज्ञात बस चालक ने 9 वर्षीय बालिका खुश्बू को रौद डाला। जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पहले भी कई बार ऐसी घटनाए हो चुकी है। प्रशासन कभी भी रोडवेज चालकों इस लापरवाही पर कोई ध्यान नहीं देता है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलाँ पुलिस ने फिर से शराब तस्करों को धर दबोचा है। इन तस्करों को गोपाल बाग चैकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शराव की 432 क्वार्टर बोतल सहित दबोचा है। पुलिसे के अनुसार ये बदमाश खरोट पुलिया पर पकड़ी गाड़ी संख्या यूपी 81 एएफ 8047 से शराब तस्करी कर रहे थे। अवैध शराब के साथ तस्कर अलीगढ़ के ग्राम बसौली निवासी राकेश पुत्र डालचंद गिरफ्तार किया गया है। उसके अनुसार ये शराब पंचायत चुनावो में बाँटने के लिये जा रही थी। प्रतिबंधित शराब हरियाणा निर्मित थी। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सोमवार की दोपहर को ये अवैध शराव पकड़ी थी। 

Read More

इनोवा गाड़ी सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार मथुरा। सत्तारुढ़ पार्टी के एक फ्रंटल संगठन के जिला अध्यक्ष और और उनके साथियों ने थाना प्रांगण में जमकर दवंगई की। ये मामला मथुरा के थाना छाता का है। सूत्रों के अनुसार सत्तादल के नेताओं ने पूर्व में पकड़े गए अपराधियो को छोड़ने के लिये पुलिस पर दबाब बनाया था। इसके लिये उन्होंने हैड मुंशी से भी जमकर अभद्रता की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के फ्रंटल संगठन का जिलाध्यक्ष और एक अन्य मौके से फरार हो गये। पुलिस ने उनकी इनोवा गाड़ी को सीज कर दिया। वहीं पुलिस पर उच्च स्तरीय दवाव बनाया जा रहा है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी थाना छाता पहुँच गये। उन्होंने स्वयं घटना की जानकारी ली और कहा नही बख्शे जाऐंगे नामजद, होगी कड़ी कार्यवाही।

Read More

मथुरा। मौसम ने अचानक बदली करवट के बाद लोग शाम ढलते ही घरों में छिपते नजर आये। सुबह तड़के से ही आरम्भ बरसात ने बहुप्रतीक्षित सर्दियों का एहसास एक ही दिन में करा दिया। आसमान में दिन भर बादल छाये रहे। बीती रात्रि हुई वारिश से सर्दी का एहसास लोगों को हुआ तो लोगों ने गर्म कपड़े निकालने में भी देरी नहीं की। जनपद भर इस बारिश के बाद से ही ठण्डी हवाऐं चल रही है। रात्रि और भोर में ठण्ड बढ़ गयी। कम्बल रजाइयां भी निकल आयी। सूर्य देव दिन भर बादलों में छुपे ही रहे। धुन्ध का भी असार दिखाई दिया।

Read More

यमुना मिशन द्वारा पिछले आठ महीने से चक्रतीर्थ घाट के जीर्णोद्धार के लिये किये जा रहे अथक परिश्रम के फलस्वरूप आज चक्रतीर्थ घाट पुनः अपनी पुरातन छटा को बिखेर रहा है। दिनांक 27 अक्टूबर मंगलवार को सुबह जब चक्रतीर्थ घाट के परिक्षण के लिये उसमें स्वच्छ जल भरा गया तो बच्चों से स्वच्छ जल देख रहा नहीं गया और उन्होने जल में गोते लगाने शुरू कर दिये। बच्चों के निश्चल मुख पर मुस्कानों को देख यह कहा जा सकता है कि घाट के जीर्णोद्धार के लोगो में कितनी प्रसन्नता बनी हुयी है। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल द्वारा चक्रतीर्थ घाट से स्वामी घाट तक के सभी कार्यो का अवलोकन किया एवं कार्यकर्ताओं से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुये बताया कि नालों का पानी घाटों वाली यमुना में न जाये इसके लिये समुचित व्यवस्था की जायेगी जिसकी रूप रेखा प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होने यह भी कहा कि निकट भविष्य में यह स्थान अत्यन्त रमणीय होगा।   यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि आज से नौ माह पूर्व जब चक्रतीर्थ घाट का जीर्णोद्धार शुरू कराया गया था तब यह घाट कचरे के ढेर में तब्दील था इसमें एक गढ्ढा था जिसमें गन्दा जल भरा हुआ था और उसके चारों ओर मिट्टी एवं कचरे के ढेर थे। परन्तु आज जब चक्रतीर्थ घाट के जीर्णोद्धार के बाद उसमें जल भरा गया है तो यह पुनः अपनी सुन्दरता बिखेर रहा है। चक्रतीर्थ घाट के रखरखाव एवं उसकी देखभाल के लिये चक्रतीर्थ घाट की 11 सदस्यीय कमेटी तैयार की जायेगी।   उन्होने यह भी बताया कि चक्रतीर्थ घाट का जल्द ही भव्य शुभारम्भ किया जायेगा।   

Read More

 मथुरा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा प्रदेश के शिक्षामित्रों को टेट से छूट देने की घोषणा के बाद अब शिक्षामित्र सर्वोच्च न्यायालय में गुहार कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देंगे। आज आदर्श शिक्षा मित्र वैलफेयर एसोसिएशन जनपद मथुरा की डैम्पीयर नगर स्थित लाल स्कूल में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुष्यन्त सारस्वत ने कहा कि एनसीटीई ने 25 अगस्त2010 से पूर्व नियत रूप से कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को टेट से मुक्त रखने का आदेश जारी कर दिया है। अब शिक्षा मित्र एसोसिएशन उच्चत्तम न्यायालय में विशेष अनुग्रह याचिका दायर कर शिक्षा मित्रों की नौकरी बहाली और उन्हें सहायक अध्यापक माने जाने की गुहार करेंगे। बैठक में राधाकांत कटारा, मुकेश उपाध्याय, हाकिम सिंह, पंकज निषाद, मोहन सिंह, शाजिद अहमद, नवीन शर्मा, जमीर खांन, रास बिहारी उपाध्याय, भावना सिंह, सोहन पहलवान, ब्रजेश कुमारी शर्मा, लक्ष्मी यादव, रेखा राजपूत, सुमनलता शर्मा, संगीता, आदि सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मि़त्र मौजूद रहे।

Read More