मथुरा

रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसे छाता। रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसों से चिन्तित जिलाधिकारी राजेष कुमार ने एसएसपी राकेष कुमार सिंह को निर्देष दिये है कि जनपद में ईटों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों को नही चलने दिया जाये। रोजाना इन ट्रेक्टरों से हादसों मे लोगों की दुर्घटनाओं में अकाल मौते हो रही है। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस सुविधा षुल्क के वल पर ओवर लोडेड ट्रेक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है। छाता क्षेत्र में गत माह कई लोगों के सडक दुर्घटनाओ में मर चुके है। जिलाधिकारी ने उक्त विचार गांधी इंटर कॉलेज में पंचायत चुनावों में वार्ड नंघ् 11 के एक उम्मीदवार की मृत्यु ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो जाने पर किये। एसएसपी ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि षीघ्र ही सभी थाना प्रभारियों को ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों को बंद कराने के लिये निर्देष जारी करेगें।  

Read More

 रविन्द्र जैन को मथुरा आगमन पर सम्मानित करते डाघ् राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल और आशीष अग्रवाल मथुरा। सुप्रसिद्घ सिने संगीतकार, गीतकार, कवि, पार्श्व गायक श्री रवीन्द्र जैन का गत शुक्रवार मात्र 71 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जैन ने पिछले 4-5 दशकों से संगीत जगत में अपने संगीत का लोहा मनवाया है। 1972 में फिल्म ‘कॉंच और हीरा’ के माध्यम से आपका संगीत बड़े पर्दे पर आया और उसके बाद तो एक से एक हिट गीत सौदागर, चोर मचाये शोर, अघ्ँखियों के झरोखे से, चितचोर, नदिया के पार, ब्रजभूमि, तपस्या, विवाह आदि अनेकाने फिल्म्स के माध्यम से जन-मानस पर छा गये।  रामायण, श्रीकृष्णा, जय हनुमान आदि धारावाहिकों के माध्यम से घर-घर भक्ति संगीत की अलख जगाई। पद्मश्री, फिल्म फेयर, यश भारती, लता मंगेशकर अवार्ड, संगीत ज्ञानेश्वर अवार्ड, संगीत सम्राट आदि अनेकानेक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से आपको नवाजा जा चुका है।  बचपन से ही श्री जैन का मथुरा-वृन्दावन से गहरा जुड़ाव रहा है और यहॉं आकर उन्हें अत्यन्त सुखद अनुभूति होती है। उनके कुछ संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व संगीतकार डाघ् राजेन्द्र ष्ण अग्रवाल ने कहा कि आज से लगभग 35-40 वर्ष पूर्व मेरे जन्मदिवस पर आयोजित संगीत समारोह में श्री जैन साहब का मथुरा आगमन हुआ था किन्तु उसी दिन उनके पिताश्री को दिल का दौरा पड़ जाने की अलीगढ़ से सूचना आ गई और उन्हें तुरन्त वहॉं जाना पड़ गया। डाघ् राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक श्रृ“द्घांजलि सभा आयोजित की गई जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें संगीतमय श्रद्घांजलि अर्पित की गई एवं मौन रखकर उनकी पवित्र आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। आलोक अग्रवाल, शिप्रा, सुधीर कुमार, भारती, स्रेहलता, जयप्रकाश, संजय, पूजा, आकांक्षा, कृष्णा, दीपेन्द्र आदि छात्रगण मौजूद रहे। वहीं बलदेव कस्बे के स्थानीय प्रशंसकों ने प्रसिद्घ संगीतकार रविन्द्र जैन के निधन पर शोक की लहर दौड गयी है। उनके प्रशंसकों का मानना है कि यह संगीत जगत की अपूर्णनीय क्षति है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। स्थानीय प्रशसंकों ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रृद्घांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में जवाहर उपाध्याय, सुजीत वर्मा, सोनू भैया, देवेश पांडेय, सोनल वर्मा, अनुज उपमन्यु, रामकुमार पांडेय आदि प्रमुख हैं।  

Read More

बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा द्वारा 15 नबंवर को मथुरा में होने जा रहे स्वर्णकार विकास चिंतन शिविर की तैयारियां महासभा द्वारा जोरों पर की जा रही है। शिविर की सफलता को लेकर जगह-जगह सजातीय बंधुओं से जनसंपर्क का क्रम जारी है। विकास खंड बल्देव में जनसंपर्क करते हुए राष्टकृीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने कहा कि राजनीति में भागीदारी, शिक्षा हेतु जागरूकता व धारा 411 व 412 में संशोधन, रोजगार एवं समाधान जैसी प्रमुख समस्याओं पर शिविर में मंथन होगा। राष्टकृीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि चिंतन शिविर में संपूर्ण भारतवर्ष से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, नवीन वर्मा, सुनील वर्मा, दीपक सभासद, हेमेन्द्र वर्मा, मुकेश वर्मा, भगवती वर्मा, राजीव जौहरी, मनोज कैलाश नाथ, मोहनीश वर्मा, पंकज स्वर्णकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बीएसए कालेज ग्राउण्ड में लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अग्रसेन मेला मुख्य संयोजक अजयकांत गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर गुरूवार को प्रातरू 12 बजे से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं संपंन होगी। रात्रि आठ गणेश वंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी। जिसका प्रयोजक अग्रवाल क्लब परिवार है। 16 अक्टूबर शुक्रवार को माधवी दिवस के तहत कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 17 अक्टूबर शनिवार को समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती के साथ प्रतिभाजन एवं वरिष्ठ जन सम्मान के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन होगा। तीनों ही दिन प्रवेश पास के लक्की ड्रा सम्पन्न होगा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले एवं आशीष अग्रवाल के अनुसार मेला पंडाल का आगरा के कारीगरों ने भव्यता प्रदान की है।  

Read More

मथुरा। श्राद्घ पक्ष में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को तिलमिश्रित जल कुश के अग्रभाग से अपने पितृों को स्मरण कर देने से पितृ प्रसन्न होते हैं तथा एक हजार वर्ष पर्यन्त श्राद्घ हो जाता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है, एवं घर में वंश और धन की वृद्घि होती है। यह बात श्रीमद्भागवत कथा का एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ के पंघ् देवदत्त शास्त्री चतुर्वेदी एवं पंडित लालजी भाई शास्त्री चतुर्वेदी ने सनातन धर्मियों से सोमवती अमावस्या 12 अक्टूबर को ब्राह्मण भोज से पूर्व पांच ग्रास निकाल गौ, कौआ, कुत्ता, पीपल के जड़ में एवं देवताओं के लिए निकालें। जो श्राद्घकर्ता के लिए शुभ फलदायक होगा।

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर आज जानकी जन्म तथा अहिल्या चरित्र व ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मुरलीधर, अरविन्द कुमार चैधरी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, संत फूलडोलदास महाराज, कन्हैयालाल बजाज, बनवारी लाल गर्ग, उमेश प्रेसवाले, अशोक बंसल, अशोक गुड़ेरा, अजय मास्टर, सर्वेश शर्मा एड, गोवर्धनदास, सुरेश भाटिया, सुनील अग्रवाल, गणेश चतुर्वेदी, केशव देव मिश्रा, किशोर भरतिया, कैलाश आलू वाले, विपुल पारिक, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

 जिप सदस्य के वार्ड संघ् 35 से नामांकन करते बसपा प्रत्याशी पंघ् अरविन्द शर्मा मथुरा। जिला पंचायत के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज दोपहर तीन बजे तक दो दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। आज वार्ड संख्या 35 से बसपा समर्थित पंघ् अरविन्द शर्मा ने अपने भारी भरकम समर्थकों और क्षेत्रीय मतदाताओं के साथ नामांकन किया। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। अरविन्द वार्ड 35 से किसानों की समस्या और क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।  क्षेत्र में सबसे सज्जन और मृदुभाषी अरविन्द शर्मा का हर जाति-वर्ग में प्रभाव है। उनकी सज्जनता और कुशल व्यवहार के चलते हर क्षेत्र में अरविन्द शर्मा को मतदाता वोट दे रहा है। पूरा-पूरा आर्शीवाद वृद्घों का मिल रहा है। अरविन्द शर्मा समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से जुटे हुये हैं और किसान-गरीब, मजदूर से लेकर हर तबके की सहायता उनका काम है। पूरे क्षेत्र में उनका इसी के चलते सम्मान है। मतदाता उन्हें वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं। शर्मा की स्थिति इसके चलते मजबूत हो रही है। नामांकन में भी उमड़े जनसैलाब से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं आज वार्ड 36 से रालोद समर्थित चंचल चैधरी पत्नी मुकेश प्रधान ने भारी दलबल के साथ नामांकन किया। उनके साथ काफी संख्या में मतदाताओं की भीड़ थी। क्षेत्र में उन्हें भरपूर आर्शीवाद मतदाताओं का मिल रहा है। आज भी नामांकन में क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे। वहीं बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह के भाई जयपाल सिंह ने आज रालोद प्रत्याशी के रूप में वार्ड 32 सेअपना नामांकन किया। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक व मतदाता मौजूद थे। आज जिला पंचायत के वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी वेदप्रकाश, निर्दलीय भगवती, बीजेपी समर्थित रतन सिंह, निर्दलीय एनपी सिंह, तोताराम धनगर, र्वाउ 32 से निर्दलीय रनवीर सिंह धनगर, रालोद समर्थित सिकन्दर सिंह, आरएलडी समर्थित जयपाल सिंह, वार्ड 34 से सपा समर्थित प्रत्याशी परवीन, बीजेपी समर्थित मुद्रा देवी, बीजेपी समर्थित हरिकेश, निर्दलीय पुष्पा देवी, बीएसपी समर्थित सीमा देवी, निर्दलीय गौरा देवी, वार्ड 35 से बहुजन समाज पार्टी समर्थित पंघ् अरविन्द शर्मा, वार्ड 36 से राष्टकृीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी चंचल चैारी पत्नी मुकेश प्रधान, निर्दलीय प्रत्याशी सिप्पी, निर्दलीय उर्मिला, निर्दलीय पूजा, वार्ड 37 से राष्टकृीय शोषित समाज पार्टी समर्थित रेनू धनगर, निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सिंह, वार्ड 38 से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।  

Read More

कैप्शनरू यमुना मिशन के कार्यकर्ता गोवर्धन में जनजागरण रैली निकालते हुए मथुरा। यमुना को स्वच्छ बनाने और आसपास स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में आज यमुना जन जागरण रैली निकाली गयी जिसमें सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने के लिये पे्ररित किया गया। कस्बा में आज देवेन्द्र शर्मा के सानिध्य में निकली गयी रैली में स्कूल के बच्चों ने भी सहयोग दिया। रैली में लोगों से कूड़ा न डालने के लिए प्रेरित किया गया। यमुना मिशन के संयोजक अनिल शर्मा, गोवर्धन प्रभारी दाऊदयाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश, पूरन कौशिक ने बताया कि मिशन का उद्देश्य है कि गन्द्गी न हो। इन लोगो द्वारा जगह जगह डस्टबिन भी रखे गए। ब्रज के साथ पूरे राष्टकृ में हरियाली आये, ब्रज की पुरातन संस्कृति एवं ारोहरों की रक्षा एवं यमुना महारानी की शुद्धि एवं रक्षा हेतु जन जाग्रति के लिये यह जागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। जनजागरण पत्रयात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। इस अवसर पर यमुना मिशन द्वारा कराये जा रहे कार्यो से अवगत करा उन्हे राष्टहित के लिये हरियाली, ारोहरों की रक्षा एवं पुनुर्द्घार तथा यमुना शुद्धि से जोड़ा गया। जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से लोगो को प्रदूषण को रोकने, पर्यावरण की रक्षा के लिये वृक्षारोपण करने तथा यमुना की रक्षा के लिये जाग्रत किया गया।  

Read More

कराहरी। गांव कराहरी में आज धूमधाम से रामबारात ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह रामबारात में चल रहे लोगों को जलपान के साथ फल व नश्ता कराकर उनका स्वागत किया। बारात के साथ रामलीला सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, महामंत्री हंसराज सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, विनोद अग्रवाल, हरस्वरूप रावत, बलवंत सिंह, विष्णुकांत शर्मा, सत्यभान सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि गांव के गणमान्य लोग साथ चल रहे थे।

Read More

नौहझील। कस्बा नौहझील के गांव नानकपुर में बुखार के बढ़ते मरीजों की संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाया। बुखार से गांव में रमेश उम्र 28 वर्ष पुत्र श्यामलाल शर्मा की मौत भी हो चुकी है तथा अभी भी गांव में सैकडों लोग बीमार हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर मथुरा से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाकर 84 मरीजों की जांच की और जरूरी दवांए वितरित की। टीम में डाघ् मेघश्याम, सूरत सैनी, राधेलाल, अनिल चैधरी, वेदबहादुर, मोहनसिंह, मंजीत आदि शामिल रहे। डाघ् मेघश्याम ने बताया कि र्केप में 84 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिनमें 32 महिलाऐं हैं। कुल 59 लोगों की स्लाइड बनायी गयी हैं। उन्होेने बताया कि मौसम के बदलाव होने से गांव में वायरल बुखार फैल गया था लेकिन अब हालात सामान्य हो गये हैं। ग्रामीण बलवीर सिंह व लखन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम र्केप के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गयी है। जो मरीज बीमार हैं टीम उनके घर तक भी नहीं गसी है। टीम के साथ आये विभाग के कर्मचारी केवल गांव में एक कोन में थोडी देर बैठकर वापिस चले गये हैं। ग्रामीण सुभाष का मानना है कि गांव में अधिकतर महिलाओं के बीमार होने से काफी परेशनी आ रही हैं।  

Read More