मथुरा

एक आरोपी पुलिस ने दबोचा  मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में दो नामजद युवकों ने एक 13 वर्षीय बालिका से गैंग रेप कर डाला। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके दोस्त की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली निवासी श्याम की 13 वर्षीय पुत्री निशा (दोनों नाम काल्पनिक) चार दिन पूर्व खेत पर परिजनों को खाना देने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही लाला पुत्र भगवत ने अपने दोस्त साहुन के साथ मिलकर बालिका को जंगल में दबोच लिया और उसके साथ दोनों ने मिलकर दुराचार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने थाना गोवर्धन में इसकी लिखित तहरीर दी। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को दबोच लिया और दूसरे की तलाश में जुटी है। 

Read More

कैप्शनरू मगोर्रा क्षेत्र में एआरटीओं बनकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी एआरटीओ को जेल भेजती पुलिस समाजवादी पार्टी का झण्डा गाड़ी पर लगाकर करते थे वसूली मथुरा। मंगोर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मथुरा भरतपुर मार्ग पर पुलिस ने दो फर्जी एआरटीओ बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते दो युवकों पकड़कर जेल भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र सुखपाल सिंह निवासी चन्द्रपुरी कॉलोनी मथुरा व अनूप चैधरी पुत्र शिवचरण निवासी सींबनाबुर्ज थाना सिंकदरा आगरा मंगलवार को मगोर्रा थाना क्षेत्र के मथुरा भरतपुर मार्ग पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरो गाड़ी से आये और गाड़ी सड़क मार्ग पर खड़ी कर सड़क मार्ग पर चल रहे ट्रक बसों आदि प्राईवेट वाहनों को एआरटीओ बनकर वाहन चालको से अवैध बसूली कर रहे थे। जिस मामले की सूचना मगोर्रा थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुॅच गई और फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों चालकों से अवैध बसूली कर रहे अनूप चैधरी एवं अनिल को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहॉ दोनों युवकों के पास से 24 हजार रूपये एवं समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरों गाड़ी बरामद की गई है। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 

Read More

 आयकर विभाग के छापे की सूचना से गोवर्धन मथुरा। गोवर्धन कस्बे में आयकर विभाग के छापे मारने की खबर लगते ही दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गया। बताते हैं कि कस्बा में स्थित एक प्रतिष्ठित व्यापारी के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही किये जाने की खबर लगते ही कस्बे के बाजारों में सन्नाटा फैल गया। व्यापारियों ने आनन-फानन में अपने शटर गिरा दिये। कुछ ही देर में कस्बे के सभी बाजार बंद हो गये। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग के कर्मचारियों ने कोई कार्यवाही तो नहीं की थी लेकिन उनके आने की खबर से ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। कस्बा के पुरोहित पायसा, बड़ा बाजार, दानघाटी बाजार सहित अन्य सभी प्रमुख बाजारों की दुकानें आज दोपहर में छापे की सूचना लगने पर बंद देखी गयीं।

Read More

 अपने 99 वें जन्मोत्सव पर अनावरण के लिए तैयार कपड़े से ढकी सेवा केंद्र परिसर में दीनदयालजी की प्रतिमा। दस अक्टूबर को जन्मदिन पर होगा अनावरण तीन माह में बनकर तैयार हुई एकात्म मानवावाद के प्रणेता की प्रतिमा फरह। अंत्योदय की धरा पर अपने जन्म शताब्दी साल में एक बार फिर एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय अवतरित होंगे! क्वार माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को महामानव खुद के 99 वें जन्मोत्सव पर आदमकद प्रतिमा के जरिये अनुयाइयों के सामने प्रकट होंगे। मेला जन्मोत्सव के दौरान आयोजित भव्य आयोजन में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेशजी करीब दो टन वजनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सेवा केंद्र परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सामने करीब तीन माह की तपती दोपहरी और कड़ी मेहनत से निखारकर धरातल से करीब बीस फीट उंची दीनदयालजी की प्रतिमा अब विक्रम कलेंडर के अनुसार, आश्विन क्वार माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदषी, यानि दस अक्टूबर को अनुयाइयों के सामने अवतरित होगी। करीब बीस कुंतल वजन वाली दीनदयालजी की इस प्रतिमा को पंजाब बरनाला के जैमल सिंह बाड़ा निवासी सरदार जनरैल सिंह ने दो सहयोगियों की मदद से तैयार किया है। प्रतिमा की कीमत बताने से इन्कार करते हुए जरनैल सिंह बताते हैं, दीनदयालजी की इस मूर्ति को करीब तीन माह की मेहनत और हुनर के बाद तैयार किया है, जिसमें प्लास्टर आॅफ पेरिस, सीमेंट, सफेद सीमेंट, स्टील, लोहा का प्रयोग किया है। धरातल से करीब बीस फीट ऊंची प्रतिमा की लम्बाई करीब बारह फीट है, जबकि आधार करीब आठ फीट ऊंचा है। पूछने पर बताते हैं, उन्होंने सउदी अरब, दुबई के अलावा आगरा गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारे में अपनी कलाकारी का हुनर दिखाया है। आगरा के गुरुद्वारे में उन्होंने सतीराम, मनीरात की धोड़े पर सवार प्रतिमाएं तैयार की हैं।  एक सवाल पर उन्होंने बताया, अंत्योदय के उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की इस प्रतिमा का दो सौ साल तक कुछ नहीं बिगड़ेगा, इसे भूकंप और जलजला भी नहीं डिगा सकेगा।  प्ंा. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के निदेशक पदमजी ने बताया, दीनदयालजी की इस प्रतिमा का दस अक्टूबर को अनावरण होगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेशजी और संघ के प्रचारक, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के शिवनगर कलोनी गाँव तैयापुर की रहने वाली गरीब बबली पुत्री रन सिंह का विवाह कुछ दिन पूर्व दिनेश पुत्र साधुराम निवासी ग्राम पैगोर नगला खान थाना कुम्हेर के गव से हुआ था। इसका पति दिल्ली में पत्तर की घिसाई का काम करता था। उसके काम करते करते किसी लड़की से ही अवैध सम्बन्ध हो गए। जिसके चलते अब उसने इसको छोड़ दिया। अब इसके घर न होने के कारन बबली का जेठ अमिताभ बच्चन पुत्र साधुराम ने मौका पाकर बबली से अवैध शारीरिक सम्बन्ध् करना चाहता था। जिसका विरोध करने पर निर्धन और असहाय परिवार की बबली से उसके पति और जेठ ने खूब मारपीट की। पति अब ये चाहता है की बबली उसके भाई की पत्नी बनकर अपना यौन शोषण कराती रहे। इसके बाबजूद ससुरालीजन बबली को मार पीट कर उसके घर छोड़ गए। इतना सब कुछ न करने से मन न भरने से बौखलाए ससुरालीजन पति और जेठ पुनरू बबली के घर तीन दिन पूर्व आए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और यह कह कर गया की हम तेरे भाई का खात्मा कर देंगे या तो तू मेरे भाई यानि जेठ के साथ रह ले। देखने की और सोचने की बात तो यह हे की सरकार महिलाओ उत्पीड़न रोकने हेतु और उनकी उनके साथ हुई घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजित की बात कहती है। ये बबली और इसका इकलौता भाई अपनी बहन के साथ हुई घटना का और अपने साथ हुई मारपीट और धमकी का अभियोग पंजित कराने के लिए गुहार लगाने जब सम्बन्धित थाने जमुनापार पहुची उसकी कोई सुनवाई नही की और उसे थाने से यह कह कर भगा दिया की कोई अभियोग पँजीत नही होगा। बबली लगा रही है मथुरा पुलिस से न्याय की गुहार, जिसके लिए लगा रही है थाने के चक्कर। बबली का कहना है की अगर उसकी सुनवाही नही हुई तो वो आत्म हत्या करने को विवश होगी। महिला उतपीड़न में भी पुलिस नही करती कोई कार्यवाही। इस और पुलिस के कुछ आला अधिकारिओ का नही है कोई ध्यान।

Read More

मीडिया को पुलिस लाइन में जानकारी देते एसएसपी सिटी शैलेश पांडे मथुरा। गुड़गांव हरियाणा के व्यापारी के साथी को अपहरण कर ले भागे एक बदमाश को थाना गोवर्धन पुलिस ने गिरतार कर अपहृत युवक को थाना गोवर्धन पुलिस ने सकुशल छुड़ा लिया तथा लूटी गई हुंडई कार व व्यापारी एवं उसके साथी के मोबाइल एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद करने के साथ ही बदमाशों द्वारा उपयोग में लाई जा रही चोरी की मोटर साइकिल एवं अवैध असलाह भी बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीतीरात हाथिया निवासी आरिफ ने गुड़गांव हरियाणा के 385 सैक्टर 14 निवासी सुरेन्द्र पुत्र धन सिंह को मोबाइल फोन पर सस्ते रेट में जनरेटर बिक्री करने के लिए कहा गया था, बीस दिन से लगातार फोन करने पर सस्ते जनरेटर मिलने की आस में सुरेन्द्र अपने साथी जोगेन्द्र पुत्र सूबे सिंह निवासी कनहौरी जिला रेबाड़ी हरियाणा के साथ 4 अक्टूबर रविवार को अपनी हुंडई टेकसल कार संख्या एचआर 70सी 8167 से बरसाना मार्ग स्थित गांव पलसों के बाहर बताए गए मंदिर पर पहुंच गया। फोन से संपर्क करने पर आरिफ अपनी बाइक संख्या आरजे 05 सीआर 4677 से पहुंचा और जनरेटर दिखाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके दो और साथी आरिफ व मुस्ताक खड़े मिले उन्होंने  तमंचा व पिस्टल दिखाते हुए मुश्ताक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया तथा इसकी जेब में रखी बीस हजार रुपए की नगदी, इंटैक्स मोबाइल व हुंडई कार को अपने कब्जे में ले लिया तथा जोगेन्द्र का अपहरण कर अपने साथ ले कर फरार हो गए। किसी तरह सुरेन्द्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही थाना गोवर्धन पहुंच आपबीती सुनाई तथा उक्त आरिफ एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकद्मा अपराध सं. 720/15 पर धारा 364, 394 एवं 307 के तहत मुकद्मा दर्ज कराया। मामले की जानकारी एसपी सिटी एवं एसएसपी को होने पर थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को अपहृत की बरामदगी एवं अपहृताओं की गिरतारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बीतीरात थाना गोवर्धन के जंगलों में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस टीम को एक कार संदिग्ध अवस्था में जंगल में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने चारों तरफ से कार को घेर कर तलाशी ली, तो उसमें अपहृत जोगेन्द्र सिंह पुत्र सूबे सिंह एवं टटलू गैंग के मुस्ताक पुत्र आसुब निवासी हाथिया थाना बरसाना दोनों बैठे मिले। पुलिस ने अपहृत जोगेन्द्र सिंह को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया तथा मुश्ताक की तलाशी ली तो उससे लूटा गया मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के साथ ही एक देशी पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पकड़ी गई कार भी सुरेन्द्र सिंह की ही थी, जिसे इन लोगों ने लूटा था। इस दौरान दूर बैठकर इन बदमाश व अपहृत की रखवाली कर रहे दो टटलू आरिफ पुत्र खचेरा तथा आरिफ पुत्र रशीद दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस इनकी गिरतारी के प्रयास में जुटी है।  

Read More



Mediabharti