नगदी-जेवर ले उड़ी नव वधू कर गई कंगाल मथुरा। बीती चार दिन पूर्व कोर्ट मैरिज कर घर में आयी नव वधू एक व्यक्ति को कंगाल करके चली गयीं अब पीड़ित थाने चैकी के चक्कर लगा कर न्याय की भीख मांग रहा है। हूआ यूं कि थाना हाईवे की चैकी पन्ना पोखर क्षेत्र में एटीवी के पीछे बसी पुष्प कुंज काॅलोनी में वीरपाल चैधरी पुत्र ओंकार सिंह की शादी उनके भाई के साले बबलू निवासी अलीगढ़ ने अपनी रिश्ते की परिचित सुमन नामक महिला से कोर्ट मैरिज पिछले 30 सितम्बर को करा दी थी। बताते हैं कि शादी करने के बाद महिला वीरपाल की बहिन सरोज पत्नी ननका एटीवी स्थित घर में रहने लगी। इसी बीच एक दिन पूर्व एक व्यक्ति मोअरसाईकिल लेकर आया और अपने को सुमन का भाई बताकर घर में आश्रय ले लिया। पीड़ित के अनुसार रात्रि में न जाने कब सुमन व उसका कथित भाई घर से फरार हो गये। सुबह जब पता चला तो घरवाले माथा पीटते रह गये। सरोज की मानें तो घर में रखे 97 हजार रूपये, सोने का गले का हार, दो अंगूठी, पायजेब, कौंधनी आदि सामान धर से गायब था। गृहस्वामी व ठगी का शिकार हुयी पीड़ित की मानें तो करीब छह लाख रूपये का चूना लगाकर सुमन घर से गायब हो गयी है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला पूर्व में भी इसी तरह शादी कर चुकी है। अब पीड़ित व्यक्ति पुलिस के चक्कर लगा रहा है।
Read More




