मथुरा

पांच बजे तक 70 से 72 प्रतिशत होने की संभावना मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मतदान के आज प्रथम चरण के प्रथम दिन सायं चार बजे तक कुल मतदान 56.36 प्रतिशत रहा। चुनाव कंट्रोल रूम की मानें तो सायं पांच बजे तक 70 से 72 प्रतिशत कुल मतदान होने की संभावना है। छाता ब्लाॅक में आज हुये मतदान का प्रतिशत सायं चार बजे तक 54 रहा। जबकि चैमुहा ब्लाक में 56.1 प्रतिशत और नंदगांव में 59 प्रशित मतदाताओं ने दोपहर चार बजे तक अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के प्रतिशत बढने की संभावनायें बढने की संभावनायें जतायी जा रही हंै। क्योंकि समाचार लिखे जाने तक एक घंटे का मतदान बाकी रह गया था। आज तीनों ब्लाकों में पुलिस, प्रशासन और चुनाव कार्यालय की बेहतर भूमिका के चलते गड़बडि़यां देखने को नहीं मिलीं। पुलिस-प्रशासन और चुनाव कार्यालय के अधिकारी पूरी तरह चैकन्ने देखे गये। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर निगरानी रखते देखे गये। हर स्थान पर शांतिपूर्ण मतदान होने की खबरें मिली हैं। इन तीनों ब्लाकों से आई जानकारी के अनुसार आज मतदान में युवा से लेकर वृद्धों में जोश था। क्षेत्र का चुनाव होने के कारण लोगों में भारी रूचि थी। तीनांे ब्लाकों में मतदान के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा देखा गया।  मतदान केन्द्रों पर पुलिस और मतदानकर्मी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त नजर आये। वहीं चुनाव मैदान में प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदान केन्द्रों के आसपास एक-दूसरे से बात करते और वोटों की चर्चायें करते देखे गये। मतदान को लेकर पूरा प्रशासन कल से ही सक्रिय रहा। जिसके परिणाम आज साकार नजर आये। कहीं भी कोई अप्रिय घटना की खबरें नहीं लगी हैं। वृ(, विकलांग, युवा और महिलाओं सभी ने त्रिस्तरीय जिला पंचायत के इस चुनाव में बढ चढकर हिस्सा लिया।   शुरूआती दो घंटों में धीमा रहा मतदान मथुरा। जिला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के पहले दो घंटां में मतदान काफी धीमा रहा। सुबह नौ बजे तक लगभग साढे दस प्रतिशत मतदान छाता, नंदगांव और चैमुंहा ब्लाक में हुआ। हालांकि दो घंटे के बाद मतदान में कुछ तेजी आयी और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगती दिखाई दी। चुनाव में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या ग्रामीण इलाकों मंे वोट डालने के लिये ज्यादा देखी गयी। प्राथमिक विद्यालय देहात पर बने मतदान केन्द्र पर शुरूआती दो घंटों में बहुत कम संख्या में मतदाता देखे गये। हालांकि इसके बाद मतदाताओं का आना शुरू हो गया। वहीं आझई खुर्द में मतदान के लिये महिलाआंे में खासी रूचि दिखाई दी। यहां महिलाओं की लंबी लाइन देखी गयी। आज सुबह नौ बजे तक छाता ब्लाक में 10.5 प्रतिशत, नन्दगांव में 11.2 प्रतिशत, चैमुहां में 9.8 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि इसके बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। इसके दो घंटे बाद यानी दोपहर ग्यारह बजे तक छाता ब्लाक में 25.4 प्रतिशत, नन्दगांव में 25.7 प्रतिशत और चैमुहां ब्लाक में 25.5 प्रतिशत मतदान हुआ।  वोट डालते दो नाबालिग पकड़े चैमुंहा ब्लाक में हो रहे जिला पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गांव आंझई में दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया गया कि आझई गांव में दो नाबालिग मतदान करते हुये सीओ सदर संजय कुमार ने मौके पर पकड़ लिये। बताते हैं कि वोटर लिस्ट में दोनों के नाम हैं लेकिन उम्र आधारा कार्ड में 13 और 15 वर्ष दर्शायी गयी है। इन लोगों के नाम दिनेश और राजू बताये गये हैं।  बाॅक्स  चुनाव बहिष्कार के ऐलान से अधिकारियों में मचा हड़कंप शेरगढ़ गांव हुसैनी और उझानी में आज मतदाताओं ने उस समय मतदान पार्टियों और अधिकारियों को उस समय परेशान कर दिया जब इन लोगों ने कहा कि ग्रामीणों को अभी तक ओलावृष्टि के राहत चैक नहीं दिये गये हैं, इसीलिये हम चुनाव का बहिष्कार करते हैं। इस ऐलान से प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में सीडीओ मनीष वर्मा पोलिंग बूथ पंहुचे और बड़ी मुश्किल से उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मतदान के लिये राजी किया तब जाकर इस क्षेत्र में मतदान हो सका। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी गांव के लोगों को अभी तक ओलावृष्टि राहत के चैक नहीं दिये गये हैं।

Read More

मथुरा। आज अंतिम चरण के नामांकन के पहले दिन दोपहर साढे तीन बजे तक 42 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किये। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चै. राजेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ भारी संख्या में क्षेत्र के मतदाता, समर्थक और रालोद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। गाडि़यों के काफिले के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष को समर्थन देने के लिये क्षेत्र की सरदारी भी मौजूद देखी गयी। वार्ड 37 से रालोद के वरिष्ठ नेता चै. रामवीर सिंह भरंगर ने आज दलबल और समर्थकों के साथ भारी भीड़ के मध्य नामांकन किया। भरंगर जिंदाबाद के नारे लगे और प्रत्याशी की जीत को समर्थक उतावले नजर आये। बड़े काफिले के साथ रामवीर भरंगर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड 38 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी के काफिले में काफी संख्या में क्षेत्र के मतदाता, सम्मानित और गणमान्य लोग मौजूद थे। जमुनापार से ही गाडि़यों का काफिला काफी था जिसके चलते रास्तों में भी लोगों को परेशानी हुयी। नारेबाजी और प्रत्याशी की जीत को लेकर आवाजें बुलंद होती देखी गयीं। भारी जनसैलाब देखा गया। वहीं वार्ड 36 से बसपा समर्थित प्रत्याशी गुडडी देवी पत्नी केहरी सिंह प्रधान के नामांकन में आज क्षेत्र के लोगों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। आज नामांकन का क्रम धीरे-धीरे चलता रहा। प्रत्याशी आते रहे और नामांकन होते रहे। इसी क्रम में वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थित बलराम, निर्दलीय रूप सिंह, आरएलडी समर्थित राजेन्द्र सिकरवार, बीजेपी समर्थित रामकुमार, वार्ड 32 से निर्दलीय प्रत्याशी सूरजपाल, निर्दलीय नित्यानंद, निर्दलीय कोमल, बीजेपी समर्थित पवनजीत, वार्ड 33 से निर्दलीय जयदेवी, आरएलडी समर्थित वैकुन्ठ देवी, बीएसपी समर्थित रामवती भरंगर, बीजेपी समर्थित अशोक देवी, वार्ड 34 से आरएलडी समर्थित कमलेश, वार्ड 35 सपा समर्थित बलवीर, सपा समर्थित  विजेन्द्र, लोकदल समर्थित लालजीत, निर्दलीय प्रेम कुमार, बीजेपी समर्थित योगेश चैधरी, वार्ड 35 से बीएसपी समर्थित गुडडी देवी, निर्दलीय भगवान देवी, वार्ड 37 से निर्दलीय मिथलेश, निर्दलीय मनीषा, निर्दलीय रामवीर, सपा समर्थित सिद्धार्थ, बीएसपी समर्थित देवेन्द्र पहलवान, निर्दलीय धर्मेन्द्र, निर्दलीय बच्चू सिंह, निर्दलीय रूमाल सिंह, आरएलडी समर्थित रामवीर भरंगर, निर्दलीय अनिल, बीजेपी समर्थित सत्यपाल चैधरी, वार्ड 38 से बीजेपी समर्थित रामवती, निर्दलीय भावना शर्मा, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी समर्थित सरोज देवी, आरएलडी समर्थित विजयलक्ष्मी, निर्दलीय ओम कुमारी, निर्दलीय विमेश, निर्दलीय अनीता, निर्दलीय रेखा ने दोपहर तीन बजे तक अपने-अपने नामांकन दाखिल किये।

Read More

  मथुरा। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा में अन्तर्सदनीय दीप बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चारों सदनों के इच्छुक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह व रचनात्मकता दशर्नीय थी। प्रतियोगिता का आयोजन सुश्री पूनम शर्मा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायिका लता शर्मा को नियुक्त किया गया। प्रथम स्थान पर राधिका (रणथम्भौर सदन), द्वितीय स्थान पर एकता चैघरी (कलिंगा सदन) एवं हेमन्त चैधरी (रणथम्भौर सदन) रहे तथा प्रियांषी बंसल, आयुश बंसल (रणथम्भौर सदन) एवं संजना सिंह (कलिंगा सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अनिल यदुवंशी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्य को सफल बनाने में कला विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा।

Read More

मथुरा। गोवर्धन के जतीपुरा स्थित श्रीजीबाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र निखिल कौशिक ने अंडर 19 अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। इस पर विद्यालय प्रबंधक देवरतन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ कौशिक ने छात्र को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एससी सिसौदिया ने बताया कि निखिल आगामी माह में एसजीएफआई में भाग लेकर पूर्ण विश्वास के साथ उक्त प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्तकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। वहीं विद्यालय के छात्र गोपाल कौशिक ने भी स्केटिंग में रजत मैडल प्राप्त किया है।

Read More

मथुरा। जीएलए विवि में बीटैक के छात्रों ने एक बार फिर उच्च संख्या के साथ देश की अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस में सफलतापूर्वक रोजगार हासिल किया है। इस टेस्ट को 111 छात्रों ने पास किया। छात्रों से साक्षात्कार के दौरान करीब आधा घंटे तक सवाल-जबाव हुआ और चयनित 79 छात्रों के नामों की घोशणा की गयी।  विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हैड प्रो. एके वर्मा ने बताया कि गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्यार्थियों ने चयन में 7 प्रतिशत का इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ, जबकि इस बार सैकड़ों विद्यार्थियों ने आॅनलाइन परीक्षा में भाग लिया और उनमें 79 विद्यार्थी चयन होने में सफल रहे, जो कि गतवर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की चयन में बढोत्तरी रही।उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविश्य की शुभकामनाएं दीं और लगन व ईमानदारी से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। 

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के तत्वावधान में कृष्णानगर बिजलीघर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बहुजन नायक कांशीराम साहब के 9वें परिनिवार्ण पर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इ. राहुल औरसंचालन जितेन्द्र सिंह ने की। सभा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार बौद्ध ने काशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन पर प्रकाश डालां कार्यक्रम अध्यक्ष ई. राहुज ने कहा कि मान्यवर साहब को पिछड़ों, शोषितों, अल्पसंख्यकों में राजनैतिक चेतना पैदा कर उन्हें राजनीति से जोड़ा और दबे कुचले समाज में हौसला बढाया। संचालन करते हुये जितेन्द्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजिल दी। अध्यक्ष लुकेश राही ने बताया कि उन्होने जो संकल्प लिये उन्हें जीते जी पूरा कर दिया। वह डा. अंबेडकर मिशन के सच्चे अनुयायी एवं योद्धा थे। वह भारत में स्वर्ण युग लाकर समता स्थापित करना चाहते थे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, एनपी सिंह, केपी सिंह, पण्डितजी, शैलेन्द्र कुमार, बहादुर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, चोखेलाल, थान सिंह, गोविन्द पेंटर, आशु, महेशचन्द्र, गोविंद पेंटर, विजेन्द्र, डा. आनंद, गुलजार, मजीद खां, भगवानदास, विनोद नागर, दाऊदयाल, ख्यालीराम, बेनामी, हिमांशु, नरेन्द्र, राम भारती, बृजेश जेई, राजेन्द्र निमेष आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti