मथुरा

मीडिया को पुलिस लाइन में जानकारी देते एसएसपी सिटी शैलेश पांडे मथुरा। गुड़गांव हरियाणा के व्यापारी के साथी को अपहरण कर ले भागे एक बदमाश को थाना गोवर्धन पुलिस ने गिरतार कर अपहृत युवक को थाना गोवर्धन पुलिस ने सकुशल छुड़ा लिया तथा लूटी गई हुंडई कार व व्यापारी एवं उसके साथी के मोबाइल एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद करने के साथ ही बदमाशों द्वारा उपयोग में लाई जा रही चोरी की मोटर साइकिल एवं अवैध असलाह भी बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीतीरात हाथिया निवासी आरिफ ने गुड़गांव हरियाणा के 385 सैक्टर 14 निवासी सुरेन्द्र पुत्र धन सिंह को मोबाइल फोन पर सस्ते रेट में जनरेटर बिक्री करने के लिए कहा गया था, बीस दिन से लगातार फोन करने पर सस्ते जनरेटर मिलने की आस में सुरेन्द्र अपने साथी जोगेन्द्र पुत्र सूबे सिंह निवासी कनहौरी जिला रेबाड़ी हरियाणा के साथ 4 अक्टूबर रविवार को अपनी हुंडई टेकसल कार संख्या एचआर 70सी 8167 से बरसाना मार्ग स्थित गांव पलसों के बाहर बताए गए मंदिर पर पहुंच गया। फोन से संपर्क करने पर आरिफ अपनी बाइक संख्या आरजे 05 सीआर 4677 से पहुंचा और जनरेटर दिखाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके दो और साथी आरिफ व मुस्ताक खड़े मिले उन्होंने  तमंचा व पिस्टल दिखाते हुए मुश्ताक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया तथा इसकी जेब में रखी बीस हजार रुपए की नगदी, इंटैक्स मोबाइल व हुंडई कार को अपने कब्जे में ले लिया तथा जोगेन्द्र का अपहरण कर अपने साथ ले कर फरार हो गए। किसी तरह सुरेन्द्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही थाना गोवर्धन पहुंच आपबीती सुनाई तथा उक्त आरिफ एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकद्मा अपराध सं. 720/15 पर धारा 364, 394 एवं 307 के तहत मुकद्मा दर्ज कराया। मामले की जानकारी एसपी सिटी एवं एसएसपी को होने पर थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को अपहृत की बरामदगी एवं अपहृताओं की गिरतारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बीतीरात थाना गोवर्धन के जंगलों में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस टीम को एक कार संदिग्ध अवस्था में जंगल में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने चारों तरफ से कार को घेर कर तलाशी ली, तो उसमें अपहृत जोगेन्द्र सिंह पुत्र सूबे सिंह एवं टटलू गैंग के मुस्ताक पुत्र आसुब निवासी हाथिया थाना बरसाना दोनों बैठे मिले। पुलिस ने अपहृत जोगेन्द्र सिंह को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया तथा मुश्ताक की तलाशी ली तो उससे लूटा गया मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के साथ ही एक देशी पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पकड़ी गई कार भी सुरेन्द्र सिंह की ही थी, जिसे इन लोगों ने लूटा था। इस दौरान दूर बैठकर इन बदमाश व अपहृत की रखवाली कर रहे दो टटलू आरिफ पुत्र खचेरा तथा आरिफ पुत्र रशीद दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस इनकी गिरतारी के प्रयास में जुटी है।  

Read More

 मथुरा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बुद्धि शुद्धि के लिए ट्रक आॅपरेटरों एवं मालिक हवन पूजा करते हुए मथुरा। मथुरा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बुद्धि शुद्धि के लिए ट्रक आॅपरेटरों एवं मालिकों ने हवन कर भगवान से केन्द्रीय मंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना की। ज्ञात रहे एक अक्टूबर से आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आव्हान पर किए गए ट्रकों के चक्का जाम और अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवे दिन आक्रोशित ट्रक आपरेटर यूनियन ने स्थानीय जिला कार्यालय पर हवन कर नितिन गडकरी के सद्बुद्धि की कामना की। इस मौके पर चै. धर्मवीर सिंह, चन्दन सिंह पहलवान, गोपाल सक्सैना, बबलू गर्ग, बने सिंह, प्रवीण बंसल, अशोक शर्मा, नरेन्द्र यादव, सुरेश कुशवाह, सहित चार दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

Read More

 राजकुमारों के चयन के लिए लाॅटरी ड्रा निकालता बच्चा एवं मौजूद हैं अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले तथा अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल आदि   मथुरा। श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा के तहत 14 अक्टूबर को निकलने वाली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन आज लाॅटरी पद्धति से किया गया। कुल 193 आवेदनों में से ड्रा द्वारा 18 राजकुमार के स्वरूप बच्चों का चयन किया गया। शोभायात्रा मुख्य संयोजक राजीव गोयल सर्राफ एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजकुमार के स्वरूप के लिए शुभम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, नवल बंसल, आयुष गर्ग, कृष्णनम अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, कार्तिकेय अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सोम्या अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, माधव अग्रवाल, एवं नमन अग्रवाल, चुने गए। मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल के अनुसार जिन बच्चों का राजकुमार के लिए चयन किया गया है। उन सभी के लिए समिति द्वारा आकर्षक पोशाक की व्यवस्था, बच्चों के नाप के अनुसार की गई है। जिससे बच्चे राजकुमारों के स्वरूप में आकर्षक दिखें एवं लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनें। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष चै. मुरलीधर अग्रवाल, विष्णु सर्राफ, सुरेश चंद काबली, प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, जयंती मुख्य संयोजक नवीन मित्तल, मेला संयोजक अजयकांत गर्ग, सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। रामलीला सभा रजि. मथुरा का रामलीला महोत्सव आज गणेश मुकुट पूजन के साथ शुरू हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच पर आचार्य गोविन्द गोस्वामी द्वारा मुकुट पूजन के बाद शहर में गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई तथा रामायण के पात्रों के स्वरूपों का वर्ण बंधन किया गया। इस मौके पर गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैयालाल बजाज, उमेश अग्रवाल पे्रेसवाले, बनवारीलाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More

 छाता कोतवाली मे पुलिस के गिरफत में शराब तस्कर। मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने बरसाना चैराहा के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान रविवार की शायः 7 बजे करीब हरियाणा ने तस्करी कर चुनावों के चलते 11 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब पकडी है। कोतवाली प्रभारी यशकान्त सिंह ने बताया कि पकडे गये तस्करो ने अपने नाम देवेन्द्र पुत्र धनीराम निवासी भुलवाना होडल पलवल व उदय सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी गोरखधाम कालोनी छाता बताये है। एसएसपी के आदेश पर हाईवे पर एसआइ चन्द्रभान सिंह जादौन व सत्यपाल वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोसी की तरफ से कार होण्डा सिटी संख्या एचआर51एच2828 छाता की तरफ आ रही थी। चेकिंग की तो उसमें शराब का जखीरा मिला। दोनों आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

Read More

वसूली को लेकर ईरिक्शा चालक प्रदर्शन करते हुए मथुरा। वृन्दावन चैकी रमणरेती पर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों से की जाने वाली वसूली को लेकर आज रिक्शा चालकों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसएसआई को सौंपा। इस संबंध में एसएसआई ने ई-रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि अब उनसे कोई पुलिसकर्मी चैथ वसूली नहीं करेगा और यदि करता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र, डालचंद राजन, पवन, पंकज, मनीराम, जगदीश, भगवानदास, ओमप्रकाश पचैरी आदि मौजूद थे।

Read More

नगदी-जेवर ले उड़ी नव वधू कर गई कंगाल   मथुरा। बीती चार दिन पूर्व कोर्ट मैरिज कर घर में आयी नव वधू एक व्यक्ति को कंगाल करके चली गयीं अब पीड़ित थाने चैकी के चक्कर लगा कर न्याय की भीख मांग रहा है। हूआ यूं कि थाना हाईवे की चैकी पन्ना पोखर क्षेत्र में एटीवी के पीछे बसी पुष्प कुंज काॅलोनी में वीरपाल चैधरी पुत्र ओंकार सिंह की शादी उनके भाई के साले बबलू निवासी अलीगढ़ ने अपनी रिश्ते की परिचित सुमन नामक महिला से कोर्ट मैरिज पिछले 30 सितम्बर को करा दी थी। बताते हैं कि शादी करने के बाद महिला वीरपाल की बहिन सरोज पत्नी ननका एटीवी स्थित घर में रहने लगी। इसी बीच एक दिन पूर्व एक व्यक्ति मोअरसाईकिल लेकर आया और अपने को सुमन का भाई बताकर घर में आश्रय ले लिया। पीड़ित के अनुसार रात्रि में न जाने कब सुमन व उसका कथित भाई घर से फरार हो गये। सुबह जब पता चला तो घरवाले माथा पीटते रह गये। सरोज की मानें तो घर में रखे 97 हजार रूपये, सोने का गले का हार, दो अंगूठी, पायजेब, कौंधनी आदि सामान धर से गायब था। गृहस्वामी व ठगी का शिकार हुयी पीड़ित की मानें तो करीब छह लाख रूपये का चूना लगाकर सुमन घर से गायब हो गयी है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला पूर्व में भी इसी तरह शादी कर चुकी है। अब पीड़ित व्यक्ति पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

Read More

मथुरा। आर्य समाज फाटक से जनरलगंज की तरफ जाने वाले मार्ग अधिकांशतः खराब पड़ा हुआ है। नगर पालिका से कुछ पहले सड़क पर गढ्ढों में जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी का सरामना करना पड़ता है। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी इस गड्ढे की वजह से परेशान हैं। नालियों पर गंदा पानी सड़क पर आ जाने की वजह से नगर पालिका के पास भारी गंदगी देखने को मिल रही है।  

Read More

मथुरा। श्री ग्र्रुप द्वारा श्री राधा वैली आवासीय कालोनी में आयोजित आवासीय ऋण मेले को मिल रहे जबरदस्त समर्थन व उत्साह को देखते हुए दो दिन के लिये बढा दिया गया है। इस मेले में अब तक 450 लोगों को उनकी आवासीय ऋण सम्बन्धी समस्याओ का समाधान मिला है और 150 लोगो ने अब तक श्री राधा बैली में बुकिंग करायी है। इस आवासीय मेले में इंडिया बुल्स, एचडीएफसी, डीएचएफएल, आईसीआईसीआई, यूनियन बैक 10 प्रतिशत से भी कम ब्याज पर आवासीय ऋण प्रदान कर रही है। इस मेले से लोगो को बैको के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। राधा बैली अपने ग्राहको को हाईराईज, डुप्लैक्स आदि प्रदान कर रही है।श्री राधा बैली मथुरा की सबसे बड़ी टाऊनशिप है जिसमें स्वींगपुल काॅमर्शियल कम्पलैक्स, बच्चों के लिये पार्क, सिक्योरिटी, बिजली पानी आदि की व्यवस्था है। श्री ग्रुप के डायरेक्टर शेखर अग्रवाल ने बताया कि लोन अत्याधिक आसान हो गया है जिससे 150 से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए है।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मोहर्रम की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित सभी विभागों को समय से आवश्यक सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये। श्रीअवस्थी जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर को 9वीं मोहर्रम का जुलूस चैक से होते हुए निकाला जाता है और इसी दिन रामलीला महोत्सव समिति द्वारा भरत मिलाप कर आयोजन चैक क्षेत्र में तख्त लगाकर किया जाता है। श्री अवस्थी ने कहा कि मोहर्रम कमेटी तथा रामलीला महोत्सव समिति की एक अलग से बैठक बुलाकर दोनों आयोजनों के समय में सामंजस्य बना लिया जायेगा। मोहर्रम के अवसर पर ताजिया का जुलूस निकाला जाता है। इस सम्बन्ध में मोहर्रम कमेटी से अनुरोध किया गया कि वे अपने समुदाय के लोगों को अवगत करा दें कि ताजिया की ऊंचाई बढ़ायें न बल्कि उसे कम कर दें। बिजली व मनोरंजन कर विभाग को निर्देशित किया गया कि वे जुलूस के रास्तों पर पड़ने वाले ढ़ीले बिजली के तारों व केबिलों को ऊपर उठा दें। प्रत्येक ताजियादार को 10 लीटर मिट्टी का तेल तथा 10 किलो ग्राम चीनी दिये जाने की व्यवस्था हेतु जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उदयराज सिंह यादव सहित बिजली व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, मोहर्रम कमेटी के मो. हनीफ, अबरार वारसी, अली अब्बास आदि उपस्थित थे।

Read More