मथुरा

मथुरा। विधायक माथुर के द्वारा मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृत होने के उपरान्त ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरु हो गया तथा साथ ही में छाता से बरसाना एवं छाता से गोवर्धन तक जाने वाले पुल का निर्माण भी जल्द शुरु किया जाएगा। कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से स्वीकृति की गई मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस रेलवे ओवर ब्रिज में लगने वाली लागत कुल 21.42 करोड़ रुपये है तथा इसमें रेलवे की हिस्सेदारी लगभग 8.22 करोड़ है। विधायक ने बताया कि मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज 2 लेन का निर्माण होगा तथा इस ओवरब्रिज के निर्माण होने के बाद मथुरा शहर से कचहेरी, जिलाधिकारी कार्यालय, राजीव भवन, कलेक्ट्रेट आॅफिस, आर्मी कैम्प तथा उन इलाके में स्थित सभी इलाको एवं कार्यालय तक जाने में नागरिकों को आसानी होगी एवं उनको पूर्व में हुए जाम व भीड़ से राहत मिलेगी। विधायक प्रदीप माथुर ने यह भी बताया की उनके द्वारा स्वीकृति कराई गई छाता से बरसाना एवं छाता से गोवर्धन रोड तक जाने हेतु पुल का निर्माण का कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। विधायक श्री प्रदीप माथुर ने बताया कि वह मथुरा के विकास हेतु वह प्रयासरत है कि धोली प्याऊ रेलवे क्रासिंग में भी पुल बनाया जाये जिससे लोगों के आवागमन हेतु कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।  

Read More

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पर अनन्त चैदस का त्यौहार बडे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूजन कर कार्यकर्ताओं ने सभी विध्न बाधाओं को दूर करने के लिये प्रार्थना की। यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने कहा कि आज के दिन यमुना मिशन के सभी कार्यकर्ता ने विघ्नहर्ता गणेश जी से यमुना के जल्द से जल्द अपने अविरल निर्मल स्वरूप में हमें दर्शन दें इसकी प्रार्थना की। सूरजभान गोयल ने कहा कि प्रथम पूज्य श्री गणेश के पूजन से सभी कष्टों को निवारण होता है और वह सभी कार्यो को सिद्घ करने वाले है हर कार्य में सफलता प्रदान करते है। कार्यकर्ता मिशन को आगे बढाने के लिये भगवान गणेश से प्रार्थना करते है। इस अवसर पर मोनू पंडित, लपुटी पंडित, गोविन्दा, मुकेश ठाकुर, राजेश तिवारी, मीरा गोस्वामी, राकेश शर्मा, पंकज कौशिक, बलराम, गोपाल उपस्थित रहे।

Read More

 डांस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते क्षेत्रीय विघायक राजकुमार रावत, डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी आभा गर्ग को पुरस्कार देते अग्रवाल समाज सौंख के अध्यक्ष संजय बंसल, साथ में हैं विजेता बालिका के माता-पिता आभा गर्ग ने प्राप्त किया प्रथम स्थान सौंख समाचार। सुपर बाॅयज ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 35 प्रतिभागियो ने डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देर रात तक चला और कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने फीता काटकर किया। डांस प्रतियोगिता दो राउण्ड में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मध्य में स्थानीय बच्चो ने स्टंट कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसे देखकर दर्शको ने दांतों तले उंगुली दबा ली। बाद में डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आभा गर्ग, द्वितीय सचिन बंसल व तृतीय स्थान संजय कुमार ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंचासीन अतिथिगणो ने पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर विजेता बच्चो के चेहरे खिल गये। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, पूर्व चेयरमैन मंनीशंकर बंसल, मास्टर भरत सिंह कुंतल, संजय बंसल, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, मास्टर वीरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, महेश अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर, अशोक कुमार, उधम सिंह, सुभाष अग्रवाल, बबलू पिप्पल, गौरी शंकर शर्मा, धर्मराज सिंह, योगेश सिंह, आदि उपस्थित थे।  

Read More

नगर अध्यक्ष मनोनीत करते तुलसीराम शर्मा राया। कस्बे में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने और संगठन को बढ़ाने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने राया नगर अध्यक्ष के पद पर गांव विसावली के निवासी युवा सपा नेता अनिल चैधरी को मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर सपाईयों ने भारी हर्ष व्यक्त किया है। 

Read More

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती न होने से लग रहा गिर्राज धाम में लम्बा जाम गिर्राज के प्रमुख मार्ग सोंख अडडा से लेकर दानघाटी मंदिर जाम के झाम में फंसे श्रद्धालु भक्त गोवर्धन। गिर्राज धाम में टेªफिक पुलिस ब्यबस्था के अभाव के चलते गिर्राज धाम के प्रमुख मार्ग जाम की चपेट में आ गये हैं और कस्वा के बस स्टेण्ड से लेकर सोंख अडडा दानघाटी मंदिर डीग अडडा तक बाहनों की आडी तिरछी लम्बी लाईन लगी हुई है। बही गिर्राज धाम को आने वाले श्रद्धालु भक्त जाम के झाम में फंस कर करहाते नजर आ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा सब कुछ जानते हुए भी श्रद्धालु भक्तों को जाम से निजात दिलाने वाली टेªफिक पुलिस फोर्स की तेनाती नही की गई है। गिर्राज प्रभु की पावन तलहटी की रज में बसने एवं लिपटने के लिये आने वाले श्रद्धालु भक्त कस्वा गोवर्धन में प्रवेश करने से पहले ही जाम के झाम में फंसकर करहाते नजर आ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा देश के कोने -कोने से गिर्राज धाम आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुऱक्षा ब्यबस्थाओं पर ध्यान न होने एवं गोवर्धन धाम में प्रतिमाह प्रतिदिन आने वाले लाखों श्रद्धालु भक्तों को कस्वा में होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने बाली टेªफिक पुलिस की तेनाती न किये जाने के कारण जाम की बडी समस्या पेदा हो गई है। टेªफिक पुलिस की तेनाती न होने के कारण स्थानीय डग्गेमार बाहन संचालक बडे-बडे बाहनों को सडक मार्ग पर आडे तिरछे खड कर देते है। इसी दौरान गिर्राज धाम में आने बाले श्रद्धालु भक्त जाम में बुरी तरह फंस कर करहाते नजर आ रहे है।

Read More

स्ट्राइक वन की रवाना हुई टीमों ने किया साहसिक और दुर्गम यात्राऐं पूर्ण मध्यम तोपखाना लौटी ओम पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा से स्ट्राइक वन के जांबाजों की टीम लौटने के बाद  दुर्गम रास्तों से गुजरते टीम के सदस्य मथुरा। मध्यम तोपखाना के एक साहसिक पद यात्रा अभियान का 25 सितम्बर 2015 को अलवर मे जनरल कमांडिग आॅफिसर स्ट्राईक वन लेफ्टिनेंट जनरल ए0बी0 शिवाने विशिष्ट सेवा मेडल द्वारा स्वागत किया गया। इस साहसिक अभियान में 12 सदस्यों को शामिल किया गया जिसे 17 अगस्त 2015 को मथुरा से रवाना किया गया था। यह अभियान 26 अगस्त 2015 को दार्चुला से आरम्भ हुआ। यह टीम दुर्गम पर्वतीय रास्तो से गुजरते हुये 07 सितम्बर 2015 को अपने पहले गंतव्य स्थान ओम पर्वत बेस कंैप पर पहंुची और 11 सितम्बर 2015 को अपने अगले स्थान आदि कैलाश पर जा पहंुची। यह अभियान उत्साह और जोश दर्शाता है जो स्ट्राईक 1 के सभी योद्धाओ के लिये एक मिसाल है। यह साहसिक ट्रैक जो स्ट्राईक 1 की स्वर्ण जयंती के अवसर के शुरू की थी इसके सफल समापन पर जनरल कमांडिग आॅफिसर स्ट्राईक वन लेफ्टिनेंट जनरल ए0बी0 शिवाने द्वारा पूरी टीम की प्रशंसा की गई। इस टीम ने कठिन पर्वतीय क्षेत्र में लोगो के जीवन और उसमे पैदल चलने के अपने अनुभव को जनरल कमांडिग आॅफिसर के साथ सांझा किया। समारोह के दौरान इस टीम के द्वारा लिये गये भू चलचित्र और आश्चर्य चकित सुंदरता से भरी हुई तस्वीरों को भी दिखाया गया। वहीं 21 इंजीनियर रेजीमेंट के 15 सदस्यो का दल हिमाचल प्रदेश व जम्मूू और कश्मीर के ऊंचे पहाडी में 237 किलोमीटर की ऊंची क्षेत्रो की पदयात्रा 17 दिन में समाप्त करके 23 सितम्बर 2015 को भटिंडा पहुंचा। कंमाडर सर्वदा अग्रणी ब्रिगेड ने अभियान दल का स्वागत किया और अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। यह अभियान भारतीय सेना की स्ट्राइक वन कोर की स्वर्ण जयंती मनाने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के उदयपुर से 21 अगस्त 2015 को शुरू हुई और इसने तीन ऊंचे पहाडी दर्रो तरसालामूला, शिंकुनला तथा फिरसेला  को पार करते हुए इसे तीन भागो में पूरा किया। इस पदयात्रा के दौरान दल ने राज्यो के 19 गावो के स्थानिय लोगो के साथ बातचीत की और स्थानिय लोगो से बातचीत करते हुए उन्हे भारतीय सेना के बहुमुखी स्वरूप के बारे में बताया। इस अभियान का मुख्य उद्येश्य युवाओ को प्रेरित करना था। जिसके लिये दल ने यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश के उच्च माध्यमिक विध्यालयों व काॅलेजो के 450 छात्रो को एक सिपाही के जीवन के बारे में जानकारी दी और उनको भारतीय सशस्त्र सेनाओ का हिस्सा बनने के लिये प्रेरित किया। इस दल ने सीमा सडक संगठन की कार्यशैली की भी जानकारी प्राप्त की जो कि देश के इन दूरस्थ भागो में जीवनरेखा का काम करता हंै। इस यात्रा की मुख्य चुनौतिया तेज ढलानो में चलना, बडे ग्लेशियर, ठंडा बर्फ सा पानी, शून्य से भी कम तापमान में शिविर लगाना था। इन चुनौतियो ने दल प्रकृती को नजदीक से समझने और इसके लिये सम्मान भी विकसित करना सिखाया। कंमाडर सर्वदा अग्रणी ब्रिगेड ने कहा कि दल के द्वारा जिस धैर्य, साहस और व्यवहार को प्रदर्शित किया गया वह भारतीय सेना के चरित्र को दर्शाता है।

Read More



Mediabharti