अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग प्रदर्शन करते हुए गोवर्धन कस्बे में शराब, मांस और अण्डों की बिक्री को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और तहसील में एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर करते हुये बताया कि गिरराज धाम में हर माह लाखों यात्री गिरि परिक्रमा के लिये आते हैं। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह अंडा, मांस व शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं की भावनायें आहत हाती हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर और परिक्रमा मार्ग में संचालित शराब के ठेकों को परिक्रमा मार्ग से कम से कम तीन किलो मीटर की परिधि से बाहर रखा जाये। कार्यकर्ताओं ने अण्डा, मांस और शराब बिक्री पर 48 घंटे में रोक की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कस्बे में चरस, अफीम और गांजा सहित मादक पदार्थों की बिक्री भी खुलेआम की जा रही है जिसे जल्द से जल्द रोका जाये। इस अवसर पर तहसील संयोजक हेमन्त शर्मा, पंकज सागर, गौरव कौशिक, राहुल मुखिया, मोहित शर्मा, पवन दिवाकर आदि मौजूद थे।
Read More




