मथुरा

पांच घायल दो की हालत गंभीर मथुरा। सुरीर कस्बे के गांव सिकंदरपुर में महिलाओं में झगड़े के बाद हुयी दोनों तरफ से आमने-सामने की फायरिंग में एक वृद्ध महिला और युवक की मौत हो गयी। जबकि दोनों पक्ष के दो लोगों की दशा गंभीर है। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुये हैं। मौके की नजाकत को देखते हुये भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह घटनास्थल पर पंहुच गये और पूरे मामले की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल दोनांे लोगों को सौशैय्या अस्पताल से आगरा रैफर किया गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक सुरीर के सिकंदरपुर गांव में करीब एक वर्ष पूर्व छह वर्ष की एक बालिका के साथ पप्पी पुत्र तेजपाल द्वारा दुराचार किया गया था जिसमें वह अभी तक जेल में बंद है। इसी को लेकर आगामी 18 सितंबर को पंचायत होनी थी जिसमें लोग समझौते का दबाव बना रहे थे। आज सुबह अचानक पंचायत से पूर्व ही दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आमने-सामने से पुरूषों को आकर गोलियां चलानी पड़ीं जिसमें टीकम सिंह पक्ष की वृद्ध महिला 80 वर्षीय सोमवती पत्नी वेदराम की मौत हो गयी जबकि महेन्द्र सिंह पक्ष के 25 वर्षीय रवि पुत्र हीरालाल की मौत हुयी है। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। जबकि फायरिंग में एक पक्ष के 60 वर्षीय टीकम सिंह पुत्र वेदराम और दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र हीरालाल गंभीर रूप से घायल हुये हैं जिन्हें आगरा रैफर किया गया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुये हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।    घटनास्थल पर पंहुची डीआईजी मौके पर थाने की पुलिस के अलावा एसएसपी और पुलिस बल पीएसी सहित वहां पहुुंच गया और पूरे घटना की जानकारी ली। बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने भी घटनास्थल पर पंहुचकर गांव की महिलाओं से पूछताछ की और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर डीआईजी लक्ष्मी सिंह के अलावा, एसएसपी राकेश कुमार, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, सीओ मांट जनक सिंह, कोतवाल नरेंद्र सिह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पंहुच गयी।

Read More

मथुरा। वकील और पुलिस में समझौता हो गया है। वादकारी इससे काफी प्रफुल्तित हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों में मीटिंग के बाद सारे मामले निपटाने का निर्णय लिया गया। आगामी मंगलवार तक सभी वकीलों पर लगे मुकदमे वापिस ले लिये जायेंगे। इस आश्वासन के बाद बार पदाधिकारियों ने समझौते का हाथ मिला लिया। मंगलवार से वकील काम पर आ जायेंगे। वादकारियों के लिये यह अच्छी खबर है।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर एक तेजगति से आते टैंकर ने बस में टक्कर मार दी जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील के निकट कल रात्रि लगभग बारह बजे माइल स्टोन 66 पर बहराइच डिपो की बस में एक तेजगति से आते टैकर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस के चालक सहित आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयीं। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read More

मथुरा। 13 बीघा जमीन के चक्कर में चार बच्चे अनाथ हो गये। अफसोस! कि चारों लड़किया हैं। अब से लड़कियां अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बड़ी मुश्किल से परिवार के लोगों की कैद से निकलीं ये बालिकायें आज जब वृन्दावन कोतवाली पंहुची तो कोतवाल संजय जायसवाल भी आश्चर्य में रह गये। मजिस्ट्रेट प्रतिभा शर्मा को भी उन पर भारी तरस आया। अब इन बच्चांे को साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गांव में शिक्षा हेतु भेजे जाने की तैयारियां कोतवाल और प्रतिभा शर्मा द्वारा की जा रही हैं, जो प्रशंसनीय हैं। हुआ यह कि छाता के रहेड़ा गांव में शंकर पुत्र सोढ़ी रहता था। उसके तीन अन्य भाई भी थे। बताते हैं कि शंकर की 13 बीघा जमीन थी जिस पर उसके भाईयों की नजर थी। बताया गया कि शंकर की पत्नी को वर्ष 2010 में जहर दे दिया गया। कोतवाली में मौजूद अबोध बच्चों मीनू (12), संजू (10), कविता (8), वंदना (7), ने बताया कि उनकी मां को चाचाओं श्याम, वीरो और धर्मी ने जहर देकर मार दिया और वर्ष 2013 में उनके सिर से बाप का साया भी हट गया। उसके पिता शंकर को 2013 में ट्रैक्टर से कुचलवाकर मरवा दिया गया। तब से शंकर की चारों लड़कियां अनाथ हो गयीं। परिवार के लोगों को लगा कि अब इनका रहना भी ठीक नहीं है। भारी प्रताड़नाओं के बीच वह परिवार में जैसे-तैसे अपना जीवन काटने लगीं। परिवार के साथ घुटन में जी रहे इन चारों बच्चों ने अचानक अपनी बुआ की लड़की रचना को जैसे-तैसे अपनी आपबीती सुनाई। रचना इन बच्चों को लेकर वृन्दावन आ गयी और उसने अपने लोगों से बातचीत कर सीधे वृन्दावन कोतवाली लेकर बच्चों को पंहुची। बताते हैं कि रचना इन बच्चों को वात्सल्य गांव में पढाना चाहती थी लेकिन वहां आयीं तमाम बाधाओं में पहली बाधा यह थी कि पुलिस इस मामले में जानकारी करके वात्सल्य गांव को बताये, तब वे इन बच्चों का दाखिला लेंगे। इंस्पैक्टर वृन्दावन संजय जायसवाल और अनाथ बच्चों की रहनुमा मजिस्ट्रेट प्रतिभा शर्मा ने इन बच्चों को वात्सल्य पंहुचाने का पूरा प्रयास कर दिया है। जल्द ही ये बच्चे वहंा पंहुच जायेंगे। एक ऐसी हृदयविदारक कथा जो इन बच्चों ने बतायी, रोंगटे खड़े करने वाली है। कैसे 13 बीघा जमीन हड़पने के चक्कर में पिता के खास भाई ही उनके दुश्मन बन गये? पूरा परिवार अलग-थलग पड़ गया। मां-बाप मर गये और चारों बच्चे आज वात्सल्य ग्राम में अनाथ होकर पढने को मजबूर हैं। 

Read More

घरवालों को बंधक बनाकर लाखों की लूट मथुरा। गोवर्धन कस्बे के कृष्णा बिहार कालोनी में बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलकर गृहस्वामी को बंधक बना लिया और लाखों रूपये का माल लूटकर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण बिहार कालोनी स्थित दीपक के मकान में बीती रात चोरों ने मकानस्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और जमकर लूटपाट की। मकान में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला चटकाकर चोर उसमें रखे दो लाख रूपये नगद व पांच तोले सोने के आभूषण ल गये। पीड़ित मकान स्वामी दीपक ने इसकी जानकारी अपने भाई वीरेन्द्र को दी तब जाकर उन लोगों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

Read More

मण्डी रामदास क्षेत्र में हटाये गये तमाम अतिक्रमण मथुरा। शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। दो बजे के उपरांत शुरू हुये अभियान की अगुवाई आज भी नगर मजिस्ट्रेट विजय सिंह कर रहे थे। हालांकि प्रशासन की धमक के चलते दुकानदार स्वतः अपनी दुकानों से अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा पाये हैं उनके लिये प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण आज भी धड़ाधड़ गिराये गये। शहर के भीतरी बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान की जबरदस्त दहशत है जिसके चलते दुकानदार स्वतः अतिक्रमण हटा रहे हैं।  नगर मजिस्ट्रेट दुकानदारों की इस कार्यवाही से बेहद प्रसन्न हैं। आज डीगगेट क्षेत्र में मिलन सिनेमा की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। सबसे पहले द्वारिका पेड़े वालों के प्रतिष्ठान पर महाबली का पंजा चला। देखते ही देखते आगे भी हो रहे अतिक्रमण एक-एक कर ढहाये गये। भारी संख्या में पुलिसबल और प्रशासन के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। व्यापारी वर्ग प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहा है। स्वतः ही अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं लेकिन इसकी वजह से भीतर के बाजारों में मलबे के भारी ढेर लग गये हैं। गंदगी नालियों में जाने से नालियां अवरूद्ध हो गयी हैं और रास्तों में गंदा पानी चल रहा है जिससे आवागमन में लोगों को बाधा हो रही है।  खटपट और छैनी हथौड़ों की घनघनाहट से शहर के बाजारों में अफरातफरी पिछले तीन दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की धमक है। प्रशासन के भभके के चलते स्वतः दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। स्थिति यह है कि अन्य बाजारों में भी स्वतः ही दुकानदार अपना-अपना अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं। सुबह से ही हथौड़े और छैनी की घनघनाहट बाजारों में सुनाई पड़ रही है। खटपट की आवाज से पूरा शहर विचलित है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते शहर में अजीब सी दहशत फैली हुयी है। हर कोई दुकानों के आगे से बोर्ड और अतिक्रमण हटाने में जुटा है। स्थिति यह थी कि कई दुकानों के बोर्ड जो लाखों रूपये कीमत से बनवाये गये थे, उन्हें भी दुकानदारों ने स्वतः हटा लिया है। ज्यादा नुकसान न हो जाये और नगर पालिका प्रशासन जुर्माना न लगा दे, इस दहशत के चलते स्वतः बाजारों से अतिक्रमण हटने लगा है। जिन क्षेत्रों में अभी जेसीबी मशीन नहीं पंहुचीं वहां भी अतिक्रमण हटने लगे हैं। शहर के आगरा रोड, छत्ता बाजार, असकुण्डा, विश्राम बाजार, डोरी बाजार, स्वामीघाट, चैक बाजार, मण्डी रामदास आदि इलाकों मंे स्वतः ही अतिक्रमण हटाये गये हैं। हालांकि आज बुलडोजर से वहां अतिक्रमण प्रशासन द्वारा भी हटाये जा रहे हैं। पूरे शहर में इस अभियान के चलते भारी अफरा तफरी मची हुयी है। लोग बाजारों का हालचल लदेखने के लिए टोल बनाकर घूम रहे हैं। दुकानदारों का धंधा पूरी तरह चैपट हो गया है और लगभग एक सप्ताह तक बाजार पटरी पर आ पायेगा। तोड़फोड़ के चलते जहां मार्ग एकदम अच्छे लगने लगे हैं वहीं ऊपरी शोभा भी बढ़ी है। अनाधिकृत बोर्ड और अतिक्रमण से शहर का नक्शा बदल गया था लेकिन अब फिर अभियान से शहर साफ-सुथरा नजर आने लगेगा। असकुण्डा क्षेत्र की दो दुकानें तोड़ने का विरोध कल अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर मुख्य द्वार के पास बनी काफी अरसे से स्व. प्यारेलाल सौदागार की दुकान को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। दुकानदारों में इससे भारी रोष था। हालांकि प्रशासन ने इस पर खेद प्रकट कर पुनः दुकान स्थापित करने को कहा है लेकिन फिलहाल उस दुकानदार कर काफी नुकसान हुआ है। ऐसी ही दो दुकानों के नियमविरूद्ध तोड़ जाने की कार्यवाही की असकुण्डा बाजार के व्यापारियों ने तीखी आलोचना की है और प्रशासन से कहा है कि वह नियमानुकूल कार्यवाही करे। कोई भी भेदभाव न बरता जाये। 

Read More

वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट में फिर फेल हुये कई चैकी इंचार्ज मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने आज परेड का निरीक्षण किया। परेड में निरीक्षण के दौरान जनपद के चैकी प्रभारियों का वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नहीं उतर सके जिन्हें आगामी परेड में पुनः आने के लिये आदेशित किया गया। भीड़ नियंत्रण करने के लिये दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ परेड में निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को शहर में सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू चलाने हेतु दिशा निर्देशित किया और कहा कि किसी भी चैराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा : जिले के गांव ढभाला में करीब 10 माह से बंद पड़े एक पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा विभाग को कोई सुध नहीं है। इस स्कूल का प्रयोग गांव के ही प्रधान द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा है। 

Read More

मथुरा : जिले के गांव ढभाला में करीब 10 माह से बंद पड़े एक पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा विभाग को कोई सुध नहीं है। इस स्कूल का प्रयोग गांव के ही प्रधान द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा है।  जानकारी मिलने पर, तहसील गोवर्धन के ब्लॉक नंदगांव अन्तर्गत आने वाले इस गांव में बंद पड़े इस स्कूल को देखने जब यह संवाददाता गया तो पता चला कि उक्त स्कूल की प्रधानाचार्या सुनिता शर्मा स्कूल पर ताला लगाकर घर बैठी हैं। इसके चलते करीब 60 विद्यार्थी शिक्षा पाने से वंचित हो रहे हैं।  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा अभियान को अंगूठा दिखाते इस स्कूल में ताला लगे दो कमरों में गांव के प्रधान नानक गुर्जर ने सड़क निर्माण सामग्री डलवा रखी थी। बाकी के दो कमरों को मजदूरों ने घेर रखा है। स्कूल के प्रांगण में मजदूर चूल्हा बनाकर रोटियां बनाते हैं और लकड़ी के ढेर लगा रखे हैं।    ग्राम प्रधान से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान व स्कूल में निर्माण साम्रगी रखे जाने की बाबत जानकारी मांगी गई तो जवाब मिला कि स्कूल तो कई माह से बंद हैं इसलिए इसको सड़क निर्माण सामग्री रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। प्रधान ने यह भी बताया कि उसने आज तक स्कूल की प्रधानाचार्या को नहीं देखा। गांव में, ग्राम प्रधान की प्रधानाचार्या के ‘ठेकेदार’ पति से सांठगांठ कर स्कूल में सड़क निर्माण सामग्री रखे जाने की चर्चाएं हैं।  इस बारे में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए कई बार प्रयास करने के बावजूद शिक्षा अधिकारी बीरपाल यादव ने फोन नहीं उठाया।

Read More

 सौंख के गांव नगला अड्डा में एक व्यक्ति पर फांसी पर लटकाकर हत्या कर दिये जाने के बाद घटनास्थल पर लोगो को समझाते पुलिस अधिकारी, नगला अड्डा में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी शैलेष पांडे, एसओ मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा व अन्य विवाहिता पुत्री के गायब होने से गुस्साये मायके वाले  आरोपी फरार, गांव में तनाव, शाम तक गांव में तैनात रही पीएसी सौंख समाचार। गुरूवार की सुबह सौंख के निकटवर्ती गांव नगला अड्डा में एक व्यक्ति की फांसी पर लटका कर हत्या किये जाने से सनसनी फैल गयी। आरोप की जद में बेटे के ससुरालीजन है। सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनाक्रम के अनुसार गांव अड्डा निवासी शेरसिंह के पुत्र जयवीर की शादी करीब 6 माह पूर्व उचागांव सादाबाद निवासी कृष्णा कुमारी पुत्री बल्सर सिंह के साथ हुई। लेकिन करीब 4 दिन पूर्व कृष्णा अपनी ससुराल नगला अड्डा से बिना किसी को बताये गायब हो गयी। इस पर ससुरालीजनों ने कृष्णा कुमारी के गायब हो जाने की सूचना मगोर्रा पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए जयवीर को उठा लिया। लेकिन जयवीर के ससुरालीजनों ने कुछ और ही सोच रखा था। इसी के चलते गुरूवार तडके ही जयवीर के ससुरालीजन जयवीर के घर पहुंच गये और जयवीर के पिता शेरसिंह को खेत के रास्ते में ही घेर लिया। उसके साथ मारपीट की गयी और घायल शेरसिंह को समीप के पेड के फांसी पर लटका दिया। शेरसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल से थोडी दूर ही खेत पर काम कर रही मृतक की भतीजी कुसुम ने घटना की सूचना घर आकर दी। शेरसिंह को फांसी पर लटका दिये जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर चैकी प्रभारी सौंख सत्यवीर सिंह यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में घटना की गंभीरता को समझते हुए एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार, एसओ मगोर्रा बबलू कुमार वर्मा, एसओ गोवर्धन अरविन्द सिंह, आदि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में योगेन्द्र, गुड्डू, सूरज, बबलू, बलसर निवासी उंचागांव व नगला अड्डा के गुड्डू और देवीसिंह सहित कुल सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट मृतक के भाई श्यामवीर सिंह ने दर्ज करायी है।   

Read More