मथुरा

मथुरा : जिले के गांव ढभाला में करीब 10 माह से बंद पड़े एक पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा विभाग को कोई सुध नहीं है। इस स्कूल का प्रयोग गांव के ही प्रधान द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा है।  जानकारी मिलने पर, तहसील गोवर्धन के ब्लॉक नंदगांव अन्तर्गत आने वाले इस गांव में बंद पड़े इस स्कूल को देखने जब यह संवाददाता गया तो पता चला कि उक्त स्कूल की प्रधानाचार्या सुनिता शर्मा स्कूल पर ताला लगाकर घर बैठी हैं। इसके चलते करीब 60 विद्यार्थी शिक्षा पाने से वंचित हो रहे हैं।  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा अभियान को अंगूठा दिखाते इस स्कूल में ताला लगे दो कमरों में गांव के प्रधान नानक गुर्जर ने सड़क निर्माण सामग्री डलवा रखी थी। बाकी के दो कमरों को मजदूरों ने घेर रखा है। स्कूल के प्रांगण में मजदूर चूल्हा बनाकर रोटियां बनाते हैं और लकड़ी के ढेर लगा रखे हैं।    ग्राम प्रधान से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान व स्कूल में निर्माण साम्रगी रखे जाने की बाबत जानकारी मांगी गई तो जवाब मिला कि स्कूल तो कई माह से बंद हैं इसलिए इसको सड़क निर्माण सामग्री रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। प्रधान ने यह भी बताया कि उसने आज तक स्कूल की प्रधानाचार्या को नहीं देखा। गांव में, ग्राम प्रधान की प्रधानाचार्या के ‘ठेकेदार’ पति से सांठगांठ कर स्कूल में सड़क निर्माण सामग्री रखे जाने की चर्चाएं हैं।  इस बारे में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए कई बार प्रयास करने के बावजूद शिक्षा अधिकारी बीरपाल यादव ने फोन नहीं उठाया।

Read More

 सौंख के गांव नगला अड्डा में एक व्यक्ति पर फांसी पर लटकाकर हत्या कर दिये जाने के बाद घटनास्थल पर लोगो को समझाते पुलिस अधिकारी, नगला अड्डा में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी शैलेष पांडे, एसओ मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा व अन्य विवाहिता पुत्री के गायब होने से गुस्साये मायके वाले  आरोपी फरार, गांव में तनाव, शाम तक गांव में तैनात रही पीएसी सौंख समाचार। गुरूवार की सुबह सौंख के निकटवर्ती गांव नगला अड्डा में एक व्यक्ति की फांसी पर लटका कर हत्या किये जाने से सनसनी फैल गयी। आरोप की जद में बेटे के ससुरालीजन है। सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनाक्रम के अनुसार गांव अड्डा निवासी शेरसिंह के पुत्र जयवीर की शादी करीब 6 माह पूर्व उचागांव सादाबाद निवासी कृष्णा कुमारी पुत्री बल्सर सिंह के साथ हुई। लेकिन करीब 4 दिन पूर्व कृष्णा अपनी ससुराल नगला अड्डा से बिना किसी को बताये गायब हो गयी। इस पर ससुरालीजनों ने कृष्णा कुमारी के गायब हो जाने की सूचना मगोर्रा पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए जयवीर को उठा लिया। लेकिन जयवीर के ससुरालीजनों ने कुछ और ही सोच रखा था। इसी के चलते गुरूवार तडके ही जयवीर के ससुरालीजन जयवीर के घर पहुंच गये और जयवीर के पिता शेरसिंह को खेत के रास्ते में ही घेर लिया। उसके साथ मारपीट की गयी और घायल शेरसिंह को समीप के पेड के फांसी पर लटका दिया। शेरसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल से थोडी दूर ही खेत पर काम कर रही मृतक की भतीजी कुसुम ने घटना की सूचना घर आकर दी। शेरसिंह को फांसी पर लटका दिये जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर चैकी प्रभारी सौंख सत्यवीर सिंह यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में घटना की गंभीरता को समझते हुए एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार, एसओ मगोर्रा बबलू कुमार वर्मा, एसओ गोवर्धन अरविन्द सिंह, आदि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में योगेन्द्र, गुड्डू, सूरज, बबलू, बलसर निवासी उंचागांव व नगला अड्डा के गुड्डू और देवीसिंह सहित कुल सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट मृतक के भाई श्यामवीर सिंह ने दर्ज करायी है।   

Read More

मुंबई।सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारणी के द्वारा बुधवार ०९ सितम्बर 2015 को महाराष्ट्र की ज्वलंत समस्याओं पर और पार्टी प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई मराठी पत्रकार संघ,मुंबई में किया गया था जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड,सलाहकार एडवोकेट शशिकांत दुबे, मीडिया प्रभारी दिलीपभाई पटेल और पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और तमाम मीडिया के लोग उपस्थित थे। जिसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख ने मीडिया का आभार व्यक्त किया।   सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख ने कहा," हम पिछले आठ वर्षों से पार्टी को आज इस मुकाम पर पंहुचा दिया है कि अब हम लोग देश की जनता के लिए हर काम कर सकते हैं।हम लोग लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारधारा द्वारा समाज में एक नया परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे है।"    महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड ने कहा है,"देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी बड़ी समस्या है और साथ में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या बहुत ही दर्दनाक समस्या है। सभी को कम करना जरुरी है। हमारी पार्टी मुंबई महानगरपालिका के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए मीडिया और जनता का सहयोग जरुरी है। हम इस चुनाव में युवा लोगों को मौका देंगे। हम हार्दिक पटेल का अभिनन्दन करते है क्यूकि उन्होने एक समाज को एकत्रत कर दिया। जोकि तारीफे काबिल है।उसी तरह हम लोग पूरे महाराष्ट्र की जनता को एकत्र करके महाराष्ट्र का और पूरे देश का विकास करना चाहते हैं। लेकिन गांधीवाद तरीके से यह काम करना चाहते हैं। "   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने कहा," पार्टी गुजरात में काफी अच्छा काम किया है।महाराष्ट्र में हमारा काफी प्रचार और प्रसार हुआ है और हम इस काबिल हो गए है कि महाराष्ट्र में किसानों के लिए और जनता के लिए उनके हक़ के लिए लड़ने को तैयार हैं। हम अभी तक संगठन को मज़बूत कर रहे थे और अब हम लोगों की भलाई कर सकते है।"                       

Read More

चैमुहां ब्लाॅक के सैनवां गाँव में श्याक कुण्ड की सफाई अभियान जारी आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में आज दिनांक 10 सितम्बर को चैमुहां ब्लाॅक के सैनवां गाँव में यमुना रक्षक दल द्वारा तथा ग्रामिणों के सहयोग से श्याम की कुण्ड की सफाई की गई। आज कुण्ड सफाई का 18वां दिन था। कुण्ड की लगातार सफाई चल रही है। कुण्ड आधे से ज्यादा साफ हो चुका है। प्रतिदिन जलकुभियां हटाई जा रही हैं। यह कुण्ड गाँव का सबसे प्राचीन व कृष्णकालीन है। आज ग्रामिणों ट्रैक्टर की मदद से कुण्ड की सफाई की जा रही है। इस कुण्ड में सफाई के दौरान बड़े-बड़े कछुयें तथा मछलियां पायी गयीं जिनके संरक्षण के लिए कुण्ड में जलभराव का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि इसी तरह ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवरों की सफाई की जायेगी। उन्होने  धार्मिक संगठन व सामाजिक  संगठन से अपील करते हुए कहा कि सभी धार्मिक संगठन व सामाजिक संगठन एक-एक कुण्डों की जिम्मेदारी लेकर कुण्ड-सरोवर को अपने अभियान से जोड़ लें तो ब्रज के  सभी कुण्ड-सरोवर बच सकते हैं। सभी कृष्ण भक्त एक-एक कुण्ड की जिम्मेदारीे लें। ग्रामिणों की मदद से उसका संरक्षण किया जा सकता है। समाज सेवक कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि अभी तो इसकी शुरूआत है, यमुना  के साथ साथ कुण्ड-सरोवर की सफाई आवश्यक है। सभी ब्रजवासियों को इन सभी पुनीत कार्यों में सहयोग देना चाहिए। ब्रजवासियों के सहयोग से ही ये सभी कार्य पूरे हो सकेंगे। इस अवसर पर राजेश पहलवान, मुकेश शर्मा, भगवत दयाल, पं. मुरारी लाल, हरिवंश, गौरी शंकर शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार आदि ग्रामवासी उपिस्थत थे।   

Read More

हरहाल में पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा करायी जाय: डीएम  मथुरा, 10 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं लेखपाल परीक्षा हेतु तैनात जोनल मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट तथा केन्द्र पर्यवेक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि हर हाल में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल विहीन कराना होगा। श्री कुमार आज यहंा कलेक्टेªट सभाकक्ष में इस सम्बन्ध में बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि ड्यूटी वाले परीक्षा केन्द्र पर उनका कोई सगा सम्बन्धी अथवा रिश्तेदार सम्मलित नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तैनात सभी स्टाफ का पास बनवाना अनिवार्य है। कोई भी तैनाती बिना पास के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में परीक्षार्थी मोबाइल के साथ परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिये कि परीक्षार्थी की संख्या के हिसाब से वे केन्द्र के प्रवेश द्वार के पास क्लाॅक रूम की व्यवस्था करलें, यदि कोई परीक्षार्थी वर्जित सामान लेकर आया है तो उसे प्रवेश द्वार पर क्लाॅक रूम में ही रखवा लिया जाय उसके लिये स्टाॅफ सहित स्टीकर व टोकन आदि की समुचित व्यवस्था करली जाय।  जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा दो पालियों में करायी जानी है। दूसरी पाली का प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिका रखने के लिये स्ट्रांॅग रूम की भी व्यवस्था करली जाय। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्टेªटों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा  िकवे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केन्द्रों का हर हाल में निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थायें देखलें और कल शाम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जो कि इस परीक्षा के नोडल अधिकारी है को रिपोर्ट करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी केन्द्र से बाहर न जाय और परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केनद्र में प्रवेश न दिया जाय। परीक्षा के महत्व को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गयी है।  बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व कानून व्यवस्था जय शंकर मिश्र तथा सुरेन्द्र शर्मा, सचिव मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एसबी सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, अंजनी कुमार, रामअरज यादव, विश्वभूषण मिश्रा, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा सभी तहसीलदार व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वाद संख्या डी 20140150001175 8 सितम्बरके अन्तर्गत वादियों रनवीर सिंह पुत्र राधेश्याम, छीतर सिंह पुत्र होतीलाल, विनोद कुंमार वेदराम, बनवारी पुत्र भिक्की, पदम सिंह पुत्र मवासी, रामदयाल पुत्र छीता, संजू पुत्र रामदयाल, श्रीमती अंगूरी देवी पत्नी श्रीर वीरेन्द्र, श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री राजू व गोपी पुत्र देवलाल समस्त निवासी गण ग्राम रदोई तहसील महावन जनपद मथुरा को सूचित किया है कि भूमि प्रबन्धक समिति रदोई तहसील महावन के मौजा रदोई में गाटा संख्या 475 में 23 अक्टूबर 2008 को आवास हेतु पट्टा आवंटित किया गया था। लेकिन आवंटियों द्वारा आवंटित भूमि का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और न ही उस पर कोई निर्माण किया गया है, न ही आवंटी उस पर निवास कर रहे है जिसके कारण उक्त आवंटन निरस्त होने योग्य है। जिलाधिकारी ने आवंटियों को यह भी निर्देश दिये है कि वे स्वयं या अपने अधिकृत अधिवक्ता के माध्यम से 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उनके न्यायालय में उपस्थित होकर उक्त के सम्बन्ध में वजह/कारण बतायें कि क्यों न उनके पक्ष में किया गया आवंटन निरस्त कर दिया जाय। यदि आवंटी स्वयं या अपने विद्वान अधिवक्ता के माध्यम से उक्त नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते है तो उनकी अनुपस्थिति में आवासीय पट्टा आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा।

Read More



Mediabharti