मथुरा

सर्विलांस टीम ने प्रेमी संग गायिका को किया टूण्डला से बरामद  मृत लाश को तलाशने में जुटी हाईवे पुलिस मथुरा। थाना हाईवे में दर्ज एक वर्ष पूर्व पुरानी गुमशुदगी का राज सर्विलांस टीम की मेहनत से खुलने की ओर है। जांच के दौरान हाईवे पुलिस को राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र के हलैना से भी सूत्र मिले तो पूरे घटनाक्रम की परतें खुलने लगीं। सर्विलांस टीम प्रभारी ने हाईवे पुलिस के साथ इस गुमशुदगी की घटना में गायब युवक के साथ गायब हुयी गायिका को उसके नये प्रेमी के साथ टूण्डता फिरोजाबाद से बरामद कर लिया है। बताते चलें कि मूल रूप से नौहझील का रहने वाला आर्केस्ट्रा पार्टी का भजन गायक मुकेश पुत्र कन्हैयालाल इसी भजन पार्टी में गायिका रही ममता तूफानी पुत्री अनिल निवासी कोसीकलां से प्रेम विवाह कर जीवन व्यतीत कर रहा था। वे दोनों थाना हाईवे क्षेत्र की महेन्द्र नगर कालोनी में किराये पर रह रहे थे। इसी बीच वे दोनों अचानक वहां से गायब हो गये। उनके साथ उनका बच्चा चार वर्षीय कान्हा भी था। घटना के सम्बन्ध में हाईवे में युवक मुकेश के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई जिसमें पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पंहुच सकी और पुलिस को बिना किसी सबूतों के एक चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच हाईवे के तत्कालीन प्रभारी रहे सुरेन्द्र यादव का तबादला हो गया। उनके स्थान पर एसओ सुबोध यादव तैनात हो गये। गायब युवक के परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुये सुबोध यादव से युवक मुकेश की हत्या की आशंका जाहिर करते हुये जांच की अपील की जिस पर पिछले 15 दिनों से कार्यवाही शुरू हुयी तो एसओ सुबोध यादव मामले की तह तक जाने के लिये भरतपुर के हलैना से उस व्यक्ति को उठा लाये जिसने गुमशुदा युवक मुकेश का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था। बस यहीं से घटना की परतें खुलना शुरू हो गया और टूण्डला से भजन पार्टी की गायिका ममता तूफानी व उसके नये प्रेमी पंकज बंसल पुत्र गोविन्द निवासी हलैना राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी लापता युवक मुकेश की बाॅडी बरामद नहीं की है। फिर भी ममता तूफानी की मानें तो उसके पूर्व प्रेमी पति मुकेश को पंकज बंसल व एक अन्य ने जहर देकर मार डाला था और शव को कहीं छिपा दिया था। अब पुलिस इसके बताये स्थानों पर पुलिस थानों में बरामद लावारिस शवों के बारे मंे जानकारी जुटाने में लगी है जिसका खुलासा एक प्रेम कहानी के अंत के रूप में सामने आयेगा।   डरा धमका कर रख रहे थे युवती को हाईवे थाने में मौजूद महिला गायिका ममता तूफानी ने बताया कि उसके पति की हत्या के बाद उसका कथित प्रेमी पंकज बंसल उसे डरा, धमका कर टूण्डला में किराये पर लेकर रह रहा था। उसने कई बार अपने पति की हत्या की जानकारी होने के बाद इस बात का खुलासा करने का मन बनाया लेकिन इन लोगों ने डरा, धमका कर उसे किसी को बात न बताने को कहा।    

Read More

टैंक चैराहे से बड़ा प्रदर्शन निकालकर डीएम को दिया ज्ञापन मथुरा। हाईकार्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने से शिक्षामित्रों में भारी उबाल है। आज भी विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सैंकड़ों शिक्षामित्रों ने स्कूलों में काम नहीं किया और हाईकोर्ट के खिलाफ आवाज बुलंद की। शिक्षामित्रों की पूरी गुस्सा हाईकोर्ट और उसके चीफ जस्टिस पर है। इसको लेकर शिक्षामित्र पूरे जनपद में धरना-प्रदर्शन और शिक्षण कार्य ठप्प कर काम से वंचित हैं।कल बरेली के तीन हजार शिक्षामित्रों द्वारा इच्छामृत्यु की मांग के बाद आज मथुरा जनपद के शिक्षमित्रों ने भी जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया जिसमें इच्छामृयु सामूहिक रूप से देने की राष्ट्रपति से गुहार की है। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद शिक्षा मित्र कलैक्ट्रेट परिसर में ही बैठ गये और प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि हम प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य वर्ष 2001 से अब तक अल्प मानदेय ;3500 रूपयेद्ध में निरंतर करते आ रहे हैं। सपा सरकार ने सहायक अध्यापक पद पर इन्हें समायोजित किया था जिसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुये शिक्षामित्रों के समायोजन को ही सिरे से खारिज कर दिया है जिसके फलस्वरूप हमारा भविष्य अंधकार में हो गया है। प्रदेश के शिक्षामित्रों में आत्महत्या और हृदयघात से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है जिसके कारण तमाम परिवार तबाह हो रहे हैं जो न्यायोचित नहीं हैं। जनपद के दो हजार शिक्षामित्र उच्च न्यायालय से पीड़ित होकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करते हैं। जल्द से जल्द उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग की है। आज ज्ञापन से पूर्व टैंक चैराहे पर सभी शिक्षामित्र इकटठे हुये। महिला-पुरूषांे की काफी संख्या थी। ये नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पर पंहुचे, वहां पंहुचकर इन लोगों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन दिया और अपनी मांग के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर खेम सिंह चैधरी जिलाध्यक्ष, मुंसिफ अली जिला महामंत्री, दुष्यंत सारस्वत जिलाध्यक्ष, हाकिम ंिसह जिला महामंत्री सहित भारी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद थे।

Read More

यमुना मिशन के कार्यकर्ता यमुना मिशन के उद्देश्यों को जन जन तक पहुॅचाने के लिये नासिक महाकुम्भ की यात्रा की। मिशन के कार्यकर्ता 30 अगस्त को 5 गाडि़यों का काफिला मथुरा से जय यमुना मैया के नारों के साथ रवाना हुये। यमुना मिशन द्वारा मार्ग में पड़ने वाले शहरों में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो से जन संपर्क किया गया। मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो के बीच पहुॅच यमुना मिशन के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। इसके साथ मिशन द्वारा लोगो से मिशन से जुड़ने तथा मिशन के फेसबुक पेज को लाईक करने की अपील की गई।  यमुना मिशन के संयोजक अनिल शर्मा ने मथुरा पहुॅच कर जानकारी देते हुये बताया कि मार्ग में भरतपुर, जयपुर, नाथद्वारा, गांधीनगर, बड़ोदरा, अहमदाबाद आदि शहरों में  मिशन का प्रचार करते हुये नासिक कुम्भ पहुॅचे। कुम्भ में पहुॅच मिशन के कार्यकर्ताओं ने पंचवटी, तपोवन, त्रयम्बकेश्वर में जाकर कई खालसाओं तथा प्रसिद्ध स्थलों पर मिशन की प्रचार सामग्री वितरित कर लोगो को जोड़ा।  मिशन के कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुये बताया कि मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर रोजाना हजारों लाइक्स मिल रहे है। महाकुम्भ में जाने से पहले मिशन के पेज पर 21 हजार के लगभग लाइक थे जिसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से 39690 लाइक्स मिल चुके है जो हजारों की गति से रोजाना बड रहे है।  लपूटी पंडित ने कहा कि नासिक महाकुम्भ में यमुना मिशन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों में भी यमुना मिशन से जुड़ने में रूचि देखी गई। इस कुम्भ में हजारों नये कार्यकर्ता मिशन से जुड़े।  इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, महेश पडित, राकेश पंडित, वीना महन्त, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, भोला पंडित, रामवीर, सावित्री, कृष्णकान्त अवस्थी, लोकेश, योगेश, पप्पू यादव, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

डीएम आॅफिस के मुख्य द्वार से 3.97 लाख लूटे मथुरा। आज दिनदहाड़े उस समय कलैक्ट्रेट पर हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार के पास से बाइक सवार दो लुटेरे एक ग्रामीण का 3.97 लाख रूपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। इतने सघन और सुरक्षा बाले क्षेत्र में हुयी इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटनास्थल से पचास कदम आगे पुलिस चैकी है जबकि घटनास्थल से मात्र बीस कदम आगे थाना और पुलिस लाइन है। ऐसे सुरक्षित जोन में लूट जैसी घटना ने पुलिस की चूलें हिला दी हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग दो बजे लक्ष्मीनगर जमुनापार निवासी खड़ग सिंह ;35द्ध पुत्र रामप्रसाद चैकी बागबहादुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 3 लाख 97 हजार रूपये निकालकर थैले में रखकर लाया था। कलैक्ट्रेट पंहुचकर उसने अपने अधिवक्ता से बातचीत की। वह बैंक से निकाले रूपये लेकर मांट में एक पंचायत के फैसले में जा रहा था। वह जैसे ही कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पंहुचा तभी काले रंग की बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उसके हाथ से थैना खींचा तो खड़ग सिंह के हाथ में तनी रह गयी और लुटेरे थैला लूटकर फरार हो गये। जब तक वह शोर मचाता, तब तक बदमाश काफी दूर पंहुच चुके थे। दिनदहाड़े हुयी इस घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिये हैं। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि लुटेरे काले रंग की शर्ट पहने थे और उनकी बाइक का नंबर यूपी 85..4407 या 08  हो सकती है लेकिन यह अधिकारिक रूप में नहीं कहा जा सकता। लुटे व्यक्ति खड़ग सिंह के साढ़ू ब्रजमोहन पुत्र घूरेलाल निवासी फौलदा ने बताया कि जब वह गाड़ी स्टार्ट कर रहा था तभी उसके साढू के पास से बदमाश थैला छीनकर ले गये। जब तक वह शोर मचाता तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।

Read More

पांच घायल दो की हालत गंभीर मथुरा। सुरीर कस्बे के गांव सिकंदरपुर में महिलाओं में झगड़े के बाद हुयी दोनों तरफ से आमने-सामने की फायरिंग में एक वृद्ध महिला और युवक की मौत हो गयी। जबकि दोनों पक्ष के दो लोगों की दशा गंभीर है। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुये हैं। मौके की नजाकत को देखते हुये भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह घटनास्थल पर पंहुच गये और पूरे मामले की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल दोनांे लोगों को सौशैय्या अस्पताल से आगरा रैफर किया गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक सुरीर के सिकंदरपुर गांव में करीब एक वर्ष पूर्व छह वर्ष की एक बालिका के साथ पप्पी पुत्र तेजपाल द्वारा दुराचार किया गया था जिसमें वह अभी तक जेल में बंद है। इसी को लेकर आगामी 18 सितंबर को पंचायत होनी थी जिसमें लोग समझौते का दबाव बना रहे थे। आज सुबह अचानक पंचायत से पूर्व ही दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आमने-सामने से पुरूषों को आकर गोलियां चलानी पड़ीं जिसमें टीकम सिंह पक्ष की वृद्ध महिला 80 वर्षीय सोमवती पत्नी वेदराम की मौत हो गयी जबकि महेन्द्र सिंह पक्ष के 25 वर्षीय रवि पुत्र हीरालाल की मौत हुयी है। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। जबकि फायरिंग में एक पक्ष के 60 वर्षीय टीकम सिंह पुत्र वेदराम और दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र हीरालाल गंभीर रूप से घायल हुये हैं जिन्हें आगरा रैफर किया गया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुये हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।    घटनास्थल पर पंहुची डीआईजी मौके पर थाने की पुलिस के अलावा एसएसपी और पुलिस बल पीएसी सहित वहां पहुुंच गया और पूरे घटना की जानकारी ली। बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने भी घटनास्थल पर पंहुचकर गांव की महिलाओं से पूछताछ की और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर डीआईजी लक्ष्मी सिंह के अलावा, एसएसपी राकेश कुमार, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, सीओ मांट जनक सिंह, कोतवाल नरेंद्र सिह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पंहुच गयी।

Read More

मथुरा। वकील और पुलिस में समझौता हो गया है। वादकारी इससे काफी प्रफुल्तित हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों में मीटिंग के बाद सारे मामले निपटाने का निर्णय लिया गया। आगामी मंगलवार तक सभी वकीलों पर लगे मुकदमे वापिस ले लिये जायेंगे। इस आश्वासन के बाद बार पदाधिकारियों ने समझौते का हाथ मिला लिया। मंगलवार से वकील काम पर आ जायेंगे। वादकारियों के लिये यह अच्छी खबर है।

Read More



Mediabharti