मथुरा

लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाइक एवं अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्म की बधाई देकर सम्मानित करते श्री बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन के डायरेक्टर नन्दकिशोर शर्मा एडवोकेट व अन्य  कार्यक्रम में मुख्यसचिव एवं डीजीपी ने की शिरकत  गोवर्धन को तहसील बनाये जाने पर दी बधाई  गोवर्धन क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया  मथुरा। सूबे की राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ब्रज की संस्कृति से अभिभूत नजर आये। उनको ब्रज भूमि से पहुंचकर लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म की बधाई दी। जब मुख्यमंत्री को गोवर्धन तहसील बनायी जाने की बधाई के साथ यहां की अन्य समस्याओं का ज्ञापन सोंपा तो उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्य विकास योजनाएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी। लगातार तीन वर्ष से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर राजधानी लखनऊ में ब्रज के एक प्रतिनिधि मंडल को बुलाया जाता है। इस अवसर पर श्रीबाबूलाल महाविद्यालय केे डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने गोवर्धन को तहसील बनाये जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। क्योंकि पिछली साल इसी मंच पर उन्होंने मुख्यमंत्री को तहसील की आवश्यकता पर ज्ञापन दिया था जो कि मांग शासन की पूरी की गई। इस बार मुख्यमंत्री को सोंपे ज्ञापन में डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने नगर पंचायत गोवर्धन को नगर पालिका का दर्जा, परिक्रमा मार्ग में तीर्थयात्रियों की आने वाली गाड़ियों को देखते हुए यातायात के जाम की समस्या के हल के लिए मल्टी स्टोरेज कार पार्किंग, संपूर्ण परिक्रमा मार्ग के लिए श्राइन बोर्ड, गोवर्धन क्षेत्र के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, परिक्रमा मार्ग में गिरिराज जी पर चढ़ने वाले मिलावटी नकली दूध को रोकने, संपूर्ण परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोतवाली के दर्जा के साथ-साथ दो स्थाई पुलिस चैकी परिक्रमा मार्ग में बनाये जाने एवं मथुरा ब्लाॅक के अति पिछड़े ग्राम कोन्हई को लोहिया ग्राम विकास योजना में शामिल करने  की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वस्त किया कि वे गोवर्धन क्षेत्र के विकास के संकल्पित हैं, सभी विकास की योजनाओं को पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक का मुकुट पहनाकर स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ मुख्य सचिव आलोक रंजन, उनकी पत्नी सुरभि रंजन, डीजीपी जगमोहन यादव, कारागार मंत्री अभिषेक मिश्रा, आईजी लखनऊ जकी अहमद, डीआईजी देवेन्द्र कुमार चैधरी, एसएसपी राजेश पांडेय, आरआई प्रथम रीडर राजेश चतुर्वेदी आदि को गिरिराज जी का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर ब्रज की संस्कृति की अनूठी छटा से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं ब्रज की होली पर श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति की ओर से मुरारी लाल तिवारी, छैलबिहारी, गोविंद आदि के द्वारा दी गई प्रस्तुति पर अतिथि भावविभोर नजर आये। इस अवसर पर श्रीबाबूलाल महाविद्यालय के डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा, भारत उपाध्याय, कृष्ण चन्द्र दुबे, किशनो शर्मा पहलवान आदि थे। 

Read More

तीन घरों से मारपीट कर लाखों की लूट  पांच लोग बुरी तरह घायल मथुरा। थाना राया के गांव बिसावली में बीती रात एक दर्जन चोर और लुटेरों ने तीन घरों पर जमकर हमला बोला, लूटपाट की और तीन लोगों को लाठी-डण्डों से पीटकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया।  इस बीच बदमाश लाखों रूपये मूल्य के जेवर, नगदी और अन्य सामान लूटकर ले गये हैं। घटना से पूरे बिसावली गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग ग्यारह बजे सशस्त्र बदमाशों ने गांव में धावा बोला। सबसे पहले बदमाश महाराज सिंह के घर पंहुचे जहां उन्होंने लूटपाट की कोशिश की लेकिन उसके पुत्रों द्वारा विरोध करने और परिवार के लोगों का इकटठा हो जाने के कारण बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। दो युवकों के सिर फट गये हैं और एक के हाथ में चोट आयी है। मारपीट के बाद ये लूटपाट कर काफी सामान ले गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसके उपरांत बदमाश मांगे धोबी के घर पंहुचे और वहां भी परिवार के लोगों से बल प्रयोग और मारपीट कर काफी सामान लूटकर ले गये हैं। बदमाशों ने छिदम्मी पंडित के घर को भी नहीं छोड़ा। उनके घर भी लूटपाट की, जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर प्राणघातक हमला किया जिससे परिवार की एक महिला और दो लोग जख्मी बताये गये हैं। इस घटना से पूरे बिसावली गांव में भय व्याप्त है। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी है। मौके पर पुलिस पंहुच चुकी है।   

Read More

 सिटी मजिस्टेªट एवं सीओ तथा पीएसी के मौजूदगी में चला अतिक्रमण अभियान होलीगेट के अंदर  मथुरा। बुलडोजर का ‘भभका’ दिखाकर प्रशासन पांच घंटे तक चैन की बंसी बजाता रहा। व्यापारियों में हड़कंप मचा। स्वतः अतिक्रमण हटाये गये। तीन बजे तक प्रशासन और पुलिस ने देखा कि व्यापारी अब थक गये हैं तो स्वयं बुलडोजर लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ पुलिस व पीएसी छत्ता बाजार में घुस गये और जो अतिक्रमण रह गये थे उन्हें भी बुलडोजर से ढहाना शुरू कर दिया। इस सकरे बाजार में तीन-तीन बुलडोजरों के घुसने से रास्ता जाम हो गया लेकिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। एक बुलडोजर से अतिक्रमण गिराये जा रहे थे तो दूसरे से गंदगी और कूड़ा साफ किया जा रहा था। प्रशासन के इस अभियान से शहर में चमक आयी है। अब बाजार खुले-खुले से नजर आ रहे हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बोर्ड हटने से बाजारों में रौनक लौटी है।  बुलडोजरों के ‘भभके’ से व्यापारियों में मचा हड़कंप मथुरा। प्रशासन के ‘भभके’ से आज स्वतः ही व्यापारियों ने बिना मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और निकाय कर्मचारियों के ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।  प्रशासन ने केवल होलीगेट के चैराहे एक के बाद एक तीन बुलडोजर जैसे ही खड़े किये, इसे देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। स्वतः ही हथौड़े, छैनी लेकर दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बोर्ड और नीचे के चबूतरों को हटाते देखे गये। पूरा हुजूम जमा हो गया। चर्चायें चलने लगीं। होलीगेट पर मेले का सा माहौल नजर आने लगा तो शहर के भीतर के बाजारों में हथौड़ी, छैनी की घनघनाहट देखते ही बन रही थी। पूरे बाजारों मंे खटपट की आवाजें और व्यापारियों की नुक्ताचीनी सुनाई दे रही थी। प्रशासन का एक आदमी भी बाजारों में नहीं पंहुचा लेकिन ‘भवके’ के चलते ही होलीगेट से चैकबाजार और होलीगेट से भरतपुर गेट और आगरा रोड, आर्यसमाज रोड पर भी स्वतः ही अतिक्रमण हटने लगे।  हालांकि व्यापारी एक-दूसरे से चर्चा भी करते सुने गये कि किस क्षेत्र में अभियान कब चलेगा? लेकिन नगर मजिस्ट्रेट के कोई निर्णय न लेने से स्थिति असमंजस की बनी हुयी है। केवल बुलडोजर खड़े कर प्रशासन ने शहर का अतिक्रमण हटवा दिया, इससे अच्छी बात नहीं हो सकती।  बाजारों में पसरा सन्नाटा बिना पुलिस-प्रशासन के आज केवल बुलडोजरों का भय दिखाकर प्रशासन ने जो चाल चली उसमें उसे सफलता मिल गयी। बुलडोजरों का खौफ देख दुकानदार स्वतः ही अपने-अपने अतिक्रमण हटाने लगे। स्थिति यह थी कि अंदर और बाहर के बाजारों में हथौड़ी, छैनी की घनघनाहट ही सुनाई पड़ी। बाजारों मंे फर्श और शटर तोड़ने वाले मजदूरों की कमी पड़ गयी। रोजाना होलीगेट पर बैठने वाले मजदूर इस काम के लिये कम पड़ गये। चारों तरफ दुकानदार अतिक्रमण हटाने में लग गये। बाजारों मंे बिक्री का काम पूरी तरह ठप्प हो गया। चारों तरफ मलबे के ढेर और अतिक्रमण सड़कों पर डाले जा रहे थे। कई दिन से बाजारों में सूनापन देखने को मिल रहा है। रौनक न होने से धंधे, व्यापार भी बंद हैं। व्यापारी पहले प्रशासन से निपटने के मूड में है। अपने अतिक्रमण स्वयं हटा रहे हैं। प्रशासन ने इससे राहत महसूस की है और व्यापारियों का आभार भी जताया है कि वे स्वतः संज्ञान लेकर इस परोपकार के काम को कर रहे हैं। ऐसा ही रहे तो अतिक्रमण कभी नहीं हो सकता।    मीटिंग में भिड़े व्यापारी और व्यापारी नेता मथुरा। शहर में आज बिना पुलिस-प्रशासन की टीम से स्वतः ही प्रशासनिक भभके के चलते व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों से अतिक्रमण हटाने लगे। व्यापारियों में भारी मतभेद देखा गया। होलीगेट की अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मण्डल के नेताओं और व्यापारियों मंे जमकर नोंकझोंक हुयी। तू तड़ाक और गर्मा गर्मी के बीच दुकानदारों ने आरोप लगाया कि व्यापार मण्डल पूरी तरह निष्क्रिय है। वह व्यापारियों के हित साधने में पूरी तरह असफल है। इसी का नतीजा है कि आज कई दिन हो गये लेकिन बाजारोे में काम नहीं हो पा रहा है। दुकानदारी ठप्प पड़ी है। प्रशासन की हठधर्मिता के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी नेता आवाज बुलंद नहीं कर रहे। इसको लेकर मीटिंग में काफी तड़का भड़की भी हुयी। व्यापारियों नेताओं ने अपना पक्ष रखते कहा कि उन्होंने तो सभी व्यापारियों से कहा था कि वह अतिक्रमण न हटायें। पहले दिन होलीगेट से डीगगेट चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में ही व्यापार मण्डल के नेता रमेश चतुर्वेदी, सुनील साहनी सहित एक दर्जन नेताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध और नारेबाजी की थी, दुकानदारों को इसका वास्ता दिया गया। बड़ी मुश्किल से विवाद बीच बचाव कर समाप्त कराया गया। 

Read More

मथुरा। बुधवार सुबह से गायब एक युवक का शव आज गुरूवार छटीकरा रेलवे फाटक पर पड़ा मिला जिसे जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनूप गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी सकना मोरा वृन्दावन बुधवार सुबह अपने घर से खेत जाने की कहकर गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने कल पूरे दिन उसे तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह छटीकरा रेलवे फाटक पर जीआरपी पुलिस ने उसके शव को कटा देखा और पोस्टमार्टम गृह भेजा। मृतक के बड़े भाई कृष्ण मुरारी ने पोस्टमार्टम गृह पर आकर मृतक की शिनाख्त की है।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव के यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस की गाड़ी को एक आयशर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दरोगा सहित चार लोग घायल हुये हैं। पुलिस ने कैंटर चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र के निकट माइल स्टोन 137 पर आज भोर के लगभग तीन बजे पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी तभी तेजगति से आते अनियंत्रित आयशर कैंटर ने पीछे से पुलिस गाड़ी में टककर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने आयशर टैंकर के चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रामू  पुत्र स्व. अमीचंद निवासी अजय नगर कालोनी यमुनापार आज सुबह करीब साढे दस बजे अपनी साइकिल से जा रहा था तभी सुखदेव पुर गांव के समीप तेजगति से आती रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Read More



Mediabharti