मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रोशन बिहार कालौनी में वल्देव रोड पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाब सिंह धनगर राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष डा. सीएम धनगर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने  कहा कि जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव का निष्पक्षता से होना आवश्यक है जिला प्रशासन को भी चुनाव के लिए सभी नियमों का पालन करते हुए आरक्षण तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी जिला पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी तथा प्रत्येक वार्ड से अपना उम्मीदरवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की सफलता के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा, बसपा, भाजपा और रालोद जैसे राजनैतिक दलों से सावधान रहनें की अपील की। यह र्पािर्टयां हमेशा ही शोषित समाज का शोषण करती रही है लेकिन अब शोषित समाज को पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव में अपनी ताकत का एहसास करातें हुए अपना परचम लहराना होगा। प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि  चुनावों में अपनी दावेदाराी प्रस्तुत करने वाले कार्यकर्ता वायोडाटा जिलाध्यक्ष को भेज दें। जिससें आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशी तय कर घोषणा की जा सकें। इससें पूर्व सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बेठक में हरीओम धनगर, श्याम बिहारी धनगर, नेमसिंह प्रजापति, रवीन्द्र कुमार धनगर, नारायण सिंह धनगर, राकेश सक्सैना, शिखा गोस्वामी, अमर सिंह धनगर, देवेन्द्र धनगर, राजेश दिवाकर, गैदालाल धनगर, प्रेमचन्द्र धनगर, सुरेश प्रकाश माहौर आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के व्यक्तव्य की निंदा विप्र समाज की अग्रणी पत्रिका ब्रहम भारती व सर्वोदयी ब्रहम्ण विकास संस्थान ने की है। ज्ञात हो कि सपा तुलसीराम शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अभितक समाज द्वारा सम्मान न किए जाने की बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त ब्रहम भारती पत्रिका के संस्थापक राजेन्द्र दत्त आचार्य संपादक महेन्द्र दत्त आचार्य करते हुए कहा है कि सपा जिलाध्यक्ष बनते ही ब्रहम भारती पत्रिका ने विकास बाजार स्थित पत्रिका कार्यालय पर उपस्थित समाज के प्रमुख विप्रजनों के मघ्य अभिनन्दन किया था। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा,सचिव नारायण शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, विजय गौड, नागेन्द्र मोहन आचार्य एड, राजकुमार शर्मा चन्द्र प्रकाश शर्मा, राम नरेश गौतम,रमेश दत्त शर्मा,दिवाकर आचार्य,घनश्याम हरियाणा,राजीव आचार्य एड आदि ने तुलसीराम शर्मा को याद दिलाते हुए कहा है कि परशुराम शोभायात्रा निकलने की पूर्व संध्या पर बाटी वाली कुंज में विप्र समाज ने नागरिक अभिनन्दन किया था। तुलसी राम शर्मा का इस प्रकार का व्यक्त्व्य समाज विरोधी बयान व उनकी अति महत्वकाक्षा या पीडा को दर्शाता है।

Read More

फरह। बीते दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक दीनदयाल धाम में हुई। बैठक में पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने कहा की 9 सितम्बर को जनपद में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट को घेरा जायेगा। जिसमे जनपद से भाजपा के कार्यकर्ता भाग लेंगे और फरह मंडल से करीब पाँच  हजार कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सालिगराम बटिया ने कहा की पुरे प्रदेश में जंगल राज कायम है रोज लूट चोरी हत्याएं बलात्कार जैसी बार्दाते हो रही हैं प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा है। बैठक में भीकम चंद्र दुबे ने कहा की प्रदेश में अभी तक ओलावृष्टि के चेकों का वितरण नहीं हुआ है। ब्रज प्रदेश मंत्री ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा की अब युवाओ को कमर कसनी होगी और इस भृष्टाचार सरकार को उखाड फेकना है युवा भाजपा के झंडे का डन्डा है। अब समय आ गया है भाजपा को यूपी में लाने का।बैठक में जिला पंचायत चुनाव समिति का गठन भी किया गया। चुनाव समिति में राजदर्शन पचोरी, वैध कोमल प्रसाद शर्मा, बृजमोहन गौड़, द्वारिका, लाल सिंह, लालता प्रधान, ओमप्रकाश निषाद, सुरेश चंद, हुकुम सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीवान सिंह तरकर, विभोर गोयल, बैठक में मुख्य रूप से जगमोहन पाठक, हरिशंकर पाठक, ताराचंद पराशर, अशोक प्रधान, लक्ष्मीचंद शास्त्री, हरिशंकर शर्मा, राधारमण भास्कर, हीरा लाल गौड़, मनीष पचैरी, राजेश पचैरी, रमेशचंद, यतेन्द्र कटारा, नरेश कटारा, पूरन चंद्र, गिरिराज सिंह, जयप्रकाश, जगवीर, भूरि सिंह, वीरेंद्र सिंह, विष्णु, रामकुमार पाठक जीतेन्द्र आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता राजदर्शन पचैरी ने तथा संचालन बृजमोहन गौड़ ने किया।

Read More

फरह। थाना क्षेत्र के गाँव परखम में विगत दिनों हुए अपहरण व गैंगरेप की सनसनी खेज घटना के बाद सुर्खियों में आये परखम गाँव में आज तक पसरा हुआ सन्नाटा मिटने का नाम नही ंले रहा है। विदित हो कि हरिजन समुदाय के एक आरोपी को गु्स्साई भीड़ ने पुलिस से छीन कर मार डाला था और दूसरा आरोपी पुलिस ने छिपा कर जेल भेज दिया था। आरोपी युवक बाल्मिकि समाज के थे। ठाकुर समाज की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी होने के कारण बाल्मीकि आरोपियों के प्रति क्रोध की ज्वाला देखकर बाल्मीकि समाज के लोग गाँव से पलायन कर गये। मामला शांत होने पर कुछ परिवारो ने घर वापिसी की व कुछ परिवार अभी तक नही लौटे। इन्ही मंे गांव के बाल्मिकि सफाई कर्मी भी भय से पलायन कर गये जो कि अभी तक नही आये है। जिससे गाँव मे किसी दूसरे सफाई कर्मचारियो की भी अभी तक कोई नियुक्ति नही की गई है। जिससे गाँव में गन्दगी का आलम पसरा रहा है नालिया रूकी हुई है कीडे मकोडे आदि पैदा होते जा रहे है व ग्रामीणों का परेशानियो का सामना करना पड रहा है व लोग अस्वस्थ भी होते जा रहे है। परेशानी को दूर करने के लिए गाँव के युवाओं ने सफाई अभियान शुरू किया व पसरा रही गंदगी को हटाने का निर्णय भी लिया और गाँव के हर सदस्य को ये जिम्मेदारी सोपीं गयी। ग्राम प्रधान वासुदेव ने बताया सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति तो हो चुकी है पर आये दिन बहाना लगाकर अपने कार्य पर नही आते। इस सफाई अभियान शामिल, निरंजन सिंह, दीनदयाल सिंह, अमित अग्रवाल, अमित पचैरी, सुमित अग्रवाल, जुगल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा, नरेश व आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More

गोवर्धन। थाने से चन्द कदमों की दूरी पर चैन स्नैचरों ने श्रद्धालु के गले से दो तोला सोने की चेन तोडकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को सन्दीप कुमार निवासी बरेली अपने दो मित्रों के साथ नोएडा से गिर्राज धाम की सप्त कोसीय परिक्रमा करने के लिये आये थे। जहाॅ थाने से चन्द कदमों की दूरी पर श्रद्धालु भक्तों की जेव एवं गले की चेन पार करने के लिये चेन स्नेचर कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दानघाटी मंदिर में उमडने बाली श्रद्धालु भक्तो की भीड़ का लाभ लेने के लिये अपना डेरा उाले हुए है। इतने बउे पर्व पर गिर्राज धाम में उमडने वाले श्रद्धालु भक्तों के जन सैलाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई खास इन्तजामात नही किये गये। जिसका भरपूर फायदा उठाते ये चेन स्नेचर श्रद्धालु भक्तों की जेव काट एवं गले में पडी चेन को देखते ही देखते पार कर देते है। ऐसा ही बाक्या शनिवार को दानघाटी मंदिर में देखने को मिला जहाॅ बरेली निवासी सन्दीप की करीव दो तोला सोने की चेन को चेनस्नैचरों ने तोडकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। लेकिन घटना के बाद भी थाना पुलिस ने दानघाटी मंदिर घात लगाये बेठे चेनस्नैचरों को पकडना उचित नही समझा। बही श्रद्धालु सन्दीप ने अज्ञात चेनस्नैचरों के खिलाफ थाना गोवर्धन में लिखित शिकायत दी है।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के0पी0 मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त पूर्ति निरीक्षकों एवं लिपिकों को निर्देश दिये है कि वे अपने स्तर से अपने क्षेत्रान्तर्गत समस्त उचित दर विके्रताओं को निर्देशित कर दें कि वे आगामी 7 व 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले वजन दिवस के अवसर पर सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होकर अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

Read More



Mediabharti