मथुरा

मथुरा। विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में आज रविवार आधी रात होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियंा जोरों पर चल रही हैं। मंदिर में आज रात को भगवान कृष्ण का जन्म होगा। भगवान के जन्म को लेकर बिहारीजी मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लल्ला के लिये खास तरह के मोहन भोग बनाने का काम चल रहा है जो मध्यरात्रि के बाद भगवान के प्रसाद के लिये रखा जायेगा।  प्रभु बांकेबिहारी मंदिर की विशेष रसोई में कई तरह के पाग पंजीरी तैयार हो रहे हैं। यहां मिगी पाग, गोला पाग, मेवा पाग, धनिया पंजीरी, मैथी पंजीरी बनाई जा रही है। इसमें गोला मिगी, बूरा, रवा, धनिया, मैथी, पंचमेवा, खोआ सामग्री का प्रयोग बनाने में किया जा रहा है। प्रभु के जन्मोत्सव पर मंदिर में महाभिषेक के तुरंत बाद पाग पंजीरी का प्रसाद लगाया जाएगा। मंदिर में मध्य रात्रि को अभिषेक के बाद मंदिर और गोस्वामी समाज के घरों में तैयार पाग, पंजीरी का प्रसाद सजी थामियों और बर्तनों में लेकर गोस्वामी एवं उनका परिवार मंदिर जाता है। यहां प्रभु बांके बिहारी का भोग लगेगा है। इसी तरह दिन में ठाकुर राधारमण और ठाकुर राधादामोदर मंदिर में महाभिषेक के बाद प्रभु का पाग और पंजीरी का भोग लग रहा है। इसके बाद से ही प्रभु जन्म के पदों के गायन और बधाई का सिलसिला शुरु हो गया।  नंदोत्सव आज मथुरा। वृन्दावन नगर के मंदिरांे में सोमवार को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मंदिरा के गोस्वामी जन प्रभु कृष्ण के जन्म के खुशी में दूध, दही, मक्खन, मेवा, खिलौने, रुपए, वस्त्र, फल भक्तों के बीच लुटाए जाएंगे। इस दौरान मंदिर नन्दभवन और उसमें प्रभु के सेवायत नंदबाबा का रूप धारण करेंगे।

Read More

मथुरा। कस्बा राया में आज सुबह मथुरा रोड पर टैंकर से हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। टेंकर चालक को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इगलास के मेहदौरा निवासी उमेश पचैरी य36द्ध पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से आगरा जा रहा था। राया थाने से थोड़ा पहले ही टैंकर से हुई भिड़ंत में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद रोड पर काफी लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को हटाया और जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव के मथुरा टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस वे पर चार सशस्त्र बदमाश परी चैक नोएडा से सवारी के रूप में बैठकर आये और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 75 एम 6250 को छीनकर ले गये। इन बदमाशों ने ड्राइविंग कर रहे संतोष को खिलौनी गांव के पास हाथपैर बांधकर डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र मंुशीलाल निवासी आलमपुर भोज थाना सिविल लाइन इटावा दिल्ली से इटावा यमुना एक्सप्रेसवे होकर आ रहे थे। परी चैक नोएडा के नजदीक चार बदमाश सवारी के रूप में हाथ देकर बैठ गये और बाद में इन लोगों ने चालक पर तमंचा लगाकर गाड़ी लूट ली और चालक को हाथ-पैर बांधकर पटक गये। बल्देव थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत मांट से नगला भीम की तरफ जा रहे दो युवकों में अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र चंद्रकेश निवासी मोहबा और सिद्धगोपाल पुत्र मूलचंद निवासी हमीरपुर कल बाइक पर सवार होकर नगला भीम की तरफ जा रहे थे तभी अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

 यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर आये अभिनेता राजपाल यादव, साथ हैं सेवा मण्डल के पदाधिकारी और सभासद प्रदीप यादव व अन्य। मथुरा। यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित युदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव द्वारा युगलजोड़ी श्री राधाकृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत पटुका उढ़ाकर विजय यादव एवं अनिल यादव एवं स्मृति चिन्ह भारत भूषण यादव एवं प्रदीप यादव ‘पप्पन’ द्वारा भेंट कर किया गया। सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के स्वरूपों को विभिन्न मनमोहक अंदाज मे प्रस्तुत किया गया तथा ब्रज की होली फूलों के साथ मनमोहक रूप मे खेली गयी।

Read More

मथुरा। सोमवार आज से होलीगेट के अंदर बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। हालांकि कई रोज से भीतरी बाजार के दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण स्वतः हटाना शुरू कर दिया है। यह प्रशंसनीय कदम है। स्वतः दुकानदार अतिक्रमण स्थल को ध्वस्त करने में लगे हुये हैं, अपने-अपने बोर्ड और चबूतरे स्वयं दुकानदार तोड़ रहे हैं। इससे अच्छी बात हो नहीं सकती। आज इसकी जानकारी जब नगर मजिस्ट्रेट को दी गयी तो उन्हें भी भारी प्रसन्नता हुयी। उन्होंने कहा कि दुकानदार यदि ऐसा कर रहे हैं तो अच्छी बात है और सराहनीय कदम है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं तो फिर प्रशासन को भी उनका पूरा ध्यान रखना है। शहर के होलीगेट अंदर पहली दुकान ब्रजवासी मिठाई की है और सामने ही बर्तन की दुकान। दोनों ही दुकानदारों ने पहल करते हुये स्वतः अपने अतिक्रमण हटाये। इसी का अनुसरण करते अन्य दुकानदार भी आज सुबह से अपना अतिक्रमण हटाते देखे गये।

Read More



Mediabharti