मथुरा

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता  तीन आरोपियों से 19.61 लाख रूपये बरामद  लूट के पैसे से नई स्कार्पियो और 15 लाख का प्लाॅट खरीदा था बदमाशों ने मथुरा। दो सप्ताह पूर्व लखनऊ से जा रहे हवाले के पौने तीन करोड़ रूपये के कैश को लूटने वाले तीन बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के सहयोग से दबोच लिया गया। इन लोगों के पास से पुलिस को 19.61 लाख रूपये नगद बरामद हुये हैं। बदमाशों ने इन पैसों से टाटा स्काॅपियो और 15 लाख रूपये कीमत का प्लाॅट भी खरीद लिया था। तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढे हैं जबकि इनके आठ सहयोगी अभी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। इतने बड़े खुलासे में कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही है।  आज इसका खुलासा करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह महोली रोड पर चैकिंग कर रहे थे तभी स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि सफेद स्कार्पियो में दिल्ली की ओर से बदमाश आ रहे हैं जिनका पुलिस पीछा कर रही है। इनको आगे घेराबंदी करके पकड़ लिया जाये। इस पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मण्डी चैराहा पर बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। स्वाट टीम और कोतवाली पुसिल ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में अखिलश कुमार उर्फ अखिल पुत्र दलवीर सिंह जाट निवासी हृदय की नगरिया थाना गौण्डा जिला अलीगढ हाल निवासी 55 गणेशपुरम कालोनी थाना सदर बाजार, यशपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी भैंसा थाना रिफाइनरी और रनवीर सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह निवासी नगला चैधरी थाना वृन्दावन हाल निवासी पुष्पांजलि उपवन थाना हाईवे हैं। पुलिस ने इनके पास से 19 लाख 61 हजार रूपये नगद, 15 लाख रूपये के प्लाट के कागज, साढ़े दस लाख रूपये की नई स्कार्पियो, घटना में प्रयुक्त अन्य स्कार्पियो, एक तमंचा औरा चार जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं। पकड़े गये तीनों बदमाशों ने बताया कि गत 22 अगस्त को इन्होंने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे एमएच 5521 गाड़ी को हाईजैक कर दो लोगों को बंधक बनाकर ढाई-तीन करोड़ का कैश लूट लिया था। यह पैसा हवाला का था। लूट के दौरान काफी कैश उस गाड़ी में छूट भी गया था। बदमाशों ने बताया कि कैश में से हम तीनों के हिस्से में करीब 48 लाख रूपया मिला था जिसमें अखिलेश ने साढे दस लाख की एक नई स्कार्पियो तथा 15 लाख का प्लाट खरीद लिया था। पकड़े गये अभियुक्त अखलेश ने बताया कि मेरे गांव का नरेश शर्मा दिल्ली मंे रहता था। मेरा उसके पास आनाजाना था। नरेश के पास सुनील वर्मा का आना जाना था। मेरी दोस्ती सुनील वर्मा से हो गयी। सुनील ने मुझे घटना से 15 दिन पहले लखनऊ बुलाया और बताया कि हवाला का काफी रूपया गाड़ी से दिल्ली जाता है और मुझे गाड़ियों के नम्बर दिये। मैंने मथुरा आकर यह बात तिलकबीर जो मेरे गांव का है और रिश्ते में चाचा है को बतायी। जिन्होंने 20 अगस्त को राजू बादल मय स्विफ्ट डिजायर यूपी 85 एएम 3030 बल्ली, अनिल बल्ली, अनिल चैधरी मय टाटा सफारी संख्या यूपी 85 2901 व योगेश की स्कार्पियो यूपी 16 बी 1110 को एकत्रित किया और पांच नये मोबाइल सिम डलवाकर गाड़ियों में एक दूसरे को दे दिये और लखनऊ जाकर होटल में रूके। अखिलेश ने रैकी की और 21 अगस्त को लखनऊ एयरपोर्ट के पास से साढे नौ बजे सायं स्कार्पियो संख्या एमएस 5521 जो हवाला का कैश लेकर दिल्ली को चली उसे शिकोहाबाद के पास ओवरटैक कर कैश लूट लिया। बदमाशों ने दोनों चालकों को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाला और ताज एक्सप्रेस वे पर उतार दिया। तिलकवीर ने अपने घर में सारा रूपया उतरवा लिया। पकड़े गये तीनों अभियुक्तों ने बताया कि इस वारदात में हमारे साथ आठ अन्य लोग भी थे। जिनमें तिलकवीर पुत्र राजवीर जाट निवासी कृष्ण बिहार कालोनी कोतवाली मथुरा, राजू बादल पुत्र गोपाल बादल निवासी 88 लाजपत नगर बजरंग ढावे वाला थाना हाईवे, बल्ली पुत्र गोपाल सिंह निवासी धाना तेजा रिफाइनरी, अनिल चैधरी पुत्र दुर्गपाल, राजेश, छोटू, कान्हा, नीटू पुत्र अतवीर सिंह निवासी हृदय की नगरिया थाना गौण्डा जिला अलीगढ हैं जो पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। 

Read More

पैकेट फिल्म्स द्वारा एक शॉर्ट फिल्म,"आराम घर"(ओल्ड ऐज होम) का निर्माण किया गया है, जिसके निर्देशक आशीष वर्गीस हैं। जोकि एक माँ और बेटे की भावात्मक फिल्म बनी है। जिसमे बेटे भूमिका टीवी के फेमस एक्टर विजय बदलानी ने निभाया है,जोकि धारावाहिक 'जोधा अकबर','बाल गोपाल करे धमाल','यम हैं हम'और 'सावधान इंडिया' जैसे कई धारावाहिको में काम किया है। यह फिल्म सभी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भेजी जाएगी। अपने रोल के बारे में विजय बदलानी कहते है," इसमें मैं अपनी माँ को १२ साल से ओल्ड ऐज होम में रक्खा रहता है। और एक दिन माँ बोलती है कि बेटा इस ओल्ड ऐज होम में कुछ गद्दे, पंखे और एक फ़ीज़ दे देना क्यूँकि यहाँ के गद्दे फ़ट गए है,पंखे ख़राब है और फ्रीज़ चलता नहीं है। मैं माँ को बोलता हूँ कि आपको इतनी तकलीफ है तो मैं आप को कही और शिफ्ट कर देता हूँ। तब माँ कहती हैकि बेटा मुझे इन चीजों की आदत पड़ चुकी है। लेकिन जब तुम्हारा बेटा तुम्हे यहाँ भेज देगा तो तुमको काफी तकलीफ होगी और तुमको देखने के लिए मैं नहीं रहूंगी। माँ का यह कहना काफी भावात्मक है। आज लोग अपने माँ बाप को ओल्ड ऐज होम में भेज देते हैं लेकिन यह नहीं सोचते है कि उनका भी वही दिन आ सकता है। "    

Read More

यमुना नदी, कुण्ड-सरोवर एवं गाय तथा किसानों की समस्यायों को लेकर आज दिनांक 4 सितम्बर को गोविन्द मठ, वृन्दावन में आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास तथा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव की अध्यक्षता में विशाल किसान महापंचायत हुई। जिसमें उ.प्र. के विभिन्न जिलों से आये हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार को 68 वर्ष में देश की जनता के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था करनी चाहिए थी जो न कर सकी। प्रत्युक्त प्राकृतिक प्रदत्त नदियों में सरकार जहर मिला रही है जिसका सेवन करोड़ों मनुष्यों के साथ अरबों जीव करते हैं। यमुना हमारी आध्यात्मिक केन्द्र होने के साथ ही जीवनदायनी है। ये लड़ाई धर्म से ऊपर है, सरकार को हथिनी कुण्ड से यमुना मुक्त करनी होगी। सभी नालों को बन्द करना होगा। इस मांग को पूरा कराये बिना हम पीछे नहीं हटेंगे। दिल्ली में 60 फुट नीचे मेट्रो ट्रेन चल सकती है तो यमुना जी के लिए गन्दे पानी का नाला अलग से क्यों नहीं बन सकता है? इसकी रणनीति बनाने के लिए शीघ्र ही यमुना भक्त व किसानों की बैठक बुलाई जायेगी। हम सबको मिलकर यमुना, कुण्ड-सरोवर एवं गाय आदि का संरक्षण करना चाहिए। भा.कि.यू राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि  भारत जब स्वतन्त्र हुआ था तो पर्यावरण समुचित रूप से व्यस्थित था, कहीं भी किसी तालाब अथवा पोखर का पानी पी लेते थे, जोकि सर्वथा स्वच्छ जल था। आज स्वतन्त्रता के 68 वर्ष के पश्चात् हम गंगा-यमुना का पानी पीना तो दूर छू भी नहीं सकते। आचमन करने में संकोच से हाथ पीछे हट जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सरकार इस देश की जनता के लिए पानी के प्रश्न पर कितनी जागरूक है, मात्र सरकार ही नहीं विपक्ष में बैठे नेताओं की भी यही स्थिति है। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री महोदय से निम्न मांग हंै - 1.   यमुना का जल प्रवाह हथिनी कुण्ड से संगम तक पर्याप्त मात्रा में हो 2.   यमुना किनारे के समस्त नगरों में निर्मित नालों के प्रदूषित पानी को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाये। इसके लिए यमुना के समानान्तर एक गन्दे पानी का नाला बनाया जाये जिसके द्वारा निर्धारित स्थल पर उस पानी को शोधित करने के उपरान्त उसे कृषि कार्य के लिए बम्बा आदि के माध्यम से खेतों में पहुँचाया जाये, इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह शोधित जल यमुना में एक बूँद भी न गिराया जाये। 3.    यमुना जी की पवित्र धारा यमुनोत्री का जल संगम तक प्रवाहित किया जाये एवं शहरों के गन्दे नालों को रोकने केलिए सामानान्तर नाला बनाकर पानी को ट्रीटमेंट करके किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाये। 4.    भारत में किसान आयोग का गठन किया जाये। उसमें भा.कि.यू. (राष्ट्रवादी) के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।   5.    भारत के किसानों को फसल पर लागत मूल्य के आधार पर 50 फीसदी लाभांश जोड़कर फसलों के भाव तय किये जायें।   6.    किसानों को कृषि के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाये। 7.    भारत के किसानों के बकाया गन्ने का मूल्य जो मिलों द्वारा नहीं दिया गया ब्याज सहित भुगतान कराया जाये। 8.    भारत में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि होने के कारण फसलों की बर्बादी हुई थी उसका मुआबजा अभी तक सभी किसानों को नहीं मिला, अबिलम्ब सभी किसानों को मुआबजा राशि उनके खाते में भेजी जाये।   9.    सन् 2014 का सूखा राहत का पैसा अभी तक सभी किसानों को नहीं मिला, किसानों के खाते में सूखा राहत की धनराशि भेजी जाये। 10.  भारत में उर्वरक खादों का वितरण फसलों के जरूरत के अनुसार कराया जाये और काला बाजारी पर रोक लगाया जाये। 11.  किसानों की फसल का बीमा कम्पनियों द्वारा कराया जाये।   12.  भारत के किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जाये। 13.  उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री माननीय श्री रोहन लाल चतुर्वेदी में सन् 1962 में एटा-टूंडला पेसेन्जर दी थी जो अब तक उसी हालात में है। अतः इसका विस्तार एटा-टूंडला तक मात्र 28 कि.मी. तक किया जाये एवं एटा से आगरा व दिल्ली के लिए ट्रेनंे प्रतिदिन चलायी जाये। 14.  भारत में विद्युत निगम द्वारा नई बनने वाली 132 के.वी. 220 के.वी. 440 के.वी. एवं 800 के.वी. के बने हुए टावर जो किसानों के खेतों में लगाये जा रहे हैं उसका मुआबजा सर्किल रेट से चैगुना दिया जाये। 15.  भारत के किसानों की 60 वर्ष उम्र पूरी होने के बाद उन्हें 5000/- रू. प्रतिमाह जीवन निर्वाह भत्ता के रूप में दिया जाये। विकलांग एवं वृद्धा पेंशन पात्रों को दिलाया जाये। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, भाकियू प्रदेश महासचिव जन्ट सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, यमुना रक्षक दल के जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मूलचन्द्र सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह सुदामा, मुनेन्द्र कुमार यादव, मनोज सोलंकी, सोनू द्विवेदी, मुनीश्वर दयाल, बलवीर सिंह यादव, श्याम सिसौदिया, हेमा चैहान, प्रेम चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। भाजपा के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शिवसेना का दामन थाम लिया। यह सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यकारिणी से नाराज थे। कभी भाजपा के लिए खून पसीना बहाने वाले 300 कार्यकर्ता अब वाला साहेब ठाकरे के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेंगे।  भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन अब यह गढ़ टूटने लगा है। आगामी सन् 2017 के चुनावों तक अगर ऐसा ही रहा तो यह गढ़ सिर्फ काम मात्र ही रह जाएगा। शायद मथुरा में ऐसा पहलीबार गुरूवार तीन सितम्बर को हुआ कि एक साथ करीब 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। रमनलाल शोरावाला विद्यालय रावल में हुई विशाल बैठक में शिवसेना के प्रदेश सचिव सिमरन गुप्ता ने मथुरा जनपद की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रहता है और जनता के हित के कार्यों को तबज्जों दी जाती है मथुरा में एक मजबूत टीम को जिम्मेदारी दी गई है जो अपने कर्तव्यों पर खरा उतरेगी। नव नियुक्त जिला प्रमुख बालकृष्ण कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह शिवसेना में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से मेहनत करेंगे। पार्टी के मथुरा में मजबूत करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा छोड़ो के सवाल पर श्री कौशिक ने कहा कि वह भाजपा की जिला कार्यकारिणी से नाराजगी का कारण लोगों के कार्य न करना बताया। इस मौके पर संजय सारस्वत, शिवराम पटेल, श्याम सुंदर शर्मा, शिवाजी गुप्ता, नवरतन शर्मा, हेमंत शर्मा, चै. लाल सिंह आदि सहित भारी संख्या के लोग उपस्थित थे। 

Read More

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कल रात्रि डैम्पियर नगर क्षेत्र से पकड़े गये तीनों बदमाश मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट के इरादे से घूम रहे तीन अपराधियों को तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। ये सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं और डैम्पिर नगर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक सफेद रंग की एसेंट कार संख्या डीएल 3 सी बीपी 1135 में बैठे तीन लोगों को रात पौने बारह बजे डैम्पियर में घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। साहस का परिचय देते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन तमंचे 315 बोर तथा कारतूस बरामद हुये हैं। पुलिस का कहना है कि ये डैम्पियर में किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये बदमाशों में अरूण शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी अहीरपाड़ा पुराना फरीदाबाद, कृष्ण सैनी पुत्र होराम सैनी निवासी मौहल्ला गढी पुराना फरीदाबाद और सूरज शर्मा पुत्र नानक निवासी बल्लभगढ फरीदाबाद हैं। शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह राठौर के निर्देशन में चैकी प्रभारी भरतपुर गेट एमएस चाहर तथा कांस्टेबिल वीरेन्द्र सिंह, जवाहरलाल, रियाज खान व सचिन कुमार की भूमिका सराहनीय थी।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति के विवाद में दो भाईयों के बीच हुये झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अहमपाल (28 वर्ष) पुत्र बाबू निवासी बृजधाम कालोनी मांट का अपने बड़े भाई से सम्पत्ति को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह करीब आठ बजे दोनों भाईयों के बीच सम्पत्ति को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। इसमें बड़े भाई सूरज भान ने अपने छोटे भाई अहमपाल में गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद सूरजभान गांव से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर मांट पुलिस भी पहंुच गयी तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच जुटी है।   

Read More

मथुरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान एक दिन के बाद नहीं चला लेकिन शहर के भीतरी बाजार और आर्यसमाज रोड क्षेत्र में कुछ दुकानदार अब स्वतः ही संज्ञान लेकर अपने-अपने अतिक्रमण हटाने में लग गये हैं। अतिक्रमण करने वाले बोर्ड और अन्य स्थानों को सुरक्षित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो। होलीगेट अंदर कई दुकानदारों ने अपने बोर्ड स्वतः ही पीछे कर लिये है तो कुछ लोगों ने अपने चबूतरे भी हटवा दिये हैं। ये सभी अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा पूरे अंदर के बाजार में चिन्हांकन किया गया है इसको लेकर कई दुकानदार स्वतः ही अतिक्रमण हटाने लग गये हैं। होलीगेट से आर्यसमाज रोड वाले मार्ग पर भी आज कई दुकानदारों को अपने बोर्ड हटाते देखा गया। नालियों के ऊपर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिससे आवागमन में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। अगर ऐसा ही दुकानदार करने लगें तो अपने आप अतिक्रमण नहीं होगा। व्यापारियों की यह अच्छी पहल मानी जा रही है।

Read More

 भारतीय किसान यूनियन की सेठ बीएन पोद्दार ग्राउण्ड पर हुयी महापंचायत में देश के गरीब और किसानों को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये। मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के सम्मेलन में आज वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और श्रमिकों की दशा बिगड़ रही है। कर्ज के कारण आत्महत्या करने को किसान विवश हो रहे हैं। भाकियू की विशाल महापंचायत में देश के ग्रामीणों की दुर्दशा पर प्रस्ताव पारित किये गये। यमुना मुक्तिकरण आंदोलन में प्रधानमंत्री से लेकर संबंधित विभागों ने आश्वासन तो खूब दिये लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। केन्द्र सरकार ने ओलावृष्टि से नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु कोई बजट नहीं दिया जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। किसानों के 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सहमति के बिना दो फसली भूमि का अधिग्रहण न किया जाये। गन्ना किसानों का करोड़ांे का बकाया सूद सहित भुगतान किया जाये। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाये। सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जदार हुये किसान की क्रय शक्ति दिनों दिन घट रही है। किसानों के सभी कर्जे माफ हों जिससे वे आत्महत्या को मजबूर न हांे और नये सिरे से अपना जीवन शुरू कर सकें। प्रधानमंत्री द्वारा साठ वर्ष पूरा कर चुके सभी श्रेणी के किसानों को पंाच हजार रूपये प्रतिमाह की दर से पेंशन का शासनादेश तुरंत जारी हो। नहर और रजवाहों में टेल तक पानी पंहुचाया जाये। फसल बीमा किसानों का दोहन है, इसे एैच्छिक किया जाये। देश में दोहरी शिक्षा नीति समाप्त की जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सलाहकार राधाकांत शास्त्री, उपाध्यक्ष रतन सिंह, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह, मुख्य महासचिव हरीश ठेनुआ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, अनिल मलिक, रामगोपाल सिंह, रेशमपाल सिंह, रीतराम सिंह, रमेश सिकरवार, ओमप्रताप सिंह, जगदीश रावत सहित भारी संख्या में किसान यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

Read More

मथुरा। गत दिवस राजीव इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा महारास प्रस्तुत करके किया गया। इसके पश्चात् नेहरू सदन द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना-सभा में कृष्ण की लीलाओं को सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का नाटिका द्वारा मंचन किया।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कालिया नाग नृत्य था। कार्यक्रम के अंत में आरूषि गंभीर, कुमार शिवम, आदित्य, सौरभ एवं कुशाग्र ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरके एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मस्थान होने के कारण यहाँ उन्होंने अनेक लीलाओं द्वारा मानव को बुद्धि, विवेक तथा कौशल का ज्ञान दिया है तथा मानव जाति के दिलों पर राज किया है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि मथुरा श्रीकृष्ण की कर्मभूमि रही है। उन्होंने सदैव कर्म पर ही बल दिया है। हमारे जीवन में सदैव कर्म की प्रधानता होनी चाहिए जिससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। स्कूल प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण मात्र ईश्वर ही नहीं, वरन एक अवतारी पुरूष भी हैं। अतः उनकी प्रत्येक लीला से हमें एक संदेश प्राप्त होता है। हमें उन्हीं के समान दूरदर्शी, विवकेशील तथा जनप्रिय बनने का प्रयास करना चाहिए। 

Read More

मथुरा। शिक्षा संवर्ग विभाजन को लेकर राजकीय इंटर कालेज फरह के शिक्षक शिक्षिकाओं ने डीआईओएस आॅफिस के सामने धरना दिया और एडीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर शासनादेश रदद करने की मांग उठाई। शासन ने शिक्षा विभाग को तीन संवर्ग शिक्षण, प्रशिक्षण और प्रशासन में विभाजित कर बीते 28 जुलाई को शासनादेश भी जारी कर दिया। तीन केडर का मामला राजकीय शिक्षकों को हजम नहीं हो सका। उन्होने मुख्यमंत्री को भी इससे अवगत कराकर विरोध जताया। लेकिन इसके बाद भी परिणाम ढाक के तीन पात रहे। हार थक कर शिक्षिकाओं ने विरोध का रास्ता अख्तियार किया। डीआईओएस आॅफिस पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें 50 से ज्यादा अयापक और अयापिकाएं मौजूद थे। अयापकों का कहना था कि वे किसी कीमत पर शासन के संवर्ग प्रकरण को सहन नहीं कर सकते हैं। सरकार ने चुपके से केडर बना डाले हैं। इससे निम्न अधिकारियों की अराजकता और अनर्गल दबाव बढेगा। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि एबीएसए का ग्रेड पे व्याख्याता से कम है लेकिन राजकीय इंटर कालेजों के निरीक्षण का अधिकार उसको दिया गया है। इससे अकुशलता बढेगी। अपने विरोध को लेकर अयापिकाओं और अयापकों ने एडीआईओएस को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सुषुमा अग्रवाल प्रान्तीय संगठन मंत्री, डा. राखी गुप्ता जिला उपायक्ष, शिव चरन रावत प्रांतीय संगठन मंत्री, मण्डलीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नम्रता मण्डलीय वरिष्ठ महिला उपायक्ष आदि मौजूद थे।

Read More