मथुरा

मथुरा। पिता द्वारा जबरन लड़की से तलाक का दबाव डालने पर आज ससुर और उसके बेटे ने अपने जीजा के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार शकील पुत्र साबू निवासी छरौरा जैंत का विवाह दो माह पूर्व राधेश्याम कालोनी निवासी शरीफ की पुत्री रूबी के साथ हुआ था लेकिन तभी से रूबी का पिता शरीफ अपने दामाद से पांच लाख रूपये की मांग कर रहा था। न देने पर उसने अपने दामाद पर बेटी से जबरन तलाक कराने का दबाव डाला तथा अपनी पुत्री को उसके पास से ले आया और अज्ञात जगह पर उसे छोड़ दिया। आज सुबह करीब साढे आठ बजे शकील को उसके ससुर शरीफ ने अपने घर बुलाया। इसके बाद शकील और उसके बेटी आसिन ने शकील पर तमंचा तान दिया और मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। शकील का कहना था कि वह अपनी पत्नी से तलाक देना नहीं चाहता लेकिन उसका ससुर जबरन उससे तलाक देने का दबाव डाल रहा है और पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है। पीडि़त ने बताया कि आसीन ने उसकी जेब में रखे साठ हजार रूपये भी निकाल लिये। 

Read More

मथुरा।  छाता कोतवाली पुलिस ने देररात्रि बरसाना चैराहे के पास एक कार की चैकिंग करते समय शराब तश्कर सहित 24 पेटी बीयर व दस पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। सब इंस्पेक्टर हेमन्त राघव ने बताया कि पकडे गये कार चालक ने अपना नाम अनिल पुत्र ब्रहम्दत्त नागर निवासी महेश कालोनी पलवल बताया है। इसके कब्जे से एक तमंचा बारह बोर व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। 

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद में एक युवक को ग्रामीणों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र भोजराज निवासी बिडावली का कल शाम चार बजे किसी बात को लेकर गांव के ही पीतम, हुकम पुत्रगण नवल सिंह से मामूली विवाद हो गया था जिसे गांव वालों ने शांत करा दिया लेकिन सुबह चार बजे तब रमेश लघुशंका के लिये जा रहा था तभी पीतम, हुकुम ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के परिजनों ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने जिला पंचायत वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए इसे सत्ताधारी दल को खुश करने का प्रशाशन का अनैतिक तरीका बताया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी व रविकांत गर्ग ने आरोप लगाया हैकि आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता को समाप्त करके राजनैतिक स्वार्थपूर्ति, महत्वाकांक्षी राजनेताओं और सम्बंधित अधिकारियो की अनैतिक सांठ गांठ से फर्जी आंकड़ेबाजी नियोजित कर विभिन्न वार्ड व क्षेत्रों के साथ आरक्षण के नाम परअनुचित भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, चेतन मालिक, कारिंदा सिंह, देवेन्द्र शर्मा, तरुण सेठ ने कहा है कि जिला प्रशासन भाजपा बाहुल्य क्षेत्रो को मानकों के विपरीत आरक्षित करके सत्ताधारी पार्टी को लाभ दिलाने व भाजपा के खिलाफ अनुचित षडयंत्र रचने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। एसके शर्मा, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, रामकिशन पाठक, भानु प्रताप सिंह, डीएन गौतम, मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, बन्टी चैधरी, ज्ञानेन्द्र राणा, प्रभात चैधरी, हीरा सिंह आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि निष्पक्षता और पारदर्शी नीति को अक्षुण बनाये रखने हेतु जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रस्तावित वार्ड आरक्षण सूची एवम आबादी के मूल्यांकन का पुनः गहन परीक्षण कराया जाये एवम सभी प्रस्तुत आंकड़ो को सार्वजनिक किया जाये।

Read More

मथुरा। गोवर्धन में तहसील का आज उद्घाटन सत्ताधारी के बड़े नेताओं के इंतजार में टल गया। दो सितंबर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव गोवर्धनवासियों को तहसील भेंट करेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेता के चक्कर में आज सोमवार होने वाला उदघाटन स्थगित हो गया। अब दो सितंबर का सभी को इंतजार है। डीग अड्डा स्थित पुराने स्वास्थ्य केन्द्र पर रंगाई, पुताई और सफाई का काम अंतिम चरणों में है। पूरी तरह भवन बनकर खड़ा है। हालांकि इसमें स्थान कम है इसीलिये समझा जाता है कि कुछ समय उपरांत अधिक स्थान पर ही नया निर्माण होगा। वर्तमान भवन तो पुरानी बिल्डिंग है और जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक इसी में तहसील चलायी जायेगी। काफी समय से इसका गोवर्धनवासी इंतजार कर रहे थे। कई बार कार्यक्रम टलने से लोगों की भावनायें भी आहत हुयी लेकिन दो सितम्बर को तय माना जा रहा है कि सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव इसका उदघाटन करेंगे। दो सितंबर को बाबा सियारामदास के हनुमान बाग आश्रम पर एक भण्डारे का आयोजन भी किया गया है। बताया गया कि गोवर्धन के प्रसिद्ध संत गयाप्रसाद की पुण्यतिथि के मौके पर यह आयोजन साधु-संत समाज द्वारा किया जाता है। बाबा सियारामदास द्वारा दो सितंबर को इसका आयोजन किया गया है। इसमें सपा के महासचिव भी भाग लेंगे। हनुमान बाग आश्रम में इसकी तैयारियां चल रही हैं। 

Read More

हाईवे पुलिस द्वारा पकड़े गये सतोहा में वृद्ध की हत्या के आरोपियों की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह। मथुरा। हाईवे पुलिस ने गत 16 अगस्त को सतोहा गांव में चोरी के समय एक वृद्ध की हत्या और युवक को घायल कर लूटपाट करने वाले अपराधियों को देशी तमंचा और हत्या के समय उठाये गये मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। बताया गया कि थानाध्यक्ष सुबोध यादव, उपनिरीक्षक विनोद तोमर, सौरभ शर्मा व कांस्टेबिल अनिल, अभिनंदन, प्रमोद को मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या के मामले में वांछित अपराधी हरपाल उर्फ छोटू पुत्र गोविंद सिंह व दीनू पुत्र मान सिंह निवासीगण गिरधरपुर बाकलपुर वाले बंबे पर कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनसे एक देशी तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि 16 अगस्त को सतोहा गांव में रात्रि ग्यारह बजे हम चोरी को गये थे। वहां पर एक बूढे व्यक्ति ने हमें पकड़ने की कोशिश की। हमने उसे चुप रहने के लिये कहा तो वह नहीं माना। तब हमने इसी तमंचे से उसमें गोली मार दी और जो दूसरा व्यक्ति पीछे दौड़ रहा था उसको पत्थर मारकर घायल कर दिया। घटना के समय एक मोबाइल चारपाई से हमने उठाया। घटना के समय सोनू व चिंटू भी हमारे साथ थे। 

Read More

मथुरा। रक्षाबंधन पर अपने ससुराल गये मकान मालिक के बंद मकान में पीछे से घुरे चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पीछे से पूरे मकान को जमकर खंगाला और अस्सी हजार रूपये की नगदी और करीब डेढ लाख रूपये का सामान चुराकर ले गये। हाईवे प्लाजा के निकट शांति कुंज कालोनी में पूरन लाल गौतम का मकान है। बताते हैं कि रक्षाबंधन पर पूरन लाल गौतम अपने परिवार के लोगों के साथ अपने ससुराल गये थे। पीछे से घुसे चोरों ने मकान पर धावा बोलते हुये जमकर हाथ साफ किया। चोरों ने पीछे से बंद मकान में से अस्सी हजार रूपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख रूपये का सामान पार कर लिया। आज जब घर के लोग घर में घुसे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घरवालों ने इसकी सूचना हाईवे पुलिस को दी। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। 

Read More

मथुरा। सौंख-गोवर्धन रोड पर गांव तसिया के निकट एक दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक को उपचार हेतु स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज दोपहर गांव तसिया के निकट नगला आशा निवासी बनै सिंह गांव तसिया से होकर नगला अक्खा स्थित यूनियन बैंक शाखा जा रहा था। तभी रास्ते में सौंख-गोवर्धन रोड पर सौंख से गोवर्धन की ओर तेज गति से आते हुए ओमिनी वैन ने बनै सिंह को बुरी तरह से रौंद दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गबयी। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Read More

मथुरा। जर्जर कोसी नंदगांव कामां रोड को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी भीम चैधरी, भागीरथ चैधरी, मदनलाल, मोहनश्याम फोरमेन, रूप मेंवर आदि ने कहा कि कोसी, नंदगांव, कामां रोड की हालत दयनीय बनी हुई है। दूर-दूर तक सडक का नामो-निशान नहीं है। इसके लिए कई बार प्रशासन को आगाह किया जा चुका है, बाबजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब आंदोलन के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। कामां ट्रक आॅपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी उम्मरदीन शिवराम फौजी एवं हरीसिंह चैधरी ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सोसाइटी आंदोलन के लिए तन, मन और धन से प्रदर्शनकारियों की सहायता करेगी। सोसाइटी द्वारा समय समय पर गड्ढों में मलवा भरवाकर मार्ग दुरूस्त करने के प्रयास लगातार करता रहता है। यदि एक हफ्ते तक रोड पर कार्य शुरू नहीं कराया तो लोग अनशन के लिए बाध्य होंगे। जाटव समाज की ओर से मोतीराम ने प्रदर्शन के लिए अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर रूप मेंवर,पप्पू पंडित, बदन, सिब्बो, सुंदर, यादराम, हंसराज, ओमी, रामजीलाल, डिग्गो आदि मौजूद रहे। 

Read More

 जन्माष्टमी को लेकर बैठक में पर्व की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी  बैठक में सभी व्यवस्थायें 03 सितम्बर तक पूरी हों: राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जन्माष्टमी की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सभी व्यवस्थायें हरहाल में 03 सितम्बर तक पूरी कर ली जाय। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विगत वर्ष कुल 12 पार्किंग स्थल बनाये गये थे। ईओ ने अवगत कराया कि इस बार 03 पार्किंग स्थलों पर मकान बन गये हैं इसलिए उनकी जगह पर रामलीला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सभी तैयारियों पूरी कर ली जाय। सड़कों की मरम्मत का कार्य, मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हेतु ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया। सकरी गलियों में भी लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाय। बैरीकेटिंग हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि नगर मजिस्टेªट के साथ बैठक कर जहाॅ-2 बैरीकेटिंग की जानी है उन स्थलों को चिन्हित कर लिया जाय। चिकित्सा व्यवस्था हेतु सभी चिन्हीत किये गये 6 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर तथा पर्याप्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था सभी औपचारिकताओं के साथ करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने ईओ को मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी पार्किंग स्थलों पर भी मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक के0जी0एस0 को निर्देश देते हुए कहा कि वीआईपी मार्ग से केवल वीआईपी वाहनों को ही प्रवेश दिया जाय व अन्य स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय। पर्याप्त सफाई व्यवस्था हेतु ईओ को निर्देशित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाय। ईओ को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाये जाने के बाद पुनः अतिक्रमण न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ की होगी। सभी सम्पर्क मार्गो पर गडडों को भरने हेतु नगर पालिका/ रिलायंस/जल निगम को निर्देश दिये। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब की बिक्री तथा जन्माष्टमी के दिन दुकानें कुछ समय पहले बन्द करने के निर्देश दिये। ईओ नगर पालिका को पार्किंग में ही जूते चप्पलों की उचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। ईओ वृन्दावन को अतिक्रमण हटाने हेतु सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 4 सितम्बर को वृन्दावन में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने के निर्देश दिये। जन्माष्टमी के अगले दिन होने वाले रंगोत्सव हेतु भी प्रशासन तथा टैªफिक की पूरी व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। वृन्दावन में 06 सितम्बर को जन्माष्टमी मनाये जाने के कारण इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, एसपी सिटी शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक केजीएस  ह्रदेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व जयशंकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी छाता राज अरज तथा कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।    

Read More