मथुरा

कानपुर । नोटबंदी को लेकर संसद में घमासान के बाद अब यह लड़ाई सडक़ पर भी शुरू होने जा रही है। संसद के बाद अब सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनता की सभा में आमने-सामने होंगे। नोटबंदी पर कांग्रेस और भाजपा में वार-पलटवार के बीच आज यूपी में दोनों नेताों की रैलियां हैं। बहराइच में मोदी की पिछली रैली खराब मौसम के कारण टल गई थी, तब मोदी ने ऑडियो संदेश के जरिए लोगों को संबोधित किया था। वहीं राहुल जौनपुर में रैली कर रहे हैं, जहां उनकी खाट सभा में खासी भीड़ जुटी थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी जहां नोटबंदी को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ आक्रामक होंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद न चलने देने को लेकर विपक्ष पर अपने अंदाज में तगड़े हमले करेंगे। नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि प्रधानमंत्री के ‘निजी भ्रष्टाचार’ की जानकारी होने का दावा कर रहे राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश में इस पर कोई खुलासा करेंगे ?  कानपुर में मोदी की परिवर्तन रैली भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि रैली में कानपुर और आसपास के जिलों के करीब पांच लोख लोग शामिल होंगे। इस दौरान वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल के शिलान्यास के अलावा कई और प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। रैली स्थल पर कौशल विकास की एक प्रदर्शन भी लगाई गई है। शहर के बाहरी इलाके में स्थित निराला नगर मैदान में इस रैली की व्यापक तैयारियां की गई हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी है। पार्टी नेतृत्व को इस बात का अहसास है कि भले ही लोग नोटबंदी के फैसले पर सरकार के साथ हों, पर अव्यवस्थाओं और बैंकों में हो रही गड़बडिय़ों से आम लोगों में नाराजगी है। रैली व्यापारियों को शामिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने शहर के बाजारों का दौरा कर व्यापारियों को रैली में शामिल होने का न्यौता दिया। नोटबंदी से कारोबार ठप्प होने से नाराज व्यापारियों को मनाने की हरसंभव कोशिश पार्टी नेताओं ने की है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण के जरिए लोगों की नाराजगी दूर करने का काम करेंगे। नोटबंदी के बाद दिए गए अपने सभी भाषणों में पीएम मोदी कैशलेस सोसायटी की वकालत करते रहे हैं। माना जा रहा है कि कानपुर में भी वह इस मुहिम को समर्थन देने के लिए जनता से अपील करेंगे। कानपुर में पीएम की यह रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि नोटबंदी की सबसे ज्यादा मार यूपी के इस औद्योगिक शहर ने ही झेली है। नोटबंदी के चलते यहां कई लोगों की रोजी रोटी पर संकट के हालात बन गए हैं। राहुल गांधी की जौनपुर में जनाक्रोश रैली दूसरी ओर, यूपी में वापसी की बाट जोह रही कांग्रेस भी नोटबंदी के बहाने पीएम मोदी हमलावर है। जहां मोदी कानपुर में रैली कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जौनपुर में रैली करेंगे। जौनपुर में ही राहुल गांधी की खाट सभा में काफी भीड़ु जुटी थी,यही वजह है कि वह दोबारा यहां रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जौनपुर में नोटबंदी को लेकर सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे। कांग्रेस को लग रहा है कि नोटबंदी के चलते आम लोगों को हो रही परेशानी उसके लिए भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का बढिय़ा मौका है। 27 साल से यूपी में सत्ता का सूखा झेल रही कांग्रेस यहां खास रणनीति के तहत काम कर रही है। हाल ही में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव के मद्देनजर ही पार्टी ने यह मांग रखी है। जौनपुर के इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली राहुल की रैली में गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। पार्टी रैली में भारी भीड़ जुटने का दावा कर रही है। इसके पहले राहुल यूपी में खाट सभा कर चुके हैं और उसे मिले रिस्पॉन्स से पार्टी काफी उत्साहित है। कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज दोपहर करीब 12 बजे होगी। उन्होंने बताया कि रैली में लोगों को बुलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि रैली में कानपुर के अलावा आसपास के जिलों जैसे कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, औरेया, इटावा आदि से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली में पांच लाख से अधिक लोग आएंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद अब सरकार घरों में कैश रखने की सीमा भी तय कर सकती है। यह फैसला भारी मात्रा में बरामद हो रहे कैश को देखकर लिया जा रहा है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद देशभर में हो रही छापेमारी में काफी कैश बरामद हो रहा है। अब सरकार आने वाले दिनों में घरों में कैश रखने की सीमा तय कर सकती है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय कई विकल्पों पर विचार कर रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा भी की जा सकती है। ऐसा होने पर कोई भी व्यक्ति एक निश्चित सीमा से अधिक धनराशि कैश में नहीं रख पाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैश रखने की सीमा तय करने का विचार वित्त मंत्रालय के विचाराधीन है।  15 लाख हो सकती है सीमा: हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि घर में नगदी रखने की अधिकतम सीमा क्या होगी लेकिन माना जा रहा है कि घरों में नगदी रखने की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए हो सकती है। गौरतलब है कि एसआइटी ने जुलाई में वित्त मंत्रालय को सौंपी अपनी पांचवी रिपोर्ट में 15 लाख रुपये से अधिक कैश रखने के लिए आयकर आयुक्त की अनुमति लेनी की सिफारिश की थी। ज्ञातव्य है कि एसआइटी के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम बी शाह और उपाध्यक्ष व उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश अरिजीत पसायत ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को संयुक्त पत्र लिखकर कहा है कि अगर नकदी रखने की सीमा तय नहीं की गई तो नोटबंदी का सरकार के फैसले का कोई असर नहीं होगा।कुछ दिनों के बाद फिर से लोग काला धन जमा करने लगेंगे। सात्थ ही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि अगर कोई व्यक्ति अपने खाते से तीन लाख रुपये से अधिक निकालता है तो बैंक को इसे संदेहास्पद मानकर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट और आयकर विभाग को सूचित करना चाहिए। घरों में नगदी रखने की सीमा तय करने के लिए आयकर कानून 1961 में जरूरी संशोधन किए जा सकते हैं। इस दिशा में कदम इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि बीते तीन साल में आयकर विभाग की छापेमारी में 1500 करोड रुपये से अधिक नकदी जब्त हुई है। वहीं नोटबंदी के बाद 8 नवंबर से 16 नवंबर तक 316 करोड रुपये कैश जब्त किया जा चुका है जिसमें 80 करोड रुपये नई करेंसी में है। लोगों ने नोटबंदी के बाद अमान्य हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को कमिशन देकर व्हाइट में तब्दिल करा लिया और नई करंसी को जमा करना शुरू कर दिया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । मशहूर हास्य कलाकार एवं फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने रविवार सुबह दस बजे एक होटल में कहा कि उनकी पार्टी सर्व सम्भाव उत्तर प्रदेश विधानसभा के 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी पार्टी मजदूर किसान व कमजोर वर्ग के लोगों की पार्टी है, इस यूपी को सपा, बसपा, कांगे्रस व भाजपा ने चार खंडों में विभाजित कर दिया है, इस प्रदेश को विभाजन से बचाने के लिए उनके द्वारा इस पार्टी का निर्माण किया गया है। इस प्रदेश की हालत यह है किसान आत्महत्या कर रहा है, कर्ज में डूबा हुआ है, व अपनी ही फसल का उसका उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, उसकी फसल का मूल्य निर्धारण कुछ सफेदपोशों के हाथ में होता है, व उनके अधीनस्थों के हाथ में होता है, जिसके कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। प्रेसवार्ता के दौरान मथुरा के चर्चित स्टर सनी ठाकुर भी मौजूद रहे इसके साथ-साथ असिस्टेंट मनीष सिंह व फिल्म इंवेस्टर राजेन्द्र नाहर व जनार्धन भी मौजूद रहे। 

Read More

राया । हाथरस के जूता व्यापारी रिकवरी के लिए राया आए, जिनकी स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी को गांव कोयल के समीप रविवार तीन बजे ओवरटेक करके तमंचों के बल पर दो बाइकों पर सवार छः बदमाशोें ने दो लाख की नई करेंसी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।  पीड़ितों ने थाना राया में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जूता व्यवसायी मनीष पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी विजय नगर हाथरस रविवार को अपने ड्राइवर ज्ञान सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद एवं उनके मित्र अशोक कुमार स्विफ्ट डिजाइर बीडीआई संख्या यूपी 86 आर 0022 द्वारा रविवार तीन बजे के लगभग राया के व्यापारियों से रिकवरी करते हुए हाथरस लौट रहे थे कि थाना राया क्षेत्र अंतर्गत गांव कोयल के समीप छः बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए तथा उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया तथा तमंचे का भय दिखाकर उनके पास रखी दो लाख की नई करेंसी से भरा बैग लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंचे थाना एसओ एवं थाना प्रभारी ने मौका मुआयना करते हुए बदमाशों के भागने की दिशा में काम्विंग भी कराई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित मनीष अग्रवाल ने थाना राया में अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी है। मनीष अग्रवाल के अनुसार हाथरस में उनका जूता के व्यवसाय है तथा राया के दुकानदारों से माल का रूपया लेने के लिए यहां आए थे लेकिन दोपहर बाद जब हाथरस दो लाख की नई करेंसी की रिकवरी लेकर लौट रहे थे तो बदमाशों ने उनसे नगदी से भरा बैग लूट कर ले गए। एसओ राया के अनुसार हाथरस के जूता व्यवसायी है, उनके पास रिकवरी के दो लाख रूपए थे जिन्हें चार-पांच बदमाश लूटकर ले गए है, हमारी जांच चल रही है, जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। 

Read More

मथुरा । शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार पूर्वान्ह एक महिला की टेªन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को दोपहर 12 बजे एक महिला रेलवे टेªक पार करते समय टेªन की चपेट में आ गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। टेªन की चपेट में आते ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

Read More

मथुरा । सीजेएम अल्पना शुक्ला ने विगत दिनों हुई लूट के बाद पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आगरा आयकर विभाग के पक्ष में दिए जाने के आदेश किए हैं। लूट की रकम को अपना बताते हुए ज्वैलर्स द्वारा दिए गए साक्ष्यों को न्यायालय ने अपर्याप्त मानते हुए यह आदेश जारी किए। बताते चलें कि 16 नवंबर की शाम को कृष्णा नगर पुलिस चैकी क्षेत्र में राधारानी ज्वैलर्स के कर्मचारियों की आंख में मिर्च डाल कर 88 लाख रुपये लूट लिए थे। इतनी बड़ी रकम के लुट जाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 17 नवंबर को लूट की वारदात का खुलासा करते हुए ज्वैलर्स के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर 88 लाख रुपये बरामद किए। जबकि घटना के कुछ देर बाद ही ज्वैलर्स ने लूट की वारदात से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बरामद रकम को जमा करा दिया। बरामद रकम पर राधारानी ज्वैलर्स के स्वामी पवन अग्रवाल ने दावा पेश करते हुए सीजेएम अल्पना शुक्ला की अदालत में कागज पेश किए। न्यायालय ने कागजों की जांच को आगरा आयकर विभाग की टीम को तलब किया। टीम ने कागजों को अपूर्ण बताया। सीजेएम ने पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आयकर विभाग आगरा के हक में रिलीज करने के आदेश दिए हैं।

Read More