मथुरा

मथुरा । डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित हुयी खेल कूद प्रतियोगिता में राया विकास खंड के पांच खिलाड़ियों ने पुरूस्कार जीत कर परचम लहराया है जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। फैजाबाद में आयोजित हुयी प्रतियोगिता में लम्बी कूद में विवेक कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान नगला सिरिया निवासी आकाश पुत्र कारे सिंह पांच सौ मीटर लम्बी दौड़ में सोहनवीर पुत्र तेज ंिसह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सौ मीटर लम्बी दौड़ में बाके बिहारी निवासी नगला चिकन और पवन कुमार निवासी नगला सिरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इस पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Read More

मथुरा । राया कस्बे के सिडिकेट बैंक पर सोमवार की सांय लाइन लगाने को लेकर ग्राम प्रधान और पुलिस में तू तू मै मै हो गयी जिस के बाद पुलिस ग्राम प्रधान को थाना राया ले आयी और बाद में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। सिडिकेट बैंक के शाखा प्रबन्धक ने प्रबन्धक ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक पर लाइन लगाने को लेकर विवाद हो रहा है जिस पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी वहां पर ग्राम ककरारी प्रधान लेखराज सिंह से पुलिस कास्टेबिल की कहासुनी हो गयी जिस के बाद पुलिस और प्रधान में बीच सडक पर खूब कहासुनी और बाद में पुलिस प्रधान को थाना राया लेकर आ गयी प्रधान के थाने जाने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ब्लाक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,पूर्व अध्यक्ष सुरेश पहलवान,अरविन्द शर्मा,प्रमोद गौतम सहित अन्य ग्रामीण थाना राया पहुंच गए वहां पर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने समझा बुझा कर मामला शांत किया। 

Read More

मथुरा । राया थाना पुलिस ने एक युवक को तंमचा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बल्देव रोड से सुखवीर सिंह को पकड़ लिया जिस के कब्जे से 12 बोर का तंमचा और दो कारतूस बरामद हुए है। उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जान लेवा हमलें का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज था। जिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहां से जेल भेज दिया है। 

Read More

जान की बाजी से खलनायक के रूप में स्थापित हुए बॉलीवुड के बैडमैन। क्या आपको याद नहीं अरे वही राम लखन में जिन्होंने बैडमैन मतलब विलेन का रोल अदा किया था। चालिए कोई बात नहीं हम आपको याद दिलाते हैं। उनका नाम गुलशन ग्रोवर है, याद आया। गुलशन ग्रोवर ने हिन्दी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेताओं के श्रेणी में शामिल है। उन्होंने कई फिल्मों दमदार भूमिकाएं अदा की है जिसे दर्शक आज भी याद करते है। गुलशन ग्रोवर हिन्दी और अंग्रेजी फिल्में करने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों मेें काम करना चाहते है। बिहार के हाजीपुर में एक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह के सिलसिले में पहुंचे ग्रोवर ने कहा कि उनकी रील लाइफ छवि भले ही बैडमैन की हो, लेकिन वे रियल लाइफ में गुडमैन हैं। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि बॉलीवुड उनकी मां और हॉलीवुड आंटी है। वे दुनिया के कई देशों व दूसरी भाषाओं में बनी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगर मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में भी काम करेंगे। इसमें काफी संभावनाएं हैं। अपनी ज्यादा तर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले ग्रोवर को दर्शक नफरत की निगाहों से देेखते हैं, कहते हैं कि नायक के लिए दर्शकों की ताली और खलनायक के लिए दर्शकों की गाली एक अभिनेता के लिए बहुत मायने रखती है। नकारात्मक रोल के बारे में ग्रोवर का कहना है कि, फिल्में किसी तरह की क्यों न हों, उसमें अच्छे संदेश जरूर होते हैं। फिल्मों में विलेन की अच्छी तरह धुलाई होती है। मरना भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंसान को अच्छा होना चाहिए। जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है, बुराई की नहीं। वैसे ऐसी आई एम कलाम में ग्रोवर सकारात्मक किरदार निभाया है। वैसे अब यह देखना दिलचस्प होगी की ग्रोवर भोजपुरी फिल्म में कौन सी भूमिका निभाते हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । टाटा संस और समूह के चेयरमैन पद से हटाये गये साइरस मिस्त्री के बीच जारी बोर्ड रूम वार में अगला सप्ताह काफी अहम हो सकता है। सप्ताह के दौरान टाटा समूह की चार सूचीबद्ध कंपनियों में साइरस मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर फैसला किया जायेगा। अगले सप्ताह निवेशकों की नजर समूह की चार कंपनियों की असाधारण आम बैठक पर होगी। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल), टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स की अगले सप्ताह क्रमश: 20 से 23 दिसंबर के दौरान ईजीएम होनी है जिसमें मिस्त्री को कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर मतदान होगा। इसके अलावा समूह की तीन कंपनियों टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स के शेयरधारक इन कंपनियों के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को हटाने के प्रस्ताव पर अपना फैसला करेंगे। वाडिया को कंपनियों के निदेशक मंडल से हटाने का प्रस्ताव टाटा संस ने किया है। आईएचसीएल में टाटा संस की 28.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस ने कंपनी के निदेशक मंडल से साइरस मिस्त्री को हटाने का प्रस्ताव किया है। बंबई शेयर बाजार में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सितंबर 2016 को प्रवतकों और प्रवर्तक समूह की आईएचसीएल में कुल 38.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक गैर-प्रवर्तक शेयरधारक एलआईसी के पास 8.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टीसीएस की ईजीएम में एलआईसी ने मतदान से अनुपस्थित रही। आईएचसीएल की 2015-16 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी में मिस्त्री की खुद की 1,28,625 शेयरों की हिस्सेदारी है। टाटा स्टील में टाटा संस की 29.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की कुल 31.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गैर-प्रवर्तक शेयरधारक जैसे एलआईसी के पास कंपनी में 13.62 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी प्रकार टाटा मोटर्स में होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 26.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की कुल मिलाकर 33 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में है। एलआईसी की इसमें 5.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मिस्त्री के पास व्यक्तिगत तौर पर टाटा मोटर्स के 14,500 शेयर हैं। समूह की एक अन्य कंपनी टाटा केमिकल्स में टाटा संस की 19.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रवर्तकों की कुल मिलाकर प्रवर्तक समूह सहित 30.80 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में है। एलआईसी की इसमें 3.33 प्रतिशत होल्डिंग है। मिस्त्री के पास कंपनी के 16,000 शेयर हैं। इससे अगले सप्ताह 26 दिसंबर को टाटा पावर के शेयरधारकों को भी मिस्त्री को समूह के निदेशक मंडल से बाहर करने के टाटा संस के प्रस्ताव पर अपना मत देना है। इस कंपनी में टाटा संस की 31.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि प्रवर्तक समूह की कुल मिलाकर 33.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मिस्त्री के पास कंपनी में 72,960 शेयर हैं। टाटा समूह की तीन कंपनियां -टाटा इंडस्ट्रीज, टीसीएस और टाटा टेलिसर्विसिज- पहले ही मिस्त्री को कंपनियों के निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मत दे चुके हैं। साइरस मिस्त्री को 24 अक्तूबर को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से उन्हें समूह कंपनियों के चेयरमैन और निदेशक पद से हटाने को लेकर जोर आजमाइश चल रही है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । भारत और इंग्लैंड के बीच सोमवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने 161 ओवर में 572/5 रन बना लिए थे। करुण नायर (187) और रविचंद्रन अश्विन (52) क्रीज पर हैं। आज आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय (29) हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड, मोईन अली, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद व लियाम डासन ने 1-1 विकेट लिया है। भारत ने पहली पारी के आधार पर 95 रन की बढ़त ले ली है। भारत ने सुबह 391/5 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले तीसरे दिन रविवार के खेल का आकर्षण लोकेश राहुल रहे थे। राहुल ने 199 रन की बेमिसाल पारी खेली थी। राहुल ने 311 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके व तीन छक्के जड़े थे। पार्थिव पटेल ने 71 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में मोईन अली के शतक और जोए रूट, लियाम डासन व आदिल रशीद के अर्धशतकों की मदद से 477 रन जुटाए थे। रवींद्र जडेजा ने तीन, उमेश यादव व ईशांत शर्मा ने 2-2 और रविचंद्रन अश्विन व अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट चटकाया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti