मथुरा

मथुरा । शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार पूर्वान्ह एक महिला की टेªन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को दोपहर 12 बजे एक महिला रेलवे टेªक पार करते समय टेªन की चपेट में आ गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। टेªन की चपेट में आते ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

Read More

मथुरा । सीजेएम अल्पना शुक्ला ने विगत दिनों हुई लूट के बाद पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आगरा आयकर विभाग के पक्ष में दिए जाने के आदेश किए हैं। लूट की रकम को अपना बताते हुए ज्वैलर्स द्वारा दिए गए साक्ष्यों को न्यायालय ने अपर्याप्त मानते हुए यह आदेश जारी किए। बताते चलें कि 16 नवंबर की शाम को कृष्णा नगर पुलिस चैकी क्षेत्र में राधारानी ज्वैलर्स के कर्मचारियों की आंख में मिर्च डाल कर 88 लाख रुपये लूट लिए थे। इतनी बड़ी रकम के लुट जाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 17 नवंबर को लूट की वारदात का खुलासा करते हुए ज्वैलर्स के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर 88 लाख रुपये बरामद किए। जबकि घटना के कुछ देर बाद ही ज्वैलर्स ने लूट की वारदात से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बरामद रकम को जमा करा दिया। बरामद रकम पर राधारानी ज्वैलर्स के स्वामी पवन अग्रवाल ने दावा पेश करते हुए सीजेएम अल्पना शुक्ला की अदालत में कागज पेश किए। न्यायालय ने कागजों की जांच को आगरा आयकर विभाग की टीम को तलब किया। टीम ने कागजों को अपूर्ण बताया। सीजेएम ने पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आयकर विभाग आगरा के हक में रिलीज करने के आदेश दिए हैं।

Read More

मथुरा । कोसीकलां थाना क्षेत्र के लालाराम मार्ग निवासी इजहार मास्टर के घर में रखे फ्रिज में हुए शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी। परिणाम स्वरूप दवाईयों सहित हजारों की नगदी जलकर खाक हो गयी। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने वामुश्किल आधा घन्टे बाद आग पर कावू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालाराम मार्ग निवासी इजहार मास्टर अपने परिवार के सहित घर में बैठे हुए थे कि अचानक जोर की आवाज हुई और आग लग गयी। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते आग से विक्राल रूप घारण कर लिया और देखते ही देखते समूचे घर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को फोन किया सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधा घन्टे बाद आग पर वामुश्किल कावू पाया। घर मे लगी आग से हजारों की दवाईयां, विस्तर, कपडो सहित हजारों की नगदी जलकर खाक हो गयी। आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Read More

मथुरा । जिले के कस्बा महावन क्षेत्र स्थित पशु पैंठ पर रविवार को आयोजित बसपा की जनसभा में पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री मोदी की नोटबंदी पर निशाना साधते हुए भाजपा को जमकर कोसा। सपा भाजपा को यूपी जनता पूरी तरह से नकार चुकी है, आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में बसपा की ही बनेगी प्रदेश सरकार। उन्होंने नोटबंदी को जनता को परेशान करने वाला कदम बताते हुए कहा कि विदेशी धन में जमा काले धन को वापिस लाने में नाकाम मोदी सरकार देशवासियों को बेवजह लाइन में लगाए हुए है। इसके बाद सत्ता दल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महज दिखावे का मुख्यमंत्री बताया और कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री अपने निर्णयों को बार-बार बदल रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय है। गुंडे माफिया सड़कों पर खुलेआम घूम रहे है। जबकि निर्दोष लोग जेलोें में बंद सपा को वोट देेने का खामियाजा भुगत रहे हैं। श्री सिद्दीकी ने 2017 विधान सभा चुन ाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आव्हान किया।  जनसभा में प्रमुख रूप से आगरा जोन काॅर्डीनेटर संघरतन सेठी, बलदेव विधानसभा काॅर्डीनेटर प्रेमचंद कर्दम सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Read More

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक ऐसी बात कह दी है, डो शायद उनके बॉय फ्रेंड को पसंद नहीं आए। जी हां, बात है ही कुछ ऐसी, जो किसी भी प्रेमी को चुूभ सकती हैं। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का के बीच रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर भी आते रहते हैं। अनुष्का विराट कोहली को इस वक्त डेट कर रही हैं, लेकिन जहां बात हॉट लगने की है, कोई है जो उन्हें विराट से भी ज्यादा हॉट लगता है। हॉट लगने के मामले में विराट कोहली पर भारी पड़े हैं फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार। और उन्हें दिल से पसंद करती हैं, मगर एक मामले में उनकी सोच जरा हटकर है। अनुष्का से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे हॉट कौन लगता है तो लग रहा था कि वे विराट का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लेकर सबको ही चौंका दिया। अनुष्का ने बताया कि उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार सबसे हॉट लगते हैं। अनुष्का यही नहीं रुकी उन्होंने अक्षय की तुलना हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी से करते हुए कहा कि वो बिल्कुल क्लूनी की तरह हैं। अक्षय हमारे देश के जॉर्ज क्लूनी हैं। अनुष्का अपनी बिंदास बयानबाजी के लिए हमेशा से जानी जाती हैं मगर वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करतीं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । शनिवार को दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 180 रूपए की तेजी के साथ क्रमश:27,930 रूपए और 27,780 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुए।  बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रूख के बीच आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव दस माह के निचले स्तर से सुधर कर 1800 रूपये की तेजी के साथ 27,930 रूपए प्रति दस ग्राम हो गये। वहीं औद्योगिक मांग बढने से चांदी के भाव 50 रूपए की तेजी के साथ 39,650 रूपए प्रति किलो बोले गये।  बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशो में तेजी के बीच आभूषण विक्रेताओं की चुनींदा लिवाली से सोने में तेजी आई। शुक्रवार रात न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1134.60 डॉलर और चांदी के भव 0.75 प्रतिशत सुधर कर 16.07 डॉलर प्रति औंस हो गये।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने अंतिम समाचार मिलने तक अपनी पहली पारी में 61 ओवर में 211/3 रन बना लिए थे। लोकेश राहुल (107) व करुण नायर (0) क्रीज पर हैं। विकेटकीपर पार्थिव पटेल (71), चेतेश्वर पुजारा (16) व कप्तान विराट कोहली (15) आउट हो गए। मोईन अली, बेन स्टोक्स व स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1-1 विकेट लिया है। भारत अब भी पहली पारी के आधार पर 266 रन पीछे है। इससे पहले शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी 157.2 ओवर में 477 रन पर सिमट गई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली ने सर्वाधिक 146 रन बनाए। तीन बल्लेबाजों जोए रूट (88), लियाम डासन (नाबाद 66) और आदिल रशीद (60) ने अर्धशतक जमाए। विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ ने 49 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन, उमेश यादव व ईशांत शर्मा ने 2-2 और रविचंद्रन अश्विन व अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी का आज 40वां दिन है और अभी भी कैश की किल्लत बरकरार है। सरकार दावा कर रही है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। वहीं अमान्य हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने के लिए सिर्फ 12 दिन शेष हैं। लोगों का अभी भी कैश की समस्या है। बैंकों में पर्याप्त मात्रा में कैश ना होने के कारण लोगों को रिजर्व बैंक द्वारा नगदी निकासी की तय की गई सीमा का भी पैसा बैंकों से नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से एटीएम पर भी भीड देखने को मिल रही है। वहीं पर्याप्त नगदी ना होने के कारण प्राइवेट बैंकों के ज्यादातर एटीएम भी खाली पडे हैं। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं आज रविवार होने के कारण एटीएम पर सुबह से ही भीड देखने को मिल रही है। एटीएम के अलावा पेट्रोल पंपों से भी कैश प्राप्त कर सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि नोटबंदी के बाद अब तक साढे पांच लाख करोड रुपये के नए नोट बाजार में आ चुके हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि जल्द ही कैश की किल्लत दूर होगी। ज्ञातव्य है कि कल वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संकेत दिए कि नोटबंदी के बाद जितनी नकदी वापस बैंकों में जमा हुई है, उतने के नए नोट बाजार में वापस नहीं उतारे जाएंगे। सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढावा देने की बात कर रही है। सरकार का कहना है कि नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन में तेजी आई है्र इसी कारण से कम कैश बाजार में लाने का फैसला किया गया है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । शिवसेना ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। शनिवार को एक समारोह को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार की ओर से लिए गए फैसले पर ही सवाल उठा दिए। उद्धव ने कहा कि केंद्र के नोटबंदी का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हुआ क्योंकि लोग बैंक की कतारों में मर रहे हैं और आतंकवादियों का हमला अब भी जारी है। शिवसेना प्रमुख ने आगे कहा कि जवानों ने दुश्मन की गोलियों का सामना किया और देश की सेवा की लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपना धन नहीं मिल पा रहा है, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब वे खुद की गोलियों से मर रहे हैं। इंदिरा गांधी के नोटबंदी को लागू न किए जाने पर पीएम मोदी के बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि 1978 में मोरारजी देसाई ने नोटबंदी का फैसला लिया था लेकिन उसके बावजूद तब इकॉनमी बेहतर क्यों नहीं हुई थी ? उद्धव ठाकरे ने कहा कि नोटबंदी की घोषणा करते हुए बीजेपी ने कहा था कि इससे आतंकवादी हमले खत्म हो जाएंगे लेकिन क्या यह हुआ? हमारे जवान पहले की तरह शहीद हो रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । शुक्रवार को पुलिस महा निदेशक सिविल डिफेन्स आरएन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा आये थे इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में पुलिस प्रशासन और वार्डन सेवा के पदाधिकारियो संग एक बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीजी सिविल डिफेन्स आरएन सिंह ने कहा कि वार्डन सेवा के पदाधिकारियो को होम गार्ड की तरह से प्रत्येक थाने में अलग से बैठने की व्यवस्था होनी चाहिये इस दौरान मथुरा के सिविल डिफेन्स को विभागीय गाड़ी उपलब्ध कराने के अलावा विभागीय कर्मचारियों की प्रोन्नति अन्य विभागों की तरह करने की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने लखनऊ पहुँच कर शासन स्तर पर बात करने  और निराकरण की पहल करने  का आश्वासन दिया।  इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वार्डन सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी कल्याण दास अग्रवाल,डिवीजनल वार्डन चन्द्र शेखर अग्रवाल,घटना नियंत्रण अधिकारी राजेश मित्तल,सचिन अग्रवाल,गणेशपाल,भारत भूषण तिवारी आदि ने सिविल डिफेन्स के डीजी का बुके देकर सम्मान किया। डीजी सिविल डिफेंस द्वारा वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के विचार जानते हुए सुझाव लिये। बैठक का संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया। इस मौके पर उपनियंत्रक रविन्द्र प्रताप ने विभाग की वार्षिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया, वहीं सहायक उपनियंत्रक जितेंद्र देव सिंह ने आयोजित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। डीजी सिविल डिफेंस को वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के द्वारा स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Read More