मथुरा

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 51.54 अंकों की मजबूती के साथ 26,426.24 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.30 अंकों की बढ़त के साथ 8,115.65 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.11 अंकों की गिरावट के साथ 26374.59 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.25 अंकों की तेजी के साथ 8,110.60 पर खुला।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को पांच मैच की सीरीज के अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड के दूसरी पारी में 53 ओवर में 130/4 रन हो गए थे। मोईन अली (13) व बेन स्टोक्स (0) क्रीज पर हैं। कप्तान एलेस्टर कुक (49), कीटन जेनिंग्स (54), जोए रूट (6) व विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ (1) पैवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने तीन और ईशांत शर्मा ने एक विकेट लिया है। इंग्लैंड अब भी भारत से 152 रन पीछे है। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी 12/0 रन से आगे शुरू की। इससे पहले सोमवार को टेस्ट का चौथा दिन भारतीय बल्लेबाज करुण नायर के नाम रहा। अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेली। नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी दूसरी पारी 759/7 रन पर घोषित कर दी। भारत को 282 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने भी 199 रन की लाजवाब पारी खेली थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए थे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है। सैयद अकबरुद्दीन ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को कहा कि जैसा बोएगा, वैसा ही काटेगा। अकबरुद्दीन ने 13वीं सदी के मशहूर कवि रूमी की एक पंक्ति का संदर्भ देते हुए कहा कि जो रूमी ने कहा था, हमें खुद को वह याद दिलाने की जरूरत है। अकबरुद्दीन ने कहा कि रूमी ने कहा था कि तुम जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। आगे अकबरुद्दीन ने कहा कि दोस्त अगर थोडी भी समझ है तो शांति के सिवा कुछ और उगाने की कोशिश मत करो। अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान जैसी हरकतें करेगा, वैसा ही नतीजा पाएगा। अकबरुद्दीन ने कहा कि सीमा-पार आतंकवाद को प्रायोजित करने का नुकसान उसे भी झेलना पडेगा। साथ ही अकबरुद्दीन ने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने की कोशिशों को विफल करने के लिए पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के निर्यात पर हमला करते हुए कहा, अगर हमें अफगानिस्तान में स्थायी शांति कायम करनी है, तो वहां हिंसा की वारदातों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों को पडोसी पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराना बंद करना होगा।  अकबरुद्दीन ने अल कायदा, लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों का नाम लेते हुए कहा कि इन आतंकी संगठनों पर अनिवार्य रूप से ध्यान देना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत आतंकवाद के मुद्दे पर कई बार पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सरकार और रिजर्व बैंक ने सोमवार को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने को लेकर नई शर्तें लागू कर दीं। इनके मुताबिक, 5,000 रुपये से ज्यादा की रकम के पुराने नोट जमा करने वालों से कम-से-कम दो बैंक अधिकारियों के सामने ऑन रिकॉर्ड जवाब मांगा जाएगा कि आखिर उन्होंने अब तक अपने पैसे क्यों नहीं जमा करवाए और संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही पैसे जमा हो पाएंगे। इसी के साथ सरकार ने कहा है कि 30 दिसंबर 2016 तक 5000 रुपये से अधिक की रकम एक खाते में एक ही बार जमा करवा सकेंगे। इससे कम की रकम जमा करने पर यह शर्त लागू नहीं होगी।  इससे पहले तक के नियम के अनुसार 30 दिसंबर 2016 तक बैंकों में 500 और 1000 रुपये के प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों को जमा करवाने को लेकर ऐसी कोई शर्त नहीं थी, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब सरकार ने नोटबंदी से जुड़े अपने ही नियम अचानक ही बदले हों। मोदी सरकार नोटबंदी को लेकर हर दिन अपने ही नियमों को बार बार बदल रही है। नए शर्तों को लेकर जब जनता में असंतोष सामने आने लगा तो अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सफाई दी है कि 5000 रुपये से अधिक जमा करवाने पर भी कोई पूछताछ नहीं होगी, मगर यह एक बार ही जमा कराए जा सकेंगे। यह नया निर्देश तब थोपा गया है जबकि सरकार लगातार अपील कर चुकी है कि चूंकि पैसे जमा कराने की मियाद 30 दिसंबर तक है, इसलिए लोगों को हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। सोमवार से पहले सरकार कई बार कह चुकी है कि लोगों को बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ाने और लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास पैसे जमा कराने के लिए पर्याप्त समय है। सोमवार को जारी नई अधिसूचना में कहा गया है कि 30 दिसंबर तक 5,000 रुपये से ज्यादा मूल्य के पुराने नोटों को एकमुश्त जमा कराया जा सकता है। अगर, 5,000 रुपये से थोड़े भी ज्यादा पैसे होंगे तो बैंक अधिकारी जमाकर्ता से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करेंगे। आरबीआई ने कहा, ‘जमाकर्ता का जवाब ऑन रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए ताकि बाद में ऑडिट ट्रायल हो सके। इसके अलावा, इसे लेकर सीबीएस (कोर बैंकिंग सलूशन) में भी उपयुक्त पड़ताल होनी चाहिए ताकि उचित मात्रा से ज्यादा पैसों को अनुमति नहीं मिले।’ इधर, वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘बैंकों को सलाह दी गई है कि वे पुराने नोट सोमवार से पहले नहीं जमा करा पाने की वजहों को लेकर उचित प्रक्रिया का पालन जरूर करें।’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि 5,000 रुपये से ज्यादा की रकम सिर्फ नो योर कस्टमर (केवाइसी) युक्त अकाउंट्स में ही जमा होंगे और जिन अकाउंट्स के लिए केवाइसी उपलब्ध नहीं हैं, उनमें 50,000 रुपये तक ही जमा कर पाने की पाबंदी लगाई जा सकती है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ऐसे अकाउंट्स को लेकर नियम क्या कहता है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला इस आकलन के बाद बैंकों में कतार कम करने के लिए लिया गया है कि अब तक ज्यादातर लोगों ने पुराने नोट जमा करा दिए होंगे। इधर, सरकारी अधिकारी नए निर्देश का यह कहकर बचाव कर रहे हैं कि यह उन लोगों को रोकने के लिए है जो इस 30 दिसंबर तक की छूट का फायदा उठाकर बैंकों के जरिए अपना काला धन सफेद करने के रास्ते तलाश रहे हैं। अधिकारियों का कहना है, ‘यह ईमानदार करदाताओं को निशाना बनाने के लिए नहीं है। उनके पैसे सुरक्षित हैं।’  नोट बदली का दूसरा मौका नहीं दिया शुरूआत में कहा गया था 500 और 1000 के नोट 30 दिसंबर तक बैंकों में जमा होंगे। हालांकि नोट बदलने को लेकर कोई तारीख घोषित नहीं की गई थी। नोट बदलने को लेकर कहा गया था कि 15 दिन बाद समीक्षा होगी और फिर कोई फैसला लिया जाएगा। समीक्षी हुई लेकिन अगली तारीख नहीं मिली। पुराने नोट बदलने बंद ही हो गए। सरकार ने 24 नवंबर की आधी रात से बैंकों में पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोटों को बदलने पर रोक लगा दी। अब इन नोटों को सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक के काउंटर पर ही बदलवाया जा सकता है। तय समय से पहले पेट्रोल पंपों पर बंद किए 500 के नोट 8 नवंबर को नोटबंदी के दौरान ऐलान किया गया था कि पेट्रोल पंप पर 11 नवंबर तक पुराने नोट चलेंगे। 11 नवंबर की तारीख को आगे बढ़ाकर सरकार ने 14 नवंबर कर दिया। 14 नवंबर की तारीख को फिर बढ़ाकर 24 नवंबर किया गया। बाद में सरकार ने 24 नवंबर को एक बार फिर ऐलान किया कि 500 के पुराने नोट पेट्रोल पंप पर 15 दिसंबर तक चलेंगे, लेकिन 30 नवंबर को अचानक फैसला हुआ कि 2 दिसंबर से पेट्रोल पंप पर 500 के नोट बंद हो जाएंगे। इस तरह से सरकार ने अपने किए वादे को पूरा नहीं कर सकी।  बस, ट्रेन, अस्पताल में 500 के नोट तय समय से पहले बंद किए सरकार ने 24 नवंबर को ऐलान किया था कि बस, ट्रेन, अस्पताल और मेट्रो में 15 दिसंबर तक 500 के नोट चलेंगे, लेकिन 8 दिसंबर को ऐलान हुआ कि तय तारीख से 5 दिन पहले ही यानी 10 दिसंबर से यहां भी 500 के नोट चलना बंद हो गए। नोटों की बदली अचानक बंद 13 नवंबर को सरकार ने ऐलान किया कि बैंक में 4 हजार की जगह 4500 के पुराने नोट बदले जाएंगे लेकिन चार दिन बाद ही अचानक ऐलान हुआ, जिसमें पुराने नोट बदलने की सीमा 4500 से घटाकर 2 हजार कर दी गई। नोटबंदी के बाद कुछ नियमों पर एक नजर- - सरकार ने नोटबंदी के बाद एटीएम से निकासी की सीमा 2,000 रुपये प्रतिदिन तय की थी। बाद में इस सीमा को बढ़ाकर 2,500 रुपया किया गया। - नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों के बीच सरकार ने 15 नवंबर को कैश क्रंच से निपटने के लिए नए नियम जारी किए। नोट बदलवाने पर उंगली पर स्याही का निशान लगाने का फैसला किया ताकि एक ही व्यक्ति बार बार बैंक पहुंच कर नोट न बदला सके। - 15 नवंबर को ही सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जन-धन खातों में नकद जमा करने की सीमा 50,000 रुपये कर दी। - नकदी की कमी की दिक्कत को कम करने के लिए सरकार ने 17 नवंबर को देशभर के 2,500 पेट्रोल पंप पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वाइप के जरिए रोजना 2,000 रुपये तक की नकदी निकालने की मंजूरी दी। - और, अब सोमवार यानी 18 दिसंबर को आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंकों को 2005 से पहले छपे नोटों को भी स्वीकार करना चाहिए जिन्हें जनवरी 2014 के बाद सर्कुलेशन से हटा लिया गया था। इन नोटों को सिर्फ आरबीआई के दफ्तरों में बदलवाने की अनुमति दी गई थी। भले ही ये नोट सर्कुलेशन से हटा लिए गए थे, लेकिन ये अब भी वैध हैं। आरबीआई ने साफ किया कि ये नोट सिर्फ आरबीआई की ब्रांचों से ही बदलवाए जा सकते हैं, लेकिन कोई भी बैंक इन्हें ग्राहकों के खातों में जमा कर सकता है। - सोमवार को ही सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि एक अधिसूचना जारी कर जिला सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) को अनुमति दी जाएगी कि वे 10 से 14 नवंबर के बीच अपने यहां जमा 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को जमा करा दें। डीसीसीबी को संचालित करने वाला नाबार्ड उन खातों के केवाइसी डॉक्युमेंट्स की जांच करेगा जिनमें पुराने नोट जमा कराए गए हैं। साथ ही, प्राथमिक कृषक ऋण सोसाइटी (पीएसीएस) के सदस्यों के उन खातों की भी जांच होगी जिनमें पुराने नोट जमा हुए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अधिसूचना के जरिए दी जाएगी।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र अंर्तगत अपने गांव बड़ौता से छटीकरा चैराहे के समीप पैदल जा रही थी कि ठाकुर क्रेन सर्विस की हाइड्रा क्रेन ने रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी क्रेन चालक मौका देखकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र के ग्राम बड़ौता निवासी 40 वर्षीय रूपा पत्नी मान चन्द्र का भाई वृंदावन के एक अ स्पताल में भर्ती चल रहा है। सोमवार प्रातः रूपा अपने भाई की तबियत जानने के लिए छटीकरा चैराहे के पास वाहन का इंतजार कर रही थी कि सामने से आती क्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जैंत थाना पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया तथा उपचार के लिए महिला को निजी अस्पताल भिजवाया जहां उसने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस क्रेन चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

Read More

मथुरा । थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को आगरा से दिल्ली जाती टेªन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी विश्वराम पुत्र विनोद हाल निवासी आगरा सोमवार को सुबह दिल्ली के लिए टेªन में बैठा तथा जैसे ही टैªन जैंत थाना क्षेत्र पहुंची वैसे ही उसका पैर फिसलने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी शिनाख्त करते हुए उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक दिल्ली लेमीशन कारीगर है, वह रोजाना आगरा से दिल्ली जाता था, इसी दौरान आज उसके साथ यह घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Read More

मथुरा । थाना व कस्बा मांट क्षेत्र अंतर्गत सोमवार पूर्वान्ह एक पोखर में तैरता एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना मांट पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिवारीजनों को सूचना दे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मांट क्षेत्र के गांव दरवै निवासी 90 वर्षीय बसंता का शव सोमवार गांव में ही स्थित पोखर में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है। परिजनों के अनुसार वह सोमवार प्रातः शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Read More

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र स्थित चंदनवन की एक जनरल स्टोर में सोमवार अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। दुकान स्वामी ने लाखों रूपए के नुकसान की पुष्टि की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र स्थित चंदन वन काॅलौनी में चन्द्रा जनरल स्टोर्स में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग बढ़ते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायरबिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायरबिगे्रड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रूपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया है।  

Read More

मथुरा । सादाबाद और राया से तगादा कर लौट रहे मुरसान के जूता व्यापारी के साथ हुयी लूट की वारदात के अगले दिन पुलिस का कोई सुराग नहीं लगा है पुलिस लूट की घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही है वहीं स्पेशल आपरेशन ग्रुप सहित थाना राया पुलिस लगी हुयी है।  गौरतलब रहे कि गत रविवार के दिन मुरसार के विजय नगर निवासी मनीष अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल अपने पडोसी अशोक कुमार के साथ अपनी शिप्ट डिजायनर कार संख्या यूपी 85 आर 0020 से सादाबाद और राया तागदा करने के लिए निकले थे कार को नबीपुर हाथरस निवासी ज्ञान सिंह चला रहा था। बताया गया कि हाथरस से पहले सादाबाद और फिर राया के बाद वह मुरसान अपनी दुकान पर जा रहे थे तभी करीब साढेघ् तीन बजे हाथरस रोड पर कोयल के समीप एक बाइक सवार बदमाशों ने तंमचा के बल पर एक लाख अस्सी हजार रूपयें लूट लिए थे। घटना के बाद थाना राया प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में वाहन चेकिंग भी करायी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी रात के  दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार थाना राया पहुंचे और घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की है। पुलिस को अगले दिन तक घटना को कोई सुराग नहीं मिला है थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के प्रयास चल रहे है लोगों से बातचीत की जा रही है। घटना शीध्र खुलने की उम्मीद है।

Read More

मथुरा । राया कस्बे में बैंक आफ बडौदा ने चलन मुद्रा में पैसा जमा करने वाले पांच ग्राहकों को सम्मानित किया है वहीं ग्राहकों से चलन मुद्रा में पैसा जमा कराने की अपील की है। बैंक आफ बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबन्धक रनवीर सिंह पौरूष ने बताया कि जितेन्द्र कुमार सिकरवार,मुकेश कुमार,यतेन्द्र कुमार, अमित कुुमार और कृष्णवीर सिंह ने प्रतिदिन चलन मुद्रा मंे लाखों रूपयें जमा कराएं थे जिस से बंैक को काफी सुविधा मिली है उन्होंने ग्राहकों से चलन मुद्रा में पैसा जमा कराने की अपील की है। इस अवसर पर ललित कुमार, सुरेश चैधरी,पवन अग्रवाल, राहुल कुमार, सीताराम, सत्यदेव,आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read More