मथुरा

मथुरा । अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) रवीन्द्र कुमार ने पेंशनरों से कहा कि उनकी हर समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जायेगा, यदि विभाग स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाय। वे यहाॅ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशनर दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। अपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पेंशनरों की जायज हर समस्याओं का नियमाुनसार तत्काल समाधान कराया जायेगा, यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब हो रहा हो तो उन्हें अवगत कराया जाय वे तत्काल समाधान करायेंगे। उन्होंने पेंशनरों की मांग पर अक्षम पेंशनरों के संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी को उनके घर भिजवाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करायें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने पेंशनरों से यह भी कहा कि यदि व्यक्तिगत उनकी कोई समस्या हो तो वे लिखित में दें उनका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा। साथ ही वरिष्ठ कोषाधिकारी से कहा कि वे उनकी तरफ से सभी विभागों को निर्देश जारी करें कि सेवानिवृत्ति के दिन अधिकारी कर्मचारी के जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण तथा जीआईएस के भुगतान हेतु उसी दिन कोषागार से कार्यवाही करायें। उन्होंने आॅर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल एवं महासचिव राधेश्याम बंसल का अभिवादन करते हुए कहा कि बुजुर्गों का साया हमेशा आशिर्वाद के रूप में हमपर बना रहे। वे अपने अनुभवों से हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहें तथा हमारा कर्तव्य है कि हम इस उम्र में उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करने दें और उनके अनुभवों का लाभ उठायें। इस अवसर सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, पेंशन वैलफेयर आॅर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। 

Read More

रातोंरात सिटी मजिस्टेªट द्वारा लगाई गई नई मूर्ति  मथुरा । बी एस ए इंजीयरिंग कॉलेज मथुरा के पास ओरिएंटल बैंक के सामने बुधवार हनुमानजी की मूर्ति खंडित करने के विरोध में हुए आंदोलन के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के द्वारा नई मूर्ति रात के समय में ही स्थापित करवा दिया जाने बाद आज सुबह सामाजिक कार्यकर्ता व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने स्थानीय नागरिकों के साथ नई मूर्ति की स्थापना पर पूजा अर्चना करते हुए शनिवार के दिन हनुमान जी पर चोला चढ़ाया गया । इस अवसर पर कवि राम पांडे मदन मोहन अग्रवाल एडवोकेट पंडित विष्णु उर्फ बच्चू पंडित पन्नालाल बेरागी दीपक कुमार शर्मा हेमंत अग्रवाल नवीन अग्रवाल गौरव सारस्वत शिवम कुशवाहा संदीप कुमार दीक्षित योगेश शर्मा राजीव शर्मा मनोज सिंह सुनील शर्मा मनोज चैधरी बुद्ध पाल योगेश कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए पूजा अर्चना बच्चू पंडित व भूतेश्वर के पुजारी सुनील शर्मा के द्वारा करवाई गई। 

Read More

मथुरा । शहर कोतवाली पुलिस ने होलीगेट चैराहा से चैकिंग के दौरान एक किलो से अधिक मादक पदार्थ सहित दो युवकों को पकडने में सफलता हांसिल की। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की होलीगेट चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार शुक्रवार रात्रि होलीगेट चैराहा के पास चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को संदिग्धावस्था में घूमते पकडा। जामा तलाशी में इन युवकों के पास से 1 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में पकडे गए तस्करों ने अपने नाम सोनू कुरैशी पुत्र हकीम निवासी नई बस्ती थाना गोविंदनगर आदि बताए हैं। 

Read More

बलदेव । करीब ढ़ाई वर्श से बीमार चली आ रही पत्नी के इलाज में वह सब कुछ गंवा चुका है, लेकिन अब इलाज के लिए पैसे भी नहीं है। डाॅक्टरों ने भी इलाज के लिए मना कर दिया है। काफी गुहार के बाद भी आज तक समाजवादी पंेशन भी मंजूर नहीं हुई। जिससे कि वह दो वक्त रोटी तो अपने परिवार को खिला सके। हारकर परिवार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, आयुक्त तथा जिलाधिकारी मथुरा को भेजे पत्र में अंतिम मदद की गुहार लगाई है। बलदेव के अवैरनी निवासी कमल सिंह नाई की पत्नी करीब ढ़ाई वर्ष से बीमारी से काफी पीड़ित चल रही है। वह अपनी पत्नी का इलाज कराते-कराते अपना सब कुछ गंवा बैठा है। पत्नी की बीमारी के चलते वह कहीं काम पर नहीं जा सकता। इलाज मंे सब कुछ गंवाने के कारण दाने-दाने को मोहताज है। अपने ताऊ की कोठरी की छत गिर जाने के कारण परिवार के रहने की भी आस टूट गयी है। गरीबी देख परिवार तंग आ चुका है। उन्होंने भेजे पत्र मंे लिखा है कि जब उन्हें दो वक्त का भर पेट खाना तथा रहने के लिए मकान न हो तो वह अपना जीवन नहीं जी सकते। सर्दी के कारण परिवार खुले में गुजर बसर कर रहा है। पीड़ित कमल सिंह ने बताया कि वह पहले भी इस संदर्भ में जिलाधिकारियों से अपनी पत्नी के इलाज व मदद की मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। कईयो ंसमाज कल्याण विभाग के चक्कर काटे लेकिन अनसुनी होती रही और समाजवादी पेंशन आज तक मंजूर नहीं हुई। अपनी पत्नी लम्बी बीमारी के चलते वह कोई काम करने में भी असमर्थ है। परिवार ने जल्द से जल्द मदद की मांग की है।

Read More

मथुरा । थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र की भातू काॅलौनी के समीप शुक्रवार देररात्रि आढ़ती की गोलीमारकर हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार आढ़तियों में गहरा रोष व्याप्त रहा। सुरक्षा का भय व घटना के विरोध में आढ़तियों ने शनिवार मंडी बंद रखकर अपना आक्रोश जताया। इधर, आढ़ति के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज हुआ है।  विदित हो कि थाना व कस्बा कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत अनाज मंडी से शुक्रवार देररात लौटकर घर जा रहे आढ़ती कृष्ण पाल निवासी तांगड़ा मौहल्ला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शनिवार आक्रोशित व्यापारियों और नागरिककों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर हंगामा काटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक सवार थे। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।  शनिवार घटना को लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति कोसीकलां को बंद रखकर अपना आढ़तियों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस से आढ़तियों ने मांग की हत्या की गुत्थी जल्द जल्द सुलझा कर हत्यारोपियों को जेल भिजवाए। वहीं बहराल मृतक के पुत्र आषीश ठाकुर ने थाना कोसीकलां में गोविन्दा, गोपाल पुत्रगण सुरेश, शकुन्तला पत्नी सुरेश, सुरेश पुत्र स्वं0 रामस्वरूप सहित एक अज्ञात के नाम रिर्पोट दर्ज करायी है। पुलिस ने फिलहाल कार्यवाही करते हुए आरोपी की मां शकुन्तला को गिरतार कर लिया है। मामले की गम्भीरता को समझते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी थाना आ धमके और थाना स्टाफ को छोडकर स्वंय ही घटना स्थल का मौका मुआयना करने पहुंचे। एसएसपी के अनुसार  पूर्व में उसके खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हुए थे सभी में पुलिस ने कार्यवाही की है यह एक न्यायिक प्रक्रिया है जो अदालत ने उसे जमानत पर छोड दिया। रही अब की बात तो इस मामले में पुलिस कार्यवाही कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरतार कर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाऐगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Read More

गोवर्धन । तहसील के गांव हाथिया मे पूर्ति विभाग की टीम ने ग्रामीणो को राशन कार्ड वितरित किये। तहसील अंतर्गत बरसाना थाने के गांव हाथिया मे राशन कार्ड वितरण की नोडल अधिकारी पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह की उपस्थिति मे कैंप लगा कर ग्रामीणो को अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी लाभार्थी राशन कार्ड वितरित किये। गांव मे  पूर्ति निरीक्षक ने सभी ग्रामीणो को विश्वाश मे लेकर राशन कार्ड शांति पूर्ण तरीके से वितरित किये। पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि गांव मे सैंकडो  अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियो को राशन कार्ड वितरित किये है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सहित पूर्ति लिपिक कुलदीप शर्मा , मनोज कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे

Read More

गोवर्धन । क्षेत्र से गुजरने बाले एक केंटर में क्रूरता से बूरी तरह गोवंश को भरकर ले जा रहे चार लोगों को गोवर्धन थाना पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। शुक्रवार देर रात गोवर्धन पुलिस को केंटर में क्रूरता पूर्ण भरे गोवंश की सूचना मिली। पुलिस ने नीमगांव रेलवे फाटक के पास केंटर उसमें सबार चार लोगो  को अपनी हिरासत में ले लिया। वही कैन्टर मंे क्रूरता से लदे गोवंश को गोशाला भेजकर आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष डीएन मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवक गागरसौली जिला भरतपुर राजस्थान के रहने वाले दलवीर, कुलदीप, पूरन और बनै सिंह को जेल भेजा गया है। 

Read More

मथुरा । छाता नगर व क्षेत्रीय सैकड़ों गुस्साये लोगों ने नोट बंदी से परेशान होकर व स्थानीय सिंडीकेट बैंक कर्मियों के द्वारा की जा रही  नवीन करेंसी की धांधली से परेशानी से व्यथित सिंडीकेट बैंक के गेट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।  पुरानी तहसील परिसर के निकट सिंडीकेट बैंक के समक्ष सर्व समाज के प्रतिनिधिगण एकत्रित होने लगे और बैंक के समक्ष खड़े होकर धांधली बर्रदाश्त नहीं होगी’ के नारे लगाकर बैंक कर्मियों की आये दिन अभद्रता से रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान्र  नेता पुरूषोत्तम चैधरी  ने कहा कि  सूत्रोंट बंदी की घोषणा के बाद सिंडीकेट बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा नगर व क्षेत्र के किसानों व बुजुर्गों की अनदेखी कर भाई भतीजावाद  का व्यवहार कर जान पहचान वालों को अंदरखाने नई करेंसी का वितरण किया जा रहा है ।अगर शीघ्र ही बैंक कर्मियों ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । इस अवसर पर कौमी एकता मंच के संयोजक खगुल भारद्वाज ने कहा कि सिंडीकेट बैंक के किसान मजदूर खाता धारकों ने मेरे पास आकर अपना दुखडा सुनाया, यदि शीघ्र ही सिंडीकेट बैंक कर्मियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो क्षेत्रीय किसान मजदूरों के रोष को झेलना पड़ेगा जायेगा। इस अवसर पर डाॅ हारून जर्राह, किसान नेता छिद्दी सिंह, ठाकुर किशन सिंह, इकराम सभासद, हाजी नवाब ,मौहम्मद सरफुद्दीन ,प्रेम सिंह, टीकम सिंह जादौंन, रूप चंद्र चैधरी, आदि उपस्थित थे 

Read More

सौंख । बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा मेंं 10 यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता अयोजित की गई। मुख्य अथिति सीओ कर्नल अश्विन देव ने प्रतिभागियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। शनिवार को बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में 10 यूपी बटालियन के तत्वावधान में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडिटों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी, बॉलीवाल, गोलीबारी, कमाण्ड कंट्रोल आदि में कैडिटों ने भाग लिया। बालक वर्ग में बॉलीवाल खेल में मोनू सिनसिनवार, ललित चौधरी, अभिषेक, मनीशंकर, सागर सैनी को गोल्ड मेडल तथा अनिल कुमार, गौरव कुमार, रामू, राहुल कुमार, अजयपाल सिंह, अकाश सिंह को सिल्वर मेडल और बालिका वर्ग में कबड्डी में रूकमणी सिंह, आशू यादव, नैना चौधरी, प्रगति शर्मा, खुशबू, राखी कुमारी, राधा शर्मा को गोल्ड मेडल तथा नेहा गौतम, चंचल होलकर, सपना गुप्ता, मीना रानी, ममता सैनी, अंजू, सुमनलता, शान्ति गौष को सिल्वर मेडल मिले। और गोलीबारी में अकाश सिंह, नेहा, करतार सिंह, सपना गुप्ता, राजकुमार को गोल्ड मेडल तथा यश गौड़, चंचल होलकर, महेश सिंह, पुर्णिमा, अरून सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ कमाण्ड कन्ट्रोल में शुभम दीक्षित और संपूर्ण श्रेष्ठ अजीत शर्मा को गोल्ड मेडल से नावाजा गया। इस अवसर पर सीओ कर्नल अश्विन देव ने कहा कि सभी कैडेटों को अनुशासन में रहना चाहिए और कैम्प में सिखाये गये विभिन्न क्रियाकिलापों को अपने जीवन में प्रयोग करें ताकि कार्य करते समय आपका शरीर आलस्य में न आये। जिससें शारीरिक विकास होगा। और आगामी एनसीसी शिविरों में भाग लेने के लिये बधाई दी। कैंशर हॉस्पीटल मथुरा की डाक्टर सुनीता शर्मा ने कैडिटों को विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया और उनके उपचार करने की जानकारी दी। इस मौके पर कैम्प कमांडेट कर्नल अश्विन देव, डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेन्ट कर्नल राविन्दर सिंह, लोखाधिकारी कर्नल अनुपम नागर, सूबेदार मेजर दर्शन कुमार, लेफ्टिनेन्ट छोटे लाल, ट्रेनिंग ऑफीसर ललित शर्मा, वरिष्ठ सहायक लाल सिंह बघेल, व्यवस्थापक रूकमेश सिंह चौधरी, दीपक कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र दत्त गौड़, मुकेश सिंह, जयप्रकाश कुन्तल, नीलम सिंह, रविकुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार दानघाटी स्थित गिर्राज तलहटी पहुँच कर विधिविधान से पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और नगर में हजारों समर्थकों के साथ भ्रमण कर पूरे नगर को राष्ट्रीय लोकदल मय बना दिया। ढोल-ताशों और राष्ट्रीय लोकदल के झंडे बैनर लिए युवाओ का उत्साह और हर वर्ग का सैलाब कुँवर नरेंद्र सिंह के प्रति समर्पित दिखा। अब हम ने ठानी है नरेंद्र को जीत दिलानी है, के जोशीले नारे लगा रहे थे। दानघाटी गिर्राज मंदिर से शुरू हुए नगर भ्रमण में कुँवर नरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया । रालोद समर्थक पूरे रास्ते जोश व उमंग में रहे। रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने लगभग 03 किलोमीटर लम्बे नगर भ्रमण के दौरान बड़ा बाजार, दस विशा, हाँथी दरवाजा, चकलेश्वर व मुखारबिंद के मुख्य बाजारों में व्यापारी, मजदूर, किसान, माता-बहिनों व युवाओं से सहयोग का आग्रह किया। नगर भ्रमण में कुँवर श्री सिंह के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रज्जो भैया, पर्शोती, ज्वाला डॉक्टर, नत्थों प्रधान, पूर्व प्रधान हरीश शर्मा, संतोष सिंह राणा,करन ठाकुर, विजय सिंह, राहुल सिंह, कृष्णवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा(मगोर्रा), सुरेन्द्र प्रधान, उमेश शर्मा, सुनील अग्रवाल,(सोंख), चंद्रभान चैधरी,(लोरिया), हरवीर सिंह, सत्यवीर, भगवान सिंह(तसिया) शिवशंकर (नगलाजंगली), शिवराम, पूर्वप्रधान सुरेश चन्द, राजू चैधरी,देवो पहलवान, कपूर सिंह, सत्यपाल (बछगाँव) बिरजु मुनीम, दम्मो, बच्चू सिंह, निरोती पंडित गिर्राज सेनी, लल्लू ठाकुर, रिंकु चैधरी प्रदेश महासचिव युवा रालोद, अर्जित चैधरी, शिशुपाल ठाकुर, राजू ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, राजू ठाकुर, रवि शर्मा, गद्दा ठाकुर सतीश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More