मथुरा

मथुरा। मथुरा नगर को आदर्श स्वच्छता का माॅडलरूप देने को प्रयासरत नगरपालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा शुक्रवार इसी क्रम में पालिका निधि से नगर के प्रमुख चैराहा स्टेट बैंक चैराहा लागत रू0 22 लाख से कराये गये सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह चैराहा पूर्व में अत्यन्त दयनीय स्थिति में था। यह चैराहा रेलवे स्टेशन मार्ग, नया बस स्टैण्ड, कलैक्ट्रेट व होलीगेट एवं शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को जोडता है। मथुरा नगर एक धार्मिक स्थली होने के कारण यहाॅं वर्ष भर दर्शनार्थी श्रद्धालु आते जाते रहते हैं। इसलिए इस चैराहे को भव्य व आकर्षक बनाया जाना अति आवश्यक था। इस चैराहे को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए चारों ओर टाइल्स युक्त फुटपाथ, चैराहे को जोडने वाले सभी मार्गों पर डिवाइडर का निर्माण व पेंट, चैराहे के समीप पार्किंग हेतु भी इण्टरलाॅकिंग टाइल्स, चैराहे के चारों ओर स्टील रैलिंग लगवायी गयी है। मथुरा योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली है। यहाॅं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अनेकों लीलाएं की हैं जिनमें से एक लीला माखन चोरी की है। इस लीला को स्मरणीयरूप में रखने के लिए चैराहे के बीचों बीच फुब्बारे को इस प्रकार डिजाइन कराया गया है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे वहाॅं लगी मटकी में से माखन निकल रहा है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चैराहे के अन्दर वृक्षारोपण भी किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णानगर मण्डल अध्यक्षध्सभासद चै0 राजवीर सिंह, धौलीप्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीवराज पाठक, मण्डल महामंत्री अशोक शर्मा, बलराम शर्मा, पूर्व सभासद रौकी राजपाल, राजेन्द्र सरदार, मयंक गर्ग, राहुल, मनमोहन, लकी कमल, बसन्तलाल गोयल, सुरेशचन्द भार्गव, रामगोपाल, बलराम शर्मा, विष्णु कान्त गोला, भरत सिंह लोधी, महेश बेंसला आदि उपस्थित रहे।     

Read More

बसंतर दिवस: वीर योद्धाओ को श्रद्धांजलि मथुरा। बसंतर दिवस के अवसर पर स्ट्राइक वन के जनरल ऑफिसर कमांडिग लेफ्टिनेन्ट जनरल रणवीर सिंह तथा मथुरा गैरिजन के सभी पदों ने शुक्रवार युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की जिन्होने 1971 के युद्ध में हमारे देश की सुरक्षा तथा गौरव की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया।  इस दिवस का नाम बसंतर के प्रसिद्व युद्ध से लिया गया है। जो 1971 मे बसंतर नदी के किनारे पाकिस्तान के शकरगढ इलाके में हुआ था। स्ट्राइक वन को लेफ्टिनेन्ट जनरल के के सिंह, के नेतृत्व मे शकरगढ़ सेक्टर में रक्षक तथा आक्रामक ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। भारत की सर्वोत्तम टैंक रेजीमेंनटों द्वारा लडे गये प्रसिद्व टैंक युद्धों में से एक बसंतर युद्ध मे 17 हॉर्स तथा 4 हॉर्स ने दुश्मन के 46 पैट्रन टैको को नष्ट किया। 17 हॉर्स के सेकिंड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेत्रपाल को युद्ध के दौरान उनके अदम्य साहसिक कार्य के लिए परम वीर चक्र (मरणोंपरांत) से सम्मानित किया गया। 3 ग्रेनेडियर के मेजर (बाद मे ब्रिगेडियर) होशियार सिंह को उनके अदम्य साहस तथा दुश्मन के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने के उपलक्ष मे परम वीर चक्र प्रदान किया गया। बसंतर दिवस, 1971 के युद्ध मे दिवंगत शहीदों तथा शूरवीर योद्धाओ द्वारा प्रदर्शित साहसिक वीरता के स्मरण स्वरूप मे मनाया जाता है। यह एक महानतम युद्ध था जिसमे भारतीय शस्त्र सेना ने पाकिस्तान की अपने से संख्या मे अघिक सेना को उनकी ही धरती पर मात दी। इस विजय दिवस के उपलक्ष मे स्ट्राइक वन के सभी रैंको ने शहीदों के सम्मान मे आदर के साथ खडे होकर, देश के गौरव को बढाने के लिऐ अपने आप को समर्पित किया।

Read More

रईस की रिलीज के बाद शाहरुख खान को जो प्रोफिट जब होगा तब होगा, लेकिन उससे पहले ही शाहरुख की होम प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का एक बड़ा करार हुआ है। इस कम्पनी ने अमेरिका की मल्टिनैशनल एंटरटेंमेंट कंपनी नेटफ्लिक्स से करार किया है। दोनों कम्पनियों में हुए समझौते के मुताबिक अब शाहरुख खान की दर्जनों फिल्मों के साथ-साथ अगले 3 साल तक रेड चिलीज़ द्वारा बनाई जानेवाली सभी फिल्में नेट फ्लिक्स पर मौजूद होंगी। इस वेबसाइट के रजिस्टर्ड मेंबर कभी भी कहीं से किंग खान की फिल्में देख सकेंगे। इस डील के साथ ही शाहरुख को दुनिया भर के करोड़ों दर्शक मिल जाएंगे, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर 8.6 करोड़ लोग पहले से ही रजिस्टर्ड हैं। इस करार के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली पहली फिल्म डियर जिंदगी होगी। इसके अलावा हैपी न्यू इयर, दिलवाले, ओम शांति ओम भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद होंगी। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ हुआ यह का करार बॉलिवुड के किसी प्रॉडक्शन हाउस के लिए एक अनोखी बात है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों से कमजोरी के रख के बीच स्थानीय सरार्फा बाजार में सोने के दाम में गिरावट शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जहां इसके भाव 500 रूपये और टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 27,750 रूपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।  नोटबंदी के बाद नकदी संकट के मद्देनजर घरेलू हाजिर बाजार में मांग सुस्त पडने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निमार्ताओं द्वारा उठाव नहीं करने से चांदी में भी गिरावट आई। इसके भाव 1350 रूपये टूटकर 39,600 रूपये प्रति किलो रहे। व्यापारियों का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरें बढाने का संकेत देने के बाद वैश्विक बाजारों में सोना 10 माह के निचले स्तर पर आ गया। इससे जहां डालर मजबूत हुआ वहीं सोने चमक फीकी पडी। वैश्विक बाजारों में न्यूयार्क में सोना कल 1.26 प्रतिशत टूटकर 1128.20 डालर प्रति औंस व चांदी 5.06 प्रतिशत गिरकर 15.95 डालर प्रति औंस रहा।  दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत व 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 500 रूपये की हानि के साथ क्रमश: 27,750 रूपये व 27600 रूपये प्रति 10 ग्राम बंद हुए। इससे पहले छह फरवरी को सोना 27,700 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ था। गिन्नी के भाव 24,000 रपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 1350 रूपये गिरकर 39600 रूपये प्रति किलो व साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1365 रूपये टूटकर 39,610 रूपये प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का भी टूटा और 1000 रूपये की गिरावट के साथ 71000-72000 रूपये (लिवाल-बिकवाल) प्रति सैकडा बंद हुए।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । भारत ने शुक्रवार को रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से परास्त कर पुरूष जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में मुकाबला बेल्जियम से होगा। शुक्रवार को ही दूसरे सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम ने गत विजेता जर्मनी को एक रोमांचक संघर्ष में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर पुरूष जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेल्जियम की टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी से मुलाकात पर तंज कसा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात करने गए थे। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास पीएम मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत हैं। अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्विट किया कि राहुल गांधी कब पीएम मोदी के निजी भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं।  शुकवार को राहुल गांधी से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि मिलता रहा करें। वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश में हमारी यात्रा के दौरान किसानों ने मांग रखी थी कि उनका कर्ज माफ किया जाना चाहिए,  बिजली बिल हाफ किया जाए और फसल का सही दाम मिलना चाहिए। राहुल ने कहा कि उन्होनें पीएम के सामने किसानों की मांग रखी। राहुल ने कहा कि पीएम ने माना कि किसानों की हालत गंभीर है लेकिन उन्होनें कर्ज माफी के बारे में कुछ नहीं कहा। ज्ञातव्य है कि पहले राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने पीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साथ ही राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मुझसे घबराए हुए हैं क्योंकी मेरे पास उनके भ्रष्टाचार की निजी जानकारी है।          साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti