मथुरा

मैगी मामले में नरम पड़ी सरकार परियोजनाओं के शोषण का आरोप मथुरा। जहरीली नदियों द्वारा सिंचाई के आगे बौने साबित हुए मैगी नूडल्स के मुद्दे ने आखिर सरकार को नरम होने पर मजबूर कर दिया। डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 5 जुलाई 2015 ‘मैगी कहर बनाम नदी जहर’  आयोजन में प्रधानमंत्री समेत मैगी प्रतिबंधित राज्यों को प्रेषित आरटीआई ने मैगी माफी का रास्ता आसान कर दिखाया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने रविवार को गणेशधाम कालोनी स्थित संस्थान पर बैठक में खुलासा किया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा मीडिया को दिये गये बयान अनुत्तरित आरटीआई के दूरगामी नतीजों से प्रभावित हैं। आरोप लगाया कि सीवरमुक्त नदियों की गंभीरता के मद्देनजर सरकार ने मैगी मालिकों समेत ब्राण्ड अम्बेसडरों से जा हाथ मिलाया। महिलाओं के सवाल पर सिने तारिका माधुरी दीक्षित को ब्राण्ड अम्बेसडर के मिले तोहफे ने इसे बखूबी साबित कर दिखाया है।   डा. शर्मा ने राजनेताओं और अभिनेताओं के गठबंधन को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि नदियों के जहर से जहां करोड़ों लोगों की जिंदगी मौत कके शिकंजे में कसती जा रही है। वहां गठबंधन की राजनीति उन्हें अंधेरे में रखने का षडयंत्र रच रही है। रोष जताया कि केन्द्रीय सरकार गंगा नदी तंत्र को सीवरमुक्त किये बगैर बीस हजार करोड़ रुपये ‘नमामि गंगे’ के नाम पर सीवर की सफाई में बहाने जा रही है। जबकि गंगा समेत सहायक नदियों में गिरते जहरीले नालों को रोकने का कोई उपाय नहीं ढूंढ़ा गया है। इस तरह अगर बीस लाख करोड़ रुपये भी खर्च किये गये तो भी गंगा मैली ही रहेगी। कारण कि सीवर कितना भी साफ हो जाये लेकिन गंगा जल कभी नहीं बन सकेगा। इसी क्रम में कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह ने सरकार पर संस्थान द्वारा उठाये गये मुद्दों का शोषण करने का आरोप लगाया। बताया कि संस्थान ने ही महामना मदनमोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से विभूषित कराने की मुहिम शुरू की थी किन्तु सरकार ने महामना को ‘भारत रत्न’ से विभूषित कर यश तो कमा लिया लेकिन संस्थान द्वारा प्रायोजित महामना स्मारक परियोजना को तबज्जो नहीं दी। श्री सिंह ने चेतावनी दी कि यदि परियोजनाओं पर अमल नहीं किया गया तो आन्दोलन भी किया जायेगा। इस अवसर पर योगेन्द्र, हरपाल सिंह, नवीन उपाध्याय, पवन शर्मा, गगन, आशा मिनोचा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मैं लोगों की हर समस्या में कदम से कदम मिलाकर साथ दूंगी। जनपद का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केन्द्र की योजनाअेां को प्रदेश सरकार सही क्रियान्वयन नहीं कर रही। जिस तरह मुझे यहां भारी बहुमत से जिताया था उसी तरह पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। यह बात सांसद हेमामालिनी ने आज यहां गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के गांव राॅल में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास, जनपद ही नहीं देशभर में विकास की ओर अग्रसर है। जनपद के विकास के लिए कई योजनाअेां पर काम चल रहा है। शीघ्र ही यहां विकास दिखाई देगा। उन्होंने जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं गुंडागर्दी, लूट तथा शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने प्रदेश सरकार पर विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिला विकास के लिए पैसा सपा सरकार के भ्रष्ट और निकम्मे प्रशासन के चलते जनता तक नहीं पहुंच रहा। भाजपा नेत्री एवं साध्वी मां आनंद मई ने लोगों से पंचायत चुनाव में सपा को साफ कर देने व बसपा को खेल के मैदान से ही बाहर कर देने की अपील की।  सभा में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत गर्ग ने ब्रज के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा खुले दिल से सहयोग किए जाने व विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आमजन के लिए चालू की गई विभिन्न बीमा योजनाओं सहित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।  इस दौरान पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, प्रणतपाल सिंह, अजय पोईया, रवीन्द्र पाण्डे, रघुवर तौमर, ठाकुर मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, चेतन मलिक, एसके शर्मा, ठाकुर कारिन्दा सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा में संत तुलसीदास जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रामचरित मानस की चैपाईयां सुनाकर सभी को अभिभूत कर दिया। विद्यालय के सभागार में रामचरित मानस के रचियता तुलसीदास के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रामायण की चैपाई का गायन किया। शिक्षक हरिओम पाठक एवं रविन्द्र पाल सिंह ने क्रमशः संत तुलसी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा काव्य पाठ द्वारा उनको नमन किया। प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह ने छात्रों को तुलसीदास के जीवन से जुड़ी घटनाएं सुनाईं। इस मौके पर कक्षा तीन की छात्रा काजल, चतुर्थ की अनमोल शर्मा तथा पांचवीं क्लास के विशेष गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रमुख धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार जताया। 

Read More

देवेन्द्र पहलवान के रोल की होगी जांचः एसएसपी  संपूर्ण घटना की जांच करेंगे एसपी देहात मथुरा। नियो केबिल नेटवर्क और महाराजा नेटवर्क के मध्य विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। हक और बर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक एफआईआर अब तक हो चुकी हैं।  एक-दूसरे पर हमले, मारपीट, झगड़े, फायरिंग, तोड़फोड़ जैसे मामले कई बार सामने आ चुके हैं। दोनों अपने-अपने हकों को लेकर और अपना बर्चस्व कायम करने के लिये एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही कारण है कि इनका विवाद आज तक थम नहीं पाया। कल विवाद की शुरूआत उस समय हुयी जब नियो नेटवर्क के लोगों ने महाराजा केबिल द्वारा संचालित डेन पर अपने अधिकार जाहिर किये और कहा कि अब उन्होंने डेन से सारे राइट अपने लिये ले लिये हैं। महाराजा का इसमें अब कोई अधिकार नहीं है। भूतेश्वर स्थित मोहन पहलवान काॅम्पलैक्स पर डेन का कार्यालय है और यही पर नियो के लोग अपने अधिकार बताने के लिये दल-बल सहित वहां पंहुचे थे, जबकि महाराज केबिल के लोगों का कहना था कि ठीक है यदि नियो केबिल को डेन के राइट मिल गये हैं तो वह हमें नोटिस देते। या उस बात को आकर बताते।  उनका आरोप था कि नियो के कैलाश गुप्ता और अन्य लोगों ने फायरिंग कर माहौल को गड़बड़ किया जबकि नियो नेटवर्क के प्रसारकों का कहना था कि हमारे राइट मिलने के बाद भी जबरन महाराजा केबिल के लोग उसे संचालित कर रहे थे और हम इसे इस बात को उन्हें समझाने गये थे तभी यह विवाद हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुयी। एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह का कहना है कि अपर पुलिस अधीक्षक देहात अजय कुमार पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। एसएसपी ने बताया कि भूतेश्वर पर देवेन्द्र पहलवान का अचानक घटना के दौरान आना पूर्व नियोजित महसूस होता है। फिर भी इसकी जांच होगी और यदि देवेन्द्र पहलवान इसमें शामिल पाया गया तो उसे भी नहीं बख्शा जायेगा। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस पेट्रोलिग जीप में एक कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा नौहझील के निकट पुलिस की जीप पेट्रोलिंग कर रही थी तभी पीछे की ओर से आते आयशर कैंटर ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठा पुलिसकर्मी देवेंदर सिंह घायल हो गया जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

 मीडिया के सामने लूट की वारदातें करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  मथुरा। राया में पकड़े बदमाशों ने अन्यत्र स्थानों पर भी लूट की वारदातें की हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने इसका आज पत्रकारों के समक्ष खुलासा भी किया। बीस अगस्त को कृष्ण अग्रवाल और उसकी बहिन बाइक पर जा रहे थे तभी तमंचा दिखाकर इन लोगों ने सोने की चेन लूट ली थी। हिस्ट्रीशीटर बदमाश पप्पू दर्जी उर्फ रामगोपाल पुत्र सुक्खी और रंधीर पुत्र करूआ जाट निवासी डयोलिया बल्देव को गिरफ्तार भी किया है। इनसे दो सोने की चेन, दो तमंचे और कारतूस मिले। बदमाशों ने बताया कि 19 अगस्त को बल्देव में महिला से सोने की चेन लूटी और 20 को राया-बल्देव रोड पर महिला से चैन लूटी। इन बदमाशों ने कई घटनाओं का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोग क्षेत्र बदल बदलकर लूट करते हैं। इसके लिये हम दो बाइक पर रहते हैं ताकि एक खराब हो जाये तो दूसरी से भाग सकें। दूसरी मोटरसाईकिल पर हमारा एक साथी हमसे थोड़ी दूर पर पीछे रहता है। अभियुक्त पप्पू दर्जी राया गैस गोदाम डकैती और बल्देव चांदी लूट जैसे मामलों में वांछित चल रहा है। यह बल्देव थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस शांति उर्फ सत्यवीर निवासी बेर का नगला बल्देव को अभी गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

Read More

मथुरा। मथुरा छावनी में हड्डियों व आँखों की जांच के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सुधा शिवाने, श्रेत्रीय अध्यक्ष आवा आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन ने किया। इस शिविर का आयोजन आवा की अगुवाई में 4001 द्वारा आवा दिवस समारोह के अंर्तगत किया गया।  इस शिविर में महिलाओं और बच्चों की हड्डियों व आँखों की जाँच की गई और उन्हें 5 से 10 वर्ष के बच्चों में होने वाले नेत्र रोगों व 40 वर्ष की उम्र से अधिक की महिलाओं मे होने वाले हड्डियों के रोगों से अवगत कराया गया और इन रोगों के रोक थाम के उपाय बताए गए।  इस शिविर के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने महिलाओं व बच्चों द्वारा विभिन्न सवालों के जवाब दिए और स्वस्थ जीवन करने के उपायों के पर्चे वितरित किए गए। इस शिविर में महिलाओं और विशेष रूप से बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया और चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं में दिलचस्पी दिखाई। इस शिविर में लगभग 800 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।          

Read More

गोवर्धन। श्रीबाबूलाल महाविद्यालय में स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ विभिन्न कार्यक्रमों के बीच आर.सी. सारस्वत एवं रमेश चंद शर्मा के निर्देशन में किया गया। शुभारंभ मौके पर ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अशोक शर्मा एवं प्रबंधक पूनम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद संयुक्त रूप से ध्वज सलामी, झंडा गान एवं प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के इतिहास से परिचित कराया। शिविर संचालकों के स्वागत में छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कौशिक ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष रूप से चीफ प्रोक्टर भारत उपाध्याय, बीएन शर्मा, वाईपी गोयल, हरी गोविंद, रवि चैधरी, पंकज कौशिक, लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रो. आरके वर्मा, नीरज सिंघल, मदन मोहन गोस्वामी का योगदान रहा। विद्यार्थियों में रचना चैधरी, राधा चतुर्वेदी, राहुल, राधाबल्लभ, पिंकी, वंदना, लक्ष्मण, शालिनी आदि थे। 

Read More

मथुरा। शुक्रवार देरसायं दो प्राईवेट केबिल नेटवर्कांे के बीच हुयी आपसी फायरिंग के दौरान जहां दोनों पक्ष के एक-एक लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने महाराजा केबिल नेटवर्क के सुनील पण्डित तथा नियो नेटवर्क के मुकेश पण्डित को हिरासत में लिया है।शहर कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं आज डेन नेटवर्क की ओर से नरेश कौशिक पुत्र स्व. रामस्रूप शर्मा निवासी 14 हरी नगर गली नंबर 4 महोली रोड ने नियो नेटवर्क के संचालक कैलाश गुप्ता, अनिल शर्मा, संजीव सबरवाल, शाहिद अली, जिला उल हक, सुनील पंजवानी, धनपाल सिंह, मुकेश शर्मा सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नियो नेटवर्क की ओर से कैलाश गुप्ता द्वारा नरेश, तेजसिंह, अजित, सुनील पण्डित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

Read More

मथुरा। शुक्रवार बर्चस्व की लड़ाई में भूतेश्वर तिराहे पर हुयी फायरिंग में मुकेश पण्डित को छर्रे लगे हैं जबकि दूसरे पक्ष के तेजसिंह पहलवान के हाथ में काफी चोट आयी है। तेज सिंह को आगरा रैफर किया गया है। वहीं आज सुबह नियो नेटवर्क के लोग भी अपने घायल मुकेश पण्डित को रैफर करने की कह रहे थे।

Read More