मथुरा

कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास संबंधी बैठक लेतीं सांसद हेमामालिनी साथ हैं डीएम एवं अन्य जनप्रतिनिधि   श्रद्धालुओं के लिए थीम पार्क की व्यवस्था होनी चाहिए: सांसद मथुरा। मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली है इसका सर्वांगीण विकास हो यही मेरी प्राथमिकता एवं इच्छा है। सांसद हेमा मालिनी आज यहॉ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  बैठक में सांसद हेमामालिनी ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र सरकार के सौजन्य से जो योजनायें जनपद में संचालित हैं उसमें किसी भी प्रकार की अड़चन यदि केन्द्र स्तर पर आ रही है तो उन्हें अवगत कराया जाय और वे उन अड़चनों को दूर करायेंगी। उन्होंने कहा कि मथुरा एक पौराणिक एवं धार्मिक नगरी है इसका विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा नगरी का विकास करने के लिए हम सबको मिलकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण यहॉ पर दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु इस नगरी में थीम पार्क होना चाहिए और मैं इसके लिए पूरा प्रयास करूंगी। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने सांसद से कहा कि मथुरा में एक एयरपोर्ट बन जाय तो यह मथुरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कोसीकलॉ और गोवर्धन को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर हम सब लोगों का प्रयास जारी है लेकिन केन्द्र स्तर पर वे प्रयास कर दें तो मथुरा का विकास तेजी से हो सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि हम सब लोग मिलकर जनपद के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से काम करेंगे। यदि कोई कमी रह जाती है तो उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता परक होगें तथा उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी।   बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, शौचालय, मॉडल स्कूल, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील एवं साक्षर भारत आदि विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक तेजपाल सिंह, पूरन प्रकाश, राजकुमार रावत तथा विधान परिषद सदस्य लेखराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा.एके बाजपेयी, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी आरपी यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। खेत पर सो रहे वृद्ध की बीतीरात गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को प्रातः हुई तो परिवार में हा-हाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी 65 वर्षीय रामकिशन पुत्र अमर सिंह प्रतिदिन की तरह लालपुर रोड स्थित अपने खेत पर सोने गया था, प्रातः जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा कान्हा खेत पर पहुंचा। वहां रामकिशन चारपाई पर पड़ा था, जब उसने पिता को जगाने का प्रयास किया, तो उसे पता चला कि पिता की मौत हो चुकी है। जब उसे उढ़ाई गई चादर को कान्हा ने उठाया, तो गले में अगोछे से फंदा लगा हुआ था, कान्हा के शोर मचाने पर पड़ौसी किसान एकत्र हो गए और घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। तो थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा ले, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 

Read More

मथुरा।  जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार पति की  मृत्युपरान्त महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति सीवीएस एकाउन्ट नम्बर के साथ दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं अपना मोबाइल नम्बर अति शीघ्र कार्यालय कमरा नं. 36 जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा करायें तथा समस्त ग्राम प्रधानों से भी अपील है कि वे अपनी ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को सूचित करें तथा यदि संभव हो तो स्वयं विधवा पेंशनरों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा फोटो तत्काल कार्यालय में जमा करायें।

Read More

मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया की विज्ञप्ति अनुसार विकलांग पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में किए गए आवेदन केवल आॅनलाइन पर ही स्वीकार होंगे। कोई भी आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में जमा नहीं होगा। इकनौरिया ने सभी खंडविकास अधिकारियों, तहसीलदारों तथा उपजिलाधिकारियों को भेजे पत्र में विकलांग सहायता के सभी आवेदन आॅनलाइन भिजवाने  के लिए कहा है। 

Read More

मथुरा। नौहझील कस्बा के टोली मोहल्ला के निवासियों ने शनिवार को राशन की सामग्री न मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस टोली मोहल्ला से शुरू होकर चामड़ चैराहे होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंचा। राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। जुलूस में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों का आरोप है कि डीलर ने इस महीने बटने वाला कैरोसिन का पूरा तेल ब्लैक में बेच दिया है। अली जाफर, हारूल, कंचन बघेल, अमर सिंह जाटव, चन्द्रपाल शर्मा, पदम सिंह जाटव, बबलू, कन्हैंया, दुलीचंद प्रजापति आदि लोग जुलूस में षामिल रहे।

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार 100 दुधारू पशुओं की कामधेनु डेयरी इकाइयों की ब्याज मुक्त ऋण योजना के अन्तर्गत जनपद में दो और इकाइयों की स्थापना की जानी है। इस हेतु आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में राजीव भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 05 सितम्बर 2015 निर्धारित की गई है।

Read More



Mediabharti