कार्यालय में पीसीपीएनडीटी की बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट
मथुरा। नगर मजिस्टेेªट विजय कुमार ने कहा है कि ऐसे अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र जो स्पष्टीकरण कर जवाब नहीं दे रहे उनके बिरूद्ध कार्यवाही की जाय। श्री कुमार आज यहाॅ अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि विगत बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार कुछ अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों से दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उनके द्वारा अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसे अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों को एक सप्ताह का समय देकर नोटिस भेजा जाय। फिर भी उनके द्वारा जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके लाइसेन्स रद्द करने की कार्यवाही की जाय। बैठक में मां लक्ष्मी लाइफ लाइन हास्पीटल, वृन्दावन द्वारा नये अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन मानक न पूरा करने के कारण लाइसेन्स की स्वीकृति नहीं दी गई। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पीटल वृन्दावन को चिकित्सक का नाम जोडने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन पुरानी मशीन बेचने व नयी मशीने खरीदने की अनुमति प्रदान की गई। वृन्दावन आरोग्य द्वीप अटल्ला चुंगी द्वारा चिकित्सक का नाम जोड़े जाने की अनुमति मांगी गई थी। बैठक में अवगत कराया गया कि रेडियों लाजिस्ट व गाइनों लाजिस्ट डिग्री धारकों को स्वीकृति प्रदान की जाती है। मानक पूरा न करने के कारण स्वीकृती नहीं प्रदान की गई। बैठक में के0एन0 अल्ट्रा साउण्ड पाली डूंगरा सौंख रोड़ तथा ओम हास्पीटल भूतेश्वर को नई मशीन खरीदने की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में देवी प्रसाद मैटरनिटी होम एण्ड हास्पीटल यमुना पार द्वारा स्थान परिवर्तन कर उन्नति अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर यमुना पार में आल्ट्रा साउण्ड मशीन स्थापित करने अनुमति मांगी गई थी। एक माह पूर्व टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। नये सेन्टर पर मशीन तो नहीं पाई गई लेकिन पुराने सेन्टर पर ताला लगा होने के कारण मशीन का सत्यापन नहीं हो पाया। आज बैठक में निर्णय लिया गया कि पुनः नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में इसका औचक निरीक्षण किया जाय। नये स्थान पर मशीन नहीं पाई गई। पुराने स्थान पर ताला लगा होने के कारण तथा मालिक के बार होने के कारण कल निरीक्षण के लिए समय दिया गया। बैठक में एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 बीडी भाष्कर, शासकीय अधिवक्ता बद्री प्रसाद सिंह, आईएमए के सचिव डा0 विजेन्द्र तिवारी, बाल रोग विशेषज्ञ, संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, एके गुप्ता, सचिव एनजीओ उत्तम सिंह चैधरी तथा स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Read More