मथुरा

  दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा माल बरामद मथुरा। गत 11 अगस्त को दिनदहाड़े मधुवन एंकलेव में चीनी व्यापारी अशोक अग्रवाल के घर में सात-आठ बदमाशों ने पानी मांगा और गृहस्वामी की पत्नी साधना और नौकरानी गौरा को तमंचा कनपटी पर लगाकर चाबी छीनकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश दो लाख बीस हजार रूपये नगद, सोने-चांदी के जेवर, गिन्नी आदि सामान लूटकर फरार हो गये। घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने इसकी जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए कई टीम गठित की। कल एसएचओ चन्द्रभान सिंह व कृष्णानगर चैकी इंचार्ज राजकुमार गिरि मय फोर्स व अमित वशिष्ठ उपनिरीक्षक राया को मुखबिर ने सूचना दी कि अभियुक्त तरूण पुरी व रवि शर्मा आसपास घूम रहे हैं। नये बस स्टैण्ड से इन्हें गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, चाकू व लूट का माल सोने के आभूषण, दो सोने की गिन्नी, तीन टाॅप्स, दो अंगूठी, 22 चांदी के सिक्के, दो चूड़ी, चांदी का कटोरा, मोबाइल व 1 लाख 54 हजार 840 रूपये नगद बरामद हुये। बदमाशों पर तमंचा और चाकू भी मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस लूटकाण्ड का खुलासा करते बताया कि तरूण पुरी पुत्र ओमप्रकाश निवासी बुलंदशहर, रवि शर्मा पुत्र वीरेन्द्र निवासी दानपुरी डिबाई को पकड़ा गया है। इनके साथी प्रवीन पुत्र राजकुमार निवासी बाबूपुरा बुलंदशहर, अमित निवासी फजलगढ डिबाई, अशोक निवासी दौलतपुर डिबाई, रिंकू पुत्र सतीश निवासी दानपुर डिबाई, राकेश पुत्र रामचन्द्र अभी गिरफ्तार नहीं हो पाये हैं। एसएसपी ने बताया कि तरूण पुरी पूर्व में मधुवन एंकलेव में किराये के मकान में रहता था। प्रवीन का आना-जाना था। कर्जे के कारण अन्य बदमाशों के साथ मिलकर तरूण पुरी ने इस घटना को अंजाम दिया। उसके साथी उसी दिन हरियाणा की बस और बाइकों से चले गये। तरूण व रवि गोवर्धन की एक धर्मशाला में रूककर पुलिस कार्यवाही की भनक ले रहे थे। 

Read More

मथुरा। एक वृद्ध की रेल से कटकर मौत हो गयी। बताया गया कि कोटा से मथुरा में दर्शन करने के लिये कोटा निवासी द्वारिका प्रसाद लड्डा अपने परिवार के साथ आये थे। मथुरा जंक्शन पर पैर फिसलने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हा गयी। 

Read More

मथुरा। थाना राया के ग्राम खिरारी में शनिवार की रात लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक ग्रामीण के जागने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।  बल्देव रोड पर ग्राम खिरारी में शनिवार रात्रि चोरों ने रवि व सोबरन के घर को निशाना बनाया और उसके बाद वे अमर सिंह के घर पहुँच गए। इसी बीच अमर सिंह की आँख खुल गयी वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही चोरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के अनुसार चोर हजारों रुपये की नकदी व मोबाईल आदि सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की लेकिन चोरों का कोई पता न चला। घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है।

Read More

पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित करने पर अंर्तजनपदीय शिक्षक वैलफेयर एसोसिएशन के के बैनरतले आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते  शिक्षक। मथुरा। अंर्तजनपदीय शिक्षक वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा पदोन्नति 1981 की वर्तमान विसंगति के कारण उनके 6 या उससे अधिक वर्षों के शिक्षण अनुभव को शून्य मानकर उनकी वरिष्ठता समाप्त कर दी गयी जिससे वे पदोन्नति प्रतिक्रिया से वंचित हो गये, जबकि सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश से इनसे कई वर्ष कनिष्ठ मात्र तीन वर्ष अनुभवी स्थानीय शिक्षकों को पदोन्नति दी जा रही है, जो सामाजिक एवम प्राकृतिक न्याय के विरू( है। शिक्षक हितैषी नीतियों के कारण उनके हित में समय-समय पर नियमावलियों में संशोधन होते रहे हैं। यदि बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली मंे वरिष्ठता संबंधी नियम को संशोधित कर संपूर्ण वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति तिथि से ही निर्धारित की जायें तो सभी विसंगतियां स्वतः समाप्त हो जायेंगी और सरकार पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं आयेगा। इससे अंर्तजनपदीय स्थानान्तरित अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ वास्तविक न्याय हो सकेगा। इन शिक्षकों ने 44 हजार शिक्षकों के साथ जो अधूरा उपकार किया है उसे पूर्ण करने की मांग की है। आज प्रदर्शन में महिला और पुरूष शिक्षक हाथों मंे तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

Read More

 हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन में वाहनों को प्रतिबंधित करते पुलिसकर्मी  वृन्दावन। हरियाली तीज के अवसर पर आज ठाकुर बांके बिहारी लाल सोने के हिंडोले में विराजमान हुये और भक्तों को दर्शन दिये। भारी संख्या में श्रद्धालु आज वृन्दावन में हरियाली तीज के पर्व पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिये पंहुचे हैं। वृन्दावन में काफी भीड़ है और बिहारीजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आज हरियाली तीज पर बिहारीजी मंदिर में विशेष दर्शनों का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति हुआ। आज सुबह और सायं काफी भीड़ दर्शन खुलने पर देखी गयी।

Read More

मथुरा। निरंकारी मिशन के विश्व व्यापी ‘मुक्ति पर्व’ मथुरा में भी छाया रहा। इस मौके पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में निरंकारी भक्तों ने उन ब्रह्मलीन सन्तों को नमन किया, जिन्होंने लाखों भटकी रूहों को मुक्ति प्रदान की। इस अवसर पर आगरा से आये निरंकारी प्रचारक संत ईश्वरदास नानकवानी ने संगत को सम्बोधित करते हुए कहा कि बार-बार जन्म लेना और मरना , यह 84 लाख योनियों का एक चक्रव्युह है, इस आवागमन के चक्कर से हर कोई मुक्त होना चाहता है। 84 लाख योनियों में एक मनुष्य जन्म ही वह अवसर है जब हम सत्गुरू की कृपा से ब्रह्मतत्व से जुड़कर मुक्ति को पा सकते है। इस अवसर पर जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, मोहनसिंह, लोहरेसिंह, संतोष चैधरी, भगवतीप्रसाद, बहन विश्नी, हरदेवी इसरानी, किशोर ‘स्वण’ तथा आगरा से आये अशोक, किशोर, पुनम, मधु ने सभी ब्रह्मलीन सन्तों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संचालन एस.के.रावत ने किया और जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। 140 वर्षों से गुमनामी में खोये रहे आधुनिक मथुरा के निर्माता व स्थानीय रेल जनक तत्कालीन कलेक्टर एफएस ग्राउज के रेल योगदान पर लगी अटकलें उस समय एकाएक टूटकर बिखर गई जब रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ग्राउज को रेल विरासत मे शामिल किये जाने की परियोजना मंजूर कराई। यह जानकारी डाॅ. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. सुरेश चन्द्र शर्मा ने रेल मंत्रालय, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक मनुु गोयल एवम् उप निदेशक एचसी बांगा के साथ बैठक के उपरान्त दी। डाॅ. शर्मा ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वन हेतु श्री गोयल ने 19 अक्टूबर 1875 की प्रथम ऐतिहासिक रेल यात्रा समेत राष्ट्रीय घटनाओं को मीटर गेज की लाइन के कोचों में प्रदर्शित करने का सुझाव दिया। इस तरह एक वर्ष के अन्दर विगत तीन वर्षों से विलंबित परियोजना को मंजूरी मिल गई जो जल्द ही मूर्त रूप ले सकेगी। डाॅ. शर्मा ने आगे बताया कि बैठक में ग्राउज माॅडल को देशव्यापी बनाये जाने पर भी चर्चा हुई जिस पर श्री गोयल ने फिलहाल असमर्थता जताई। डाॅ. शर्मा ने इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का फैसला किया है। बताया कि लोको हेरिटेज गैलरी एवं लाइब्रेरी ऐसी परियोजना है जिसे कम से कम वल्र्ड क्लास स्टेशन्स का हिस्सा बनाया जा सकता है क्योंकि रेलवे स्टेशन्स को रोटी व बिस्तर तोड़ने एवं गंदगी के सेन्टर से मुक्त कराकर सशक्त सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक केन्द्र में रूपान्तरित करने की सख्त जरूरत है जिसके माध्यम से जहाँ पुस्तकों में उपलब्ध ज्ञान जीवन्त हो उठेगा, वहीं स्वाधीनता आन्दोलन की घटनाओं समेत आम आदमी से जुड़े भारत का विकास लोगों को रोमांच व देशप्रेम से भर देगा।

Read More

मथुरा। ब्रज महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर प्रशासन के सहयोग से तरौली गाँव में 350 पौधे लगाया गये। जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं सह बीडीओ चैमुहां ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सािचव आरपी सिंह, मूलचन्द सिसौदिया, भरत सिसौदिया, महेशानन्द लाल बाबा, ग्राम विकास अधिकारी विष्णुप्रसाद शर्मा, कुँवरपाल, तेजपाल, राधाबल्लभ शर्मा उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर दो बजे से मसानी स्थित अग्रवाटिका में होगा। जिला मीडिया प्रभारी कपिल गुप्ता ने कहा कि शपथ ग्रहण की अध्यक्षता उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लखनऊ के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा की जायेगी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी होंगे। 

Read More

धर्मेंद्र कुमार चीन राजनीतिक रूप से कितना 'भरोसेमंद' है, इसका अहसास भारत को साल 1962 के युद्ध के बाद से ही हो जाना चाहिए और व्यापार के मोर्चे पर कितना भरोसेमंद है, यह अब आने वाले कुछ दिनों में पता लगने वाला है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि देश के कई 'बड़े' नेताओं का मानना है कि यदि किसी देश के साथ अच्छे 'व्यापारिक' रिश्ते हैं तो इतने ही अच्छे 'कूटनीतिक' रिश्ते बनने में देर नहीं लगती। और... यह पूरी तरह 'गलत' सिद्ध होने जा रहा है।    चीन लगातार अपनी मुद्रा युआन का अवमूल्यन कर रहा है। चीन के इस कदम से युआन अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है और अभी और सस्ता होगा। चीन को इसका फायदा उनके निर्यात में बढ़ोतरी के रूप में मिलेगा। चीन के इस कदम से भारतीय उत्पादों के लिए ग्लोबल बाजार, यहां तक कि स्थानीय बाजार में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। मतलब यह कि अब चीन से आयात और बढ़ जाएगा क्योंकि अवमूल्यन के बाद चीन से आने वाला हर सामान अब और अधिक सस्ता हो जाएगा। इसके चलते, यहां के उत्पादकों को चीन के सस्ते सामान से कड़ी स्पर्धा करनी पड़ेगी। भारत में बाजार पहले से ही चीन के सामान से पटा पड़ा है, यहां तक कि पूजा के लिए जरूरी लक्ष्मी-गणेश भी चीन से ही बनकर आ रहे हैं।    अब इसका एक इलाज यह नजर आ रहा है कि भारत रुपये का अवमूल्यन करे... ताकि निर्यात के जरिए कुछ संतुलन बनाया जा सके। लेकिन, ऐसा करने से डॉलर की तुलना में रुपया और गिर जाएगा। वर्तमान में यह 65 रुपये के ऊपर है। बिना अवमूल्यन के ही इसके 67 रुपये प्रति डॉलर तक जाने की आशंका है। यदि रुपये का अवमूल्यन हुआ तो यह आसानी से 70 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर सकता है। अब आगे आने वाले दिनों की बस कल्पना ही करिए... 

Read More