मथुरा

 बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में ध्वजारोहण करते आर एस एस के क्षेत्रीय प्रमुख पवन कुमार व चेयरमैन सुरेश सिंह  सौंख समाचार। कस्बा में विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने ध्वजारोहण किया। बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय प्रमुख पवन कुमार व चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आकांक्षा पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक गिरीश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ज्ञान एजूकेशन इन्स्टीट्यूट लालपुर में डा.प्राचार्य पंकज कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ग्लोबल जीनियस एजूकेशन इन्स्टीट्यूट में प्रबन्ध निदेशक डा. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने, चैधरी शिवलाल नन्दलाल विद्या मन्दिर में विद्यालय अध्यक्ष मंगीलाल वर्मा ने, चन्द्रभान जयदेवी विद्यालय में राजीव लोचन शर्मा व विक्रम बजाज ने संयुक्त रूप ध्वजारोहण किया। स्थानीय पुलिस चैकी में चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह ने, प्रथामिक विद्यालय श्यौवा में प्रधानप्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने स्थानीय शिक्षामित्र संघ कार्यालय पर गोवर्धन ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने, आर.पी. कम्प्युटर इन्स्टीट्यूट में डायरेक्टर ऋषि पचैरी ने ध्वजारोहण किया। बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में आर एस एस के क्षेत्रीय प्रमुख पवन कुमार को स्वागत के दौरान बुके भेंट करती स्कूली छात्रा साथ में चेयरमैन सुरेश सिंह  महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबन्धक हेमराज चैधरी, आत्म निर्भर सहकारी समिति मल्हू में हरीराम, आत्म निर्भर सहकारी समिति बछगांव में फतेह सिंह, सहकारी संघ सौंख पर जगदीश कुन्तल, बृजधाम विद्या मन्दिर में प्रबन्धक जगवीर सिंह ने, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मन सिंह चैधरी व गुड्डू लोहिया ने, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक मेघश्याम शर्मा ने, श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में प्रबन्धक रोहिताश्व कुन्तल ने, मर्हिर्ष दयानन्द शिक्षण संस्थान में प्रबंधक शिवशंकर वर्मा ने, सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा व देवीप्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।  इस मौके पर विभिन्न संस्थानों में सुखलाल, पे्रमसिंह माहौर, सभासद छीतो सिंह, सुभाष चन्द, सुरेश चन्द, खैमचन्द, अभय बंसल, हरेन्द्र, दीपक वर्मा, अनिल कुमार, अशोक , शिव कुमार गुप्ता, कुलदीप शर्मा, हिरदेश, अनुराधा शर्मा, ललितेश, शालिनी राजपूत, चंचल, पुष्पलता, विक्रान्त, वीरेन्द्र सिंह, यदुराज सिंह, गौरव अग्रवाल, सुमन गौतम, बीनाकुमारी, संजय शर्मा, घनश्याम शर्मा, विजय सिंह, बबलू, पुष्पेन्द्र, विशाल, आदि उपस्थित थे।    

Read More

मुंबई। सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर १५ अगस्त २०१५ को "ध्वजारोहन" कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी द्वारा पार्टी ऑफिस में दत्तपाड़ा रोड, बोरीवली(ईस्ट),मुंबई में सुबह किया गया, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जहाँ पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने पार्टी के पदाधिकारिओं और लोगों के साथ मिलकर ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिंक कार्यक्रम किये गए और इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड,महाराष्ट्र प्देश उपाध्यक्ष प्रशांतभाई मेहता,दहिसर तालुका अध्यक्ष करणाभाई भरवाड,मुंबई सचिव ठाकुर विनोद सिंह, हेमंतभाई मेहता,उस्मान चोटिया, दिलीपभाई राठोड इत्यादि पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्री  उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने कहा,"आज हम सभी को ऐसा काम करना है कि हमारे देश को फिर से सोने की चिड़िया कहा जाने लगे और देश तरक्की करे। आज हमारे देश को सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं और लोगों की जरुरत है। जो अपने बारे में ना सोचकर जनता और देश की भलाई के बारे मैं सोचे।"  

Read More

यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतन्त्रता दिवस का जश्न पौधारोपण कर मनाया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुॅच दिल्ली में देश के राष्ट्रीय पर्व को बडी धूमधाम के साथ समाज को एक नया संदेश देते हुये मनाया। यमुना मिशन के कार्यकताओं द्वारा दिल्ली के पार्कोे और यमुना घाटों पर स्वतन्त्रता दिवस के दिन लगभग एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए। यमुना मिशन के पं. अनिल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के दिवस पर हम सभी यमुना मिशन के कार्यकर्ता देश को हरितमा युक्त, साफ-सुथरा, और यमुना को स्वच्छ निर्मल बनाने का संकल्प लेते है। देश की आजादी के इस अवसर पर हम समाज को पौधारोपण कर यह संदेश देना चाहते है कि देश को हरा -भरा और स्वच्छ बनाने के लिये वह प्रत्येक विशेष दिन कम से कम एक पौधे का रोपण करे। इससे देश में हरियाली चहुॅओर व्याप्त होगी।  रिचा शर्मा, मीरा गोस्वामी ,राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। एक वृक्ष हजारों वर्षो तक समाज की सेवा करता है। मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन के कार्यकर्ता 14 अगस्त रात को दिल्ली पहुॅचे। 15 अगस्त को प्रात यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर। दिल्ली पश्चिम विहार के बीजी 6, बीजी 7, महाशक्ति अपार्टमेन्ट, मिलनसार अपार्टमेन्ट, के लगभग 10 पार्को, के साथ- साथ यमुना के निगम बोध घाट पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया गया।  इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, महेश पंडित, भोला पंडित, मीरा गोस्वामी, आदि जन उपस्थित रहें। यमुना मिशन के फेसबुक पेज के लाइक्स हुये दस हजार से अधिक यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर फाॅलोअर की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है । यमुना मिशन के पेज पर प्रतिदिन 500 से 600 लाइक्स मिल रहे है। यमुना मिशन के दिनों दिन बढते कार्यो के चलते यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं और मिशन से जुड़ने वाले लोगो की संख्या बढ रही है। यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर अबतक पेज के 10800 लाइक्स हो चुके है।   

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर प्रशासन के सहयोग से तरौली गाँव में 350 पौधे लगाया गये। जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं सह बीडीओ चैमुहां ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सािचव आरपी सिंह, मूलचन्द सिसौदिया, भरत सिसौदिया, महेशानन्द लाल बाबा, ग्राम विकास अधिकारी विष्णुप्रसाद शर्मा, कुँवरपाल, तेजपाल,, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा आदि उपस्थित थे।   

Read More

 राया पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शातिर मथुरा। थाना राया पुलिस ने गश्त के दौरान संगीन अपराध को अंजाम देने की फिराक में बैठे तीन बदमाशों को मयअसलाह व नशीले पाउडर के साथ दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश हत्या के आरोप में जेल काट रहे थे तथा कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रिहा हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया प्रभारी अरविन्द कुमार साथी हमराह बीतीरात बलदेव रोड खिरारी तिराहे पर गश्त के दौरान वाहन चैकिंग कर रहे थे, पुलिसबल को देख बाइक सवार तीन युवक भागने लगे तो पुलिसबल ने पीछाकर इन्हें दबोच लिया। इनके कब्जे से तलाशी के दौरान पुलिस ने दो तमंचा देशी तथा सात कारतूस जिंदा एवं एक चाकू तथा करीब डेढ़ किलो नशीला सफेद पाउडर बरामद किया। प्लेटिना बाइक जिस पर यह युवक दौड़ रहे थे भी चोरी की बताई गई है। पूछताछ के दौरान इन्होंने अपनी शिनाख्त चन्द्रपाल पुत्र रघुराज निवासी ग्राम नगला हरलाल थाना कागारोल जिला आगरा एवं हरेन्द्र पुत्र साहब सिंह निवासी मुड़सैनिया थाना राया जनपद मथुरा एवं प्रेमपाल सिंह पुत्र मनोज राजपूत निवासी नगला तेजा थाना सईय्या आगरा बताया है। थाना राया पुलिस की इस कार्रवाई पर एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का नगद इनाम दिया है।

Read More

मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि बाद मथुरा का मुर्गा-फाटक जो कि नये बस अड्डे मार्ग से कचहरी जाने वाली सड़क पर उपरिगामी सेतु स्वीकृत करते हुए शासन ने कल शासनादेश जारी कर दिया है। विधायक ने कहा कि मुर्गा-फाटक पर प्रतिदिन मिलों लम्बा जाम लगा रहता था और कचहरी जाने वाले, जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने जाने वाले तथा सेना के लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए घण्टों इन्तजार करना पड़ता था। उन्होंने यह भी कहा कि इस रेल उपरिगामी सेतु के लिए वह पिछले 03 साल से प्रयासरत थे तथा इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में भी सम्मिलित करवाया था। इस उपरिगामी सेतु के लिए रुपये 22 करोड़ 41 लाख 59 हजार की लागत आकलित की गयी है जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में रुपये 3 करोड़ 85 लाख जारी किया गया है। प्रदीप माथुर ने बताया मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग को भी स्वीकार करते हुए उसका शासनादेश जारी करा दिया जिसमें छाता-बरसाना मार्ग पर आगरा-पलवल रेल सेक्षन के समपार उपरिगामी सेतु स्वीकृत किया है। इससे छाता क्षेत्र में नेषनल हाईवे से बरसाना जाने में बहुत सुविधा रहेगी। इस रेल उपरिगामी सेतु की स्वीकृत लागत रुपये 68 करोड़ 75 लाख 04 हजार निर्धारित किया गया है। इस आरओबी के निर्माण का खर्च पूरा उप्र सरकार वहन कर रही है तथा इसके प्रथम किस्त के रूप में रुपये 13 करोड़ 75 लाख की स्वीकृत किया गया है। विधायक ने कहा कि नेशनल हाईवे-2 से गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर भी रेल उपरिगामी सेतु स्वीकृति की प्रक्रिया में है। उन्होंने छाता क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह द्वारा भी उपरोक्त दोनों पुलों को स्वीकृत कराने के संबंध में किये गये प्रयासों पर उन्हें धन्यवाद दिया।

Read More

महिलाओं में भारी उत्साह मथुरा। हरियाली अमावस्या पर आज वृन्दावन मंे जहां भारी रौनक देखी गयी वहीं श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ से जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू होना पड़ा। विभिन्न प्रांतों से आज हरियाली अमावस्या के प्रभु बांके बिहारी के दर्शन के लिये आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर टैम्पूओं में जबरदस्त भीड़ देखी गयी। सुबह से ही हरियाली अमावस्या को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। आज के दिन सावन के झूले पेड़ों पर पड़ते हैं लेकिन धीरे-धीरे ब्रज की हरियाली लुप्त होती जा रही है और अब पेड़ों पर झूला किसी भीतरी गांव में ही देखने को मिल सकता है वरना शहर और आम मार्ग से जुड़े गांव में भी आज हरियाली अमावस्या पर झूलने की महिलाओं की परंपरा शनैः शनैः कम होती जा रही है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर आज मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। श्रृकृष्ण जन्मस्थान, दानघाटी मंदिर गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना और गोकुल में भी हरियाली अमावस्या के मौके पर मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुये। महिलाओं ने हरियाली अमावस पर्व को काफी उत्साह के साथ मनाया।

Read More

 बैठक के दौरान नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं अधिकारी मथुरा। आज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों मंे वृद्धि, विद्युत वितरण की बदतर स्थिति, सड़कों की दुर्दशा और अव्यवस्थित यातायात को लेकर बैठक की। इस बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अभियंता को बताया कि जनपद में अपराध तेजी से बढ रहे हैं। पुलिस वसूली में जुटी है, उसे अपराधियों से कोई लेना-देना नहीं है। थाने-चैकियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही हैं। जनमानस अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है।  शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था बदतर स्थिति में है। प्त्येक फीडर पर दस से बारह घंटे तक कटौती हो रही है, कभी कंट्रोल से बिजली काटने तो कभी फाॅल्ट ठीक करने का बहाना विभाग बनाता है। विभाग द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में छह घंटे की चार चरणों में विद्युत कटौती की जा रही है जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और पेयजल आपूर्ति चरमरा रही है। रात्रि कटौती से अपराध बढ रहे हैं। व्यापारियों को छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। जब बाजार में ग्राहक होता है तो विभाग ओवरलोडिंग के नाम पर बिजली बंद कर देता है। अनेक बाद वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं हुआ, जबकि ताज संरक्षित क्षेत्र के कारण यहां निर्बाध आपूर्ति मिलनी चाहिये। गत 2009 में डीएम और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्य अभियंता आगरा के साथ व्यापारियों की बैठक में आश्वासन था कि दो घंटे ही कटौती होगी लेकिन कोई भी निराकरण नहीं हुआ। केबिल डालने के नाम पर मनमानी हो रही है जिससे आये दिने दुर्घटनायें हो रही हैं। शहर की खराब सड़कें किसी से छुपी नहीं हैं। एक एजेंसी सड़क बनाती है तो दो महीने के अंदर दूसरी एजेंसी उसे खोद देती है। तालमेल के अभाव के कारण लोग इसका शिकार हो रहे हैं। महोली रोड के साथ डैम्पियर की दशा भी दयनीय है। शहर के भीतर की सड़कें भी जर्जर हैं। यातायात व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। जाम से सारा शहर प्रभावित है। विद्यालयांे के बड़े वाहन शहर में जाम लगाते हैं। कई बार बैठक के बाद निर्णय भी हुये लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हुआ। यातायात पुलिस कर्मी चालान काटने और उगाही में लगे रहते हैं। उनका ट्रैफिक सुचारू करने में कोई मन नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश सिंह, एसपी ट्रैफिक, सिटी मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत, व्यापारी नेता और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, ललित अरोड़ा, गुरूमुखदास, अजय गोयल, राजनारायण गौड़, सुनील साहनी, रामप्रकाश शर्मा, बांकेलाल अग्रवाल टैंट वाले, छगनलाल खण्डेलवाल, रामनरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। देश भक्ति का जुनून अलग ही होता है, किसी भी हालात में कोई भी अड़चन देश भक्ति से दूर नहीं होने देती। इसी का परिणाम है कि तंगदस्ती के चलते भी वह चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस लेकिन तिरंगे की शान बरकरार रखने और उसे अधिक से अधिक लोगोें के सीने पर लगाकर तिरंगे को सलामी देने और उसे सीने से लगाए रखने को मजबूूर कर देता है। इस जुनून को देख राह चलते एवं तिरंगा पाने वाले लोग इस शख्सियत की भी चर्चा करने को मजबूर होते हैं। 15 अगस्त का पावन पर्व हो या फिर 26 जनवरी को गणतंत्र का त्यौहार होलीगेट के निकट चाय की ढकेल लगाने वाले रमेश लोगों को धातु का एक छोटा सा तिरंगा भेंट करते हुए वह अपने हाथ से लोगों की शर्ट, टी-शर्ट या जाॅकिट पर पिन से तिरंगा लगाकर उसे सैल्यूट मारते हैं। उनकी यह अनुपम भेंट किसी व्यक्ति विशेष या धनाढ्य लोगों के लिए ही नहीं आम राह चलते लोगों को भी तिरंगा भेंट कर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस देश भक्ति के जब्बे के साथ ही रमेश मजबूर और मजलूमों को मुफ्त में चाय पिलाने में भी कोताही नहीं बरतता। जबकि रमेश की माली हालत भी अच्छी नहीं है। इसके बावजूद इतनी दया भावना को देख और सुनकर लोग रमेश के मुरीद बन जाते हैं।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर सिंह तौमर व महासंपर्क प्रमुख केपी सिंह लोधी की सूचनानुसार भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी नेतागण 20 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता के फार्म जमा कराएं। भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार सक्रिय सदस्यता का सत्यापन 20 अगस्त से 25 अगस्त के बीच जिला स्तर पर प्रदेश से आयी विशेष टीम द्वारा किया जायेगा। इसलिए सभी सक्रिय सदस्य बनने के इच्छुक कार्यकर्ता 20 अगस्त तक अपना 100 सदस्यों का महासम्पर्क पूरा करके शुल्क सहित फार्म जमा करा दे जिससे उन फार्मो का सत्यापन होकर सक्रिय सदस्यता  सुनिश्चित हो सके इसके बाद कोई भी सदस्य सक्रिय सदस्य नही बन सकेगा।  

Read More