मथुरा

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती बृजबाला गुप्ता ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मथुरा स्थित राजकीय आईटीआई, वृन्दावन, में बारह अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले शिवशक्ति वायोटेक लि0 जयपुर(राजस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आयु वर्ग 18-30 वर्ष के कार्यक्षेत्र राजस्थान हेतु 50 सैल्स/मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की रिक्तियों पर चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिकध्तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों व फोटोग्राफ सहित हेतु संदर्भित स्थल पर उपस्थित होकर लाभ उठायें। अभ्यर्थी का पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक आना पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में नहीं कराया है वे उक्त दिनांक तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें।

Read More

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा में श्री गिर्राज महाराज की तलहटी में स्थित कार्षि्ण कुण्ड पर यमुना मिशन द्वारा आरती एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यमुना मिशन द्वारा कार्षि्ण कुण्ड का जीर्णोद्घार कर उसको नवीन स्वरूप प्रदान किया गया है।  सोमवार सांय को पूज्य कार्षि्ण गुरू शरणानन्द जी महाराज एवं मलूक पीठाधिश्वर पूज्य संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज द्वारा कार्षि्ण कुण्ड पर वृक्षारोपण व गिर्राज महाराज की आरती की गई। इस अवसर पर गुरू शरणानन्द जी महाराज ने कहा कि वृक्ष और जलस्त्रोत हमारे पर्यावरण का मुख्य आधार है इनकी हमें रक्षा सुरक्षा करने की आवश्यकता है। जल की निरन्तर होती कमी को देख सभी को जल के संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा और जल संरक्षण का प्रमुख साधन हमारे कुण्ड है जो अनेक पुराणिक कथाओं को समेटे जल संरक्षण का सबसे अच्छा विकल्प है हमें ब्रज के सभी कुण्डों का जीर्णोद्घार कर उन्हे संरक्षित करना होगा। उन्होने यमुना मिशन द्वारा कार्षि्ण कुण्ड के कराये गये जीर्णोद्घार को सराहा और कहा कि ऐसे ही सभी कुण्डो को स्वच्छ एवं हरे भरे वातावरण से परिपूर्ण करना होगा। मलूक पीठाधिश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन के लिये आवश्यक प्राणवायु प्रदान करते है। ब्रज को हरा भरा बनाने के लिये हम सभी को हर वर्ष कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिये। यह बडे ही पुण्य का कार्य है। वृक्षारोपण के पश्चात् यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य व बडे श्रद्घा भाव से श्री गिर्राज महाराज की भव्य आरती की गई ।   

Read More

मथुरा। कान्हा के जन्मदिन को लेकर प्रशासन अब तैयारियो मे जुट गया है जन्माष्टमी को लेकर प्रसाशन तैयारियो मे कोई भी कोर कसर नही छोडना चाहता है जिसे लेकर जिलाधिकारी ने जन्माष्टमी की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और सभी विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाओ को लेकर दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता मे कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कलैक्ट्रेट मे आयोजित बैठक मे जिलाधिकारी ने संबधित विभागो के अधिकारियो से कहा कि व्यवस्थायें हरहाल में 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाय। इस दौरान उन्होने कहा कि विगत वर्ष कुल 12 पार्किंग स्थल बनाये गये थे। ईओ ने अवगत कराया कि इस बार 03 पार्किंग स्थलों पर मकान बन गये हैं इसलिए उनकी जगह पर रामलीला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था का सुझाव दिया। सड़कों की मरम्मत का कार्य, मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हेतु ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया। सकरी गलियों में भी लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिये कि जन्माष्टमी के अवसर पर निर्बाध बिद्युत आपूर्ति की जाय। बैरीकेटिंग हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने ईओ को मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी पार्किंग स्थलों पर भी मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था कराने के आदेश भी दिये। नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक केजीएस ह्देश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट व छाता अन्जनी कुमार व राम अरज सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा अध्यक्ष नगर पालिका मनीषा गुप्ता उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने सदस्यता व महासम्पर्क के साथ  प्रशिक्षित कार्यकताओ की फौज तैयार करके बूथो पर तैनात करने का निश्चय किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व ब्रज क्षेत्र प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख निर्भय पाण्डेय ने बताया कि  नए व पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओ को संगठन की मजबूती व चुनाव फतह हेतु विभिन्न चरणों में प्रशिक्षित करके और अधिक मजबूत व बहुउपयोगी बनाने का नेतृत्व ने निर्णय लिया है इसको लेकर प्रथम चरण में प्रदेश स्तरीय पधाधिकारी व जिला अध्यक्षो की कार्यशाला बरेली में हो चुकी है और आगामी  15 अगस्त व 16 अगस्त को आगरा के वटेश्वर में  मण्डल अध्यक्ष व जिला स्तरीय प्रशिक्षण हेतु  पदाधिकारी व व्यवस्था प्रमुखो मथुरा व आगरा विभाग की कार्यशाला आयोजित होगी। जनपद के जिला प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख के रूप में जिला मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक एडवोकेट बनाया गया है। उनके सहयोग  से आगामी प्रशिक्षण शिविरो को सम्पन्न कराया जाएगा। जिला प्रशिक्षण प्रमुख रामकिशन पाठक ने बताया की आगामी 15,16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से वटेश्वर आगरा में विभाग का शिविर आयोजित होगा। मण्डल  स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 2000 से 2500 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे जिसमे सक्रिय व बूथ स्तर के कार्यकर्ता होंगे जिन्हें संगठन की रीति निति व सरकार के कार्यो से अवगत कराया जायेगा।  

Read More

सौख के गाॅव लोरिहा पट्टी में आयेजित कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते आई जी दुर्गाचरण व जिलाध्यक्ष हरीओम चतुर्वेदी व अन्य  सौंख समाचार। बुधवार जिला कुश्ती संघ मथुरा के तत्वावधान में गाॅव लोरिहा पट्टी में विशाल कुश्ती दंगल का अयोजन किया गया। दंगल का शुभारम्भ आई जी आगरा दुर्गाचरण ने दीप प्रज्जलित कर किया।  कार्यक्रम जाजन पट्टी रोड स्थित गाॅव लोरिहा पट्टी में विशाल कुश्ती दंगल का किया गया। दंगल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आई.जी. दुर्गाचरण ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष हरीओम चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिओं का साफा बाधकर और स्मृति चिन्ह् भेंट कर स्वागत किया। दंगल में करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में अन्तिम कुश्ती 100 किलो भार वर्ग में शेखर पहलवान और राहुल पहलवान के बीच हुई जिसमें शेखर पहलवान को विजयी घोषित किया गया। दगंल में रैफरी की भूमिका भोलू पहलवान व भगवान सिंह ने निभाई। इससे पूर्व गोडीय मठ भक्त वृन्दावन ट्रस्ट के विदेशी अनुयाायियों ने कार्यक्रम स्थल पर संकीर्तन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के महासचिव रणवीर सिंह पाण्डव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी चतुर्वेदी, सीओ सदर संजय कुमार,  आशुतोष द्विवेदी, संयोजक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, उदयवीर सिंह, मास्टर वीरेन्द्र सिंह, बृजलाल भगतजी, जीवाराम, आशुतोष महाराज, जानकीदास महाराज, टीकम सिंह, यदुराज सिंह पाण्डव, भोला पहलवान, राजवीर सिंह, दिनेश शर्मा, पिल्ली पहलवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। संचालक अशोक पहलवान व उम्मेद सिंह खलीफा ने किया।

Read More

कर्मचारियो को केबिन में बंद कर समर्सिबल से निकाल ले गये तेल एक माह पूर्व में भी इस रोड पर हो चुकी है इसी तरह की वारदात सौंख। मंगलवार की रात्रि सौंख-गोवर्धन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात चोरों ने समर्सिबल लगाकर और सेंधमारी कर कई सौ लीटर डीजल-पेट्रोल पार कर दिया। घटना का पता सुबह चला तो पैट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियो में हडकंप मच गया। सौंख-गोवर्धन रोड स्थित गांव तसिया के निकट युगल सरकार पैट्रोल पंप पर मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने कई सौ लीटर डीजल-पैट्रोल पार कर दिया। चोरी की घटना का पता तब चला जब सुबह सेल्स मैन ने किसी उपभोक्ता को डीजल देने के लिए मशीन चालू की और मशीन से डीजल नहीं निकला। बाद में पंप पर कार्यरत कर्मचारियो ने डीजल और पैट्रोल टैंक को चैक किया तो दोनों टैंक खाली मिले। इस पर पंप पर कार्यरत कर्मचारियो में हडकप मंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गयी। इस बारे में पैट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पूर्व में भी इस पैट्रोल पंप पर कर्मचारियो से मारपीट हो चुकी है। इसे लेकर कार्यरत कर्मचारी अंदर केबिन में सोने चले जाते हैं। रात्रि में चोरो ने केबिन को बाहर से बंद कर दिया और करीब एक हजार डीजल व 700 लीटर पैट्रोल अज्ञात चोरो ने पार कर दिया। इससे करीब 3 लाख रूपये के नुकसान होने की आशंका है। इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। करीब एक माह पूर्व भी सौंख-गोवर्धन रोड पर गांव पैंठा के निकट पैट्रोल पंप इसी तरह से अज्ञात चोरो ने डीजल-पैट्रोल पार कर दिया था।

Read More



Mediabharti