मथुरा

वृंदावन। महिला के साथ दुराचार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिलीी जानकारी के अनुसार राया गली वृन्दावन के रहने वाले पारीजात अग्रवाल की पत्नी कल घर में अकेली थी तभी अनुज उर्फ अखिलेश पुत्र कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी प्रताप बाजार वृन्दावन उसके घर में घुस आया और जबरन पत्नी से बलात्कार किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पारीजात अग्रवाल ने कोतवाली वृन्दावन में नामजद व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

मथुरा। आॅसम फ्रेंड्स क्लब द्वारा आज ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ कार्यक्रम के तहत स्कूल में बच्चों को किताब, काॅपियां, फल और खाने की वस्तुयें वितरित की गयीं। आज इसी क्रम में चन्द्रा पब्लिक स्कूल में क्लब के सदस्यों द्वारा छोटे-छोटे स्कूली छात्रों को यह सामग्रियां वितरित की गयीं। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह सामाजिक ग्रुप है और सामाजिक कार्यों के लिये इस ग्रुप का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम में अभिषेक केके, विनायक अभिषेक गोलू, अवध, मोनू, आकाश बैंकर, शशांक, कुंजी, उत्कर्ष धर्मेश शर्मा सहित दुबई से आकाश चतुर्वेदी, आशीष, आदित्य, गौरव पाडे, गौरव सरदार, अंकुर आदि का सहयोग रहा। इस दौरान आॅसम फ्रेंड्स क्लब के सभी मैंबर मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। श्रावण के द्वितीय सोमवार को आज शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ लगी रही, सुबह से ही लोग पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। शहर के गल्तेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना करने वालों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी जिसमें बच्चे, बूढे, महिला पुरूष श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते देखे गए। श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया। शहर के भूतेश्वर मंदिर पर भी सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं रंगेश्वर मंदिर पर भी बम-बम भोले की उद्घोषों से समूचा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महिला पुलिसकर्मियों को सादावर्दी में लगाया गया था, जिससे असामाजिक तत्वों पर पैनीनजर रखी जा सके। नीलकण्ठेश्वर मंदिर पर भी पूजा-अर्चना करने वालें भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। गली-मौहल्लों के शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शाम को शिव मंदिरों में फूलबंगलों का भी आयोजन किया जाएगा। जगह-जगह पर बर्फ के बंगले बनाये जा रहे हैं जिनके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। गोवर्धन के चकलेश्वर महादेव पर भी आज सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। 

Read More

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार ने ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ संकल्प’ के तहत सरस्वती कुण्ड स्थित कल्याणं करोति में फीस व सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश के छायाचित्र के समक्ष संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष रूपकृष्ण अग्रवाल, सचिव उज्जवल अग्रवाल, अग्रशक्ति अध्यक्ष प्रियंका मित्तल, अग्रशक्ति सचिव गरिमा सिंघल, कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तदउपरांत विनोद कुमार कोयाला वाला सरस्वती विद्या मंदिर, चदंन सिंह यादव सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणं करोति मूक बधिर विद्यालय स्थित सात स्कूलों की 36 छात्राओं को बैग, डै्स, किताबें, स्कूली फीस आदि क्लब परिवार के सदस्यों द्वारा वितरण किया गया।

Read More

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेटरनरि कालेज में किसान के साथ कालेज के डाक्टर और कुछ छात्रों द्वारा की गयी मारपीट, अभद्रता को लेकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश सिकरवार और रतन सिंह पहलवान ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। अन्यथा ये लोग धरना देने के लिए बाध्य होंगे। 

Read More

मथुरा। धर्म यात्रा महासंघ व तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि 12 अगस्त को राष्ट्र की शांति, सदभावना, समृद्धि हेतु मथुरा के कोतवाल भूतनाथ भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 12 ज्योर्तिलिंग व 101 शिवलिंग के वृहद रूद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान संत समागमन भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रातः 7 बजे वर्ण बन्धन, 8 बजे शास्त्रोक्त विधि से पूजन एवं रूद्राभिषेक का आरंभ, एक बजे देवाधिदेव का राजभोग, सायं वस्त्र अलंकरण व भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन होगा। 12 ज्योर्तिलिंग व 101 शिवलिंगों की स्थापना की जायेगी, शास्त्रोक्त विधि से दूध, भांग व गंगाजल से 21 वेदपाठी विद्वानों के आचार्यत्व में 121 रूद्री पाठ के मध्य वृहद रूद्राभिषेक समूहिक रूप में होगा। इसके लिये करीब 1000 लीटर गंगाजल हरिद्वार से आ चुका है। इसको लेकर बैठक का आयोजन कार्यक्रम संयोजक नन्दकिशोर गुंसाई की अध्यक्षता में किया गया और पदाधिकारियों को व्यवस्थायें सौंपी गयीं। इसमें संत समागम की व्यवस्था आचार्य वृजेन्द्र नागर, प्रमोद पचैरी, रूद्राभिषेक व्यवस्था पं. देवदत्त शास्त्री, लालजी शास्त्री, अमित भारद्वाज, शिवलिंग व रूद्राभिषेक सामग्री व्यवस्था अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, पोषाक अलंकरण व फूल बंगला व प्रसाद व्यवस्था त्रिलोकीनाथ बंसल, मदन मोहन अग्रवाल, राजकुमार शर्मा व अन्य व्यवस्थायें जयप्रकाश शर्मा, हरिओम शर्मा, जमुना प्रसाद मित्तल, घनश्याम हरियाणा को दी गयी हैं।         

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आगामी पांच सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग मरम्मत और जलभराव से मुक्त कराने और जन्मस्थान से जुड़े मार्गों की मरम्मत, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जन्माष्टमी के दिन मथुरा-वृन्दावन रेल को रोकने और नगर पालिका द्वारा जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण हटाने, सफाई, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, पेजयल, सामानघर, जूताघर, अस्थायी व चलित मूत्रालय, शौचालय बनवाने को कहा है। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर अवैध पशु कटान और शराब की बिक्री पर रोक लगाने, प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।

Read More

मथुरा। अंग्रेजों भारत छोड़ो अगस्त क्रांति की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ द्वारा राधेश्याम कालोनी में बैठक आयोजित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज के दिन अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में अंग्रेजों से भारत छोड़ने का नारा देकर अंादोलन की शुरूआत की थी। इस अवसर पर सुन्नी बेगम, ऊषा माहौर, कमला शर्मा, अनीता चावला, रूचि गर्ग, अंजू अग्रवाल, गुडडी शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में गिरिरिाज महाराज की परिक्रमा देने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से उसमें सवार दो बच्चों की मौत हो गयी तथा करीब दो दर्जन लोग घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर स्थित मगरौल से करीब दो दर्जन से अधिक लोग गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए बीतीरात आ रहे थे। तभी देर रात लगभग साढे बारह बजे सौंख रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली के सामने अचानक गाय आ गयी। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर डिवाइडर पर जा चढा और पलट गया। इससे उसमें सवार करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां उसके नीचे दब गयीं। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग और राहगीर इकट्ठे हो गये और उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगांे को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजे गये 12 वर्षीय अरविन्द पुत्र महेन्द्र और 12 वर्षीय मकसूदन पुत्र गोपाल निवासीगण मगरौल धौलपुर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायलों को धौलपुर, आगरा, गोवर्धन और मथुरा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। इस हादसे में 65 वर्षीय लज्जाराम पुत्र बदन सिंह, 65 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र लेखा, 60 वर्षीय कमला पत्नी लक्ष्मण, 60 वर्षीय बैजन्ती पत्नी रामनिवास, 58 वर्षीय गोदना पुत्र मोरिया, 52 वर्षीय कालीचरन पुत्र फतीराम, 50 वर्षीय रूमाली पत्नी दाताराम, 50 वर्षीय भगवान देवी पत्नी लोकमन, 50 मुन्नी देवी पत्नी माता प्रसाद, 50 वर्षीय काशीराम पुत्र गोकुल सिंह, 50 वर्षीय हरप्रसादी पत्नी गोदना, 50 वर्षीय रामप्यारी पत्नी काशीराम, छोटी पत्नी मोहन सिंह, प्रेमवती पत्नी कालीचरन, शांति पत्नी लेखराम, जनदेवी पत्नी विपती राम, सौमोती पत्नी टीकाराम, गीता पत्नी फौरन सिंह, द्रोपदी पत्नी द्वारिका, राजकुमारी पत्नी हरप्रसाद, संजू पुत्री सत्यपाल, संजना, पूजा पुत्री हरी सिंह, कान्ता  पुत्री मोहन सिंह, आरती पुत्री भवानी घायल हो गयीं जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसे घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत एटीवी कट के पास आज तड़के सड़क से गुजर रही दो महिलाओं में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब पांच बजे हाईवे क्षेत्र के एटीवी कट के पास 29 वर्षीय नीतू पत्नी मोहरा निवासी आर्मी गार्डन कृष्णा नगर मथुरा और शांति पत्नी सुंदर निवासी चंद्रलोक कालोनी राधा पुरम कालोनी की ओर जा रही थी तभी आगरा की ओर से आते ट्रक संख्या एचआर 38 जी 7536 ने दोनों महिलाओं में टक्कर मार दी जिससे नीतू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी पंहुच गयी। वहीं शांति घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे छुटटी दे दी गयी। मृतक नीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read More