नगला अक्खा के बाबा कढेरा सिंह में आयोजित गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक दिनेशजी को स्मृति चिह्न प्रदान करते विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह व अन्य सौंख। स्थानीय बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक दिनेश जी ने कहा कि कलयुग में संगठन में शक्ति निहित है। हिन्दुओं को एकजुट होकर राष्ट्र को मजबूत करना होगा। इस मौके पर जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने आरएसएस के संस्थापक केशव दास हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रबंध निेदेशक हरीचंद, वीरपाल सिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, जयप्रकाश सिंह, गोविन्द, दीपक, बलजीत, जगदीश, संजू सिंह, आदि उपस्थित थे।
Read More




