मथुरा

नई दिल्ली । नोटबंदी के फैसले के बाद अगर कोई अपने बैंक अकाउंट में चलन से बाहर किए गए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के दो लाख रुपये भी जमा करा दिया हैं, आप मुश्किल में आ सकते हैं, क्योंकि आयकर विभाग ऐसे खातों को जांच के घेरे ले सकता है। हालांकि सरकार ने पुराने नोटों में 2.50 लाख रुपये तक की रकम जमा कराने वालों से किसी तरह की पूछताछ नहीं करने या जांच नहीं करने की बात कही थी, लेकिन अब आयकर विभाग इनमें से चुनिंदा खातों को अपनी जांच के घेरे में लेने का मन बना चुका है। आयकर ऐसे खातों को अपनी जांच की जद में लेने जा रहा है, जिनमें कभी भी दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं थे और अब वे पुराने नोटों के जरिए इतनी रकम जमा कराई है या कराने वाले हैं। दरअसल, नोटबंदी के बाद लोगों द्वारा अपने पास पड़े कैश को खपाने के लिए कई हथकंडे अपनाने के वाकये सामने आ चुके हैं। इनमें दूसरों के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल भी शामिल है। इसके अलावा कई लोग बड़ी रकम को टुकड़ों में बांटकर भी पैसे जमा करवा रहे हैं। इन्हीं चीजों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) इस तरह के बैंक अकाउंट की पहचान करेगा और फिर वे जांच के दायरे में आएंगे। आरबीआई इस तरह के बैंक अकाउंट के बारे में आईटी डिपार्टमेंट को सूचित करेगा और डिपार्टमेंट संदिग्ध ट्रांजैक्शन को लेकर उनकी जांच करेगा। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे इस तरह के अकाउंट के बारे में उसे जानकारी दें। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि आरबीआई की मंशा है कि नोटबंदी के बाद कोई भी बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कालेधन को खपाने में ना कर सके। आरबीआई ने सभी बैंकों को खत लिखा है और उनसे कुछ खास ब्रांचों के अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। इनमें खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के ब्रांच शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 8 नवंबर को लागू किए गए नोटबंदी के फैसले के बाद यहां पर कैश डिपॉजिट्स की तादाद में काफी बढ़ोतरी हो गई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब आरबीआई ने जो जानकारियां मांगी हैं, उन्हें जमा करना काफी मुश्किल भरा है। बहुत से ऐसे अकाउंट्स हैं जिनमें पैसे जमा कराए गए हैं या निकाले गए हैं और दो लाख रुपये के बैलेंस वाले अकाउंट्स की जानकारी जमा करना काफी दिक्कत भरा काम होगा।’ आरबीआई ने इससे पहले बैंकों को जो खत लिखा था, उसमें निर्देश दिया गया था कि कैश निकासी या जमा कराने के मामले में जहां कहीं भी आशंका हो, बैंक उन विभिन्न ब्रांचों में अंदरूनी ऑडिट करें।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। महाप्रबंधक और शासन को हुई शिकायत में आरोप लगाया है कि हाईवे स्थित पॉश कॉलोनी में बनी कोठी में सीमेंट, गिट्टी, बालू एवं सरिया की सप्लाई का भुगतान सरकारी धन से किया गया। यही नहीं, कंप्यूटर, फ्रिज, इन्वर्टर, अलमारी, सोफे, पंखे आदि की सप्लाई खंड कार्यालय के लिए कागजों में दिखाई गई है, जबकि ये सारा सामान एक घर के लिए खरीदा गया है। 

Read More

मथुरा। लिंग परीक्षण कराके कन्या भ्रण हत्या में लिप्त अल्ट्रासाउंड सेंटर्स एवं चिकित्सकों आदि की सूचना देकर पकडवाने वालों को 11 हजार रू0 का पुरस्कार दिया जायेगा और सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर्स को अल्ट्रासाउंड कराने वालों के पहचान पत्र प्राप्त करने के साथ ऐबार्सन हेतु संस्तुत मामलों की कारणों सहित पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। जिन अल्ट्रासाउंड सेंटर्स को नोटिस दिये गये हैं अथवा स्पष्टीकरण मांगे गये हैं उनके स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे तुरंत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर कर दिया जायेगा।  नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित पीसीपीएनडीटी एक्ट की बैठक में तय हुआ कि कलेक्ट्रेट सीएमओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित मुख्य स्थलों पर बडे फ्लैक्सी बैनर लगाकर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के नम्बर देते हुए गुप्त सूचनाऐं देने वालों को पुरस्कार देने का प्रचार किया जाय। कुछ अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना हेतु पूर्ण सूचना न दिये जाने पर कार्यवाही लम्बित रखी गई और जगत गुरू हाॅस्पीटल की ओर से बिना अनुमति मशीन स्थानातंरण पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेते हुए भविष्य के लिए चेतावनी जारी की गई।  नगर मजिस्ट्रेट ने पीएससी सीएससी प्रभारियों सहित सभी आशा एवं आगंनबाडियों से प्रसूति वाली महिलाओं की सूची प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह ने सोम्य हास्पीटल की अल्ट्रासाउंड मशीन का काफी अंदर होने का मामला उठाते हुए निरीक्षण की दृष्टि से बाहर किये जाने पर जोर दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके गुप्ता, आई.एम.ए. समन्वयक उत्तम सिंह चैधरी, जिला शासकीय अधिवक्ता बद्री प्रसाद  सहित अपर सूचना अधिकारी आशीष चंद्र यादव आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Read More

राहुल गांधी अभी बच्चे हैं इसलिए हर कोई उन्हें बच्चे की तरह ट्रीट कर रहा है: स्वाति सिंह ब्रज की प्रत्येक महिला गोपी स्वरूप है: सांसद  मथुरा। राहुल गांधी तो अभी बच्चे हैं और बच्चे अक्सर इस तरह की बातें करते रहते हैं अब आलू की फैक्ट्री जैसे बयान देगे तो भूचाल तो आयगा ही इसलिए राहुल गांधी को हर कोई छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करता है। बच्चे हैं तो बच्चों को बोलने से मना किया जा रहा है यदि फिर भी बच्चे बोलेंगे तो दूसरे लोग परेशान तो हो जायेंगे। यह बात भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मथुरा में बीजेपी महिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से कही।  गोवर्धन चैराहा स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में महिला मोर्चा की बैठक में भाग लेने आयीं भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मीडिया से रुबरु होते हुए विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के बारे में सब जानते हैं कि जनता के अधिकारों को बेचकर जो उन्होंने नोट इकट्ठा किया है वो अब रद्दी हो गया है। वहीं मुलायम और अखिलेश पर बोलते हुए कहा कि पांच साल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी ही सपा सरकार का पर्याय बनकर रह गया है। राहुल गांधी के बयान को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो इस तरह के बयान देते ही रहते हैं, वो अभी बच्चे हैं और बच्चे अक्सर इस तरह की बातें करते ही रहते हैं। उन्हौने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस पर कुछ बोलने की जरुरत है फिर भी कहूॅगी की राहुल गांधी स्टेटमेंट ही ऐसे देते हैं कि भूचाल आ जाता है। जैसे उन्होंने कुछ माह पहले आलू की फैक्ट्री वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल को हर कोई छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करता है, बच्चों को बोलने से मना किया जा रहा है। बच्चे हैं अब बोलेंगे तो दूसरे लोग परेशान हो जाएगें। उन्हौने कहा कि यदि राहुल गांधी 47 साल का हिसाब दें तब मोदी जी से सवाल करें। प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बहुत बढ़ गयी ह,ै हमारे घर की बहू बेटी सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की लड़ाई देख ली है, राहुल गांधी बच्चांे की तरह जिद कर रहे हैं। वहीं सांसद हेमामालिनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनपद में महिला शक्ति से भली-भांति वाकिफ है, महिलाएं जानती है कि भाजपा सरकार में ही उनका सम्मान बरकरार रह सकता है। इसलिए महिलाओं ने इस बार बीजेपी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कैशलेस से सपने को पूरा करने में महिलाओं की भी महती भूमिका है, वह इस मुहिम को परवान चढ़ाने में जुटी हुई है।  इस मौके पर सुषमा अग्रवाल मोहिनी शर्मा, अंजली मिश्रा, विजय शर्मा, दीपक स्वामी, मोहित अग्रवाल, सागर सोनी, मीरा मित्तल, जिला मंत्री हीरा अत्येन्द्र, अनीता, थापा, वंदना शर्मा, लता अग्रवाल, दीपक आदि मौजूद है।   

Read More

मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार रात्रि एक यवुक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को टै्रक पर फैंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त  के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार रात्रि आरपीएफ  थाना के समीप कुछ लोगों ने रेलवे टै्रक के पास एक युवक का शव पडा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। तलाशी में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त धौलीप्याऊ निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र के रूप में की। पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मनोज की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने जंक्शन पर ही सफाई कार्य करने वाले रवि नामक युवक पर आरोप लगाया है। इस पर पुलिस आरोपी रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मनोज जंक्शन पर ही वैंडर था।

Read More

डीएम ने सुचितापूवर्क परीक्षा संपन्न कराने को केंद्रबार तैनात किए मजिस्ट्रेट मथुरा। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता, सुचितापूर्वक संपन्न कराने हेतु शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट-पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। जनपद के 12 परीक्षा केन्द्रों पर 19 दिसम्बर को 2 पालियों में आयोजित परीक्षा में 6300 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा पूर्वान्ह  10 से 12.30 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर एवं अपरांह 2.30 से 5 बजे तक प्राथमिक स्तर की होगी। जिला मजिस्ट्रेट नितिन बंसल ने ब्लैक स्टोन कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार महावन देवेन्द्र पाल सिंह व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज राया की प्रधानाचार्या विनीता माहेश्वरी, क्लैंसी इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार छाता प्रबर्द्धन शर्मा व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांट के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा केन्द्र पर तहसीलदार मांट अजय कुमार अम्बष्ट व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बछगांव के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, एलपीसीआर कन्या इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार गोवर्धन सुरेन्द्र बहादुर सिंह व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिवावली के प्रधानाचार्य संदेश कुमार की तैनाती की है। उन्होंने चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार सदर प्रवीन यादव व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दघैंटा बल्देव के प्रधानाचार्य वीके अग्निहोत्री, इस्लामिया इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर तिवारी व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमोैला छाता के प्रधानाचार्य एमपी बैनीवाल, जबाहर विद्यालय इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में बीएसए मनोज मिश्रा व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसावली के प्रधानाचार्य हरी मोहन गुप्ता, चमेली देवी कन्या इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला कृषि अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचहरा के प्रधानाचार्य डा. एमपी सारस्वत को नियुक्त किया है। डीएम ने किशोरी रमण इंटर कॉलेज केन्द्र पर सैक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डीपीआरओ आरपी यादव व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक रा0भा0इं0का0 अडींग के प्रधानाचार्य निनुआराम चैहान, किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सीवीओ डा0 एसके मलिक व शिक्षा विभागक की पर्यवेक्षक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. राखी गुप्ता, प्रेम देवी कन्या इंटर कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डीएसओ सुनील सिंह व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फैंचरी नंदगाव के प्रधानाचार्य डा. गौरव भार्गव और किशोरी रमण गल्र्स डिग्री कॉलेज केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में पी0ओ0 डूडा संदीप कुमार सिंह व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैमुहां के प्रधानाचार्य भगवान सहाय शर्मा को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने इनके अतिरिक्त 4 अधिकारियों की रिर्जव सेक्टर मजिस्ट्रेटध्पर्यवेक्षक के रूप में भी तैनाती की है। जिलाधिकारी ने 6 परीक्षा केन्द्रों के लिए डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा व शेष 6 के लिए डिप्टी कलेक्टर बसंत अग्रवाल को जोनल मजिस्ट्रेट और सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।  

Read More



Mediabharti