मथुरा

कैसलैस कैसे होगा पेटीएम तो दूर एटीएम चलाना नहीं जानते    गोवर्धन। ब्रज क्षेत्र की जनता को मुसीबत में डालकर, मजदूरो से मजदूरी व छोटे व्यापारियों से उनका व्यापार छींनकर, नरेन्द्र मोदी देश की जनता कोे अपने सुरक्षा को लेकर अढियाली आशू वहा रहा है। जिसकी सुरक्षा में पचासों सुरक्षाकर्मी लगे हैं उन्हें मरने का डर सता रहा है तो आम जनता का क्या होगा। नये नोटों की व्यावस्था छोड सरकार डिजिटल पेमैंट यानि पेटीएम को बढ़ावा देने में लगी हैं। नोटबंदी से गरीब असहाय व मजदूर बर्ग प्रभावित है। वही धन कुवेरों इसका कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। बेचारी ग्रामीण जनता एटीएम कार्ड को तो ठंग से चलाना नही जानती वो पेटीएम कैसे चला पायेगी। यह कहना गोवर्धन क्षंेत्र के विद्यायक राजकुमार रावत ने पेंस कोनफैन्स के दोरान कही ।  वही गोवर्धन विधान सभा के लोगो ने गुरूवार को बसपा विद्यायक राजकुमार रावत से जन समस्याओं, नोट बंदी और बैंककर्मियोें के दुव्यावहार से परेशान गोवर्धन विधान सभा के दर्जनोें गांव के लोग मिले। भ्रष्ट तंत्र में शामिल बैंकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवही कराने व जन समस्याओं को विधान सभा में रखने का लोगो को विधायक जी ने भरोसा दलाया वही क्षेत्र की लोगो का मरते दम तक सदैव साथ देने की बात कही। उन्होेंने कहा कि भाजपा को जनता अगामी विधान सभा में सबक सिखायेगी। क्योंकि भाजपा सरकार के कारण लोग परेशांन है व्यापार ठप पड़े हैं। अपना ही पैसा निकालने को लोग कतार में खडे़ घंटों इंतजार कर रहे हंै।    मोदी ने जनता से 50 दिन मांगे थे बजार में कैश का प्लो बढ़ने लगेगा। सब सामन्य हो जायेगा। नोटबंदी के 36 दिन बाद भी अपने पैसों को जनता कतार में खड़ी है। बैंक और एटीएम भीड़ से फुल नजर आ रहे हैं। मोदी सरकार ने जनता को मुशीवत देने के अलावा कोई काम नही किया है। सुरेश शर्मा, श्रीधरपाठक, बंटू रावत, गणेश पहलवान, सुन्दर शर्मा, दीपक सैंनी, प्रेमशर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, राधे आदि मौजूद रहे।  

Read More

जनविरोधी सरकार को उखाड़ने को रालोद ने कसी कमर छाता। राष्ट्रीय लोकदल महासचिव जयंत चैधरी की 20 दिसंबर को चैमुहां व नंदगांव में होने वाली महा जनसभाओं को लेकर रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने छाता विधानसभा क्षेत्र के गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होने लोगों से केंद्र की किसान व जनविरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए रालोद के इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। रालोद नेता पं. हरीश शर्मा ने बुधवार को छाता विधानसभा क्षेत्र के बरसाना, उंचागांव, रीठौरा, सुनहेरा, गाजीपुर, चिकसौली, रांकौली, डबाला, मानपुर आदि गांवों में ग्रामीणों से 20 दिंसबर को रालोद महासचिव जयंत चैधरी की चैमुहां और नंदगांव में होने वाली जनसभाओं के लिए जनसंपर्क किया। गांवों में उनका जगह-जगह माला, पटुका व साफा बांधकर स्वागत किया। उन्होंने देश और खासतौर पर प्रदेश की जनता को ऐसी जनविरोधी सरकार में उखाड़ने में रालोद का सहयोग करने की अपील करते हुए 20 दिसंबर को हो रही महाजनसभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान और मजदूर एकजुट हो जाएगा तब इस किसान और जनविरोधी सरकार को उखड़ते देर नहीं लगेगी। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ राधाचरन प्रधान, भरती प्रधान, जयपाल सिंह, नानक प्रधान, संजय प्रधान, चरन सिंह प्रधान, सददो, रतन दादा, भीम दादा, राजू, महराज सिंह, चैधरी चरन सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Read More

नया नोट ही छोड़ रहा है अपना रंग  कोई भी लेने को तैयार नहीं है पांच सौ का असली नोट  मथुरा। नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां जनता पैसे के लिए बैंकों तथा एटीएमों की लाइनों में दिनभर खड़ी रहती है। वहीं खुशनसीब लोगों को मिला रूपया ही रंग छोड़ने लगे तो लोगों की और भी मुसीबत तेज हो जाती है। ऐसा ही एक मामला राया क्षेत्र में देखने को मिला। जहां पांच सौ का नया नोट ही हल्का एवं रंग छोड़ने के कारण कोई भी दुकानदार लेने को तैयार नहीं है। अब पीड़ित जाए तो कहां जाए? विदित हो कि भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा चलाये जा रहे पांच सौ के नोट में इतने हल्के रंग का प्रयोग किया जा रहा, अपने आप रंग छोड़ रहे, जिसे देख कर लोग उस नोट को नकली कहकर दूर भाग रहे है। थाना राया के गांव सुजानपुर निबासी कु. कॉलेन्द्र चैधरी ने जिला प्रभारी को पांच सौ नोट दिखाते हुए बताया बैंक द्वारा कुछ दिन पूर्व दिए गए पांच सौ के नोट ने अपना रंग छोड़ दिया है, जिसके कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार नोट लेने से इंकार करते है। आप को बता दें कि नये पांच सौ के नोट की असली नकली की पहचान किसी को सही नहीं हो पा रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जब नया ही नोट नकली लोग समझ रहे है, तो आगे लोगों का क्या हाल होगा। वहीं इस संबंध में जब जिला प्रभारी ने बैंक प्रबंधकों से बातचीत की तो उनका कहना था कि रिजर्व बैंक के अधिकारियों के यहां से अभी नोट पहचान की गाइड लाइन नहीं आई है, जो नोट रंग छोड़ देता है वह असली होता है, नकली नोट रंग कभी नहीं छोड़ता। 

Read More

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मनोरंजन जगत की दुनिया में अपनी एक स्ट्रॉन्ग इमेज बना ली है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक आजकल हर जगह देसी गर्ल छाई हुई हैं। वैसे प्रियंका को इतनी प्रसिद्धि मात्र तीन साल के अंदर ही प्राप्त हुई लेकिन अगर बात की जाए 2016 की, तो लगता है कि अपनी देसी गर्ल के लिए यह साल बेहद भाग्यशाली रहा। 2016 जाते-जाते प्रियंका को कई खुशियां दे रहा है। प्रियंका के लिए उनके अब तक के करियर का सबसे भाग्यशाली साल है 2016। प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में पहनी ड्रेस को गुगल सर्च में सबसे ज्यादा सर्च की गई है। आपको बता दें कि प्रियंका पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जो आॅस्कर अवॉर्ड प्रजेंटर बनी। इतना ही नहीं उस दौरान उनके द्वारा पहनी गई ड्रेस को इंटरनेशनल मीडिया में भी काफी तारीफ हुई थी। आॅस्कर लुक  2016 की शुरुआत में प्रियंका ऑस्कर के रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। प्रियंका का व्हाइट गाउन लुक सभी देखते रह गए थे। आपको बता दें कि यह व्हाइट गाउन जुहेर मुनाद का डिजायन किया हुआ स्ट्रेपलैस गाउन था। इस बारे में प्रियंका का कहना था कि, उनका लक्ष्य इवेंट के लिए आरामदायक, खूबसबरत, फेमिनिन और क्लासिक लुक वाली ड्रेस पहनना था। जो उन्हें बोझिल ना लगे। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड ईयरिंग्स और रिंग से पूरा किया था। 2016 अपने अंतिम चरण में है तो गूगल ने ट्रेंड्स अपनी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें वर्ल्ड फैशन के सबसे ज्यादा सर्च किए फैशन की लिस्ट जारी की है। जिसमें हमारी देसी गर्ल ने बाजी मारी है। गुगल सर्च में आई ड्रेस  प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में पहना गया आउटफिट गुगल सर्च में फीचर की गई है और किसी भी स्टार के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी और वो खुद भी इससे काफी खुश हैं।  क्वांटिको से हुईं पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड टीवी सिरीज क्वांटिको से काफी पॉपुलर हुई थीं और सेकेंड सीजन में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत छवी बनाने के बाद हॉलीवुड की दुनियां में भी अपना नाम कामयाब करने में सफल हो गई। पैसा वसूल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑस्कर ड्रेस और डायमंड रिंग तक में सबमिला कर 60 लाख से भी ज्यादा खर्च किए थे। प्रियंका की आगामी फिल्म बेवॉच है। जिसका ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद उनके फैंस का निराशा हाथ लगी क्योंकि उसमे प्रियंका का लुक कम देखने को मिला था। हालांकि इसका जवाब बेवॉच के उनके को स्टार जॉनसन ने इसका जवाब सोशल मीडिया पर दिया था। इसके अलावा प्रियंका ने अभी अपनी प्रोडक्शन में बनी मराठी फिल्म वेंटीलेटर और पंजाबी फिल्म सरवन बनाई। नोटबंदी के कारण सरवन की रिलीज डेट बढ़ा दी गई है जो जनवरी में रिलीज होगी।     साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई । इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहे पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में 3-0 से आगे है। इंग्लैंड की टीम में लियाम डॉसन पदार्पण कर रहे हैं और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। जिमी और वोक्स को आराम दिया गया हैा। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा और जयंत यादव के स्थान पर अमित मिश्रा को टीम में जगह दी गई है। टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव। इंग्लैंड: एलिस्टर कुक (कप्तान), केटन जेनिंग्स, जो रूट, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक बॉल।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । संसद के शीत सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम मोदी को ज्ञापन भी सौंपा। राहुल ने इस मुलाकात के दौरान किसानों को उनकी फसल पर अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने नोटबंदी के बाद इकट्ठा हुई रकम को भी किसानों की कर्ज माफी के लिए इस्तेमाल करने की मांग की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने किसानों के कर्ज माफी एवं अन्य मांगों के बारे में तो कुछ नहीं कहा, मगर राहुल से कहा, मिलते रहा करें। पीएम से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माना कि किसानों की हालत गंभीर है, लेकिन कर्ज माफ करने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, सिर्फ सुना। राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और उपनेता आनंद शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। गुरुवार को ही कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह नोटबंदी के मामले पर देशव्यापी आंदोलन करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमरिंदर सिंह ने मुलाकात के बाद बताया, ‘हमने किसानों से जुड़ी समस्याओं जैसे कर्ज, आत्महत्या, न्यूनतम समर्थनु मूल्य की बात पीएम के सामने रखी। प्रधानमंत्री ने हमें इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।’ बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से पूरा देश तबाह होने की कगार पर है। तमाम राज्यों के किसान अपनी मांगों के साथ दिल्ली आए हुए हैं। राहुल गांधी उनकी आवाज उठाने के लिए पीएम से मिल रहे हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम ने कहा था कि तीन दिन में दिक्कत खत्म हो जाएगी, फिर उन्होंने 50 दिन की बात कही, अब भी लोगों की दिक्कतें खत्म होती नहीं दिख रही हैं।      साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti