मथुरा

गाडी खराब होने पर हाईवे पर फैक गये किशोर को  मथुरा। रविवार को अपरान्ह करीब 3 बजे छाता बरसाना रोड से मंदिर के पास से चार अज्ञात बदमाश मारूति बैन सबारो ने दिल्ली गेट निवासी 15 वर्षीय शकील पुत्र शराफत का अपहरण कर ले गये। हाईवे पर पेट्रोल के पास गाडी खराब हो जाने पर किशोर को फैक कर दूसरी गाडी में सबार हो कर भाग गये। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने दौताना व सेमरी तक हाईवे पर खराब मारूति बैन को दौड लगायी। लेकिन मारूति बैन के कही भी पता नही लगा। परिजनो ने कोतवली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता बरसाना रोड पर शकील किसी काम से गया था। इसी दौरान शिव मंदिर के पास काले शीशे लगी सफेद मारूति बैन बिना नम्बर की आकर रूकी। जिसमें तीन भगवाधारी बदमाश जिनके नकाब लगा हुआ था और ड्राइवर ने सफेद कपड़े पहने हुये थे, ने शकील को नशीला पदार्थ सुघा कर बैन में पटक लिया और उसके मुॅह में कपडा ठुंस कर मुॅह से टेप लगा दिया। राहगीर व दुकानदारो ने उसे ले जाते हुये देख लिया और परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी।

Read More

श्मशान में मृत महिला का अंतिम संस्कार की तैयारी करते ससुराल पक्ष के लोग। लडका पक्ष ने लडकी पक्ष को बिना सूचना दिये कर रहे थे अंतिम संस्कार   पुलिस ने पोस्टमार्टम को रात्रि 12 बजे मथुरा भेजा महिला शव  मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शिव कालोनी में एक महिला की मौत हो गयी। जिसे परिजन शेरगढ रोड स्थित श्मशान अंतिम संस्कार के लिये ले गये। इसी दौरान शिव कालोनी के कुछ लोगो ने मृत महिला के मां बाप को फरीदाबाद सूचना दी कि आपकी लडको को लडका पक्ष बालो ने गला दबाकर मार दिया है। परिजनो ने फरीदाबाद से ही पुलिस को अंतिम संस्कार रूकबाने के लिये फोन कर दिया और एक-दो घंटे के भीतर छाता आ गये और लडका पक्ष पर लडकी मारने का आरोप लगा कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता मंे शिव कालोनी निवासी हेमकुमार वर्मा की शादी फरीदाबाद भावना के साथ हुयी थी। भावना पिछले करीब एक बर्ष से अपने पीहर फरीदाबाद में रह रही थी। हेम कुमार का कहना हैं कि भावना पिछले कई महीने से टीवी की बीमार थी। उसकी मौत बीमारी से हुयी है। वही भावना के भाई जीवन सिंह व मां का कहना है कि टीवी की बीमारी का सफल ईलाज जयपुर में 6 महीने पूर्व हो चुका है। बर्तमान में भावना के कोई बीमारी नही थी। करीब 5-6 दिन पूर्व हेम कुमार वर्मा स्वर्णकार भावना को फरीदाबाद से लेकर छाता आया था। 

Read More

मथुरा। दिल्ली से मथुरा दर्शनों के लिए आ रहे दर्शनार्थियों की कार एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार पारस शर्मा (23) पुत्र नामालूम निवासी पटेल गली विश्वास नगर शहादा नई दिल्ली अपने साथियों के साथ होण्डा सिटी गाड़ी में सवार होकर मथुरा दर्शन के लिए यमुना एक्सप्रेस वे से होकर आ रहा था तभी मांट के समीप किलोमीटर संख्या 100 के निकट तेजगति से आती उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पल गयी जिससे उसमें सवार पारस की मौके पर ही मौत हो गयी तथा उसके साथी निखिल श्रीवास्तव (24), अमन बंसल (22) पुत्र बसंत बंसल, मनोज (24) गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रैफर कर दिया है।

Read More

मथुरा। समाजसेवी स्व. श्यामलाल सिकरवार की छटवीं पुण्यतिथि विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गयी जिनमें वक्ताओं ने समाजसेवी श्यामलाल सिकरवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि स्व. सिकरवार विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि स्व. श्यामलाल जी का जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का सदा विरोध किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर गरीब छात्र-छात्राओं को काॅपी-किताब वितरित की गयी। उनकी समाधिस्थल के आसपास पेड़-पौधे लगाये गये।  श्रद्धांजलि देने वालों में दिनेश कौशिक, जसराम सिह तोमर, कृष्णमुरारी कौशिक, चेतन सिकरवार, ओमकार, कृष्णगोपाल, ऋषिपाल सिंह, नीरज पण्डित, अजय प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, होतीलाल दुबे, शंकर सिंह, बलवीर प्रधान, बिजेन्द्र सिंह, गिर्राज सिंह, उमेश, ओमी पहलवान, ठा. थान सिंह आदि मौजूद थे।    

Read More

कई स्थानों पर पकड़ी नकली 502 बीड़ी की बिक्री  निर्माता और विक्रेताओं को कड़ी हिदायत मथुरा। जनपद में नकली 502 ब्राण्ड की बीड़ी धड़ल्ले से बनाई जा रही है और बाजारों में भी बेची जा रही है। पताका बीड़ी कंपनी जो इस उत्पादन की निर्माता है, उसके अधिकृत कोसीकलां प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद एण्ड कंपनी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपील की गयी थी कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इसका निर्माण और विक्रय हो रहा है जिस पर कार्यवाही आवश्यक है।  पुलिस अधिकारियों से मिलने के उपरांत स्थानीय वितरक लक्ष्मण और कंपनी पताका बीड़ी की ओर से दिल्ली से आयी कंपनी की टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर नकली बीड़ी बेचने वाले विक्रेताओं के यहां छापामार कार्यवाही की जिसमें काफी मात्रा में नकली बीडि़यों का स्टाॅक मिला है। ऐसे वितरकों को कड़ी हिदायत और भविष्य में नकली बीड़ी न बेचने की चेतावनी दी गयी। पताका बीड़ी की ओर से आये अधिकारियों ने मथुरा के सौंख रोड, जयगुरूदेव मार्केट, होलीगेट, मंडी चैराहा स्थित कई दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। जहां काफी संख्या में नकली बीड़ी मिली। जयगुरूदेव मार्केट में दो स्थानों पर, होलीगेट पर दो जगह, मण्डी चैराहे पर दो जगह, राया में दो जगह, वृन्दावन में दो जगह, शेरगढ में एक जगह, बल्देव में दो जगह नकली बीड़ी की बिक्री होती मिली जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही की। उन्होंने नकली बीड़ी उत्पादनकर्ता और विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में इस प्रकार के नकली उत्पादन से बाज आयें वरना उनके खिलाफ कठोरतम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने जनमानस से भी अपील की है कि ऐसे नकली उत्पादों के बारे में कंपनी या अधिकृत विक्रेता को सूचित करें।

Read More

सरकारी नौकरी, इलाज का खर्च व अन्य मांगें मांग रहे थे, पीडि़त पक्ष के लोग मथुरा। लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से घायल हुए संविदाकर्मी के परिवारीजनों व चैमुंहा स्थित गांव आझई के लोगों ने सोमवार को बिजली घर चैमुंहा पर काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।  ज्ञात रहे पांच दिन पूर्व आझई में बिजली के खम्भे पर काम करने के दौरान अन्य कर्मचारी द्वारा सिटडाउन के बाद भी लाइन चालू कर देने से आझई निवासी  संविदाकर्मी गंगाराम बुरी तरह झुलस गया था, जिसे पहले माहेश्वरी अस्पताल, फिर आगरा तथा यहां से भी गम्भीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया था। कर्मचारी मौत और जिंदगी से जूझ रहा है। आझई के लोगों ने शाम को बिजलीघर चैमुंहा पर ताला डाल दिया था। इससे सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। सात घंटे बाद रात में चैमुंहा के लोगों ने सब स्टेशन पर पहुंच कर ताला तोड़ कर बिजली चालू कराई थी। सोमवार को दोपहर आझई के दर्जनों लोगों ने बिजलीघर पर आकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। घायल का इलाज बिजली निगम द्वारा कराया जाए। घायल का विकलांग सर्टिफिकेट बनवा कर निगम में स्थाई नौकरी दी जाए। ग्रामीण काफी देर तक हंगामा करते रहे। समाचार लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी। पीडि़त परिवार अपनी मांगों पर अड़ा था। इस दौरान आझई के प्रधान भगवान सिंह, रूपी, गिरधारी लाल, रवि, रंजीत, धर्मेन्द्र कुमार, सुन्दरलाल, कलुआ, मुनीष, भूपेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, गुलाब सिंह, चन्द्रभान सिंह, गोपाल, अनीता, सीमा, कविता आदि शामिल थी। 

Read More

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत गांव बबूरी में जाटव परिवार के घर को जलाने और महिला और पुत्र के साथ जिंदा जलाने की घटना ने पूरे प्रशासन को हिला दिया था लेकिन ताज्जुब की बात है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक दबंग हमलावर गिरफ्तारी से बाहर हैं। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के चलते पीडि़त परिवार को हमलावर दबंगों की धमकी और मुकदमों मंे फंसाने से पूरा परिवार बुरी तरह विचलित है। आये दिन ये लोग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को अब गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि यह पीडि़त दलित परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा है। अब गांव के तमाम सभ्रांत नागरिक भी पुलिस की इस नादिरशाही के खिलाफ इकट्ठे हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणों की ओर से भी अब पीडि़त परिवार की रक्षा और सुरक्षा की जबरदस्त मांग की जा रही है।

Read More

मथुरा। आज सोमवार एक आशिक का भूत थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर मोड़ स्थित पुल पर उतार दिया गया। पब्लिक ने तो उसे पीटा ही साथ ही मौके पर पंहुचा हाईवे पुलिस का चेतक दस्ता आशिक को थाने ले गया जहां उसे हवालात नसीब हुयी। बताते चलें कि राजस्थान (भरतपुर) की तहसील कुम्हेर के नजदीकी गांव थैरावर में रहने वाला आशिक मिजाज युवक विजय सिंह पुत्र मांगेलाल अपनी प्रेमिका ममता पत्नी लक्ष्मण जो दो बच्चे की मां भी है, के इशारे पर पीछे-पीछे हो लिया। प्रेमिका दूसरी बस में सवार हो अपने पति के साथ मायके जा रही थी वहीं प्रेमी भी उसके पीछे की बस में सवार हो चल रहा था। जब भरतपुर पुल पर गाडि़यां रूकीं तो प्रेमी भी बस से उतर कर प्रेमिका के पीछे रूमाल से मुंह ढककर चल दिया। जैसे ही पति की नजर में वह पड़ा तो उसने चोर-चोर हल्ला शुरू कर दिया। पब्लिक की पिटाई के बाद भागते प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया। जब थाने में पूछताछ की गयी तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। आशिक ने बताया कि वह प्रेमिका के इशारे पर ही मथुरा तक आया था।

Read More

 छात्र नेता को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर एसपी क्राइम अशोक राय को ज्ञापन देते छात्र। मथुरा। छात्र नेता को बीस हजार रूपये की चैथ न देने पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की।  ज्ञापन में कहा कि एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश चैधरी को 13 जुलाई को अभिषेक ठाकुर निवासी देव नगर द्वारा बीस हजार रूपये की चैथ देने की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पुलिस को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी हैं इस दौरान जिला संयोजक शैलू चैधरी, योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, उमेश शर्मा, भानू प्रताप, राहुल सारस्वत, करन पचैरी, दिलीप रावत, दीपक सारस्वत, मुकेश शर्मा, राहुल प्रधान, अभिषेक चैधरी, लखन, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।  

Read More

एसडीओ को सौंपा ज्ञापन  कोसीकलां। विद्युत समस्या को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कोसीकलां के एक्सईएन दफ्तर पर कब्जा कर नारेबाजी और धरना दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी कुर्सियों से गायब हो गए। धरने के बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। विद्युत अधिकारियों की मनमानी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा ने सोमवार को शहरभर में प्रदर्शन किया। दोपहर को बल्देवगंज से शुरू हुए प्रदर्शन की आवाज पूरे शहर में गूंजी। प्रदर्शनकारी काफी संख्या में नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन दफ्तर पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर दफ्तर पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी दफ्तर में घुस गए और ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। हंगामा देख कार्यालय में मौजूद विभागीय कर्मचारी कुर्सियों को छोड़ इधर-उधर हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के गेट पर ताला डालने का भी प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर एक्सईएन अनिल कुमार त्यागी को बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों के गुस्से एवं हंगामे की स्थिति को भांप एक्सईएन दफ्तर नहीं पहुंचे। उनके छुट्टी पर होने की बात कही गई। जिसके बाद एसडीओ आरके पांडेय एवं जेई वीके शुक्ला मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अघोषित विद्युत कटौती, दरों में वृद्धि, चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली, सब स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार व मनमानी करने जैसे ¨बदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने बताया कि वे हाल ही में आए हैं, जो व्यवस्थाएं उनसे संबंधित हैं, उनमें जल्द सुधार नजर आएगा। प्रदर्शन करने वालों में चेयरमैन बीपी रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल चैधरी, ठा. भानू प्रताप सिंह, अवधेश गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, नरदेव चैधरी, सतवीर सांगवान, बिहारीलाल, परेश शर्मा, महेश शर्मा, अंकित, सौरभ, हुकमचंद अग्रवाल, दीपक, विनय उपाध्याय, गिरधारी लाल छीतो, भगवत मुनीम, वेदराम शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।  

Read More