कब्जे से चोरी की पल्सर काली बाईक, तमंचा व कारतूस बरामद होडल कोसी की लूट का है वान्टेड: कोतवाल मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतर्राज्यीय लुटेरे को गिरफतार कर जेल भेज दिया। पुलिस को तलाशी में एक तमंचा 315 और दो कारतूस 315 वोर तथा बिना नम्बर की काली पल्सर चोरी की बरामद हुयी है। पकड़ा गया अभियुक्त होडल कोसी की लूट का वान्टेड भी है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र दीखित ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा प्रात 10.20 बजे पर बरसाना रोड पर शिव मंदिर के पास पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान छाता से बरसाना की तरफ बिना नम्बर वाली काली पल्सर को रूकवा कर चेकिंग करने लगे। लुटेरा बाईक को छोडकर भागने लगा । जिसे पुलिस ने भाग कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी ली गयी तो 315 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस व चोरी की बाईक बरामद हुयी है। श्री दीखित ने बताया कि होडल से 4 लाख रूपये की लूट तथा कोसी की लूट का वान्टेड भी चल रहा है। पकडा गये अभियुक्त ने अपना नाम मनोज पुत्र प्रेमसिंह गांव गिडोह थाना कोसी कलां बताया है। बर्तमान में अभियुक्त गांव छोडकर छाता मंे कन्नावाले चैक में विनोद पंडित के मकान में किराये पर पत्नी के साथ रह रहा है। टेम्पू ड्राइबरी का काम कर्ता है।
Read More




