मथुरा

मथुरा : प्रशासनिक उदासीनता के चलते अधिक मास के दौरान गिरिराज धाम गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि गिरिराज तलहटी क्षेत्र में चल रहे सभी कार्य अधूरे ही पड़े हैं और अफरातफरी के बीच कई स्थानों पर काम पूरी तरह रुक गया है। विदित हो कि अधिक मास में गोवर्धन परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसमें एकादशी, पूर्णिमा, शनिवार, रविवार और अमावस्या जैसी तिथियों पर भारी संख्या में परिक्रमार्थियों का जमावड़ा रहता है।   पूर्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को इस मेले की व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन इस बार कहीं भी व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही हैं। विश्व विख्यात पुरुषोत्तम मास मेले के लिए भी प्रशासन भले ही लाख इन्तजाम किए जाने का दम्भ भरता हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मेले के लिए चल रहे कार्य अभी भी आधे-अधूरे पड़े हुए है। गिरिराज परिक्रमा के अन्तिम चरण में गिरिराज मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर तक आने वाले मार्ग को करीब आधा किलोमीटर पहले से ही उखाड़ दिया गया है और उसके ऊपर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जो अभी बन ही रहा है।  यहां कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि इस गति से चल रहे काम के चलते अभी भी इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा होने में करीब 10 दिन का समय और लगेगा। इस निर्माण कार्य के चलते यहां से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। श्रद्धालुओं के वाहन, यात्रा, काफिले आदि पिछले करीब दो सप्ताह से रास्ते बदलकर बाहर से ही निकल जाते हैं और मानसी गंगा एवं मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर के दर्शन-आचमन से वंचित रह जाते हैं। मुकुट मुखार बिन्द मानसी गंगा मन्दिर के सेवायत इस तथाकथित विकास कार्य को जमकर कोस रहे हैं। इससे उनकी आजीविका भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।    गिरिराज धाम कस्बे में चारों तरफ गन्दगी, टूटी सड़क, बिजली, पानी, जैसी तमाम समस्याएं भी जस की तस बनी हुई हैं। परिक्रमा मार्ग में फैली पड़ी अव्यवस्थाओ से निपटने एवं कार्यपूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे रखे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जिलाधिकारी के निर्देशों का कहीं कोई पालन करते दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।  डग्गेमार वाहन संचालक अलग से परेशानियां खड़ी करते हैं। स्थानीय पुलिस की मौन स्वीकृति मिली होने के कारण इन डग्गेमार वाहन संचालकों से कोई भी कुछ कहने का साहस नहीं रखता जिसके कारण कस्बे में लगने वाले जाम में वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती हैं।  शहर में नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर और गोवर्धन चौराहे तक श्रद्धालुओं का रेला बसों के लिए भटकता देखा जा सकता है। इक्का-दुक्का बसों में लोग बुरी तरह ठुंसे रहते हैं और छतों पर बैठने के लिए होड़ लगी रहती है। भूतेश्वर से लेकर कृष्णा नगर मार्ग होते हुए गोवर्धन चौराहे पर जाम के हालात बने रहते हैं। यही हाल गोवर्धन कस्बे का है। पार्किंग स्थलों पर भारी वाहनों की भीड़ जमा है तो लोग वहां से पैदल ही आगे बढ़ पा रहे हैं। पुलिस यातायात को संभालने का प्रयास जरूर कर रही है, पर आने वाले दिनों में जो भीड़ टूटेगी, उसके हिसाब से यातायात संभल पाएगा, अभी मुश्किल नजर आ रहा है।   राधा कुण्ड निवासी केसी गौड़ ने बताया कि डग्गेमार वाहनों के जमावड़े से परिक्रमाथियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोई बैरियर नहीं लगा हुआ है और ना ही पुलिस द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम है। गोवर्धन निवासी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि बस स्टैंड से मुखार बिन्द तक घंटों जाम लगा रहता है जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी लम्बी कतार लगाकर जाना पड़ता है। जतीपुरा निवासी प्रेम पाल ने बताया कि जतीपुरा मार्ग की चौड़ाई कम है और वाहनों की संख्या सैकड़ों में है जिससे जाम हर वक़्त बना रहता है पुलिस द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं की गए हैं।   ब्रज बचाओ समिति के सदस्य उमा शंकर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राधा कुण्ड मार्ग में सड़क खुदी हुई है। उसमें से निकलते छोटे-छोटे कंकड़ों से परिक्रमार्थियों के पैरों में छाले तक पड़ जाते हैं। परिक्रमार्थी पोप सिंह ने बताया कि जहां-जहां सीमेंट की सड़क है वहां तो परिक्रमा देना आसान है और जहा डामर की सड़क है वहां काफी तकलीफदेय है।  दिल्ली से आई भक्त सुनीता शर्मा के चेहरे पर जाम में घंटों फंसे रहने की परेशानी साफ देखी जा सकती है। आन्यौर निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि पानी की बड़ी किल्लत है। लोगों को खारा पानी मुहैया कराया जा रहा है।  दूसरी ओर, भक्ति के सागर में आस्था की लहरें उमड़ रही हैं। गिरिराज भक्ति में आकंठ डूबे लोगों के मुंह से परिक्रमा मार्ग में बस एक ही शब्द की ध्वनि सुनाई दे रही है, गोवर्धन महाराज की जय और राधे-राधे। भीषण गर्मी में पसीने से नहाए श्रद्धालु अपने इष्ट की भक्ति में डूबे सिर्फ राधे-राधे के सहारे 21 किलोमीटर नंगे पैर चलकर अपने देव को मनाने में लगे हुए हैं। तलहटी में चारों ओर राधे-राधे के स्वर गुंजायमान हैं।  

Read More

राया। राया में बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में सैंकड़ो की तादाद में राया एवं क्षेत्र नगर की जनता ने विद्युत विभाग के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के आॅफिस में ताला लटका दिया और सभी कर्मचारी एवं अधिकारियो को धरना स्थल कटरा बाजार फाटक पर बीच सडक पर बैठा दिया और 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। यदि राया एवं क्षेत्र की विधुत व्यवस्था सही तरीके से नही  चली तो इस से भी बड़ा आन्दोलन फिर से राया मे होगा और इसकी गूँज शासन तक जाएगी।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे भारत वर्ष में निकाली जा रही अग्र चेतना रथ यात्रा का अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला ईकाई मथुरा द्वारा मथुरा नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत एंव महाराजा अग्रसेन जी की आरती कर साथ में चल रहे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत की इस श्रंखला में रथ यात्रा का बंसल फूड्स कृष्णा नगर, मण्डी रामदास, चैक सर्राफा कमेटी, युवा सर्राफा समिति, अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा द्वारा नगर में स्वागत किया गया। होली गेट पर स्वागत के साथ मथुरा भ्रमण के दौरान रथ यात्रा का समापन हुआ। समापन पर महाराजा अग्रसेन की आरती राष्टीय उपाध्यक्ष अजयकांत गर्ग एंव जिला महामंत्री चिराग अग्रवाल द्वारा की गई। अग्र चेतना रथ यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल शरण गर्ग, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्टीय उपाध्यक्ष अजयकांत गर्ग, अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा ब्रजप्रांत अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, गिरधारी लाल बसंल, अंकित बंसल, लोकेश बंसल, दिलीप गर्ग, रूपकृष्ण गर्ग, हेमन्त खन्दोली, कन्हैया लाल अग्रवाल, नितिन सर्राफ, गौरव जैन आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश में बढाई गई विधुत दरों के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फंुका गया। कांग्रेंस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में एकत्रित होकर कैन्टीन स्थित बिजली घर पहुंचें और प्रदेश में विद्युत मूल्य वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन में उ0प्र0 विद्युत नियमत आयोग चैयरमैन के नाम एक ज्ञापन दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि अखिल यादव की सरकार में गरीबों का शोषण, हत्याओं, बलात्कार, गैंग रैप, लूटपाट की घटनाएं निरन्तर बढ़ती ही जा रही हैं। अपराधों का ग्राफ वढ़ रहा है। जिन्हें देख कर कर लगता है कि प्रदेश में कानून के राज की जगह गुंण्डा राज चल रहा हैं। कांग्रेंस इसकी कडें शब्दों में निन्दा करती हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली के मूल्यों में की गई वृद्धि को नहीं रोका गया तो काग्रेंस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगी। प्रदेश महासचिव रणवीर पाडव महेश रावत ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वर्तमान सरकार के शासन में भ्रष्टाचार का वोल वाला है सरकारी कार्यालयों में कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता या तक थाने चैकियों के चार्ज लेन देन के आधार पर किये जाते हैं और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डालनें का कार्य करती हैं। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजमोहन बाल्मीकि, सईद साबिर, आशुतोष भारद्वाज, महेश प्रधान, कौशल तौमर, शशिकान्त सारस्वत, अखिलेश प्रताप सिंह, मनोज कुमार, चांद खाॅ, हरीश राजपूत, करतार सिंह, नरेन्द्र बघेल, मनोज गौड़, राकेश गौड़, दौलतराम गोला, गंगाराम मौर्य, मनोज सैनी, हर प्रसाद शर्मा, आनन्द शर्मा, ब्रज गोस्वामी, विपुल पाठक, देवकी नन्दन गौड़, कुश कुमार सिंह, प्रवीन भास्कर, सुशील सागर, सजीव चतुर्वेदी, सिद्धार्थ आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास मिशन योजना द्वारा बालाजी पुरम स्थित आईसीए केन्द्र के बैंकिग एण्ड एकाउंटिग प्रशिक्षुओं को सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत जागरूकता शिविर लगाकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंषन योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण की नवीनतम् योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी राजेश सारस्तव व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। प्रदेश में काबिज सपा सरकार में पत्रकारों पर आये दिल जान लेवा हमला व हत्याऐं हो रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रही हैं। इसी के चलते जनपद के पत्रकार अरूण चतुर्वेदी व उनके परिवार पर 3 दिन पूर्व नामजदों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिससें पत्रकार अरूण चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें ईलाज के लिए आगरा रैफर कर दिया हैं। घटना को लेकर जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं। इस सन्दर्भ में देश भक्त वाजपेयी, ठा प्रकाश सिंह, नितीन गौतम, मोहन श्याम, मुकेश कुशवाह, रहीश कुरैशी, अनेक सिंह, हेमंत शर्मा, जाहिद सैयद, मातुल शर्मा, मुकुल गौतम, मधुसूदन शर्मा, खलील अहमद, अजीम, अकरम कुरैशी, रवि चौधरी, वकील खान, प्रवेश चतुर्वेदी, अनिल सारस्वत, धाराजीत सारस्वत,  गजेन्द्र सिंह,  हरीश माहौर, सुभाष सैनी आदि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों के हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की हैं।   

Read More



Mediabharti