मथुरा

विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये- आलोक रंजन गोवर्धन को तहसील बनाने के लिये शासनादेश जारी- मुख्य सचिव मथुरा में बैठक लेते मुख्य सचिव आलोक रंजन, ओएसडी आरडी पालीवाल, मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी राकेश सिंहमथुरा में गारत की सलामी लेते मुख्य सचिव आलोक रंजन मथुरा। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश दिये है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को हर हाल में 2016 के अन्त तक पूरा किया जाय। श्री रंजन आज यहाॅ कलेक्टेªट के सभागार मे मुख्यमंत्री की घोषणाओं व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य कराये जाये उनकी गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि वे समय समय पर विकास योजनाओं व मुख्यमंत्री की घोषणाओं का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते रहे। गुणवत्ता व समयबद्धता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। श्री रंजन ने समय बद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणायें जनोपयोगी है और ये समय से पूरी कर दी जाय तो जनता इससे अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि योजनाओं के सफलता पूर्वक सम्पादित करने में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान अत्यन्त सुखद घोषणा को अमलीजामा पहनाने की जानकारी देते हुए कहा कि गोवर्धन को तहसील बनाये जाने के लिये शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस कार्य के लिये मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मुख्य सचिव को बताया कि इस जनपद में मुख्यमंत्री की कुल 40 घोषणायें है और उनकी प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी तथा योजनाओं में आने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि कोई भी योजना शासन स्तर पर या प्रमुख सचिव स्तर पर लंबित हो तो उन्हें तुरन्त अवगत कराया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि यमुना एक्सपे्रस वे से वृन्दावन तक के मार्ग को चैड़ीकरण किया जाना है जो अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है लेकिन धन की कमी के कारण कठिनाई आ रही है। मुख्य सचिव ने तुरन्त शासन स्तर पर फोन कर धनराशि को अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि अधिकमास व मुडि़या पूर्णिमा मेला से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हंै लेकिन शासन स्तर से अभी तक धनराशि  अवमुक्त नहीं की गयी है। उसके लिये भी मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर बात कर धनराशि तुरन्त अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में सीएमओ, सीएमएस महिला तथा 8 बीडीओ के पद रिक्त हैं जिसे मुख्य सचिव ने भरे जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मण्डलायुक्त आगरा प्रदीप भटनागर, ओएसडी मुख्य सचिव आरडी पालीवाल, आईजी आगरा जोन डीसी मिश्रा, डीआईजी आगरा श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मथुरा द्वारा स्व0 कुन्दन लाल पंकज की पार्टी कार्यालय पर 8वीं पूण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि स्व0 कुन्दन लाल पंकज बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वे कुशल चित्रकार व कवि तथा राजनैतिक विचारधारा में राष्ट्र भक्ति से जुडें हुए थे। जन नाट्य संघ इप्टा के निदेशक व नाट्य कला के चिर परिचित व्यक्तित्व देवेन्द्रपाल ने कहा कि स्व0 पंकज जी को नाट्य विद्या में भी निपुणता प्राप्त थी। समय समय पर हम भी उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते थे। नगर के प्रमुख कवि रविन्द्र पाल रसिक ने कहा कि उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न साहित्यक कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। किन्तु उनके निधन से साहित्यक क्षेत्र में शून्यता व्याप्त हो गई हैं। श्रद्धाजंलि सभा में उनके पुत्र योगेश पंकज ने कहा कि उनकी प्रेरणा से अत्यन्त मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निधन के बाद यह महसूस किया कि राजनैतिक व साहित्यक क्षेत्र में उनकी भारी सम्मान था। उनकी कविताओं को लोग आज भी याद करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती एवं स्व0 कुन्दन लाल पंकज के चित्र पर आचार्य ब्रजेन्द्र नागर व रविन्द्रपाल रसिक द्वारा चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सभा का सचांलन गोबिन्द बंसल ने करते हुए कहा कि स्व0 पंकज जी सर्वहारा समाज के व्यक्ति थे और सामाजिक एवं राजनैतिक व साहित्यक क्षेत्र में लगभग 40 वर्ष तक मार्गदर्शक प्राप्त हुआ। सभा में सुशील कुमार सक्सैना, सुरेश माहौर, हरिमोहन शर्मा, बसन्त राठौर, डा0 ओपी तिवारी आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

Read More

आज सपा युवजनसभा के महानगर अध्यक्ष कुंजबिहारी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी का 42 वां जन्मदिवस जवाहर इण्टर कॉलेज में वृक्षारोपण करके मनाया और उनके शतायु होने की कामना की साथ में रहे युथ के अध्यक्ष सतीश पटेल,सचिन सैनी,सरीक अली,सनी मिर्ज़ा,ललित सैनी,भारतभूषण अग्रवाल,मानसिंह पटेल,अशोक ठाकुर,महेश सोनिया,राजेंद्र माहोर,दीपक शर्मा,मेहराज कुरैसी आदि .

Read More

 मुंबई। हर युवा वर्ग को मार्गदर्शन करने वाली एड्स, सेक्स एजुकेशन और धारा ३७७ के पीछे छुपी सच्चाई को उजागर करने वाली दुनिया की शिक्षा प्रधान हिंदी फीचर फिल्म,'द इंटर नेशनल प्रॉब्लम' तीन वर्षों से ज्यादा समय से 'टैक्स फ्री' करने के चक्कर में सेंसर होने के बावजूद रिलीज़ नहीं हो पा रही है। जिसके लेखक-निर्माता-निर्देशक डॉ.जगदीश वाघेला है और फिल्म को टैक्स फ्री कराने के चक्कर में रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर लगभग तीन वर्षों से काट रहे है। जब की फिल्म को 'यू' सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड़ ने दिया है। महाराष्ट्र शासन सदस्य सचिव, चित्रपट सल्लागार समिति तथा अवर सचिव (महसुल) श्रीमती विद्या हम्पय्या ने राज्यपाल को फिल्म के बारे गलत जानकारी भेजी कि यह फिल्म एडल्ट है, जबकि उनको पता था कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू' सर्टिफिकेट दिया है। ऐसा कहना है फिल्म की लेखक- निर्माता- निर्देशक डॉ. जगदीश वाघेला। उनका मकसद सिर्फ इतना था कि टैक्स फ्री होने पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंच सके। उन्होने यहाँ तक लिख कर दिया है कि फिल्म से जो भी फायदा होगा वह एड्स पीड़ितों को दिया जायेगा।   इस बारे में निर्माता-निर्देशक डॉ.जगदीश वाघेला कहते है,"मैं रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर काट काट रहा हूँ। मैं इसके लिए राष्ट्रपति, राज्यपाल ,मुख्यमंत्री, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे इत्यादि सभी लोगों को पत्र लिखा है।यह फिल्म हेल्थ डिपार्टमेंट, एड्स डिपार्टमेंट सभी को पसंद आई है लेकिन लोग और रेवन्यू डिपाटमेंट वाले पता नहीं क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे है? उनके कहने पर तीन बार फिल्म एडिट कर चूका हूँ। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू' सर्टिफिकेट दिया है।श्रीमती विद्या हम्पय्या ने फिल्म,'द इंटर नेशनल प्रॉब्लम' के बारे में गलत जानकारी भेजी राज्यपाल को भेजी है। उनको पता नहीं क्या तकलीफ है? मुझे लगता है कि समाज के भले के बारे में सोचने की मुझे सजा मिल रही है। मैं केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूँ कि वे इस पर उचित कार्यवाही करे।"

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कम्पाउन्ड में आर0ओ0 प्लान्ट का विधिवत उदघाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इस आर0ओ0 प्लान्ट के शुरू हो जाने से कलेक्टेªट आने वाले वाद कारिया,ें ग्रामीण जनों, आगन्तुकों के साथ साथ अधिवक्ताओं एवं कलेक्टेªट के स्टाफ को भी मीठे पानी के साथ-साथ स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस आर0ओ0 प्लान्ट की इस गर्मी के मौसम बहुत आवश्यकता थी और इसके शुरू हो जाने से सभी लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट सहित गणमान्य नागरिक, अधिवक्तागण तथा कलेक्टेªट कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार मंे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते सीडीओ आन्द्रा वामसी मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की लखनऊ में होने वाली समीक्षा बैठक तथा सम्भावित मुख्य सचिव के आगमन को देखते हुए सभी कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओ पर शीघ्र कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें एवं लोहिया ग्रामों आदि ग्रामों में सम्पूर्ण विकास कराते हुए उन्हें पूर्ण संतृप्त करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि ग्रामों में विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, नाले नालियों सहित खरंजे तथा सीसी रोड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवासों, शिक्षा तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण, राशन वितरण, छात्रवृत्ति, पेंशनों, कुण्ड तालाबों के जीर्णोंद्धार, सम्पर्क मार्गों, कब्रस्तानों की बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य सभी बुनियादी कार्यों का निरीक्षण कर लिया जायेें ताकि यह मालुम हो सके कि सभी ग्राम पूर्ण रूप से संतृप्त कर दिये गये है। समीक्षा बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने किया।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार मंे बैंक कर्मिंयों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक मंे डीएम ने बैंक अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि ऋण आवेदक का प्रार्थना अधिक समय तक लंबित न रखा जाये। यदि किन्ही कारण वश ऋण स्वीकृति में किसी भी प्रकार का व्यवधान आ रहा है तो इसका स्पष्ट उल्लेख करते हुए ऋण आवेदक को सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि आवेदक कमी को दूर कर सके। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों, कामधेनू डेयरी योजनाओं के पशुपालकों, किसानों, कृषि उपकरण, फल उत्पादकों, उद्योग लगाने वाले ऋण आवेदकों के आवेदन पत्रों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करके समय से ऋण दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में कुछ ऋण आवेदकों के आवेदन पत्रों पर बैंक अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से की गयी देरी पर कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने तत्काल सभी प्रपत्र पूर्ण कराकर 3 दिन में स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम एवं शिक्षा ऋण लेने वालो को एवं शहर से गाॅव तक चल रही स्वरोजगार की योजनाओं के संचालन को तत्काल ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ग्रामीण महिला व युवकों के आर्थिक स्तर को उठाने हेतु मोबाइल रियेरिंग, कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर, ब्यूटी पार्लर, फोटो एवं वीडियोग्राफी, मछली पालन योग्यता, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन, स्वयं सहायता समूह, सिलाई एवं डेªस डिजाइनिंग, महिला एवं पुरूष, कंठी माला निर्माण जैसे प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार हेतु ऋण तत्काल स्वीकृति सुनिश्चित करें एवं लंबित आवेदनों पर स्पष्टीकरण दें। बैठक में देना बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, सैन्ट्रल बैंक की ओर से आधार कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में दिये निर्देशों पर रूचि न दिखाने तथा पिछड़ने पर भी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर सीडीओ आंद्रा वामसी, प्रशिक्षु आईएएस महेन्द्र सिंह, उप महाप्रबन्धक सिंडीकेट बैंक आदित्य कुमार रथ, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड पंकज कुमार, जिला ग्रामीण मुख्य प्रबन्धक केआर गणेशन सहित सभी बैंक मैनेजर एवं विभागीय अधिकारी आदि थे।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती शीला चतुर्वेदी दिनांक कल 1 जुलाई को जनपद में बैठक कर पीडि़त महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी तथा उनका निस्तारण करेंगी। जनपद के स्थानीय गेस्ट हाऊस में दिनांक 1 जुलाई दिन बुद्धवार को महिला जन सुनवायी तथा समीक्षा बैठक श्रीमती शीला चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। जनपद की समस्त पीडि़त महिलायें जिन्होंने पूर्व में अपनी शिकायतें दर्ज करायी है वे सभी उक्त दिनांक को समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकती है तथा आगे की सुनवायी सुनिश्चित करा सकती है।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन व वृंदावन के अलग अलग क्षेत्रों में अपना सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को संकल्प दिलाया और प्रेरित किया कि वे न तो स्वंय यमुना में गंदगी डालेंगे और न ही किसी को डालने देंगे। गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग स्थित काष्र्णि कुंड, आचमन कुंड, गौरी कुंड, जतीपुरा, आन्यौर आदि के अलावा वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, काली दह, चीर घाट में अपना सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को मिशन की सदस्यता ग्रहण कराई और उन्हें यमुना में गंदगी न डालने के लिए संकल्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां यमुना की जय जयकार करते हुए परिक्रमा मार्ग को गुंजायमान कर दिया। अधिक मास के दौरान कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में अपना डेरा डाल रखा है। कार्यकर्ताओं ने लोगों को संकल्प पत्र भरवाकर मिशन से जोडा। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 निश्चय ही सफल होगा क्योंकि इस मिशन के माध्यम से दिन प्रतिदिन लोग जुड रहे हैं। यह अवसर उन्हें ही प्राप्त होगा जो वास्तव में अपनी मां यमुना की सच्ची सेवा करना चाहते हैं। लपूटी पंडित ने कहा कि समाज को यह संदेशा देने की आवश्यकता है कि मां यमुना केवल एक व्यक्ति कि मां नहीं है यह सभी जाति व धर्म के लोगांे की आस्था का प्रतीक है। रिचा शर्मा ने कहा कि इतने बडे पैमाने पर बिना किसी से चंदा लिए इस कार्य को कराने आखिर अदृश्य शक्तियों की कृपा नही ंतो और क्या है। ये अदृश्य शक्तियों का ही तो कमाल है जो इस प्रकार का विचार लोगों के मन में आया और उन्होंने अपने इस सुझाव को सभी के मध्य रखा जिस पर मिशन ने शीघ्र ही प्राथमिकता दी और इस कार्य को प्रारम्भ कराया। इस दौरान आशीष हनुमान वाले, किशोरी रमन, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, राकेश पंडित, राजू पंडित, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, अजय, बाबा मणिदास, पंकज आदि यमुना भक्त मौजूद थे।

Read More

वृन्दावन। नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने अधिक मास एवं श्रावण भादौं मेला में सफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई नायकों की बैठक ली। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने मेला में सफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार एवं स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत समेत समस्त सफाई नायकों को कडे निर्देश दिये, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अधिक मास मेला बृज वृन्दावन का एक प्रमुख मेला है जिसमें देश विदेश से लाखों पर्यटक, श्रद्धालु एवं परिक्रमार्थी वृन्दावन में रहकर श्रावण मेला का आनन्द करेंगे। वृन्दावन में पधारने वाले श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सुविधार्थ सभी सफाई नायकों को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छे स्तर से कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा नगर के प्रमुख मंदिर मार्गों पर प्रतिदिन विशेष सफाई कराकर सफेदी चूना डलवाया जायेगा। उन्होनें कहा कि सभी सफाई नायक जल्द ही अपने वार्डों में भी सफाई अभियान सघन स्तर पर चलाकर साफ सफाई करायें। पालिकाध्यक्ष ने कूडा लोडिंग के कर्मचारियों से कूडा समय से नगर के डलावघरों से उठवा कर टंचिंग ग्राउण्ड पर पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत, सफाई नायक राजू, लक्ष्मण, अनील, जिम्मी, राजू द्वितीय, धर्मेश, धर्मेन्द्र, सीवर गैंग दुर्गा प्रसाद, मुकेश आदि उपस्थित थे।

Read More