उत्तर प्रदेश में किसान विरोधी जन विरोधी व लुटेरी सरकार- रमापति त्रिपाठी भाजपा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन मुआवजा न मिला तो होगा निर्णायक आंदोलन, करेंगे चक्का जाम कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते भाजपाईयों को सम्बोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने अपने ऐलान के अनुसार जिला मुख्यालय पर हजारो किसानो व युवाओ महिलाओ के साथ दस्तक दी तो जिला प्रशासन परेशान नजर आया। क्योंकि मुख्यालय पर मुख्य सचिव की उपस्थिति में भाजपा ने जोरदार धरना प्रदर्शन करके किसानो को ओलावृष्टी का मुआवजा, गोकुल बैराज पीडितो को मुआवजा निस्तारण तथा नहर माइनरों की सफाई, बिजली वसूली के नाम पर लूट, ध्वस्त कानून व्यवस्था, थानो में जंगल राज व अराजकता के खिलाफ भाजपा के नेताओ ने प्रशासन व् प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा व धिक्कारा और चेतावनी दी कि यदि एक माह में किसानो व् जनता की समस्या हल न हुई तो जनपद का किसान नौजवान जिला मुख्यालय को जाम करके निर्णायक आंदोलन करेगा धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानो की कमाई की लूट कर रही है केंद्र पूरा मुआवजा दे रही है लेकिन राज्य सरकार सर्वे करके नही दे रही है केंद्र सरकार मुआवजे को डेढ गुना कर चुकी है राज्य सरकार यदि किसान हितेषी है तो केंद्र के मानकों के अनुसार सर्वे करके दे मुआवजा राशि प्रदेश के आपदा राहत कोष में दी जा चुकी है प्रदेश के लेखपाल किसानो से कमीशन खोरी कर रहे है मुख्यमंत्री को किसानो से वायदा पूरा न करने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिये या केंद्र के बराबर 13500 हेक्टेर के हिसाब से दो हेक्टर तक मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने नहरो में पानी न होंने पर भी चिंता व्यक्त की। विधायक जगन गर्ग ने प्रदेश की सरकार को जातिवादी परिवार वादी व्यवस्था को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए खुले आम जनता हो रही लूट को दुर्भाग्य बताया की आज पुलिस प्रदेश को लूट रही है और सरकार मौन है। बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने जनता व् किसानो का आह्वान किया कि अब वक्त नजदीक आ रहा है प्रदेश की सरकार की अराजकता को उखाड़ फैकने के लिये जनता को एकजुटता से बार करना होगा व् भाजपा को जनता के हितो की रक्षा के लिए जनता की अगुआई करनी होगी निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कार्यकर्ताओ से अपनी शक्ति को जाग्रत करके जनसंघर्ष में कूदना होगा भाजपा जनहित की सोच रखती है इस कारण जनता को लूटते पिटते नही छोड़ सकती है भाजपा जनता की आवाज बनेगी। हिंदूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी व् रविन्द्र पाण्डेय ने विगत दिनो कृष्ण जन्मभूमि पर भाजपा सांसद अश्वनी चैवे के साथ अभद्रता का विषय उठाते हुए सरकार की सोच व् मानसिकता को इंगित किया कहाकि प्रदेश सरकार हिन्दुओ को अराजक व् अन्य को राष्ट्रवादी मानती है और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का कोई भी मोका नही छोड़ पाती है जो की चिंतनीय है। पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह ने कहा कि थानो में लूट हो रही है जनता का शोषण हो रहा है थानेदार लूट के ठेकेदार बन गए है जनता को इस लूट से बचाना होगा भाजपा इस लूट के खिलाफ खड़ी है और थानो पर धरना प्रदर्शन कर चुकी है और करती रहेगी। पूर्व विधायक अजय पोइया ने मांग की कि किसानो को ओला बृष्टि का मुआवजा शीघ्र न मिला तो गोकुल बैराज पीडितो व् अजय नगर गोसना के पीडितो को भी मुआवजा मिले। लेखपाल सर्वे व चैक वितरण ईमानदारी व् निष्पक्षता से करें अन्यथा भाजपा सबक सीखा देगी। धरने को कारिन्दा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चेतन पराशर, चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश चैधरी, वीरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गौतम, भगवत रुहेला, श्याम अहेरिया, संजय शर्मा, सतपाल चैधरी, राजवीर सिंह, महिपाल सिंह, ब्रजेंद्र नागर, घनश्याम सैनी, दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, विपिन चैधरी, अशोक चैधरी, विजय चैधरी, विनोद चैधरी, रामकिशन पाठक ने भी सम्बोधित किया। धरने की अध्यक्षता व् धन्यवाद जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानो व् जनता के हितो की अनदेखी आक्रोश को बढ़ावा दे रही है यदि प्रशासन ने एक माह में अपना रवैया न सुधरा तो भाजपा जिला मुख्यालय को जाम करके निर्णायक आंदोलन करेगी धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से केपी सिंह, ज्ञानेन्द्र राना, बंटी चैधरी, शिवराम शर्मा, कृष्ण मुरारी, नवीन मित्तल, हीरा सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रमेश आर्य, सूरेश भारद्वाज, मुरारी अग्रवाल, सं्जय लवानिया, नितिन दिवाकर, तरुण सेठ, सुरेंन्द्र प्रधान, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, भगवत पाण्डेय, भीमसेन, पवन चैधरी, श्याम सार्थक, योगेश आवा, रामदास चतुर्वेदी, गोरी शंकर, जगमोहन पाठक, विष्णु अग्रवाल, छाया रावत, अनीता थापा, मोहिनी शर्मा, किशन चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, सुनील सचिन, चतुर्वेदी, सार्थक, अशोक शर्मा, जनक गुर्जर, मुकेश आर्य बन्धु, सन्तोष बाल्मीकि, दिवान सिंह, विकास खन्ना, दुर्गेश धीरेन्द्र पाण्डेय, ब्रिजो सैनी, शिवकुमार आदि थे।
Read More




