मथुरा। जिला कांग्रेंस व युवक कांग्रेंस द्वारा पार्टी के युवा नेता राहुल गान्धी का 45वाॅ जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला काग्रेंस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राहुल गान्धी के दीर्घायु होने की कामना की गई। वहीं कलेक्टेªट स्थित वाल सरंक्षक ग्रह में राहुल गान्धी की छवि के समक्ष केक काटकर बच्चों को वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोंहन सिंह सिसोदिया ने की। इस अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि राहुल गान्धी ही देश के भावी प्रधानमंत्री है इस समय केन्द्र की सरकार सूट बूट की सरकार है जो कि धनाढ्यों के हितों को पोषित करने में जुटी हें। इससे गरीब मजदूर किसान का भला होने वाला नहीं हैं। विद्यायक ने कहा कि वर्तमान हालत ऐसे है कि राज्य में गरीब और अति गरीब तथा दलित और महादलित होकर रह जायेगा। क्योंकि इस सरकार के पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं है। प्रदेश महासचिव रनवीर सिंह पाडव व उमेश शर्मा ने कहा कि राहुल गान्धी काग्रेंस की रीढ़ है और हम सब युवा वरिष्ठ काग्रेंस जनों को राहुल गान्धी के हाथ मजबूत करने है जिसें आगामी लोकसभा चुनावों में उन्हें प्रधानमंत्री चुना जा सकें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि काग्रेंस के उच्च नेतृत्व ने राहुल गान्धी के जन्म दिवस पर उन्हें संगठन मजबूती की जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसें पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगीे। जनपद में काग्रेंस को पूर्व की तरह नगर से लेकर जनपद के कौने कौने तक सक्रिय किया जायेगा तथा सभी नये पुराने काग्रेंस के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगे। कार्यक्रम में चैधरी महावीर सिंह आर्य कमलेश चैधरी, बिहारीकान्त तिवारी, पंडित रामेश्वर दयाल शर्मा, ब्रजमोहन वाल्मीकि, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, आशुतोष भारद्वाज, मुकेश धनगर, ठाकुर प्रवीण सिंह, चै0 श्याम सिंह, मोहीन सिंह, विनोद चतुर्वेदी, हरी प्रसाद शर्मा, कमलेश चन्द्र राजपूत, नरेन्द्र बघेल, मुकेश कुमार वरूण, अनिल कुमार, कीर्ति कौशिक, श्याम लाल शर्मा, प्रकाश भंडारी, गोपाल पचैरी, चिन्टू चैधरी, राहुल ठाकुर, हरीश ठाकुर, दौलतराम गोला, देवकी नन्दन गौड़, जिलानी कादिरी, निमाई पंडित, सुमित श्रीवास्तव, नेत्रपाल प्रजापति, दीपक करोतिया, इकरार कुरैशी, आदि ने राहुल गान्धी की दीर्घायु होने की कामना की।
Read More




