मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उद्योमियों की समस्याओं को समय से निस्तारण करने संबंध में हुई। इस बैठक में उन्होंने सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उद्यमियो द्वारा बताई गई समस्याओं को नजरन्दाज न कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों के सफल संचालन हेतु उनकी समस्याओं पर गौर करके उनका निदान करना ही होगा। आज हुई इस बैठक में उद्यमियों ने अपनी 2 समस्याओं से अवगत कराया जिनको शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने तथा विद्युत केविल डालने हेतु खोदे गये गडढों को शीघ्र भरवाने हेतु विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिये हैं इसी प्रकार उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था तथा सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश भी दिये गये हैं। सड़कों पर मसानी चैराहे से गोकुल रेस्टोरन्ट तक दिशा सूचक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था तथा रिफलेक्टर आदि लगाने के निर्देश के साथ-2 उद्योगो के साथ किये गये अतिक्रमणों को भी तत्काल हटवाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार ओद्योगिक प्लाटों पर अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से किये गये कब्जों को तुरन्त हटवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग मे जल भराव की समस्या भी तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये है। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर द्वारा स्टार केटेगिरी के अन्तर्गत स्टार अलंकरण प्रमाण पत्र भी दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासान धीरन्द्र प्रताप सिंह, इण्डियन इन्डस्ट्रीज एसेसियेशन के अध्यक्ष आर0पी0 सिंघल, जिला महामंत्री नवीन नागर चतुर्वेदी, नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल, पश्चिमी उ0प्र0 संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री श्याम बिहारी अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार गोयल, ललित अरोड़ा किशोर भरतिया, उमेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मथुरा स्थित राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस वृन्दावन के प्रांगण में दिनांक 22 व 23 जून को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें सिक्यूरिटी स्किल काउंसिल आॅफ इंडिया (सिक्यूरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसिज) लि0 फतेहपुर साहिब (पंजाब) द्वारा 200 रिक्तियों हेतु सिक्यूरिटी गार्ड का चयन किया जायेगा और अभ्यर्थी को न्यूनतम हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण एवं शारीरिक योग्यता, ऊंचाई 170 सेमी0, वनज 55 किग्रा0 चेस्ट 80-85 सेमी0 व आयु 18-40 वर्ष होना अनिवार्य है, दूसरी कम्पनी में राधिका बायोटैक्नोजीज लि0 आगरा, फर्टीलाइजर मार्केटिंग हेतु 100 सेल्स एग्जीक्यूटिव व 30 सेल्स आफीसर का चयन किया जायेगा तथा अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट होना चाहिए। बीएससी, एमएसएसी (कृषि, बायो, मैथ्स) एमबीए को बरीयता दी जायेगी और इसमें आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए एवं तीसरी कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम मथुरा द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती भी होगी। अभ्यर्थी न्यूनतम हाई स्कूल पास होना चाहिए।

Read More

मथुरा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जिला ग्रामोद्योग अथवा खादी उद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं कि विस्तृत जानकारी देने हेतु ग्राम पोस्ट सिहोरा विकास खण्ड राया जिला मथुरा में दिनांक 23 जून 2015 को अपरान्ह 11ः00 बजे एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अन्य विभागों के अधिकारियों के द्वारा विकास सम्बन्धी जानकारी भी दी जायेगी और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी और अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7408410753 पर सम्पर्क करें।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनको उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। टीकाकरण की वैक्सीन को भी सुरक्षित रखने हेतु सही तरीका अपनायें ताकि वैक्सीन खराब न हो सके। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंनेे अन्धता निवारण तथा क्षयरोग की भी बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों तथा बीएसए को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सकों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रो के चिकित्सा प्रभारी आदि मौजूद थे।

Read More

एमटीएच समुदाय हेतु जागृति फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सेमिनार मंे शामिल गणमान्य जन मथुरा। नगर की सामाजिक संस्था जागृति फाउण्डेशन के छत्ता बाजार स्थित कार्यालय पर एड्स की रोकथाम व एमटीएच समुदाय को हाइरिस्क की सम्भावनाएँ विषयक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार, पत्रकार, एडवोकेट और अधिकारियों ने भी भाग लिया। अध्यक्षता कर सेमिनार का शुभारम्भ पूर्व सीओ रत्नेश चतुर्वेदी ने माँ शारदे को पुष्पहार समर्पित और अर्द्धनारीश्वर भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिल्ली से पहचान नार्थ रीजन कार्यालय के एडवोकेसी आॅफिसर सचिन अवस्थी ने ट्रांसजेण्डर और हिजड़ा समुदाय के प्रति समाज में फैली भ्रान्ती को दूर किया। कोई भी पुरूष स्त्री के कपड़े पहन कर समाज में नाचता गाता है या बधाई मांगने को कार्य करता है तो उसे हिजड़ा माना है जो व्यक्ति अपना जेन्डर बदल लेते हैं उन्हें ट्रांसजेण्डर कहते हैं। सदियों से उपेक्षित किन्नर समुदाय को समाज में स्थान देकर समाज से जोड़ना ही होगा, तभी हमारा राष्ट्र विकास कर सकेगा। किन्नरों की गुरू प्रमुख समाजसेवी डौली जान ने बताया कि हम अभी तक शहर में एक हजार एमटीएच को रजिस्टर्ड कर जाँच कर चुके हैं जिसमें कई एचआईवी से ग्रस्त हैं। पूरे उ0प्र0 में पहचान की 12 सीवीओ कार्यरत है जिनमें अब तक 15208 एमएसएम, 1076 ट्रांसजेन्डर व 470 हिजड़ा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। फाउण्डेशन के माध्यम से ऐसे किन्नर जो नौकरी करना चाहते हैं उनको समाज में सभी वर्ग आवश्यकता अनुसार नौकरी है तथा सरकार को भी नौकरी देनी चाहिए जब समाज के अन्य पढ़े लिखे लोग योग्यता अनुसार नौकरी पा सकते हैं तो किन्नर समाज क्यों नहीं ? एडवोकेट, पुलिस और मीडिया तथा समाज सेवी व्यक्तियों को मिला कर एक क्राइसिस टीम का गठन किया गया जिससे समय पड़ने पर एमटीएचों की मदद की जा सके और असमाजिक तत्वों से उनके साथ झगड़े या विवाद को समाप्त किया जा सके, सेमीनार के पूर्व पत्रकारवार्ता का भी आयोजन था, कार्यक्रम में समाज सेवी याकूँब खाँ, दूरदर्शन पूर्व प्रभारी आरके त्रिपाठी, चन्द्रशेखर, प्रख्यात रंगकर्मी रंगचार्य, पं0 लोकेन्द्रनाथ कौशिक, सौरभ कौशिक, राजेश भारद्वाज, प्रतीक अग्रवाल, चै0 भगवान सिंह, डाॅ0 वीएस तौमर, सुरेश राठौर, दिलीप वर्मा, मुनव्वर खाँ, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, हाशिमा किन्नर, मनोज गुप्ता, पं0 आशीष शर्मा, राहुल शर्मा, भगवान दास गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम आफीसर सौरभ कौशिक ने किया।

Read More

मथुरा। गत दिन मथुरा आगरा चलने वाले एक दैनिक यात्री की आगरा के राजा मण्डी स्टेशन पर मथुरा से आगरा जाने वाले पैंसिजर ट्रेन से गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक के पास प्राप्त सामान में मोबाइल से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मथुरा से आगरा पहुँचे। राजामण्डी रेलवे स्टेशन पर शाम लगभग 5.45 बजे जीआरपी पुलिस से सम्पर्क कर मृतक के शव की शिनाख्त परिजनों ने की। महाविद्या कालोनी निवासी मनोज मित्तल के भाइयों द्वारा पहचान की गई। मृतक से प्राप्त सामान को उसके परिजनों को सुपुर्द कर शव को एसएन मेडीकल कालेज आगरा पोस्टमार्टम गृह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके उपरान्त शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Read More



Mediabharti