मथुरा

मथुरा। ब्रज बचाओ समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र के माध्यम से मथुरा और वृन्दावन के विकास को लेकर बड़ी-बड़ी चिंताएं जाहिर करने वालों को एक मंच पर लाकर ब्रज के विकास का एक नया खाका तैयार करने का अनुरोध किया है। समिति ने कहा है कि रोजाना अनेक संगठन और समितियों का गठन हो रहा है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार, नगर पालिका, जिला परिषद, मथुरा-वृन्दावन डेवलपमेंट अथॉरिटी, आवास विकास परिषद, ताज ट्रॅपेजियम जोन अथॉरिटी और न जाने कितने निकायों की अलग-अलग समितियां और संगठन बनाए जा चुके हैं। जो ब्रज के विकास पर कार्य करेंगी। मण्डलायुक्त द्वारा मथुरा को गौशाला क्षेत्र घोषित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ऑर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी-कम्पोस्ट को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, संत-महात्मा, फोजध्छावनी, बिल्डर्स और कॉलोनाइजर सभी अचानक मथुरा-वृन्दावन के विकास के लिए चिंतित हो गए हैं।  जमीनी हकीकत यह है कि ब्रज भूमि की मौलिकता का सत्यानाश दिनों दिन हो रहा है। वन क्षेत्र लगातार घटते जा रहे हैं।  नदी, तालाब, कुण्ड पुरानी इमारतें व मंदिरों की सम्पत्तियां सब खतरे में हैं। हर तरफ निमार्ण ही निर्माण हो रहे है।  अनुमति मिलने का इन्तजार कोई नहीं कर रहा है अवैध निर्माण के चलते तमाम काॅलोनियां विकसित हो रही हैं।   पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से इन सभी ‘‘क्रन्तिकारी विकास’’ में सहयोग दे रही संस्थाओं के मुखियाओं की एक बड़ी सभा करके ब्रज भूमि के समग्र विकास का एक नया प्रारूप खींचे जाने का सुझाव दिया है। जिस पर सब एक जुट होकर कार्य कर पाएं।  समिति ने चिन्ता जाहिर करते हुए कहा है कि अभी जो कुछ हो रहा है, वह भविष्य के लिये ठीक नहीं हो रहा है। वर्तमान में जिस तरह से काम को अंजाम दिया जा रहा है, उससे विकास नहीं विनाश को आमंत्रण दिया जा रहा है। ब्रज बचाओं समिति की ओर से श्रवण कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चैधरी, पवन गौतम, दीपक शास्त्री, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, विजयकांत शर्मा आदि ने जिलारधिकारी महोदय को ब्रज विकास पर चिन्ता जाहिर की है।

Read More

 'मैक्सिमम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले ' सहारा वन' पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित हो रहे क्राइम बेस्ट धारावाहिक,"किस्मत कनेक्शन संदीप कोचर के साथ' ने धमाकेदार एक साल पूरे हुए। इसमे क्राइम बेस्ट सच्ची घटना को दिखाया जाता है। जिसमे सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर एंकर है, जोकि घटित घटना के बारे में बताते है कि किस तरह यदि दुर्घटना से पहले उसे ( दुर्घटनाग्रस्त) व्यक्ति को अपने अच्छे और बुरे समय का ज्ञान होता तो वह बच सकता था ? इस धारावाहिक को लोग काफी पसंद कर रहे है। संदीप कोचर कहते हैं," एक साल से लोग इस शो को देख रहे है और पसंद कर रहे है। यह लोगों का प्यार है। हम लोग हमेशा इसके जरिये बताने की कोशिश करते है कि यदि इंसान को पता रहे कि उसका समय अच्छा कब है और बुरा कब है हो वह आने वाले बुरे समय को ज्यादा बुरा होने से बचा सकता है और अच्छे समय को और अच्छा कर सकता है। यह मैं आम तौर पर ज्योतिष में सलाह देता हूँ। यदि इंसान को पता चल जाय बुरा टाइम है तो इस समय में वह नौकरी बदलने की, नया व्यापार चालू करने से, शादी या तलाक इत्यादि का डिसीज़न लोग गलत टाइम में नहीं लेंगे, जिससे नुकसान होने के चांस कम हो जायेगा।"

Read More

मथुरा। श्रम सलाहकार राज्यमंत्री कुवॅर मौ0 अब्बास आज मेरठ से मथुरा आये। तय कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री की कलैक्टेट मथुरा में तीन बजे आधिकारियों के साथ वार्ता व साढ़े तीन बजे पत्रकारों के साथ प़्रेसवार्ता थी। उसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं के साथ मीटिंग थी। लेकिन ठीक वक्त पर  मौके पर मंत्री मौ0 अब्बास ने अपना कार्यक्रम बदल दिया और मण्डी स्थित गेस्ट हाउस में पहुंच गयें। जिससें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री के व्यवहार से मायूस होकर अपने घर ये कहते हुए चले गये कि हम तो मंत्री के स्वागत के लिये आये थें और मंत्री की एसी नीतियों से सरकार की बदनामी हो रही है। न ही मंत्री ने किसी पत्रकार से वार्ता की और न कार्यकताओं से। इसे लेकर राज्य मंत्री की मथुरा में जमकर किरकिरी हुई है।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि आज 14 जून रविवार को अपने अपने मतदेय स्थल पर उप जिलाधिकारी, बी0एल0ओ0 को आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र की प्रति, मोबाइल नम्बर एवं ई मेल आई0डी0 यदि हो तो उपलब्ध करायें जिससे आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र लिंक कराया जा सके। डी0पी0 सिंह ने यह भी बताया कि 14 जून को मतदेय स्थलों का भ्रमण एवं पर्यवेक्षण स्वयं ई0आर0ओ0 अथवा 0ई0आर0ओ0 एवं उनके द्वारा नियुक्त सुपरवाइजरों या सेक्टर आॅफीसरों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने इस तृतीय विशेष कैम्प के लिये बी0एल0ओ0 को बैठने हेतु कक्ष खुलवाने के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालय प्रबन्धकों को निर्देशित किया है।

Read More

गोवर्धन। कस्वा गोवर्धन में लगने वाले परषोत्तम मास मेला की तेयारियांे को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर नजर आ रहा है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में फेली पडी अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिये प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मुआयना कर सम्बन्धित विभाग को जल्द से जल्द कार्यपूर्ण करने की हिदायत दे रहे है। तो वही परषोत्तम मास मेला में उमडने वाले श्रद्वालु भक्तों के जन सैलाव की सेहत से खिलवाड करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिये खाद्य बिभाग टीम को जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार ने गोवर्धन गिर्राज धाम के लिये रवाना किया है और मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश खाद टीम को दिये है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के सख्त निर्देश के बाद खाद्य बिभाग टीम के आलाधिकारी गोवर्धन गिरिराज धाम पहुॅचे और मिष्ठान भण्डार, बेल गिरी रस विक्रेताओ के सेम्पल लिये है। खाद्य बिभाग टीम को देख बाजार में खाद्य पदार्थ बिक्रेताओं में हडकम्प मचा हुआ है।

Read More

मथुरा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने वृन्दावन नगर के मुख्य मार्गों एवं परिक्रमा मार्ग में लगे सोडियम लाइटों, हाईमास्ट तथा सेमी मास्ट लाइटों को ठीक कराने के सम्बन्ध में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण मथुरा के उपाध्यक्ष एवं सचिव को प्रेषित पत्र द्वारा सूचित करते हुए बताया कि वृन्दावन नगर के मुख्य मार्गों एवं परिक्रमा मार्ग में लगी सोडियम लाइटें, हाईमास्ट लाइटें तथा सेमीमास्ट लाइटें खराब पडी हुई हैं जिसके कारण मुख्य मार्गों एवं परिक्रमा मार्ग में अंधकार बना रहता है। आगामी ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध अधिक मास व श्रावण भादौं मेला दिनंाक 17 जून से प्रारम्भ होने वाला है, उक्त अधिक मास व श्रावण भादौं मेला में देश विदेश से लाखों की संख्या में यात्रीगण एवं पर्यटक, श्रद्धालु भक्तगण वृन्दावन में आकर निवास करते हैं, तथा मंदिरों में झूलों के साथ साथ प्रतिदिन वृन्दावन की खडी व दन्डवती परिक्रमा दिन रात करते हैं। वृन्दावन के मुख्य मार्गों एवं परिक्रमा मार्ग में लगे सोडियम लाइट खराब होने के कारण श्रृद्वालु भक्तगणों को अंधकार में ही आवागमन एवं परिक्रमा करने में भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। पालिकाध्यक्ष ने मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से अधिक मास व श्रावण भादौं मेला को दृष्टिगत रखते हुये, वृन्दावन नगर के मुख्य मार्गों में खराब पडी सोडियम लाइट, हाईमास्ट, सेमीमास्ट लाइटों को बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तगणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये जनहित में शीघ्र उपरोक्त मार्गाें पर प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के लिए अनुरोध किया है।

Read More

मथुरा। क्षत्रिय महासभा द्वारा अयोष्या में राम मन्दिर के पण्डाल को बदलनें के साथ साथ 14 जुन को शीतल छाया वृन्दावन में सन्त समागम का आयोजन किया गया हैं। सभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य बिन्दु अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर सन 2011 में डाले गये त्रिपाल जो की पुरी तरह जर्जर हो गया के बदलें जाने के सन्दर्भ में रहेगा। इसे लेकर सन्त समाज अगली रणनीति तय करेगा। उक्त कार्यक्रम में सभी समुदाय व सन्तों को आमंत्रित किया गया हैं। इसके साथ ही सामाजिक व राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी आमंत्रित किये गये हैं। कार्यक्रम में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा अन्य माॅगों के सन्दर्भ में सन्त समाज को एक ज्ञापन भी देगी। उन्होंने बताया कि 18 जून को फैजाबाद के कमिश्नर को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की व्यवस्थाओं को लेकर एक ज्ञापन दिया जायेगा। उक्त बैठक में खजान सिंह जसावत, रतन सिंह, महावीर सिंह रजावत, अटल सिंह, बिहारी राम चैयरमैन, प्रताप सिंह, अशोक प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह, नरेश सिंह, संजीव सिह राघव, आदि उपस्थित रहें।

Read More

मथुरा। बीएसए काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी मथुरा में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 6 जून से 5 जुलाई, 2015 तक माइक्रोसाॅप्ट समर इन्ट्रेन्सिव 2015 का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के इंजीनियरिंग काॅलेजों के छात्र छात्रायें भाग ले रहे हैं। इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पूजा त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ धीरज गुप्ता एवं मनोज कश्यप द्वारा कोर जावा, एडवांस जावा एवं पी0एच0पी0 की वृहद् जानकारी छात्र छात्राओं को दी जायेगी। इस प्रशिक्षण से छात्रों को नेशनल एवं मल्टी नेशनल कम्पनियों में रोजगार मिलने में आसानी रहेगी। प्रशिक्षण की समाप्ति पर आॅनलाईन परीक्षा कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Read More

वृंदावन। बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर में विभिन्न प्रांतों से आई बालिकाओं को घुड़सवारी संग ऊंचाई पर चढ़ने की कला सिखाई गई। साथ ही अस्त्र शस्त्र चलाने की कला से पारंगत भी किया जा रहा है। साध्वी ऋतंभरा ने ध्यान के माध्यम से मन को एकाग्र करने का मंत्र दिया।मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में चल रहे 10 दिवसीय बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर में विगत रोज बालिकाओं को घुड़सवारी और विपरीत स्थितियों में रस्से के सहारे ऊंचाई पर चढ़ने के गुण सिखाए गए। उल्लेखनीय है कि आठ प्रांतों की 154 बालिकाएं इन दिनों सुबह छह बजे से यहां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इस दौरान बालिकाओं को साध्वी ऋतंभरा ने ध्यान योग के बारे में बताया। कहा कि मनुष्य संसार रूपी गुफा में भटक रहा है, लेकिन ध्यान योग ऐसा माघ्यम है कि इससे प्रत्येक मनुष्य को सही राह मिल जाती है। बाद में सभी को ध्यान योग कराया गया। इस दौरान साध्वी शिरोमणि, साध्वी स्वरूप गिरि, डाॅ0 एके राय, विभोर प्रकाश, स्वामी सत्यशील, अमिता पांचाल, दीप्ति शर्मा, रिशिका आदि शामिल थे।  

Read More

मथुरा। जिला खो खो एसोसिएशन मथुरा द्वारा घोषित जनपद मथुरा की सीनियर बालक खो खो टीम में विवेक कुमार, नरेश पटेल, हरीओम चैहान, रनीश चैधरी विशवेन्द्र चैधरी, दिलीप कुन्तल, प्रशांत कुमार, ब्रजमोहन, राघवेन्द्र चैधरी, योगेश कुमार, अनुज चैधरी, प्रवीन कुमार को शामिल किया गया है। टीम कोच रघुराज सिंह एवं मैनेजर प्रवीन गुप्ता जो कि 12 जून से 16 जून तक आजमगढ़ मे होने जा रही 44 वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो खो प्रतियोगिता मे मथुरा जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के साथ रहेंगें। जनपदीय टीम की घोषणा जनपद के अध्यक्ष योगेन्द्र गोयल द्वारा की और आज टीम को रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल मे खेल प्रागंण मे किट वितरण किया गया। इस अवसर पर योगेद्र गोयल, कन्हैया गुर्जर, एस0के0 शर्मा, डी0के0 सिहं, प्रवीन गुप्ता आदि ने उन्हें शुभकामनायें दी।

Read More