मथुरा

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम जारी है। यहां स्थानीय पुलिस से लेकर आबकारी टीम तक के कर्मचारी इस कारोबार पर लगाम कसने में नाकामयाब ही साबित हुए। अवैध नशे के मामले में नरहौली गांजे की मंडी में तब्दील हुआ है। वहीं शंकर पुरी, नगला शिवजी शराब के अवैध विक्रेताओं से भरे पड़े है। मंडी क्षेत्र में हरियाणा की शराब के अवैध ठेके चलाए जा रहे है। सूत्र बताते है कि हरियाणा ब्राण्ड की बोतले व क्वाटर मंडी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों को सस्ती रेटो में आसानी से उपलब्ध कराये जाते है।

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार द्वारा इन्दुपुरम टाउनशिप मथुरा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत एक कौशल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मथुरा, भाजपा युवा नेता संजय लवानिया और नितिन दिवाकर रहे। जिसमें श्रीमती मनीषा गुप्ता ने सभी युवक और युवतियों को प्र्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत इंेपग ंबंकउमल के प्रशिक्षण केन्द्र इन्दुपुरम मथुरा पर विजन तकनीशियन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत देश के 24 लाख युवाओं को विभिन्न उद्योगों से सम्बन्धित स्किल ट्रेनिंग पाने का अवसर मिलेगा और ट्रेनिंग खत्म होने पर इन युवाओं को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा जो उनके उज्वल भविष्य को संवारने में मदद करेगा। मेले के आयोजन में श्रीमती मनीषा गुप्ता ने युवक और युवतियों को प्रोत्साहन बढाया और युवतियों को इस योजना के अन्तर्गत नामांकन कराने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया इसके बाद पूरे प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया और उसकी प्रशंसा की। पर्यावरण जागरूकता दिखाते हुए श्रीमती गुप्ता जी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अरविन्द कुमार, विनय सिंह, जगदीश, प्र्रगति, धर्मेन्द्र, उपेन्द्र, दिनेश और अनिल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Read More

सेवा में  राजेश कुमार जिलाधिकारी, मथुरा महोदय, आजकल मथुरा और वृन्दावन के विकास को लेकर बड़ी-बड़ी चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। रोजाना अनेक संगठन और समितियों का गठन हो रहा है... राज्य सरकार, केंद्र सरकार, नगर पालिका, जिला परिषद, आवास विकास परिषद, ताज ट्रॅपेजियम जोन अथॉरिटी, मथुरा-वृन्दावन डेवलपमेंट अथॉरिटी, और न जाने कितने निकायों की अलग-अलग समितियां और संगठन बनाए जा चुके हैं। मण्डलायुक्त महोदय ने मथुरा को गौशाला क्षेत्र घोषित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ऑर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी-कम्पोस्ट को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, संत-महात्मा, फ़ौज़/छावनी, बिल्डर्स और कॉलोनाइजर सभी अचानक मथुरा-वृन्दावन के विकास के लिए 'चिंतित' हो गए हैं। ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि ब्रज भूमि की मौलिकता का सत्यानाश हो रहा है। फॉरेस्ट एरिया लगातार कम हो रहा है। नदी, तालाब, कुण्ड सब खतरे में हैं। हर जगह बेतहाशा निर्माण जारी है। अनुमति मिले तो ठीक न मिले तो और अच्छा..., भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सब ठीक होता जाता है। महोदय, आप से निवेदन है कि इन सभी 'क्रन्तिकारी विकास' में सहयोग दे रही संस्थाओं के मुखियाओं की एक बड़ी सभा करके ब्रज भूमि के समग्र विकास का एक नया प्रारूप खींचा जाए जिसपर सब एक जुट होकर कार्य कर पाएं। अभी जो कुछ हो रहा है, वह भविष्य के प्रति आतंकित करने वाला क्रम मात्र है। वर्तमान में जिस तरह से काम को अंजाम दिया जा रहा है, उससे विकास नहीं विनाश को आमंत्रण मिल रहा है।  भवदीय श्रवण कुमार, मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री ब्रज बचाओ समिति

Read More

अधिकमास में गिरि गोवर्धन में स्वच्छता अभियान पूण्य कार्य- श्रीकान्त शर्मा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन मथुरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय सचिव भाजपा श्रीकांत शर्मा की अगुआई मे गोवर्धन गिर्राज परिक्रमा मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज परिक्रमा की सफाई का पुण्य बीड़ा उठाया गया इस अभियान के अंतर्गत छोटी बड़ी दोनों परिक्रमा मार्ग में झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाकर सफाई की गई इस अवसर पर धार्मिक जनता व् कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में प्रभु का वास है गोवर्धन कृष्ण भगवान का घर है सभी बृजवासी व् गोवर्धन वासियो को परिक्रमा की स्वच्छता के लिये आगे आना चहिये भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत वर्ष में सभी स्थानों व् तीर्थो को स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है ऐसे में पुण्य अधिक मास जिसमे सभी देवताओ का बृज वास रहता है ऐसे पूण्य काल में स्वच्छता अभियान दैवीय कार्य है इससे सभी लोग जुड़े ये अभियान ब्रिजवासियो के सेवा भाव को विश्व स्तर पर स्थापित करेगा बृज में गोवर्धन परिक्रमा के लिए देशभर व् विश्व से भक्त आते है वह परिक्रमा में सफाई देखकर बार बार बृज में आने का सन्देश लेकर जायेगे श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार स्वदेश दर्शन अभियान व् हेरिटेज सिटी व् प्रसादम योजना में करोड़ो रूपये ब्रज व् ब्रज वासियो के लिये दे रही है जिससे ब्रज में तीर्थ व पर्यटन विकास हो यात्री ब्रज की और आकर्षित होगा पर्यटन विकास होगा तो रोजगार के साधन भी विकसित होंगे स्वच्छता अभियान में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, कारिंदा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, रामकिशन पाठक, भरत सिंह, त्रिलोक चन्द्र शर्मा, विनोद कौशिक, मेघश्याम सिंह, हीरा सिंह, हरिओम शर्मा, शिवशंकर वर्मा, जगदीश कुंतल, श्याम सुन्दर उपाध्याय, मनोज खण्डेलवाल, रविन्द्र कुशवाह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, नरेंद्र मुखिया, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, परशुराम, रंजीत सिंह, पवन सिंह, सीताराम शर्मा, रमाकांत शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, हेमन्त शर्मा, जुगल पटेल, कपिल नीमगांव, रणजीत सिंह, गणेशी, राम किशन पचोरी, फूलचन्द्र, रमेश गुर्जर, रामशरन, गोपाल, श्याम, पवन, रमन सिंह, श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी की बैठक आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगरा मंडल प्रभारी व विद्यायक पहाडि़या व प्रदेश महामंत्री बिजेन्द्र सचिव विनोद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए अथिति नेताओं ने काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गान्धी व उपाध्यक्ष राहुल गान्धी व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अनुसार बूथ स्तर तक की कमेटियों के अध्यक्ष बनाये जाने के निर्देश दिये। नेताद्वय ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तभी हम मजबूत होगे। बैठक में आबिद हुसैन ने कहा कि काग्रेंस का कार्यकर्ता पूरी तरह राष्ट्रीय और प्रान्तीय नेतृत्वों के आदेशों का पालन करने में लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम नजर आयेगा। बैठक में  ब्रजमोहन बाल्मीकि, दीनदयाल गौतम, अब्दुल जव्वार, मास्टर प्रताप सिंह महेन्द्र गौतम, केके शास्त्री, राजकुमार शर्मा, उषा माहौर, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलेश चैधरी, कान्ति प्रसाद गर्ग, सिम्मी बेगम, चैं0 मुन्शी सिंह, आशुतोष भारद्वाज, कीर्ति कौशिक, मुकेश शर्मा, दिनेश दीक्षित, रोहताश मुकदम, चै0 भोवल सिंह, राजकुमार गौतम, कुश कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

मथुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न के खिलापफ आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में राया थाने का प्रदर्शन किया और घेराव करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक अजय पोईया ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आम जनता का शोषण करने में लगे हैं। दबंग लोगों के मुकदमे थानों में दर्ज कर लिये जाते हैं जबकि उत्पीडि़त लोगों के मुकदमे थानों में दर्ज न होने के कारण वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काटते हैं। उन्होने कहा कि यदि शीघ्र ही कानून व्यवस्था की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, प्रणतपाल सिंह, रविन्द्र पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र के किशन गंगा क्षेत्र निवासी युवक की यमुना में स्नान करते समय अचानक गहरें पानी में चले जाने से युवक केी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा स्थित किशन गंगा निवासी योगेश कुमार आज किशन गंगा घाट पर यमुना स्नान करने गया था योगेश यमुना में थोड़ी देर तक तो नहाता रहा लेकिन वह जैसे ही यमुना में थोड़े अन्दर घुसा की उसका पैर गहरें गड्डें में चला गया और वह देखतें ही देखतें डूबनें लगा। स्थानीय लोगों ने योगेश को बचाव को यमुना में छलांग लगा दी। लेकिन जब तक योगेश को वाहर निकाला गया जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Read More

गोवर्धन रोड पर कैटर ने बाइक रौंदी, चालक का करूणान्त मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम कोयला के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर आगे चल रही टैªक्टर ट्राली में घुस गया जिससें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं थाना वृन्दावन क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी जैत क्षेत्र के  छटीकरा गोवर्धन रोड पर  कैन्टर ने बाइक को रौंद दिया जिससें बाइक सवार युवक कैन्टर से कुचल कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा निवासी 32 वर्षीय सतीश अपनी बाइक से हाथरस की ओर जा रहा था कि ग्राम कोयल के पास अचानक उसकी वाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससें बाइक सवार सतीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों का घटना स्थल पर हुजुम लग गया।  वहीं दूसरी घटना थाना वृन्दावन क्षेत्र के छटीकरा गोवर्धन रोड पर कैन्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार मघेरा निवासी 32 वर्षीय पवन की कैन्टर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। ब्रज की ओर आकर्षित होते बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यहां लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे है। उन्हें ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। शनिवार को इसकी शूटिंग मथुरा के इण्डस्ट्रीयल एरिया में हुई। इस दौरान अभिनेत्री के अपहरण का दृश्य व रवि किशन की हत्या का दृश्य फिल्माया गया। इस फिल्म में मनीष पाॅल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। मनीष पाॅल की यह बड़े पर्दे पर बतौर हीरो पहली फिल्म है। जिसमें मनीष पाॅल ने अपने जबरदस्त अभिनय से साथी कलाकारों का मन मोह लिया है। मनीष पाॅल ने बताया कि ब्रज में आकर उनको काफी शान्ती मिल रही है। प्रोडयूसर अजय यादव ने बताया कि हमको ब्रजवासियों के साथ साथ प्रशासन का काफी सहयोग मिल रहा है। हमारे ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। शूटिंग देखने आये लोगों ने रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर फिल्माये गए एक्शन सीन को अपने आँखों के सामने देख काफी प्रफुल्लित हुए। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।

Read More

अधिक मास में पुलिस की मौन स्वीकृती से करहेंगे आयेगे श्रद्धालु भक्त डग्गेमार बाहन संचालकों को मिली होती पुलिस की मौन स्वीकृती गोवर्धन। गिरिराज धाम में लगने वाले अधिक मास मेले के आरम्भ होने मे महज दो दिन शेष है और कस्बे में चारों तरफ गन्दगी, टूटी सड़क, बिजली, पानी, जैसी तमाम समस्याऐ जस की तस बनी हुई है। परिक्रमा मार्ग मे फेली पडी गन्दगी टूटी सडक बिजली आदि अव्यवस्थाओ से निपटने एवं कार्यपूर्ण करने के लिये जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे रखे है लेकिन विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जिलाधिकारी के निर्देशों का कही कोई पालन करता दिखाई नही पड़ रहा है। अधिक मास मेला महज दो दिन बाद प्रारम्भ होने जा रहा है और अभी गिरिराज धाम आने वाले प्रमुख सडक मार्ग ब्लाॅक तिराहा से लेकर सोंख अडडा तक खुदाई कार्य शुरू हुआ है ऐसे हालातों में श्रद्धालु भक्त केसे परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर सकेंगें। अभी परिक्रमा मार्ग सहित कस्वा में अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा हुआ है। छोटी मोटी अव्यवस्थाओं से गिरिराज परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तों को परेशानी सामना करना पडेगा। जबकि गिरिराज धाम में श्रद्धालु भक्तों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिये शासन प्रशासन महिनों पहले से गम्भीरता दिखा रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्यपूर्ण नही हो सका। परिक्रमा मार्ग बिजली, पानी, सडक, गन्दगी आदि की परेशानी श्रद्धालु भक्तों की आस्था को आहत करेगी। कच्ची परिक्रमा मार्ग में छोटे कंकड श्रद्धालु भक्तों का घायल करेंगे। इतना ही नही बल्कि पुलिस के संरक्षण में भी श्रद्धालु भक्तों को भारी परेशानी होगी। क्योकि कस्बे में डग्गेमार वाहन संचालकों का बोलवाला हैं। जो कस्बे के प्रमुख मार्गाे के बीचों बीच अपने वाहनो को खडा कर सवारियाॅ भरते है। जिन्हे स्थानीय पुलिस की मौन स्वीकृती मिली होने के कारण इन डग्गेमार वाहन संचालको से कोई भी कुछ कहने का साहस नही रखता जिसके कारण कस्बे में लगने वाले जाम में वाहनों की लम्बी कतारें लग जाने का यही मुख्य कारण है और श्रद्धालु भक्त जाम के झाम में फंस करहाते नजर आते हैं।

Read More