मथुरा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 16 जून को अधिक मास आरम्भ होने एवं 31 जुलाई 2015 को मुडि़या पूर्णिमा गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक 05 जून को सांय 5ः00 बजे तीर्थ विकास ट्रस्ट स्थित गोवर्धन में आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी सम्बधित विभाग के अधिकारी से निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश सिंह द्वारा 31 जून 2015 को सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में एन0बी0डब्लू या वाॅछित अपराधियों की गिरफ्तरी हेतु अभियान चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके दौरान जनपद के थानों द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। आदेश के अनुपालन में उपरोक्त अभियान के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मय फोर्स सहित अभियान चलाया गया जिसमें में एन0बी0डब्लू अपराधी 5 तथा बाॅछित अपराधी 25 की गिरफ्तारी की गई है। उपरोक्त अभियान से अपराधिक गतिविधियो में कमी आयेगी व अपराधियो पर प्रभाव पडे़गा तथा पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढेगा।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष, 27 मई से सायं से प्रारम्भ हुआ जिसमें ब्रज प्रांत के 140, उत्तराखण्ड प्रान्त के 56 व मेरठ प्रान्त के 144 कुल 340 शिक्षार्थी अपने अपने स्थानों से अपना किराया व प्रशिक्षण शुल्क देकर, जून की भीषण गर्मी में संघ का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षार्थियों की एक कड़ी दिनचर्या है। जिसमें प्रातः 4 बजे से शिक्षार्थियों का जागरण होता है प्रातः 5 बजे से कठिन शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें निःयुद्व, दण्ड युद्व, योगासन, पदविन्यास, सेवा और श्रम साधना जैसे विषयों का व्यवहारिक अभ्यास कराया जाता है। 8 बजे जलपान, स्नान शिक्षार्थीयों की श्रम साधना के बाद विभिन्न बौद्विक विषयों को लेकर चर्चा विभिन्न गुटों में होती है। इसके पश्चात संघ के किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रवचन दिया जाता है। अपराहन 12 बजे भोजन के पश्चात विभिन्न विषयों का बौद्धिक अभ्यास कराया जाता है। 4 बजे सामूहिक बौद्विक वर्ग में संघ के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा विशय का प्रतिपादन किया जाता है। पुनः सायं 6 बजे से दो घंटे का कठिन शारीरिक अभ्यास संघ स्थान पर किया जाता है। जिसमें समता, खेल, व्यायाम योग आदि का प्रशिक्षण रहता है। 8 बजे रात्रि भोजन के पश्चात रात्रि कार्यक्रम जिसमें व्यक्तिगत प्रतिभा प्रदर्शन, अभिरुचि दर्शन जैसे कार्यक्रम रहते हैं रात्रि 10 बजे शयन के लिये प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जाता है। एैसा लगातार 20 दिन तक क्रम रहेगा इस व्यवस्था में 50 शिक्षक व 80 व्यवस्था में स्वयंसेवक लगे हुए हैं।  

Read More

मथुरा। धनगर समाज की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हें महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा है कि धनगर समाज को अनूसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहें है जिसके चलते समाज के युवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। युवाओं को नौकरी आदि में नियुक्तियों के लिए पिछड़ना पड़ रहा है। ज्ञापन में धनगर समाज को अनुसुचित जाति के प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी किये जाने की माॅग के साथ साथ चेतावनी दी गई है कि शीघ्र ही प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये तो राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष जगदीश धनगर ने बताया कि पार्टी ने धरना प्रदर्शन को लेककर रणनीति तय कर ली है पार्टी द्वारा 3 जुलाई को महावन तहसील पर 5 हजार लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय लोहवन में हुई बैठक में लिया गया। प्रतिनिधि मंडल में सहाव सिंह धनगर ने सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों से इसके लिए तैयार रहनें का आव्हान किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जगदीश धनगर, डा0 सीएस धनगर, राजकुमार धनगर, बन्टू कश्यप, प्रकाश माहौर, देवानन्द सविता, डा0 इरफान सिदृदकी, अजय वाल्मीकि, करन सिंह धनगर, हरीश कुमार धनगर, सत्ता अहमद, राकेश सिंह धनगर, आदि थे। वहीं बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल धनगर ने की।  

Read More

मथुरा। श्री जाहरवीर गोगा जी की ग्यारहवीं पदयात्रा भरतपुर से 18 जून को सायं चार बजे बाबा जाहरवीर मंदिर नीम दा गेट, कुम्हेर गेट, रूंद्धि नगर काॅलौनी, भरतपुर से रवाना होकर जाजमपट्टी, उस्फार, गोवर्धन, डीग, नगर, अलवर, बहरोड, नारनौल, पचेरी कला, बुहाना, चैरेडी, सूरजगढ, पिलानी, चांदगोठी, सादुलपुर, जन्मभूमि ददरेवा, सिद्धमुख, भादरा होते हुए एक जुलाई को गोरखटीला गोगामेडी पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। दो जुलाई को गोगामेडी में ही भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। 19 को उस्फार में पदयात्रा का स्वागत किया जायेगा। उक्त जानकारी यात्रा संयोजक सुरेश गोयल, अध्यक्ष चै0 जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डालचंद तिवारी, प्रेमचंद खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष चै0 श्यौराज सिंह, उपाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, महेशचंद, निरंजन सिंह, संचालक जगदीश प्रसाद, महामंत्री राकेश राना, श्यामसुंदर शर्मा, प्रचार मंत्री उदय सिंह, लक्ष्मन सिंह, हरी सिंह, जवाहर सिंह ने दी। सुरेश गोयल ने बताया कि यात्रा में चलने वाले भक्त अपने साथ पहने, ओढने, बिछाने वाले कपडा एवं टाॅर्च लेकर आयें।

Read More

मथुरा। देश भर में मैगी फूड प्रोडक्श पर आई खतरनाक जीवाणूओं की खबर को लेकर मथुरा में भी स्वाथ्स्य विभाग सक्रिय हो उठा। जिसके चलते शहर व देहात के विभिन कस्वों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कम्पनी से जुडें तमाम फूड प्रोडक्टों को लेकर गहन छानवीन कर कई नमूनें लेकर जाॅच के लिए भेजे हें जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने शहर के लाल दरवाजा स्थित डीएन अग्रवाल एण्ड सन्स, गोवर्धन रोड स्थित कुशवाह डेयरी, महावन स्थित राजन जनरल स्टोर, व ब्रजवासी स्वीटी सेन्टर आदि स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर वहाॅ मौजूद नेस्लें इंडिया प्रोडेक्ट के कई उत्पादनों के नमूनें लेकर जाॅच के लिए भेजे। इस दौरान नगर से लेकर देहात के कस्वों तक छामापार कार्यवाही से हड़कम्प मचा रहा और आम जनमानस इतनी बड़ी कम्पनी के प्रोडेक्टों को लेकर उसमें हुई खतरनाक बीमारी के बारे में चर्चा करते नजर आया। जहाॅ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि नेस्ले फूड प्रोडक्ट के सन् 2014 में निर्मित मैगी फूड में जाॅच के दौरान कई गंभीर रसायनिक पदार्थो का पता चला है जिसकें चलते आम आदमी को गंभीर एवं जान लेवा बीमारी हो सकती हैं। उसी के सन्दर्भ में शासन के आदेश पर यह कार्यवाही की गई हैं। जाॅच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, ओपी सिंह, अरविन्द कुमार, व सुपर वाइजर रामसिंह और ताराचन्द्र भी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील में एक युवती ने पडौस के युवकों द्वारा आये दिन छेड़ छाड़ की घटनाओं से तंग आकर फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षक कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।   मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव मडुआका निवासी रिन्कू पुत्र किरोड़ी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मलखान पुत्र हरीवीर निवासी मडुआका थाना नौहझील ने उसकी 18 वर्षीय पुत्री कुं0 देवी के साथ आये दिन अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ी करते थे कई बार युवकों के परिजनों से शिकायत करने के बाबजूद दबंगई करते हुए छेड़छाड़ करते हुए रास्ते में पकड़ लिया जिस पर लड़की जैसे तैसे बच कर घर आयी और परिजनों को घटनासे अवगत कराया और कमरें में जाकर पंखें के हुक से रस्सी का पफंदा बनाकर बलें में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पर्यवेक्षक में निर्वाचन नामावलियों में सुधार या राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों  के परिशोधन एंव प्रमाणिकरण संबंधी कार्यक्रम छम्त्च्।च् आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक किये जाने का कार्य गतिमान है, जिसके अन्तर्गत बी0एल0ओ0 द्वारा पुनः दिनांक 25.05.2015 से घर-2 जाकर प्रारूप ‘क‘ पर आधार कार्ड एंव मतदाता पहचान पत्रों का एकत्रीकरण दिनंाक 30 जून 2015 तक किया जाना है। आयोग द्वारा मतदाताओं से आधार नम्बर प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावली को शत प्रतिशत शुद्ध एवं प्रमाणीकृत करने की प्रक्रिया में उसका उपयोग करना है।  उन्होंने कहा कि जनपद की समस्त तहसील छाता, मांट, गोवर्धन और मथुरा तहसीलों में भारत निर्वाचन आयोन ने यह निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं से आधार नम्बर प्राप्त किया जाना बाध्यकारी नहीं है यह वैकल्पिक और स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध करायी जाने वाली सूचना है तथा मतदाता द्वारा आधार नम्बर प्रस्तुत न किए जाने के आधार पर मतदाता सूची में नये मतदाताओं के पंजीकरण या आपत्ति हेतु प्रस्तुत दावों को अस्वीकार नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आधार नम्बर प्रस्तुत न किये जाने के आधार पर विद्यमान निर्वाचन नामावली में पंजीकृत मतदाता का नाम अपमार्जित नहीं किया जाएगा तथा आधार नम्बर की फीडिं़ग एवं प्रक्रिया के दौरान उक्त डाटा की गोपनीयता एवं सुरक्षा प्रत्येक दिशा में सुनिश्चित की जाएगी।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर संगठन को मजबूती देने के लिए जनपद में 1 जून से 31 जुलाई से महा जनसम्पर्क अभियान चलायेगा। इसके लिए पार्टी संगठन ने स्थानीय स्तर पर बैठक कर दो के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई हैं। अभियान की शुरूस्आत 1 जून से गई हैं। इसमें 1 से 10 जून तक बूथ स्तर पर व 15 से 30 जून तक व्यक्तिगत व् 1 जुलाई से 31 जुलाई तक अन्य विभिन्न क्षेत्रो का चलेगा महा जनसम्पर्क अभियान। एक सप्ताह में जमा करने होंगे सक्रिय सदस्यता फार्म मोदी जी की जनकल्याण सभा की पफलता से उत्साहित भाजपा ने उत्साह ऊर्जा का इस्तेमाल आगामी दिनों में 1 जून से 31 जुलाई तक महा जनसम्पर्क के माध्यम से किया जायेगा इस अभियान के तहत भजपा कार्यकर्ता पूर्व में सदस्यता अभियान के दौरान जनपद में बने 2 लाख सदस्यों से पुनः व् निरन्तर सम्पर्क किया जायेगा और सदस्यों का विवरण एक फार्म में भरकर लिया जायेगा जिसमे उनकी रूचि, पार्टी के हित में सुझाव व् सरकार की नीतियों के विषय में जानकारी, फोन व् मेल का विवरण होगा साथ साथ उस सदस्य को सरकार की योजना व् पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का पत्र तथा पार्टी के संक्षिप्त इतिहास का प्रपत्र आदि पत्रांक दिए जायेंगे कार्यकर्ता प्रत्येक सदस्य तक पहुचे इसकी पुष्टि के लिए सदस्यों से 18001034444 पर मिस काॅल भी अनिवार्य रूप से करवाना होगा आज सरस्वती शिशु मन्दिर डेम्पियर नगर में आयोजित सम्पर्क प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डी पी गोयल ने कहा कि जिस प्रकार से घोर ठण्ड में कार्यकर्ताओ ने अथक परिश्रम करके लाखो सदस्य बनाये है वह वन्दनीय है इसी प्रकार ये विश्वास पूर्वक माना जा सकता है कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिकूल मौसम व् परिस्थिति में भी जनसम्पर्क अभियान को योजनानुसार सफल बनाएंगे और अपने नवीन प्राथमिक सदस्यों को एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता बनाने की योजना को अमली जामा पहनाएंगे उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जन धन योजना जनसुरक्षा वीमा योजना, जीवन ज्योति वीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा बैंक ऋण योजना आदि से भी कार्यकर्ताओ को जोड़े व् जनता को लाभ दिलवाये। महाजनसंपर्क अभियान के जिला प्रमुख केपी सिंह लोधी ने कहा की 1 से 10 जून तक बूथ स्तर व् 15 से 30 जून तक व्यक्तिगत स्तर व् 1 से 30 जुलाई तक अन्य सभी स्तर पर महाजनसम्पर्क अभियान चलेगा जिसमे मण्डल अध्यक्ष महमंत्री सदस्यता प्रमुख मण्डल प्रवासी व् मण्डल सम्पर्क प्रमुखो का सहयोग व् सक्रियता वांछित है।। जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर तोमर ने कहा कि ऐसे सभी सदस्य जिन्होंने 100 या 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बूथ स्तर या व्यक्तिगत स्तर पर बनाये है वह सक्रीय सदस्य होंगे वे ही पदाधिकारी बनने को मान्य होंगे ऐसे सभी लोग आगामी सप्ताह भर में अपने सक्रिय सदस्यता प्रपत्र भरकर शुल्क सहित जमा कराके मण्डल सदस्यता या जिला सदस्यता प्रमुख को जमा करा दे। बैठक मे अजय कुमार पोइया रमेश आर्य राम किशन पाठक ज्ञानेंद्र राणा संजय शर्मा विष्णु दास अग्रवाल  कृष्णमुरारी मोतीवाला सीता राम शर्मा नारद सिंह गोपेन्द्र सिंह रवि कुंतल माधव पुलकित गुप्ता ज्ञानेन्द्र शर्मा नारायण पाण्डेय अशोक शर्मा रवि शर्मा मनोज पचोरी महेश शर्मा विरबन्धु शर्मा अरुण सिंह हुकम सिंह मांट रमन लाल शर्मा जनक गुर्जर नरेंद्र शर्मा कोसी खुर्द योगेश पचोरी झरिया प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव के ग्राम गढ़ी मंगली में प्राइमरी स्कूल की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिससें स्कूल के पास खेल रहें दो बच्चें दीवार के नीचें दब गये जिसमें एक बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा वालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल वालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक वालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मगली में सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास गाॅव के कुछ बच्चें खेल रहें थे कि तभी स्कूल की दीवार अचानक भरभरा कर गिरा गई जिससें स्कूल के आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मलवें में दो बच्चें दवें हुए हैं। जानकारी होते ही ग्रामीण मल्वें में दवें बच्चों को वाहर निकालनें में जुट गये और कड़ी मशक्कत के बाद दोनो बच्चों को वाहर निकाला लेकिन तब तक तीन वर्षीय वालक दुर्गेश की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरा वालक गंभीर रूप से घायल थे। सूचना पर पहुंचवी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक वालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More