मथुरा

बरसात से पहले सभी नालों की होगी तली-झाड सफाई वृन्दावन। नगर को स्वच्छ बनाने हेतु कृत संकल्पित पालिकाघ्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर के सभी वार्डों के सफाई नायकों एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो की एक बैठक ली गयी, जिसमें बरसात से पहले नगर के सम्पूर्ण नालों की तली-झाड सफाई एवं सिल्ट, मलवा आदि को जल्द से जल्द हटवाकर टंचिंग ग्राउण्ड पर पहुंचाने के निर्देश दिये गये, ताकि बरसात के मौसम में नगर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। विशेष नाला सफाई अभियान के अन्र्तगत पालिका द्वारा मुख्य नालों अटल्लाचुंगी परिक्रमा मार्ग से मिर्जापुर धर्मशाला तक, मिर्जापुर धर्मशाला से चुंगी चैराहा, मिर्जापुर धर्मशाला से पंचायती गौशाला, भारतसेवा संघ होते हुये सीएफसी चैराहे तक, सीएफसी चैराहे से अम्बेडकर पुलिया तक, रमणरेती पुलिस चैकी से हरिनिकुंज चैराहे तक, हरिनिकुंज चैराहे से विद्यापीठ चैराहे तक, सुखदा भक्ति आश्रम से मोतीझील होते हुए हरमिलाप तक, केशीघाट परिक्रमा मार्ग से धीर समीर होते हुए वंशीवट सुदामा कुटी तक, गौरानगर कालौनी, धनीराम तिराहे से भटटर भवन होते हुये सीएफसी चैराहे तक, सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं नगर के समस्त छोटे बडे नालों की तली-झाड. सफाई करने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने सीवर सफाई नायकों को नगर के समस्त मार्गों का रूट चार्ट बनाकर सीवर जैटिंग मशीन एवं सीवर वकेट मशीन द्वारा सीवरों की सफाई के निर्देश दिये। सफाई व्यवस्था में लापरवाही कर रहे सफाई कर्मचारियों को मौखिक चेतावनी देकर कहा कि भविष्य में सफाई व्यवस्था के प्रति लापरवाही मिलने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। पालिकाध्यक्ष द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया एवं सफाई नायकों से कहा गया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यांे का विशेष रूप से ध्यान रखें। आगामी बरसात के मौसम में किसी भी सफाई नायक के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। सफाई व्यवस्था की बैठक के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार, स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत, दिनेश कुमार शर्मा, सफाई नायक राजू, अनिल, लक्ष्मण, धर्मेश, धर्मेन्द्र, मुकेश, अशोक, जिम्मी, दुर्गाप्रसाद विन्टो, दुर्गा, मनमोहन पाठक एवं सफाई कर्मचारी मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 26 मई 2015 से 09 जून 2015 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 31 मई 15 को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक महेश मंगल ने आगरा से मथुरा तक सचखंड एक्सप्रेस गाड़ी के शयनयान श्रेणी के सभी कोचों के यात्रियों की असुविधाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्होंने यात्रियों की विभिन्न प्रकार की असुविधाओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। महाप्रबन्धक द्वारा यात्रियों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने सचखंड एक्सप्रेस के पेन्ट्री कार में अनियमितता पाए जाने पर रू0 50000 का जुर्माना भी किया। मथुरा जंक्शन पर पहुंचने के पश्चात् महाप्रबंधक ने खानपान स्टाल स्वच्छता, जंक्शन स्टेशन के निरीक्षण के साथ उन्होंने रेलवे कालाॅनी का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात् मथुरा जंक्शन के वीआईपी रूम में सम्मानित मीडिया के साथ बातचीत की। महाप्रबंधक ने इसके बाद मथुरा जंक्शन के कृष्णा रेस्टोरेंट के अलावा वेटिंग रूम में यात्री सुख सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक शीलेंद्र प्रताप सिंह, महाप्रबंधक के सचिव अनिल द्विवेदी एवं अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

12 डैमों की सफाई करके पानी की समस्या को दूर किया जायेगा लेखपाल, कानूनगो व नायब तहसीलदार पद सितम्बर तक पूर्ण कर लिए जायें योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- शिवपाल सिंह यादव विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के आयुक्त भवन का लोकार्पण करते मंत्री शिवपाल यादव लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण, सिचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, राजस्व, तथा लोक सेवा प्रवंधन विभाग शिवपाल सिंह यादव आज पथरहिया स्थित आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर का नव निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री जी द्वारा विभिन्न 24 योजनाएं जिनकी कुल लागत रू0 6174.29 लाख है का भी लोकार्पण किया गया एवं सिंचाई विभाग की एक योजना जिसकी कुल लागत 3490.37 लाख है का शिलान्यास भी किया गया इसके अतिरिक्त मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग  द्वारा श्रमिको के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनवरी 2009 में स्वीकृत बहुप्रतिक्षित आयुक्त कार्यालय भवन की कुल स्वीकृत लागत रू0 718.96 लाख है जिसमे से योजना निर्माण का कार्य मार्च 2009 में किया गया एवं कार्य पूर्ण करने के पुनरिक्षित तिथि 2014 थी योजनांतर्गत मुख्य भवन, बाउंड्रीवाल, ट्यूबेल एवं ओबरहेण्ड टैक का निर्माण कार्य पूर्ण कर 25 नवम्बर 2014 को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा संबंधित विभाग को स्थांनान्तरित कर दिया गया था। जिसका लोकार्पण आज कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव द्वारा विधिवत हवन पूजन के साथ फीता काटकर भव्य समारोह के दौरान किया गया। इसके अलावा मंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम मे श्रम विभाग द्वारा श्रमिको को कुल 500 साइकिलों का वितरण किया गया जिसमे 500 साइकिलो की लागत रू0 3000 प्रति साइकिल की दर से कुल 150000 व्यय किया गया है। पुत्री विवाह अनुदान योजनांतर्गत कुल तीन लाभार्थियो को रू0 40000 प्रति लाभाथर््ीा के दर से कुल रू0 120000 वितरण किया गया। मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजनांतर्गत कुल 5 लाभार्थियो को रू0 115000 की दर से कुल रू0 575000 वितरण किया गया। मेघावी छात्र योजनांतर्गत कुल तीन छात्रों को रू0 5000 प्रति छात्र एवं दो छात्रो को रू0 4000 प्रति छात्र इस प्रकार कुल 5 छात्रो में रू0 23000 का वितरण एवं सौर उर्जा सहायता योजनार्गत कुल 5 लाभार्थियो को रू0 9650 प्रति लाभार्थी के दर से कुल रू0 48250 का वितरण किया गया। मंत्री जी द्वारा कुल 24 योजनाओ का भी लोकार्पण किया गया एवं सिचाई विभाग के एक निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया जिसमें रू0 1 करोड़ से अधिक लागत की 20 सडके जिनकी कुल लम्बाई 71.10 किलो मिटर एवं कुल लागत रू0 3700.22 लाख है। विभिन्न कार्यदायी संस्थाओ के तीन भवन अन्य निर्माण कार्य एवं सिचाई विभाग का एक निर्माण कार्य इस प्रकार कुल 4 निर्माण कार्य जिनकी कुल लागत 2474.07 लाख है का लोकार्पण मंत्री जी के द्वारा किया गया। मंत्री जी द्वारा सिचाई विभाग की एक योजना जिसके निर्माण की कुल लागत 3490.37 लाख है का शिलान्यास किया गया इस प्रकार कुल 24 योजनाएं जिनकी कुल लागत रू0 6174.29 लाख है का लोकार्पण मंत्री जी द्वारा किया गया एवं सिचाई विभाग की एक योजना जिसकी कुल लागत 3490.37 लाख है का भी शिलान्यास मत्री शिवपाल सिंह यादव के द्वारा किया गया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल जनसभा को भी मंत्री शिवपाल यादव द्वारा संबोधित किया गया। संबोधन में मंत्री ने आयुक्त कार्यालय की भव्य बनावट पर खुशी व्यक्त की गयी। उन्होने कहा कि किसानो एवं गरीबो को तहसील तथा कमिश्नरी द्वारा उनके मुकदमो के निस्तारण में तेजी लाई जाए ताकि उन्हे दर दर भटकना न पडे़। मंत्री जी ने कहा कि तहसीलो में खतौनियो तथा अन्य रिकार्डो का कम्प्यूटरीकरण कराया जा चुका है। अब नक्शे का भी कम्प्यूटरीकरण जल्द ही करा लिया जायेगा। मंत्री ने कहा कि राजस्व मुकदमों के निस्तारण तथा राजस्व विभाग कें अधिकारियों के द्वारा किसानो एवं आम जनता को समय पर न्याय मिल सके, इसके लिए अधिकतम एक माह में राजस्व संहिता बना कर लागू की जायेगी। राजस्व संहिता  लागू होने से अनेक प्रकार की त्रुटियो एवं कमियो में सुधार लाया जा सकेगा। श्री यादव ने कहा कि जो कार्य पिछले 30 सालो में नही हो सका वर्तमान सरकार के द्वारा वे कार्य तीन साल के अन्दर पूरा किया गया है। उन्होने बताया कि सोनभद्र के कनहर परियोजना पिछले 29 वर्ष पहले प्राराम्भ कि गयी थी। जिसे वर्तमान सरकार प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि चुनार व भटौली गंगा नदी पर निर्माणाधीन पक्कापुल को वर्ष 2016 तक निर्माण कार्य पूरा कर लोकार्पण कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि अनेक परियोजनाएं जो केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के मदद से बनाये जाते है ,जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा धन समय से न मिलने के कारण निर्माण में देरी हो रही है। बाढ़ सागर परियोजना के बारे में कहा कि इस परियोजना के चालू होने से 75 लाख हेक्टेयर की सिचाई मीरजापुर को तथा इतना ही इलाहाबाद जनपद भी सिंचाई के लिए लाभान्वित होगा। इस परियोजना को भी मार्च  2016 तक पूरा करे। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चैरसिया द्वारा बाईपास माॅग को स्वीकृत करते हुए अधिकारियों से स्टीमेट बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दे दिया गया। अधिवक्ताओ के कमिश्नरी के पास बैठने के लिए चेम्बर हेतु जमीन आवटिंत करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। विधायक भाईलाल कोल के मांग पर बेलन नदी पर 20 क्यूसिक का पम्प कैनाल तथा बेलन नदी कोटा के मध्य पुल बनाने की माग की स्वीकृति की गयी। जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आशीष यादव के द्वारा की गयी अनेक मांगो को स्वीकृति श्री यादव के द्वारा दी गयी। जिलाधिकारी सोनभद्र मध्य प्रदेश बाईपास पर पुल निर्माण हेतु रू010 करोड़ की स्वीकृति मंत्री जी द्वारा किया गया। मंत्री ने कहा कि किसानो की फसलो को ओला एवं अतिवृष्टि से हुई नुकसान के भरपाई के  लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो हजार पाच सौ करोड़ रू0 प्रभावित जिलो  में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग में रिक्त लेखपालो, राजस्व निरीक्षक एव ंनायक तहसीलदारोेे के पदो को अधिकत्म सितम्बर 2015 तक भर लिया जायेगा। इसके पूर्व अध्यक्ष राजस्व परिषद बोर्ड उ0प्र0 अनिल गुप्ता, प्रमुख सचिव सिचाई दीपक ंिसंघल आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 आलोक कुमार ने भी लोगो को संबोधित किया। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल अनिल कुमार ने कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भूमि संसाधन एवं परती भूमि मंत्री जगदीश सोनकर व राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटेल ने कैबिनेट मंत्री का संबोधन कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष सपा आशीष यादव व अनिता सहगल ने किया इस अवसर पर विधायक छानवे भाईलाल कोल, चुनार जगदम्बा पटेल, के अलावा डीआईजी शिवसागर सिंह, जिलाधिकारी मीरजापुर राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र संजय कुमार, पुलिस अधिक्षक दिनेश चन्द, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर आयुक्त पी0के0 तिवारी, रामचन्द्र, माताॅफेर अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह उप निदेशक सूचना विनोद कुमार पाण्डेय के अलावा अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रख कर कार्य करा रहा है वहीं दूसरी ओर मिशन द्वारा ऐसे तमाम कार्य किए जा रहे हैं जिनसे इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी लाभांवित हो रहे हैं। मिशन द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्धार व विकास कार्यो के अलावा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पशु पक्षियांे के लिए दावत की व्यवस्था की गई है जिसके अन्र्तगत गाय बैल, कुत्ता आदि के लिए मिशन द्वारा रोटियां बनवाने का कार्य शुरू किया गया है। मिशन से जुडे लोग ही जल में रहने वाले जीवों मछली, कछुआ आदि के लिए आटे की गोलियां डालने का कार्य करते हैं। पक्षियों के लिए प्रतिदिन दाने आदि की व्यवस्था भी मिशन करने में लगा हुआ है। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि स्वंय के लिए या अन्य लोगों के लिए तो हर कोई कार्य कर देता है किन्तु ये बेजुबान पक्षी व पशु अपनी व्यथा को किस के सामने रख सकते हैं। इसी बात का ख्याल मिशन से जुडे कुछ प्रमुख लोगों के मस्तिष्क में आया तो उन्होंने उक्त कार्यो को काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व संत सियाराम बाबा से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब से यह कार्य प्रारंभ कराया गया है यह मिशन तेजी से आगे बढने लगा है। अब वृंदावन के घाटों को मूर्त रूप देने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही मिशन की टीम वृंदावन के घाटों पर जाकर वहां के कार्यो के लिए टीम का गठन कर उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां प्रदान करेगी। उनका कहना था कि इतने बडे पैमाने पर बिना किसी से चंदा लिए इस कार्य को कराने आखिर अदृश्य शक्तियों की कृपा नही ंतो और क्या है। ये अदृश्य शक्तियों का ही तो कमाल है जो इस प्रकार का विचार लोगों के मन में आया और उन्होंने अपने इस सुझाव को सभी के मध्य रखा जिस पर मिशन ने शीघ्र ही प्राथमिकता दी और इस कार्य को प्रारम्भ कराया। आज इन्हीं अदृश्य शक्तियों की कृपा व उन बेजुबान पशु पक्षियों व जीव जन्तुओं के आशीर्वाद से मिशन सफलता की ओर अग्रसर है। मिशन के भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित करने में लगे हुए हैं।

Read More

मथुरा। स्वास्थ्य विभाग ने पड़ी रही भीषण गर्मी के चलते लोगों को मलेरिया जैसी बीमारी से आम जनमानस को बचाये रखने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस से विभाग द्वारा बताये गये निर्देशों का पालन करने की अपील की हैं।  अपर चिकित्सा अध्किारी डा0 ब्रजेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग जून माह को मलेरिया माह के रूप में मना रहा हैं और इदसे हर वर्ष जून में इसी लिए मनाया जाता है कि इनदिनों गर्मी का भीषण प्रकोप रहता है जिसकी बजह से आम जनमानस मलेरिया जैसी बीमारी से सर्वाधिक इसी माह में ग्रस्त रहते है इसी से बचाये रखनें के लिए लोगों को जून माह में लोगों को इसके बचाव के उपाय बताये जायेगे। गोष्ठी में लोगों को बताया गया कि मलेरिया के बचाव हेतु पानी को ढंग कर रखें, सप्ताह में एक बार वर्तन का पानी जरूर बदलें, घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, शरीर पर कड़वा तेल मलें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, ऐसे कपडें पहनें जो शरीर को पुरा झकें, बुखार होने पर तुरन्त पास के सरकारी अस्पताल में उपचार कराये, दवा नियमित रूप से सेवन करें। गोष्ठी में डा0 मुकेश लावानिया, आर.के. सिंह, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा की एक बैठक ब्रजवासी गेस्ट हाउस मंडी समिति पर मास्टर खजान सिंह जसावत की अध्यक्षता में हुई बैठक का प्रारंभ महाराणा प्रताप, महाराजा शिवाजी, महाराजा पृथ्वीराज चैहान व रामकृष्ण के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में त्रिपाल में चल रहें श्रीराम मन्दिर के त्रिपाल को तुरन्त बदलें जाने की माॅग की गई। वक्ताओं ने कहा कि त्रिपाल पुरी तरह जर्जर हो चुका हैं। सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन केस को प्राथामिकता के साथ यथाशीघ्र पुैसला होना चाहिए। बैठक में श्रीराम मन्दिर निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की माॅग को लेकर 14 जून को रमन वाटिका वृन्दावन में सन्त समागम करने की सहमति बनी। तथा अन्य प्रस्तावों में शिक्षण संस्थानों में धार्मिक ग्रन्था को लेकर पाठयक्रम में शामिल कराये जाने की माॅग की गई। जिससें हिन्दू समाज के बच्चें अपने आराध्यों का जीवन चरित्र जान सकें। बैठक में अशोक सिसोदिया, मोहन सिंह राजपूत, महावीर सिंह रजावत, मास्टर खजान सिंह, अटल सिंह, थानसिंह, गिर्राज सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रोहतान सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिसेदिया, गिर्राज सिंह चैहान, अमित प्रताप सिंह, महेश प्रताप सिंह, नरेश कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सचिव सिंह, राज कुमार तरकर, आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें अन्तर्गत अमर कालौनी निवासी श्रीमती लता पत्नी बहादूर ने  एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है कि जयवीर उर्फ गुड्डा चैधरी आदि के विरूद्ध पीडिता ने छेड़छाड़ के मामलें में मुकदमा पंजीकृत कराया था विवेचक द्वारा पीडि़ता की चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने के बाद 164 के बयान भी न्यायालय में कराये जा चुके है इसके बाद भी नामजद को गिरफ्तार नहीं किया गया है नामजद मुकदमें को वापस लेने का लगातार दवाव बना रहा है और इसी के चलते नामजद द्वारा 18 मई को उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया जिसे उसका पति बाल बाल वच गया तत्पश्चात 29 मई को जयवीर अपने चार अन्य साथियों के साथ रात्रि 12 बजे उसके घर पर आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने के उद्देश्य से धमकी दी कि उक्त केस को वापस ले लो नहीं तो अब तेरी पुत्री की बारी हैं। पीडि़ता ने एसएसपी से नामजद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किये जाने की माॅग की।

Read More

मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गाॅव आवास खेड़ा निवासी रामसिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रवी करन उर्फ रवी पुत्र विक्रम निवासी आवस खेड़ा ने अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र को तंमचें की वट से प्राण घातक हमला किया तथा जान से तारने की धमकी दी हैं।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा बामसी ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि वृन्दावन में महिला आश्रय सदन चलाने हेतु किराये के भन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया है कि भवन ऐसा हो जिसमें कम से कम 150 महिलायें रह सकती हों तथा शौचालय, स्नान घर एवं बिजली की भी व्यवस्था हो यदि कोई भवन स्वामी के पास ऐसा बड़ा मकान उपलब्ध हो और किराये पर देना चाहता है तो अपना आवेदन पत्र भवन के मानचित्र के साथ चैतन्य बिहार वृन्दावन में महिला कल्याण निगम के कार्यालय में अथवा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत कर सकते है।

Read More

मथुरा। ध्रुव घाट के निकट यादव समाज की बगीची शमशान घाट पर है जिसमें हनुमान जी का मंदिर, राधाकृष्ण का तथा शंकर जी का 300 वर्ष पुराना मंदिर है मंदिर के आसपास समाधियों का निमार्ण कराया गया है। उपरोक्त मंदिर में चार मंहिलायें कब्जा करने आयी थी। इन चारों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। चारों महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने जेसीबी मशीन के जरिये मंदिर में तोड़फोड़ कर डाली थी। यादव समाज के लोग जब कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल से भी गर्मागर्मी हो गयी थी उपस्थित लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्यवाही में शिथिलता बरती गई। चार दिन पूर्व ध्रुव घाट के निकट वनी बगीची पर चार महिलाओं ने जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ करा दी थी। इस दौरान विरोध भी हुआ था जिसके फलस्वरूप पत्थर वाजी भी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया था। और थाने ले आई थी। इस मामले में लगभग पचास से अधिक लोग कोतवाली पहुंच गये थे। बताया जाता है कि भूमाफियाओं की नजर इस बगीची पर है और वह इस पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामला सुलझता न देख सोमवार आज बड़ी संख्या लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण हुये विवाद को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। ध्रुव घाट से लेकर कलेक्टेट तक महिलाओं और बच्चों ने जुलुस निकाला और नारे लगाये।   

Read More