मथुरा

आज दिनांक 21 मई को दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव नदियों के विषय में बैठक में भाग लेने आये थे बैठक में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं  यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधि मंडल भी शामिल था। बैठक में उन्होने पूर्व में यमुना रक्षक दल के साथ किये मांगों की चर्चा की। मंत्री जी ने कहा कि यमुना रक्षक दल के मांग पर ही मथुरा में सामानान्तर नाला का निमार्ण कार्य शुरू होने जा रहा है एवं आपके मांग पर ही 300 क्यूसेक जल छोड़ रहें हैं तथा 200 क्यूसेक जल और छोड़ेगें। उन्होने कहा कि शीघ्र ही यमुना रक्षक दल के साथ बैठक कर  आगे और बात करेंगे उन्होने हथिनी कुण्ड से छुड़वाने की बात पर समर्थन किया और कहा कि मैं 300 क्यूसेक गंगाजल छोड़ रहा हँू। यमुना रक्षक दल ने 300 क्यूसेक जल छोड़ने के लिए धन्यवाद दिया।  बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय स्चिव आर.पी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव ठा. मुकेश सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति मौजूद थे।   

Read More

आगरा : एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट पार्क स्थित यमुना आरती स्थल पर शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। पखावज पर थे पं. मधुकर चतुर्वेदी और सितार पर देवा गांगुली। संगीत की मधुर धुनों पर यमुना मैया की आरती में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया और यमुना नदी की सफाई के प्रयासों से जुड़ने का संकल्प लिया।    शिशिर भगत ने माल्यार्पण कर कलाकारों का स्वागत किया। ब्रज खण्डेलवाल ने ‘रिवर कनेक्ट’ अभियान के लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी और कहा कि जब तक नगरवासी यमुना घाटों पर दोबारा नहीं लौटेंगे तब तक यमुना का पुराना गौरव पुनर्जीवित करना संभव नहीं होगा।    श्री मथुराधीश मंदिर के महंत नंदन श्रोत्रिय ने विधि विधान से आरती कराई। कार्यक्रम में बबली भाई, विकास जैन, राजन गुप्ता, पद्मिनी अय्यर, जुगल श्रोत्रिय आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा : आईपीएल सट्टेबाजी के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

Read More

मथुरा : आईपीएल सट्टेबाजी के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। ध्यान रहे, बरसाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के चलते बढ़ते कर्ज के बाद आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया में चल रही बहसों के अनुसार युवक लोकेश तोमर की मौत का कारण स्थानीय थाने के एक सिपाही को बताया जा रहा था। आरोप है कि उक्त सिपाही ही सट्टा कराता है। इस सिलसिले में लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने इसी थाने में तैनात आरोपी सिपाही सतेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। एक अन्य घटना में, तहसील दिवस के दौरान पुलिस द्वारा एक प्रधान की पिटाई का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. सिंह ने मांट थाने में तैनात दारोगा राधेलाल को भी निलंबित कर दिया तथा एसओ उदय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

Read More

मथुरा : सुरक्षा की अनदेखी करते हुए शहर के कई नामचीन होटल कारोबारियों ने सारे नियम और कानून ताक पर रख दिए हैं। पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेशों की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। व्यक्तिगत पहचान के दस्तावेज उपलब्ध कराए बिना होटलों में ग्राहकों को कमरे दिए जा रहे हैं।  शहर के बीचोबीच न्यू बस स्टैंड, बाग़ बहादुर, होलीगेट, सौंख अड्डा, मसानी, गोविन्द नगर और कृष्णजन्म स्थान, जो कि ‘यलो जोन’ के रूप में जाने जाते हैं, पर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। फर्जी पहचान पत्र देकर भी ठहरने के लिए कमरे हासिल किए जा सकते हैं।  इसके चलते अभी कुछ दिन पहले एक होटल व्यसायी पर दुराचार का आरोप भी लगा था। समाजसेवी पंकज दीक्षित ने बताया कि इस तरह ऐशो-आरामगाह बने ये होटल बृज की संस्कृति को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं।  बृज विकास समिति के सचिव विजयकांत शर्मा ने बताया कि अगर इसे समय रहते रोका नहीं गया तो इससे बृज संस्कृति को बड़ा धक्का तो पहुंचेगा ही, साथ ही, आमजनों के लिए यह सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत घातक साबित हो सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान के नजदीक रहने वाले स्थानीय पत्रकार जाहिद सैयद ने बताया कि इन होटलों में बिना आईडी प्रूफ के बहुत आसानी से कमरे मिल जाते हैं। आईडी प्रूफ न हो तो इसका इंतजाम भी हो जाता है।   इसी प्रकार, गत 7 अप्रैल को ऐसे ही एक होटल में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई थी। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के एक होटल में उक्त महिला से बलात्कार किया गया और पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भी भेज दिया।

Read More

बरसाना : मथुरा क्षेत्र में आईपीएल के चलते हो रही सट्टेबाजी का कहर जारी है। बरसाना क्षेत्र में बीते दिवस ऐसे ही एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। आजिज आकर, 25 वर्षीय लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के बढ़ते कर्ज के बाद आखिर आत्महत्या कर ही ली।

Read More

बरसाना : मथुरा क्षेत्र में आईपीएल के चलते हो रही सट्टेबाजी का कहर जारी है। बरसाना क्षेत्र में बीते दिवस ऐसे ही एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। आजिज आकर, 25 वर्षीय लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के बढ़ते कर्ज के बाद आखिर आत्महत्या कर ही ली। ध्यान रहे, पिछले दिनों शहर के गोविंद नगर में एक चांदी व्यवसायी द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे भी सट्टेबाजी को ही कारण माना जा रहा है। कृष्णा नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है। सदर, गोविंद नगर और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा देखने में आ रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया में चल रही बहसों के अनुसार युवक लोकेश तोमर की मौत का कारण स्थानीय थाने के एक सिपाही को बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त सिपाही ही सट्टा कराता था। इस सिलसिले में लोगों ने थाने का घेराव भी किया।  स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोकेश सट्टा खेलता था जिसमें वह हार गया और इसके चलते वह अपने घर का काफी सामान बेच चुका था। आरोपी सिपाही ने करीब 20 दिन पहले लोकेश को सट्टे की रकम को लेकर बुरी तरह मारा भी था और जेल भेजने की धमकी भी दी थी। इससे भयभीत होकर लोकेश ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बरसाना थाना प्रभारी राजेंद्र नागर ने 'समाचारएक्सप्रेस.कॉम' को बताया की मृतक ने आईपीएल के सट्टे लगाने के बाद कर्जे में आकर आत्महत्या की है। लेकिन, उन्होंने किसी सिपाही के इसमें शामिल होने की आशंका से इनकार किया। मथुराएक्सप्रेस.कॉम ने पिछले हफ्ते इस तरह की गतिविधियों के लगातार शहर में चलते रहने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस बलों ने कार्रवाई भी की थी। तब एसपी सिटी शैलेश पांडे ने कहा था कि सभी थाना क्षेत्रों में सटोरियों की हरकतों को बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लेकिन, अभी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। घटना के बाद से कस्बावासियों में खासा आक्रोश है। भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात करीब एक बजे दहेज लोभी ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। आये दिन वे विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। कल रात तो महिला के पति ने हद कर दी। वह रात्रि में गाड़ी लेकर वृन्दावन स्थित चैतन्य बिहार फेस-1 में अपने मायके में रह रही विवाहिता गुंजन गौतम पुत्री विजय गौतम के यहां आ धमका और उसने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार वृन्दावन की रहने वाले विजय गौतम की पुत्री गुंजन की शादी 12 मई 2013 को गाजियाबाद निवासी अतुल गौतम पुत्र शंकर लाल गौतम से हुयी थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज को लेकर उससे मारपीट और उत्पीड़न कर रहे थे। एक माह पूर्व पति लड़की को उसके घर छोड़ गया था। कल रात्रि करीब एक बजे वह अपनी गाड़ी से चैतन्य बिहार स्थित लड़की के घर आ धमका और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। वह अपने साथ मिटटी के तेल की कैन भी लेकर आया था। पूरे क्षेत्र में इस घटना से हड़कंप मच गया। अतुल ने वहां आग लगाने का प्रयास भी किया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और अतुल को उठाकर ले आयी लेकिन इसके बाद जब विवाहिता का पिता विजय गौतम थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और हड़काकर भगा दिया। इसके बाद विवाहिता, उसके पिता और परिवारीजन पुलिस कार्यवाही को लेकर कोतवाली के गेट पर बैठ गये। मीडिया के आने पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आने पर कार्यवाही शुरू की है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस इसीलिए कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि लड़के का मामा कृष्णानगर पुलिस चैकी हैड कांस्टेबिल है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ठा. बिहाजी मंदिर में दर्शन करने आयी एक श्रद्धालु महिला की सोने की जंजीर तोड़कर उठाईगीरे फरार हो गये। घटना से मंदिर में हड़कंप मच गया। आये दिन बिहारजी मंदिर में महिलाओं के पर्स और जंजीर खींचने की घटनाएं आम बात हो गयी है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढीली है जिसका लाभ जेबकट उठाते हैं। आज ऐसी ही एक घटना करीब ग्यारह बजे हुयी जब राजामंड्री आंध्रप्रदेश निवासी महिला वीए लक्ष्मी पत्नी एनजीवी पापाराव एडवोकेट दर्शन करने जैसे ही घुसी, तभी पीछे से किसी ने उसकी 45 ग्राम वजनी सोने की जंजीर पार कर दी। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर वृन्दावन कोतवाली को लिखित में दी है।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय मांट राजा क्षेत्र से कल से एक आठ वर्षीय बालक के गायब होने से उसके परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए अपहरण की तहरीर दी है। गायब बालक नीलेश घर से बीते कल से ही गायब है। आज उसके परिजनों ने आशंका के आधार पर कुछ लोगों के विषय में पुलिस को भी बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मांट पुलिस जांच में जुट गयी है। वहीं कई दिनों से लापता देवी सिंह का पता न चलने पर उसके भाई चतुर पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आनंदलोक कालोनी जनकपुरी हाईवे ने अपने भाई देवी सिंह के ट्रैक्टर सहित अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट आज राया थाने में दर्ज कराई है। विदित हो कि देवी सिंह कुछ रोज पूर्व ट्रैक्टर-ट्राॅली से राया सामान लेकर गया था तब से वह वापिस नहीं लौटा। 

Read More