मथुरा

अमरनाथ विद्याश्रम में छात्रों के लिये दिल की सुनो विषयक वार्ता का हुआ आयोजन अमरनाथ विद्याश्रम में चिकित्सक डा0 विनायक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते प्रधानाचार्य आदित्य कुमार वाजपेयी व अन्य मथुरा। प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थान अमरनाथ विद्याश्रम में विद्यार्थियांे को सम्बोधित करते हुये देश के प्रसिद्ध हाॅस्पीटल मेदांता मेडिसिटी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 विनायक अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के करीब से रहने सच्ची खुशी मिलती है तथा तन मन प्रसन्न रहता है। प्रकृति सबसे बड़ी डाॅक्टर है। विद्यालय में आयोजित वार्ता दिल की सुनो में डा0 विनायक अग्रवाल ने सीनियर विद्यार्थियों से कहा कि उम्मीदों का बोझ तथा भौतिकवाद का स्ट्रैस न लेते हुये हमेशा खुश रहे। हर बच्चा अच्छा होता है, हर बच्चे में प्रतिभा का भण्डार होता है। बच्चों को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिये तथा अपने दिल तथा मन की सुननी चाहिये तथा वही बने जो वे बनना चाहते हैं। हमेशा अपने मन की सुननी चाहिये और उन्मुक्त विचारों की भांति सोचना चाहिये। हर बच्चे की प्रतिभा अलग है। बच्चों को अपना विकास इस प्रकार करना चाहिये कि वे चाहे कुछ भी करें पर दूसरो पर निर्भर न रहें तथा खुद को हर प्रकार के प्रेशर से मुक्त रखें व विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके ही आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने जड़ों से, अपने संस्कारों से जुड़े रहें। अपनी मातृभूमि, अपनी मातृभाषा से प्यार करें। बच्चों को अंग्रेजी आदि भाषायें तो सीखनी चाहिये किन्तु ध्यान रखें कि किसी भी तरह अपनी मातृभाषा का अपमान न हो। उन्होंने मातृकृपा सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह देते हुये बताया कि हैल्थ का सम्बन्ध मन से है इसलिये मन को हमेशा शांत रखें जब मन शांत रहेगा तो मन में सिर्फ सकारात्मक विचार ही आयेंगे। यह विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण ब्रजभूमि में स्थित है, यहां के बच्चों के संस्कार बहुत ही अच्छे हैं। यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो बड़ों का आदर करिये तथा टीवी, मोबाईल आदि की स्क्रीन से दूर रहें। खूब मेहनत करिये, मिलजुल कर पढि़ये, ईमानदारी से अपना काम करिये तथा अपने विकास के रास्ते हमेशा खुले रखिये। उन्होंने बच्चों के माता पिता तथा गुरूओं को भी सलाह देते हुये कहा कि बच्चे जैसे भी हैं अच्छे हैं, बच्चांे के विचारों को सुने, उन्हें समझे तथा उन्हें वही बनाइये जो वे बनना चाहते हैं। उनका मानना था कि एकाग्र मन से काम करना ही मेडीटेशन है। विद्यार्थियों ने डा0 अग्रवाल से विभिन्न प्रश्न पूंछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। पूर्व में विद्यालय में पधारने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार तथा शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी ने डा0 विनायक अग्रवाल का माला, पटका व भेंट के द्वारा स्वागत किया तथा उन्हें श्रेष्ठ चिकित्सक सम्मान से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

विकास कार्यो से कराया अवगत मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के वालंटियरों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव एसबी सिंह तथा एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी क्राइम से मुलाकात कर अब तक मिशन द्वारा यमुना को शुद्व कराने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। मीरा गोस्वामी, मुकेश ठाकुर व दिल्ली से आए हरीश के नेतृत्व में गई इस टीम के ऋचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, मनोज ठाकुर, पारूल शर्मा, शालिनी, ऋतु, मनीष राजपूत, भोला पंडित, देवन्द्र शर्मा, लव आदि ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें व एसडीएम सुरेन्द्र शर्मा को विकास कार्यो से अवगत कराते हुए उन कार्यो के लिए संरक्षण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वंय घाटों का निरीक्षण करने की बात कही और आश्वासन दिया कि वे भी इस कार्य में अपना हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महाआरती के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इस पावन कार्य के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने मिशन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यमुना भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह प्रयास सराहना के योग्य तो है ही, साथ ही इस कार्य से यहां आने वाले पर्यटक भी लाभांवित होगें। इसके बाद इस प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की अनुपस्थिति मंे उनका कार्य देख रहे एसपी क्राइम अशोक कुमार राय से वार्ता की और उन्हें श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आकर मां यमुना की भव्य शंखनाद महाआरती करने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आज शाम को यहां आने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं की इस टीम ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय का रूख किया और वहां के सचिव एसबी सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि विकास प्राधिकरण की सहायता से उन्हें यमुना के आस पास के क्षेत्र की भूमि कुछ समय के लिए प्राप्त हो जाए वे इस भूमि पर वृक्षारोपण कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज की महत्वता से अवगत कराने में कामयाब हो सकते हैं। इस पर सचिव ने तत्काल ही कहा कि मिशन उन्हें ये बता दे कि वे किस भूमि पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं, विकास प्राधिकरण उनकी इस कार्य में अवश्य मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही घाटों वाली यमुना का निरीक्षण करेंगे और वहां कराए गए विकास कार्यो का जायजा लेंगे। 

Read More

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णानगर क्षेत्र के राधिका बिहार में एक गैस्ट हाउस की छत्त से आरईएस कर्मचारी का शव पड़ा मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मथुरा रिफाइनरी स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन का गेस्ट हाउस राधिका बिहार में मना हुआ हैं। गैस्ट हाउस की छत्त पर स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक युवक की शिनाख्त 45 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई जो राधिका बिहार ही निवासी है। मौके पर मृतक के परिजन भी आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना के सन्दर्भ में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि मृतक दिनेश शर्मा आरइएस में कर्मचारी था और शराब पीनें का आदी था रात्रि में दिनेश ने अपने एक साथी के साथ गेस्टहाउस की छत्त पर शराब का सेवन किया इसी दौरान दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दूसरे युवक ने दिनेश पर किसी धातू से वार कर उसें मौत के घाट उतार कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया हैं पुलिस पकड़ें युवक से पूछताछ कर रही हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम टेटीगाॅव के पास सड़क किनारे वाहन के इन्तजार में खड़े युवक में टक्कर मार दी जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाॅ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मारूति वैन संख्या यूपी 85एई 1982 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ उसनें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई गुड्डू पुत्र देवीचरण निवासी पचेरा थाना नौहझील मथुरा ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर नगला चन्द्रभान में मोदी की उपस्थिति में मनाया जा सकता है जश्न मथुरा। केन्द्र में भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर उत्त्र प्रदेश की सत्ता पर भाजपा का कब्जा करने के सपने के चलते मोदी जी अब ब्रज क्षेत्र में अपनी व पार्टी की पेठ बनाये जाने के उद्देश्य से उन्होंने शायद पार्टी के संस्थापकों में रहें पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली फरह के नगला चन्द्रभान पर सरकार के एक वर्ष पुरे होने पर जश्न मनाये जाने का मन बनाया हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नजदीकी भाजपा नेताओं ने सरकार के जश्न मनाये जाने को लेकर नगला चन्द्रभान को ही चुनने की राय दी हैं। जिस पर नरेन्द्र मोदी ने भी मोहर लगा दी है। प्रधानमंत्री की स्वीकृति मिलनें के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं व उनके कनिष्ठ समझें जाने वालें नेताओं ने नगला चन्द्रभान स्थित पं0 दीनदयाल नगर का स्थलीय निरीक्षण पर कर लिया हैं। अब यह नेताद्वय अपनी रिपोर्ट मरेन्द्र मोदी को देगे उसके उपरान्त ही सभी तैयारियों को आगे बढ़ाया जायेगा। नरेन्द्र मोदी के मथुरा जनपद में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाये जाने के सकेतों से जनपद में पार्टी नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई हैं। वहीं अब ब्रजवासियों को भी लगनें लगा है कि अब नरेन्द्र मोदी की ब्रज की ओर दृष्टि डालना शुरू कर दिया है जिससें उन्हें उम्मीद है कि अब ब्रज क्षेत्र की धार्मिक स्थल का सौन्दर्यीकरण होगा वहीं यमुना को प्रदूषण से मुक्ति भी मिलेगी।  

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा चैहान धार के आव्हान पर हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की जयन्ती 15 मई को दोपहर 12 बजे से हरहा देवी मन्दिर फरह के प्रांगण में मनाई जायेगी। जयन्ती के बारे में जानकारी देते हुए मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि इस अवसर पर  उनके जीवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। इसी के साथ कस्वें में प्थ्वीराज चैहान की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। श्री राजपूत व चैहान धार के अध्यक्ष जवाहर सिंह चैहान ने सभी राजनैतिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा समर्थकों से भाग लेने की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को मुआवजा दिये जाने की माॅग को लेकर राष्ट्रीय  लोकदल द्वारा जिला मुख्यालय पर चलाये जा रहें अनिश्चत कालीन धरना प्रदर्शन का महासभा पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ यहां पधारते हैं। उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से सौरभ गौड़ के वार्ड नंम्बर 16 रमणरेती में दिलीप गौतम सत्यम धाम से पण्डित श्रीराम शर्मा के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्वालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। अस अवसर पर सभासद बृजबाला गौड, सौरभ गौड, दिलीप गौतम, मुकेश सारस्वत, रामबल्लभ शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, पं0 छैलबिहारी शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, विनयकृष्ण चतुर्वेदी, श्रीराम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राकेश शर्मा, आदित्य शर्मा, किशनलाल कुशवाह, संजय गौतम महेश अग्रवाल, शिवशरण सिंह भदौरिया, आरिफ कुरैशी, विनोद वास्तोला आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। समाजवादी लोहिया वाहनी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनपद प्रभारी लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिसमें पुलिस द्वारा चैकिग के नाम पर अवैध वसूली रोके जाने, सपा कार्यकर्ताओं की जनहित में शिकायतों को सुने जाने, और लेन देन के चलते पुलिस अधिकारियों द्वारा  अवैधानिक कार्य किये जाने पर उनके विरूद्व कार्यवाही करने की माॅग की। प्रतिनिधि मंडल में सपा महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, युवजन सभा के अध्यक्ष साहूल खान, दिनेश यादव, आशीष अग्रवाल, बबूआ कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, लोकेन्द्र चैधरी, कमल हिन्दुस्तानी, कमरूदीन मलिक, अमित ठाकुर, गुड्डू खान, सिराज खान, कमरूदीन खान, सुरेन्द्र चैधरी, हिमान्शु कुलश्रेष्ठ आदि थे।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के कस्वा से नामजद युवक एक नाबालिक युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की रिपोर्ट युवती के पिता ने नामजद युवक के विरूद्ध पुलिस में बहला पफुसला कर भगा ले जाने केी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार कुमर जीतू पुत्र पूरन सिंह निवासी राॅची गड़ी नन्दू गढ़ी थाना बलदेव अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से गाॅव के पास की एक युवकी को प्रे्रम जाल में फंसाकर बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता ने नामजदों के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाशी शुरू कर दी हैं।

Read More

संदीप कोचर ने ज़ी न्यूज़ के कार्यक्रम  किस्मत के सितारे' में सताईस सौ एपिसोड में होस्टिंग किया है और लोगों को उनका भविष्य लगातार नौ वर्षों तक बताया है,इस कारण संदीप कोचर का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है। उनका एक धारावाहिक 'किस्मत कनेक्शन संदीप कोचर के संग' सहारा वन पर प्रसारित हो रहा है और जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। फिल्म निर्माता रमेश तलवारे की मराठी फिल्म,"भविष्याची ऐशी तैशी- द प्रीडिक्शन" में काम किया है, जिसके निर्देशक सुरेंद्र वर्मा है। यह भारत की पहली मराठी एस्ट्रोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जोकि जून २०१५ में रिलीज़ होगी। संदीप कोचर इसमें एस्ट्रोलॉजर डॉ.करमरकर की भूमिका निभा रहे है। इसकी पूरी कहानी संदीप कोचर और तीन (रुचिता जाधव,मानसी नाईक,हर्षाली जीने) लड़कियों इर्द गिर्द घूमती है।अपने रोल के बारे में संदीप कोचर कहते हैं,"यह भारत की पहली मराठी एस्ट्रोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी पूरी कहानी में ज्योतिष और उसके प्रभाव को दिखाया गया है। इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ संगीतमय पारिवारिक फिल्म है। पहली बार फिल्म में काम किया है लेकिन कैमरा मेरे लिए कोई नया नहीं है, कई धारावाहिक और शो में काम कर चूका हूँ। मैं एक एस्ट्रोलॉजर हूँ और फिल्म में भी वही भूमिका निभाया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आएगा।"  

Read More