मथुरा

मथुरा । रालोद नेता कु.नरेंद्र सिंह ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गाँव कोसीखुर्द में जसवंत सिंह भदौरिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के क्रीड़ा स्थल पर हो रहे बरसाना और कोसीखुर्द की टीम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।जिसमें मौजूद युवाओं ने रालोद नेता का स्वाफा बाधकर माल्यार्पण कर जोर-दार स्वागत किया।रालोद नेता कु0 नरेंद्र सिंह ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया। कोसीखुर्द टीम ने 18 रंगों विजय हासिल की।इस दौरान रालोद नेता कुं. नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के स्वस्थ रहने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है।इससे युवाओं में जोश उतपन्न होता हैं।इस दौरान कु0 नरेंद्र सिंह के साथ किशन सिंह प्रधान,लक्षो प्रधान,अशोक,पालिन्द्र सिंह,प्रदीप,चिनुआ,राकेश,दिगम्बर सिंह घनश्याम नेता जी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Read More

मथुरा । चुनावों को देखते हुये जहां पुलिस अपराधियों पर पैनी निगाह बनाये हुये हैं। वहीं चुनावों में बंटने वाली शराब व मतदाताओं को देने वाले नोटों को लेकर भी पुलिस बनी हुयी है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कई दिनों से नोट बरामदगी का सिलसिला जारी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि चैकिंग के दौरान जमुनापार पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। इसके पास से 5 लाख 41 हजार 865 रूपये पुलिस ने बरामद किये हैं। पकड़े गये युवक का नाम देवेन्द्र निवासी सिविल लाइन मथुरा बताया गया है जो अपनी गाड़ी में पैसे रखकर कही जा रहा था तभी चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति इन नोटों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दे सका। पकड़े गये नोटों में चार लाख रूपये कीमत के दो हजार और पांच सौ रूपये के नोट शामिल हैं।  इससे पूर्व कल शाम पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 1 लाख 52 हजार रूपये सहित भगवान सिंह पुत्र राम सिंह को पकड़ा है। वह भी पकड़े गये रूपयों के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया। बताया गया कि पकड़ा गया व्यक्ति राया से कैंटर मंे आ रहा था तभी चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Read More

मथुरा । नौहझील पुलिस ने मौहल्ला टोली चैराहा से गब्बर पुत्र मुख्तार खां को एक तमंचा 12 बोर, दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा । वृन्दावन नगर कोतवाली क्षेत्र के हरीमिलाप प्रेम निकेतन से एक तीर्थयात्री की गाड़ी चोरी हो गयी। अनुपम गुप्ता पुत्र राकेश निवासी किदवईनगर कानपुर दर्शन करने के लिये आया हुआ था। उसकी वैगनार गाड़ी संख्या यूपी 78 7800 चोरी हो गयी।

Read More

मथुरा । वृन्दावन नगर क्षेत्र का राधा फ्लोरेंस कालोनी स्थित घर से चोर घरेलू सामान और जरूरी कागजात चुराकर ले गये। गृहस्वामी विष्णु शरन पुत्र नंदकिशोर शास्त्री ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सूटकेस जिसमें मकान की रजिस्ट्री व अन्य का गजात थे, चोरी हो गये।  

Read More

मथुरा । थाना हाईवे अंतर्गत ग्राम मुड़ैसी पर पुलिस की डायल 100 गाड़ी में टक्कर मारकर एक ट्रक ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस गाड़ी के चालक मुनेन्द्र सिंह ने इस संबंध में ट्रक संख्या आरजे 01 जीवी 6725 के चालक भवानी सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उदयीगढ खेड़ा थाना भुजाई अजमेर राजस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

मथुरा । वृन्दावन नगर के नगला जाटान स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोर मोबाइल, प्रिंटर व नगदी चुरा ले गये। दुकानस्वामी सुखवीर पुत्र कमल सिंह निवासी बाबूगढ वृन्दावन ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दुकान का शटर तोड़कर चोर 50 मोबाइल, प्रिंटर व दो हजार रूपये नगद चोरी कर ले गये। इस संबंध में भरत सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी बाबूगढ वृन्दावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

मथुरा । फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम से गत 2 माह पूर्व घर से पढने के लिये कहकर गया किशोर अभी तक वापिस नहीं आया है। गायब 15 वर्षीय लोकेश की मां कमलेश पत्नी वासुदेव निवासी परखम ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । गोविंद नगर थाना पुलिस ने अमरनाथ विद्या आश्रम क्षेत्र से दीपक पुत्र रामबाबू निवासी गली पातीराम और पवन पुत्र नारायन सिंह को क्रमशः नशीले पाउडर, 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा । बागबहादुर चैकी प्रभारी केपी सिंह ने एक शातिर चोर को बाइक, तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान चैकी प्रभारी ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक संख्या यूपी 85 एएन 3592, एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस सहित स्टेशन रोड से अजय उर्फ दीपक पुत्र हरीशंकर निवासी शांति आश्रम थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार यह युवक कोतवाली से गैंगस्टर में जेल जा चुका है।  

Read More